AAJ KA RASHIFAL 28 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 सितंबर, सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः14 तक आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः16 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, ध्रुव योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 10ः16 के बाद मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से समाज में आपकी लोकप्रियता बढेगी।
चन्द्रमा-बुध का दृष्टि संबंध होने से बिजनेसमैन के लिए समय उपयुक्त है, इसलिए इसे महत्वपूर्ण काम में खर्च करें और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
अप्स-डाउन की सिचुएशन आने पर भी आपके बिजनेस पर कोई असर नहीं दिखेगा, बिजनेस में हार्ड वर्क के साथ र्स्माट वर्क करते हुए अच्छा खासा मुनाफा पाएंगे।
न्यू बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा होगा यदि आप अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन की वर्कस्पेस पर आपके बेहतर कार्यों की पीठ पीछे प्रशंसा होगी, जो विरोधियों के लिए जले पर नमक का काम करेगी।
वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा, कुछ नए कार्य आपको सौंपे जा सकते है, जिससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।
ध्रुव, व्याघात योग बनने से फॉरेन एम्प्लॉयड लोगों को करियर में प्रोग्रेस के संकेत मिलेंगे।
दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ने से दिन आपके लिए यादगार रहेगा, आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेस में किसी नासमझ फैसले के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा, मशीनरी संबंधी कामों में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट या ऑर्डर मिल सकता है।
बिजनेसमैन डाटा को स्टोर करते रहें, डाटा का बैकअप लेते चलें, क्योंकि डाटा लॉस हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों को समय पर करना होगा अन्यथा आप बॉस की डांट का शिकार हो सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें किसी प्रकार का भी परिवर्तन लाने की कोशिश न करें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन स्वास्थ्य संबंधित छोटी-छोटी समस्या को भी गंभीरता से लेना होगा, जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है।
परिवार के साथ मौका मिलने पर जरूर ही वक्त बिताएं, ऐसा करके आप सदस्यों की नाराजगी को दूर कर सकेंगे, किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
स्पोर्ट्स पर्सन के ट्रैक पर बहस जैसी स्थितियां बन सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम के अनेक स्रोत मिलेगे।
मीडिया एण्ड टेलीकम्युनिकेशन से बिजनेस में लाभ होगा, आप अपना नेटवर्क बढ़ाए।
बिजनेस की ग्रॉथ को बढ़ाने के लिए नए युवाओं को रिक्रुट करें, उनको भी अपने प्रदर्शन का अच्छा मौका प्राप्त होगा, हो सकता है, इस प्रदर्शन के बाद उन्हें और भी कहीं और से अच्छे अवसर प्राप्त हो जाएं।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस से जुड़े लोगों को पुरानी योजनाओं में नया बदलाव करने से लाभ मिलेगा।
आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्कलोड बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत नोटिस की जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में एंकाउंट रिलेटेड वर्क में सावधानी बरतें।
चन्द्रमा-बुध का दृष्टि संबंध होने से एंप्लॉयड पर्सन को कंपनी की ओर से अच्छा इंसेंटिव मिल सकता है, इससे वह और भी जोश से काम करेंगे, कार्यों में लगे हैं, उन्हें सफलता हाथ लगेगी।
फैमिली के साथ कहीं बाहर डिनर का प्लान बना सकते हैं, कभी-कभी इस तरह के प्रोग्राम करने चाहिए, ताकि फैमिली को आप दूर नहीं लगे, आप कमजोर और बीमार महसूस करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को कोच का सपोर्ट मिलेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जनता से जुड़े कार्यो में लाभ मिलेगा।
फॉरेन बिजनेसमैन को नई इंटरनेशनल डील या एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से संबंधित अच्छा अवसर मिल सकता है।
ध्रुव, व्याघात योग बनने से साझेदारी के बिजनेस के दृष्टिकोण से समय अनुकूल बना हुआ है।
बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा हाथ लगेगा, मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें।
सामाजिक संस्था से जुड़े लोग अपने किसी उपयोगी प्रोजेक्ट के लिए डोनेशन को इकठ्ठा करने में सफल हो सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी और सम्मान मिलेगा।
कार्य के प्रति ईमानदारी और लगन रखें जल्द ही आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के बेहतर कार्य के चलते उनकी आगे बढ़ने के चांस बन सकते है।
किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने का न्योता मिल सकता है, पूरे रस के साथ भाग लीजिए।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने दिमाग को एक्टिव रखने के लिए शारीरिक एक्टिविटी करते रहना चाहिए, यह उनके लिए बहुत ही इम्पोटेंट है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
डिमांड को देखते हुए न्यू स्टॉक, इन्वेंटरी मैनेजमेंट और स्टॉक मेंटेन करने पर फोकस रखें।
बैंक लोन या फाइनेंस से जुड़ी प्रक्रिया में पॉजिटिव मूवमेंट रहेगा जिससे बिजनेसमैन की चेहरे की रौनक लौटेगी।
ध्रुव, व्याघात योग के बनने से व्यावसायिक कार्यप्रणाली में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के जल्दी ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे परंतु आर्थिक मामलों में अभी और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है।
आपकी समाज में लाभ और प्रतिष्ठा अर्जित करने की संभावना रहेगी, आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी।
मार्केटिंग पर्सन अपने टारगेट को समय पर कंप्लीट करके अच्छी अचीवमेंट हासिल करेंगे।
चन्द्रमा-बुध का दृष्टि संबंध होने से वर्कप्लेस पर आप अपनी वर्किंग स्टाइल से विरोधियों पर वर्क के मामले में भारी पड़ेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिशियली ट्रैवलिंग लाभदायक साबित हो सकती है।
प्रेम जीवन में प्रेमी के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है, पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को सडनली ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक गहराई बढेगी।
बिजनेसमैन को खर्च और लेनदेन को लिखाना और लिखे हुए को वापस टेली करते रहना चाहिए, क्योंकि कुछ गड़बड़ अथवा चूक होने की आशंका है।
बिजनेस में किसी भी नए कार्य को र्स्टाट करने से पहले उससे रिलेटेड रिसर्च कम्प्लिट कर ले, हालांकि कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी, आप निश्चिंत होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे।
बिजनेसमैनक को सलाह दी जाती है कि आप अपने बोलने के तरीके पर कड़ी निगरानी रखें क्योंकि आगे त्यौहारों का समय आ रहा है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर कोई बाधा आने से मन उदास रहेगा।
नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी, आप किसी को पैसे उधार न दें।
एंप्लॉयड पर्सन को घर और ऑफिस दोनों को मेंटेन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
गृहस्थ जीवन में संबंधित समस्याओं में भी वृद्धि हो सकती है, छोटे बच्चों का ध्यान रखें, क्योंकि उछल कूद में वह खुद को चोट पहुंचा सकते हैं, उनके साथ ही रहें दिन खराब हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को वांछित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढेगा।
बिजनेसमैन को किसी नए प्रोडक्ट, सर्विस या ब्रांड आइडिया से मार्केट में फायदा मिल सकता है।
बिजनेस अच्छा चलेगा, कुछ नए निवेशक भी सामने आ सकते हैं, जिनके जुड़ने से कारोबार की ग्रोथ और भी तेज होगी।
ध्रुव, व्याघात योग बनने से व्यापार को बढ़ाने का समय है, अपना पूरा फोकस इसी पर बनाए रखें तो सफलता मिलना स्वाभाविक हैं।
आपको अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
ऑफिस में कोकर्वर आपकी सलाह मानेंगे, दोपहर बाद ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा जिसकी वजह से आपको परेशानियां भी हो सकती हैं।
प्रेम जीवन संबंधों में आ रहे तनाव दूर होंगे, ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, बधाई देने की तैयारियों अभी से शुरू कर दीजिए।
रिजल्ट की प्रतीक्षा करने वाले कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को शुभ समाचार प्राप्त होगा, इस समाचार से युवाओं की प्रसन्नता चरम पर होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज को लेकर विवाद हो सकता है।
बिजनेसमैन समय से पहले अपने स्टॉक को चेक कर लें और कोई ग्राहक खाली नहीं लौटना चाहिए।
ध्रुव, व्याघात योग बनने से बिजनेस में आपको कई नए ऑफर मिल सकते है, जिससे मेहनत के अच्छे नतीजे भी सामने आएंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
मार्केटिंग पर्सन टारगेट को समय पर कंप्लीट करके राहत और खुशी महसूस करेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट में नए संपर्कों को तलाशें और उनसे बात करें, तभी टारगेट पूरे हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन ने न्यू जॉब के लिए कहीं पर अप्लाई किया है, तो उन्हें रिटर्न कॉल का सकता है।
चन्द्रमा-बुध का दृष्टि संबंध होने से अपने भाई-बहनों के कारण ठोस लाभ पाएंगे, प्रेम जीवन में रोमांस एंड रोमांच में दिन बितेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख की संभावनाएं बढेगी।
बैंक लोन से जुड़ा कोई पुराना मामला आगे बढ़ेगा और डॉक्यूमेंटेशन सही रखने पर बिजनेसमैन के फाइनेंशियल सपोर्ट मिलने की संभावना मजबूत होगी।
बिजनेसमैन आने वाले त्योहारों को देखते हुए कुछ नई जगह की सर्चिंग करने की प्लानिंग बना सकते है, लेकिन यह सब आप श्राद्ध पक्ष के बाद करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
चन्द्रमा-बुध का दृष्टि संबंध होने से सोशल मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से आपको बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, सिर्फ समय का उचित सदुपयोग करने की जरूरत है।
आप अपनी धार्मिक गतिविधियों में बहुत रुचि लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में जिम्मेदारी ज्यादा होने से आपके निजी काम रुक सकते हैं।
वर्कस्पेस पर सभी स्थितियां अभी पूरी तरह से आपके अनुकूल नहीं है, इसलिए अलर्ट रहते हुए अपने कार्य को करें।
एंप्लॉयड पर्सन अनावश्यक बहस और चर्चाओं से दूर रहें, आपको अपना आत्मविश्वास उच्च बनाए रखना होगा।
घर को सुसज्जित करना चाहिए, डेकोरेशन का सामान और फर्नीचर खरीदने का यही सही समय है, आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।
आर्टिस्ट्स एंड प्लेयर के लिए किसी बड़े इवेंट, प्रोग्राम या कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से वैचारिक मतभेद हो सकते है।
व्यवसाय में इस समय व्यवसाय संबंधी धन का कोई भी लेनदेन न करें, आर्थिक नुकसान की स्थिति बन रही है।
बिजनेस में तरक्की में रुकावट की स्थिति रहेगी, हालांकि बिजनेसमैन मेहनत और परिश्रम द्वारा आप परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल भी बना लेंगे।
न्यू बिजनेसमैन को चिंता एंड बुरी संगत से दूरी बनाए रखनी होगी, तब ही वो सफल हो पाएंगे।
फॉरेन एम्प्लॉयड लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर रोल मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन ने अगर ठीक से प्रबंधन नहीं किया तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, ऑफिस के काम योजना के साथ करने होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन आलस्य के कारण अपने फील्ड में असफल रहेंगे।
कार्य की व्यस्तता के चलते आप अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे कुछ समय निकालकर अपने बच्चों की संगत पर भी ध्यान देना चाहिए।
पढ़ाई में फोकस बेहतर रहेगा और किसी कॉम्पिटिशन, एंट्रेंस, इंटरव्यू या टेस्ट में अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से मित्रों का सहयोग मिलेगा।
न्यू स्टॉक खरीदने, स्टॉक मेंटेन करने और फेस्टिवल ऑफर्स की प्लानिंग अभी से ही करना बिजनेसमैन के लिए लाभदायक रहेगी।
चन्द्रमा-बुध का दृष्टि संबंध होने से कारोबार को बढ़ाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, कभी-कभी बिजनेस टूर बिजनेस के लिए फायदेमंद रहते हैं।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आपको अपनी सूझबूझ और मेहनत के उचित परिणाम मिलने वाले हैं।
आपको सामाजिक कार्यों से मुंह नहीं फेरना है।
वीक स्टार्टिंग नौकरी और करियर के मामले में आपके लिए एनर्जेटिक रहेगी।
ऑफिस पॉलिटिक्स में सीधे शामिल होने से बचें और किसी सहकर्मी की बात पर तुरंत रिएक्ट न करें।
वर्कस्पेस पर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें और आलस्य से खासकर दूरी बनाते हुए कड़ी मेहनत कर टारगेट अचीव करें।
घरेलु समान पर पैसे अधिक खर्च होने के कारण आप भ्रमित और पीड़ित रह सकते हैं।
स्टूडेंट्स गंभीर विषयों को पढ़ने की स्टार्टिंग आज ही से कर दें, साथ ही प्रातः काल जल्दी उठें और सूर्य देव की नित्य उपासना करें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आर्थिक स्थिति में उतार-चढाव आ सकते है।
बिजनेसमैन मार्केट में अपने नेटवर्क को एक्टिव करें, ऑनलाइन कामों और संपर्क सूत्रों के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
व्यापार के लिए आपने किसी से उधार ले रखा है तो अब उसका भुगतान समय पर करने से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी, इस समय वर्तमान व्यवसाय पर बहुत मेहनत की जरूरत है।
न्यू बिजनेसमैन अनावश्यक बातों में अपना अमूल्य समय वेस्ट करेंगे, अभी सारा फोकस बिजनेस पर रखें।
एम्प्लॉयड पर्सन को नई जिम्मेदारी या करियर ग्रोथ का अवसर मिलेगा जिसके लिए उन्हें हर समय तैयार रहना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने काम में भरपूर मेहनत की वजह से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अपने कार्यों के अलावा जूनियर या कोवर्कर के कार्यों में हाथ बटाना चाहिए, लेकिन पहले अपना कार्य कंप्लीट करके।
ध्रुव, व्याघात योग बनने से ट्रांसफर की संभावना बन सकती है, आपकी आय में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि और लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी।
फैमिली में किसी का जन्मदिन हो तो उन्हें बधाई देना न भूले, संभव हो तो उनके पसंद का कोई गिफ्ट भी दें।
वीक स्टार्टिंग स्टूडेंट्स और करियर की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पॉजिटिव रहेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment