AAJ KA RASHIFAL 30 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
30 सितंबर, बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः56 तक आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः37 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, वज्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 01ः14 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5.15 से 6.15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उतर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन में बिना कारण भटकाव रहेगा।
वज्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे।
बिजनेसमैन अच्छा लाभ कमा पाएंगे, अन्य कारोबार भी मध्यम गति से चलते रहेंगे, एक्टिविटी में पॉजिटिव चेंजेस आएंगे।
अच्छा रिजल्ट प्राप्त करना हैं, तो बिजनेसमैन को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
एंप्लॉयड पर्सन के जॉब में चल रही परेशानियां दूर होने से राहत महसूस होगी।
ऑफिस की ओर से किसी अन्य शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए आपको तैयारी रखनी चाहिए।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है, आपकी कुछ समस्याएं हल हो जाएंगी, फैमिली मेंबर के साथ व्यवहार करते समय आप उत्तेजित रहेंगे, आप उन्हें अपनी बुद्धिमत्ता और तेज कौशल से हल करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अनचाहे खर्चे बढ सकते है।
बिजनेसमैन के बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है, उन्हें एकाउंट रिलेटेड एंट्रियों में गड़बड़ दिखाई देगी।
न्यू बिजनेसमैन अपनी रूटीन एक्टिविटी को अच्छे से नहीं कर सकेंगे।
सरकारी नोटिस या कागजी मामले में सावधानी रखें और किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें।
मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के काम की अधिकता रहेगी, व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी।
वर्कस्पेस पर आलस्य को लेकर सतर्कता बरतें, इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करना उनके लिए नुकसानदायक होगा साथ ही जल्दबाजी के कार्यों से बचें जल्दबाजी में किए गए कार्यों से परेशानी में फंस सकते है।
विवाहित लोगों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपको प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
बिजनेस रिलेटेड एक्टिविटी को सीक्रेट रखें, इस समय आपकी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे।
वज्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है।
नया आउटलेट खोलने, शोरूम बढ़ाने या बिजनेस एक्सपेंशन की दिशा में पॉजिटिव प्रोग्रेस मिलेंगे लेकिन आप उन्हें श्राद्ध पक्ष के बाद ही ऑपन करें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा।
ऑफिस में आंतरिक राजनीति की वजह से परेशानी हो सकती हैं।
दोपहर बाद एंप्लॉयड पर्सन के काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ती रहेगी।
घर के रख रखाव या नवीकरण पर भी खर्च कर सकतें हैं, आपके घरेलू आनंद में किसी गड़बड़ी के संकेत हैं, अपने परिवार के सदस्यों से बात करते समय आपको बहुत ध्यान रखना चाहिए।
स्टूडेंट्स यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें, किसी बात को लेकर मानसिक बेचैनी रहेगी, ऐसे में उन्हें अपने टिचर से मार्गदर्शन लेना चाहिए।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई प्लानिंग को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो श्राद्ध पक्ष के बाद करना आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।
व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, उन्हें कस्टमर को अट्रैक्ट करने के लिए प्रचार प्रसार का ज्यादा उपयोग नहीं करना पड़ेगा क्योंकि जिएसटी कम होने के चलते कस्टमर अपने आप आएंगे।
एमएनसी कंपनियों से ऑफर मिल सकता है, विदेश जाने की तैयारी अभी से स्टार्ट कर दे अन्य कंट्री से भी ऑफर आ सकता है।
नौकरी में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे।
संपत्ति निवेश या गृह के नवीनीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।
कही बाहर घूमने और खरीदारी का मूड बनेगा, आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे, पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का फ्रेंड्स और टिचर से कुछ मनमुटाव हो सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आ सकती है।
बिजनेस में आपके सामने चुनौतियां तो आएगी किंतु निस्संदेह चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकने में सक्षम हो पाएंगे।
बिजनेस में सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे, अब सोच विचार करने में ज्यादा समय न लगाएं, अन्यथा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध या ऑर्डर रद्द भी हो सकता है।
बैंक लोन से जुड़ा कोई काम फाइनल स्टेज तक पहुंच सकता है।
आप जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन दान कर सकते हैं, आप बहुत उदारता से पैसा खर्च करेंगे।
नई नौकरी के लिए आपको मेल मिल सकता है, सभी कार्य आसानी से बनते नजर आ रहे हैं।
वज्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से वर्कप्लेस पर सडनली विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे।
परिवार में एकता-भाईचारा का भाव देखने को मिलेगा, प्रेम जीवन में आप एक दूसरे को अट्रैक्ट करेंगे।
कॉम्पिटिशन के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें सफलता आपकी होगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से नई चीजें सीखने में परेशानियां आएगी।
कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इस समय बाहरी कामों पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय अपने कार्यस्थल पर ही समय लगाएं।
कॉम्पिटिशन के चलते बिजनेसमैन को थोड़ी परेशानी हो सकती है, उन्हें अपना नेटवर्क बढ़ाते हुए अपने टारगेट को अचिव करना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें अन्यथा आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट हो सकती है।
वर्कस्पेस पर आपको चल रहे काम में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा जो आपको काफी परेशान करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में हो रही पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स विषयों की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
वज्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से आयात-निर्यात में गति आएगी।
बिजनेस में अदर एक्टिविटी भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी, ओल्ड कॉन्टेक्ट को दोबारा स्ट्रांग करने का प्रयास करें, इस समय उनसे लाभ होने की उम्मीद है।
बिजनेसमैन न्यू स्टॉक और स्टॉक मेंटेन करने की प्लानिंग लाभदायक रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर सीनियर के आदेशों की अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है।
वर्कस्पेस पर एंप्लॉयड पर्सन के कई दिनों से लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में आप सक्षम होंगे।
एम्प्लॉयड पर्सन को अपने काम के लिए प्रशंसा मिलेगी, साथ ही आपकी प्रोफेशनल इमेज मजबूत होगी।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है।
पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी और शादी या जन्मोत्सव मनाया जा सकता है, आपको अपने जीवन साथी का सम्मान करना चाहिए, आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन रूटिन एक्टिविटी को निपटाने में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रु से संभलकर रहें।
बिजनेस में फालतु और राजनीतिक विवादों से दूर रहें और सारा ध्यान अपने कारोबार पर ही केंद्रित करें कि किस तरह आप अपने कस्टमर को अट्रैक्ट करें।
बिजनेसमैन की व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेंगी, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में फैमिली मेंबर्स के साथ मिलकर लिया गया डिसीजन लाभदायक साबित होगा।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें, आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती हैं।
वर्कस्पेस पर पूर्व में किए गए कार्य और कार्य के प्रति आपकी लगन का परिणाम आपको मिलने वाला है आपकी मेहनत रंग लाएगी, पदोन्नती प्रयास में गति आएगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए करियर में अच्छी पहचान बनने के योग हैं।
लाइफ पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा, परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बन कर दिन गुजारे।
वज्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस रिलेटेड कॉन्टैक्ट सूत्रों को और मजबूत करने से आपको नए मौके मिल सकते हैं।
न्यू बिजनेसमैन पूर्ण एकाग्रता से अपने बिजनेस में आगे बढ़ेंगे।
बिजनेस को ऑनलाइन करेंगे जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हाथ लगेगा।
आपकी समाज में किसी कार्य को लेकर यश और इज्जत बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली मीटिंग में लीड करने के लिए कहा जा सकता है।
वर्कस्पेस पर कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और इसी से आपको पहचान मिलेगी, आपके बॉस आपकी कुछ ऑनलाइन मदद करेंगे, कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
एम्प्लॉयड पर्सन को अपने काम में सफलता मिलेगी, ट्रांसफर से जुड़ी कोई सूचना भी मिल सकती है।
घर में खुशियां आएंगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ प्यार और गर्मजोशी के कुछ प्यारे पल बिताएंगे।
आप अपने स्वास्थ्य के लिए मेहनत कर सकेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में बिना कारण वाद-विवाद हो सकता है।
व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है, किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, फोन द्वारा आपको उचित आर्डर मिल सकते हैं।
बिजनेस में विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी, शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे जिससे वो टेंशन में रहेंगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर ओवर कॉन्फिडेंस में नही रहें गलतियों का कारण हो सकता है, इसलिए कांफिडेंस में तो रहिए किंतु ओवर कॉन्फिडेंस से दूरी बनाए रखें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को बेड एक्टिविटी से स्वयं को दूर रखना होगा।
परिवार में सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें और घर परिवार के अंदर एक अच्छी बॉन्डिंग बनाएं, आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन मस्कुलर पेन के चलते अपनी प्रैक्टिस से दूर रहेंगे जिससे वो डिप्रेशन में रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेसमैन को लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है।
वज्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।
व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर करने के लिए कदम उठाएंगे।
वर्कस्पेस पर कड़ी मेहनत और विनम्रता आपके लिए सफलता की कुंजी है।
बॉस व सीनियर्स के साथ संबंध मधुर होंगे, इसका लाभ उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट् में प्राप्त होगा, कयासों के लिए समय ठीक नही है।
मार्केटिंग पर्सन टारगेट कंप्लीट करने के बाद राहत महसूस करेंगे।
आपको पारिवारिक जीवन में अशांति का सामना करना पड़ सकता है, जिसके पीछे आपकी अय्याश लाइफ स्टाइल रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का फोकस अपने फील्ड से भटक सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाईनेशियली काफी मजबुत रहेगे।
बिजनेस में बिक्री अपेक्षाकृत कम होगी, लेकिन आप दूसरा रास्ता निकालने में सफल होंगे।
बिजनेस में बेहतर लाभ हाथ लगेगा, कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे लेकिन आपसी सामंजस्य को लेकर दिक्कतें भी बनी ही रहेगी।
बिजनेसमैन मार्केट में चल रहे कॉम्पिटिशन को लेकर अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे।
वज्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस समय किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में रुचि न लें, क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की भी आशंका बन रही है।
एंप्लॉयड पर्सन को दोपहर बाद दफ्तर में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिसकी उन्हें आशा ही नहीं थी।
एम्प्लॉयड पर्सन को उनके बेहतरीन कार्य के लिए ऑफिस में नई जिम्मेदारी या पोजीशन में बदलाव की खबर मिल सकती है।
विवाह योग्य वर के लिए सुकन्या मिल सकती है, कुण्डली मिलान के बाद ही आगे बात बढ़ाएं, सब बिंदुओं से संतुष्ट हों तो विवाह के लिए हामी भर देनी चाहिए।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2

Comments
Post a Comment