AAJ KA RASHIFAL 1 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
1 सितंबर, मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः42 तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सर्वाअमृत योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
वृद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे, लेकिन जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता चुनने से बचें।
आपका खर्च अधिक रहेगा, आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, राजकीय कार्यों स्थगित ही रखें।
नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। पदोन्नति होने के योग हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड में जमकर मेहनत करेंगे।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
ऑफिस में आज सभी स्टाफ मिलकर किसी खास का बर्थडे मनाने की प्लानिंग किसी होटल में सेलिब्रेट कर सकते है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
बिजनेस में कुछ नया करने की अगर आप प्लानिंग बना रहें है, तो उसे टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। दिन भर तनाव में रहेंगे।
बिजनेसमैन दूसरे बिजनेसमैन की सफलता को देखकर डिप्रेशन में रहेंगे।
व्यापारी लेन देन में समझ बूझ कर काम करें क्योंकि उनसे पैसों के बड़े लेन-देन में चूक होने की संभावना दिख रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए धैर्य और शांत चित्त होकर काम करना जरूरी है।
लाइफ पार्टनर से किन्हीं बातों को लेकर विवाद हो सकता है, विवाद को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना चाहिए, एक दूसरे को समझने की कोशिश करें।
आप पराजित होने के साथ-साथ बीमार भी महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा, आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
कॉर्पोरेट बिजनेस मीटिंग में आपकी उपस्थिति होने से आपको फायदा होगा, किसी नए प्रोजेक्ट में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा, कोई डील फाइनल होने की संभावना है।
वृद्धि, सर्व अमृत योग बनने से बिजनेसमैन मार्केट में जिस पेमेंट को लेकर आप परेशान थे कि अब यह कैसे प्राप्त होगा वह काफी समय से रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
घर की किसी बात को लेकर वर्कस्पेस पर कार्य में एकाग्रता नहीं रख पाएंगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में बेहतर करने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा, मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें, बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को दूसरे के समक्ष जाहिर न करें।
वृद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति दिखाई दे रही है, अचानक डिमांड बढ़ने से आपका लाभांश भी बढ़ेगा।
न्यू बिजनेसमैन का ऑफिस स्टाफ के साथ सामंजस्य बेहतर रहेगा।
ऑफिस के काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, साथ ही कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
प्रेमी के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है, अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, हो सकता है इस यात्रा में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है जिससे अच्छा मुनाफा मिले।
वृद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से व्यावसायिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है, सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।
बिजनेसमैन के लिए बिजनेस रिलेटेड कोई इंपोर्टेंट डिसीजन लेने का समय है।
ऑफिस में अधिकार बढ़ेगे, अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए ऐसे में मैनेजमेंट अच्छा रखें। ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है।
कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय उचित रहेंगे, आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं।
जो युवा सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वह अपना प्रयास जारी रखें।
स्टूडेंट्स फोन पर बात उतनी ही करें जितना आपके काम की आपको समय की अहमियत को समझना होगा, फालतू की गपशप से दूरियां बनाए रखने में ही आपका फायदा होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
व्यापार में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के प्रयास में लगे रहेंगे, अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें।
बिजनेसमैन को प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें, कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की जरूरत है।
बिजनेसमैन को किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें धोखा के रूप में परिणाम प्राप्त होगा।
काफी प्रयासों के बावजूद भी नौकरी में स्थिति यथावत ही रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा, जिसके चलते देर तक बैठना होगा काम निपटाने के लिए।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है जिससे कुछ पार्टी उनसे नाराज हो सकती है।
आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फील्ड में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.8, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुती होगी।
बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन कोई भी डिसिजन जल्दबाजी में न लें, तो आपके लिए सही रहेगा।
बिजनेसमैन अगर नए कार्य को करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अम्ल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
एंप्लॉयड पर्सन पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
ऑफिस और घर का बैलेंस बनाने में सफल होंगे।
वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
युवाओं का समय के महत्व को समझना चाहिए।
सेहत के मामले में दिन स्पोर्ट्स पर्सन के पक्ष में रहेगा जिससे वो अपनी प्रैक्टिस को पूर्ण कर पाएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रु की शत्रुता को कम करें।
व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, हालांकि स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को शुभ ग्रहों का साथ मिलेगा जिससे वे सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
न्यू बिजनेसमैन को नए प्रयोग आजमाने से पहले जानकारों से सलाह लेनी चाहिए, साथ ही वरिष्ठों के अनुभवों का लाभ लेते रहना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को पदोन्नति पाने के लिए प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए, पदोन्नति के लिए बॉस को प्रसन्न रखें।
वर्कप्लेस पर में लापरवाही से बचें अन्यथा परिणाम अपोजिट हो सकते है।
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की सैर हो सकती है, दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है, प्रेम जीवन में दोस्तों से मदद मिल सकती है। ।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं.5
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
वृद्धि, सर्व अमृत योग बनने से भाग्य आपका सहयोग कर रहा है, किसी व्यावसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे, जल्दी ही उचित ऑर्डर भी मिलेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है, इस तरह की योजनाएं भविष्य के लिए टाल दें।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
अपने अधीनस्थों से कार्य कराने में सफल रहेंगे, इसके चलते बॉस भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.9, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेसमैन को इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी, कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस के लिए अगर नई प्रॉपटी परचेज करने जा रह है, तो प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर लें आप धोखा-धड़ी के शिकार हो सकते है।
बिजनेसमैन को अपने दिमाग में परेशानियों को स्थान नहीं देना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए घातक हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को जॉब में कोवर्कर के मामले में हस्तक्षेप न करें तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।
आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुखी कर सकती है, घर में सामंजस्य कम रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं.3, अनलक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई से संबंधों में मधुरता आएगी।
व्यापारियों को यदि कहीं से बड़ी डील का ऑफर मिल रहा है तो उसे पूरा करने में देरी नहीं करना चाहिए, इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है।
वृद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में सीनियर, जूनियर, कोवर्कर एंड बॉस से किसी कार्य में मदद मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के किसी कार्य को लेकर सीनियर एंड बॉस के द्वारा तारीफ की जाएगी।
अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे, जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है, प्रेम जीवन में सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।
बात करें स्पोर्ट्स पर्सन की तो उन्हें आने वाले इवेंट के लिए अभी से तैयारी करने में जुट जाना चाहिए।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.8, अनलक्की नं.2
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी।
बिजनेसमैन को गंभीरता से काम करना होगा क्योंकि विरोधी आपकी पीठ पीछे खिचड़ी पका रहे है।
नौकरी में क्लाइंट के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें, नौकरी में सितारों का साथ मिल सकता है।
ऑफिस का काम-काज आज हल्का रहेगा, ऐसे में शांत मन से नए कार्यों की प्लानिंग करें। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है, जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.6, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment