AAJ KA RASHIFAL 7 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
7 सितंबर, सोमवार, अजा एकादशी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः05 तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष अजा एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज शाम 06ः14 तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, वरियान योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 12ः38 के बाद कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। बुध दोपहर 01ः32 के बाद कन्या राशि में रहेंगे। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर, भूमि और वाहन के सुख में कमी आएगी।
बिजनेसमैन कोई भी ऐसा काम न करें जिससे ब्रांड को डेंट लगे, खासकर गैर कानूनी कार्यों में भागीदारी न बनाए।
न्यूली बिजनेसमैन को जल्दबाजी से दूरियां बनाए रखनी होगी, साथ ही अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो कहीं न कहीं इससे आपका ही नुकसान होगा।
बिजनेसमैन की फाइनेंशियल कंडीशन वीक हो सकती है उन्हें अपने धैर्य को बनाए रखना होगा।
प्रेम संबंधों में कड़वाहट ना आने दे, आपका आध्यात्मिकता की ओर झुकाव हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन का लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया उनके कार्यों में रुकावट डाल सकता है, अपनी इन कमियों में सुधार लाएं।
ऑफिस में आपके विपक्ष में ज्यादा वोट होने से आपकी परेशानियां बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके चलते उन्हें ऑवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव-झंझाल में फंसने से गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को करियर को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आप परिश्रमी रहेगे।
बिजनेसमैन को अपने संपर्कों में वृद्धि करेंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे।
बिजनेस में जो स्थिरता महसूस हो रही है, उसकी वजह से आपको समस्याओं का हल मिल सकता है, लेकिन इसी जगह पर टिके रहने से आपको बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी, वक्त के साथ प्रयत्न भी बढ़ाने होंगे।
बिजनेसमैन को आने वाले फेस्टिवल सीजन के चलते लाभ होगा।
टारगेट बेस्ड लोग को मेहनत से पीछे नहीं हटना है, क्योंकि अब समय आ गया है जब आप इसे भूनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।
वरियान, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।
ऑफिस में सीनियर के साथ एनिमी भी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें, दिन समझदारी से बिताएं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन उपलब्धियों वाला रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन संचय की क्षमता बढेगी।
बिजनेसमैन को मार्केट से पेमेंट कलेक्ट करने में कुछ परेशानियां का सामना करने के बाद ही राशि हाथ में आएगी।
बिजनेस में आप अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव न लाए तो आपके लिए दिन बेहतर रहेगा।
दोपहर बाद बिजनेसमैन की आलसी प्रवृत्ति और लापरवाही की वजह से कोई डील कैंसिल हो सकती है।
वीक स्टार्टिंग पिछले वीक का सरकारी सेवारत लोगों पर कार्य का दबाव बना रहेगा।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन को कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धिमता से उसे दूर करने में सफल होंगे।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें और अपने कार्य पर ध्यान दें, विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।
संतान से सुख मिलेगा, जिससे परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।
करियर को बेहतर बनाने के लिए स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान देंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक निर्णय की भावनाओं से प्रभावित रहेगे।
वरियान, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन के बिजनेस में अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
बिजनेसमैन को बिजनेस में कुछ समय निकाल कर प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय बिताना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा, दिन लाभदायक रहेगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में लाइफ पार्टनर के सपोर्ट से बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा प्राप्त करेंगे।
ऑफिस में सफलता मिलेंगी किंतु बेवजह है किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम बनाए रखें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को नया टारगेट मिल सकता है, साथ ही एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ रहेगा।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन अनुकूल है, उन्हें कोई गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है।
लवर के साथ प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे, वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा, विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी।
स्टूडेंट्स की सेहत ठीक रहेगी, जिससे वो सिलेबस को कवर कर पाएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी मामलो में अड़चन आएगी।
व्यापारियों को जोखिम भरे कामों से फायदा अवश्य होगा लेकिन यह एक मुसीबत को न्योता भी देगा।
मार्केट में विरोधी नुकसान करने की फिराक में चल रह रहें हैं, ऐसे में बिजनेसमैन ध्यान दें और पूर्ण रूप से सजग रहें।
न्यू बिजनेसमैन के लिए हड़बड़ाहट उनके कार्यों को बिगाड़ सकती है।
ऑफिस में आप फालतू की गपशप में समय बर्बाद न करें।
कामकाज के मामले में आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
वर्कप्लेस पर विवादित भरे बयानों से आपको बचना चाहिए, ध्यान रहें किसी की पीठ पीछे चुगली न करें।
प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती है, लाइफ पार्टनर पर क्रोध आ सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे, इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का सहयोग मिलेगा।
कॉन्फ्रेंस एंड मीटिंग में कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
वरियान, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि बनने से बिजनेस में लाभ की प्रबल संभावना है।
मार्केट में दूसरे बिजनेसमैन के वर्किंग स्टाइल लेकर आप में विश्वास जगेगा।
व्यापारियों को पुरानी उधारी वापस मिल सकती है, साथ ही कंपनी के द्वारा दिया गया टारगेट भी पूरा होता नजर आ रहा है।
कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट में कोवर्कर की हेल्प करके आपको जो शुकुन मिलेगा वो आप बया नहीं कर पाएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन का व्यक्तित्व ट्रैक पर दूसरों को आपकी ओर अट्रैक्ट करेगा।
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा, व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें, घरेलू खर्चों पर निगाह रखें, कई ऑप्शन दिशा भ्रमित कर सकते हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जनता से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा।
बिजनेस में मार्केट से आपको अचानक कोई ऐसी शुभ सूचना मिलेगी कि जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
मार्केट में बिजनेस व पार्टी के द्वारा की गई मेहनत की वजह से बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे।
व्यावसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
ज्ञान और कौशल के लिए कामकाज के मामले में तारीफ सुनने को मिल सकती है, एंप्लॉयड पर्सन को बॉस के कार्यों को प्रॉयोरिटी पर रखना होगा।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, सीनियर का आशीर्वाद बना रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड आर्टिस्ट के लिए दिन उत्कृष्ट रहेगा।
दोपहर के बाद आप मनोरंजन के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धर्म और अध्यात्म में रुचि बढेगी।
नए बिजनेस में हाथ जमाने से पहले जांच परख लें और उसे धरातल पर ला रहे है, तो उचित समय देखकर ही करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेस में आपको दूसरों की प्रगति किस प्रकार हो रही है, वो छोड़कर केवल अपनी प्रगति पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
फॉरेन बिजनेसमैन को टेक्स को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वरियान, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को बड़ी कंपनी से प्लेसमेंट मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड में दिल लगाकर लगे रहेंगे जिसका फायदा उन्हें आने वाले समय में मिलेगा।
वर्कप्लेस पर सीनियर कोवर्कर से आपके बेहतर कार्यों की तुलना कर सकता है, एंप्लॉयड पर्सन का आत्म विश्वास बढ़ सकता है।
प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है, जिनका जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ है उन्हें मनचाहा उपहार प्राप्त होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन का प्रैक्टिस के समय चोट लग सकती है।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में बड़े परिवर्तन होते-होते रूक जाएगे।
छोटे व्यापारियों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है, उन्हें लीगल नोटिस मिल सकता है।
न्यू बिजनेसमैन मार्केट में किसी से अहंकार का टकराव न करें और यह कतई नहीं सोचना चाहिए की आपको सब आता है।
बिजनेसमैन बड़ी मात्रा में पैसों का लेनदेन करने से बचें।
ऑफिस के सिक्रेट, गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें, विश्वासघात हो सकता है।
कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, कुछ खराब संभावना की कल्पना आपकी टेंशन बढ़ा सकती है।
ऑफिस में बॉस का व्यवहार रूखा हो सकता है, जो आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।
आपकी वजह से परिवार को भी पैसों से संबंधित तकलीफ से गुजारना पड़ सकता है, साथ ही
लव लाइफ में धोखा मिल सकता है, स्वयं को संभाले कोई गलत कदम न उठाएं।
स्टूडेंट्स टीचर व वरिष्ठों की बातों को एक कान से सुनकर दूसरे से निकालने की गलती कतई न करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में कस्टमर से अच्छे संबंध बनेगे।
न्यू बिजनेसमैन को पेरेंट्स व बिजनेस गुरु की बताई राह कामयाब बनाएंगी।
डिजिटल मार्केटिंग से आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे जिससे कुछ लाभ हासिल करेंगे।
इंटरनेषनल बिजनेसमैन पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, कारोबार को बढ़ाने के लिए अच्छा मैनेजमेंट बहुत जरूरी है।
सामाजिक बैठकों में मुख्य भूमिका निभानी होगी, इस फील्ड से जुड़े लोगों को दूसरों से मान सम्मान प्राप्त होगा।
कामकाज के मामले में आप पर वर्क लोड ज्यादा होने के बावजूद भी आप अपनी लगन से अपने काम को अंजाम देने में सफलता हासिल करेंगे।
कोवर्कर की सहायता से वो आपके प्रति पूर्ण रूप कृतज्ञ हो जाएंगे, एंप्लॉयड पर्सन सफलता का स्वाद चख सकते है।
बात करें मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की तो आप मार्केट में फ्रेंड के साथ कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे।
जीवनसाथी कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच का रिश्ता कुछ कमजोर होता नजर आएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन का स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
इस समय मार्केट में बिजनेसमैन की उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि कुछ ही दिनों में फेस्टिवल सीजन स्टार्ट हो रहा है।
बिजनेसमैन कर्मचारियों के साथ बैठकर उनके कार्य को देखें, जहां आपको लगे इसे और बेहतर करना है वहां उन्हें गाइड करें।
बिजनेसमैन अपने क्षेत्र में मेहनत कर अन्य तथा न्यू बिजनेसमैन के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे।
धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे।
नौकरी में प्रमोशन पाना है तो मेहनत अधिक तो करनी पड़ेगी, साथ ही कामकाज के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
घर की व्यवस्था को लेकर दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, लव लाइफ मैरिड लाइफ में कन्वर्ट होने की संभावना बन सकती है।
स्टूडेंट्स अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से धन लाभ हो सकता है।
ग्रह गोचर पक्ष में होने से फॉरेन व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलता रहेगा।
वरियान, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से आपकी इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी।
बिजनेसमैन को किसी रिलेटिव से कुछ नए सौदे मिल सकते है, जो उनके बिजनेस को नई पहचान दिलाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर जो कार्य आप कर रहे उसके अलावा दूसरा कार्य आपको मिल सकता है।
सीनियर एंड बॉस के सपोर्ट से आपके अंदर आत्मविश्वास जागृत होगा, साथ ही न्यू एंप्लॉयड पर्सन को अपने आने वाले फ्यूचर के बारे में सोचना चाहिए।
विद्यार्थियों को समय न गवांते हुए पढ़ाई पर पूरा ध्यान केन्द्रित करना होगा, नहीं तो लापरवाही के चलते रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।
जीवन में कभी भी परिस्थितियां एक जैसी नहीं रहती हैं, इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करें, अविवाहित के विवाह से संबंधित बातें आगे बढ़ सकती हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment