AAJ KA RASHIFAL 6 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 सितंबर, रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः30 तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः53 तक आर्द्रा नक्षत्र फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों के साथ संचार कौशल मजबूत होगा।
सिद्धि, लक्ष्मी योग बनने से व्यवसायी लोगों को सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
मार्केट में बिजनेसमैन और डीलर के बीच समझ बढ़ेगी, कुछ सकारात्मक सुनेंगे समय आपके पक्ष में रहेगा।
बिजनेसमैन को फेस्टिवल सिजन पर आपको अपनी इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता दोनों बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।
वर्कस्पेस पर आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है, करियर से संबंधित नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है।
संडे पर कोवर्कर से मदद मिल सकती है, कस्टमर को हैंडल करने में आप सफल होंगे।
अपोजिट जेंडर के द्वारा आपकी लव लाइफ पुनः पटरी पर आएगी, आपको उनका धन्यवाद करना चाहिए।
डे र्स्टाटिंग स्टूडेंट्स के लिए सकारात्मक दिन नही होगा, लेकिन दोपहर बाद ठीक-ठाक बना रहेगा किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव नहीं रहेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से मधुर वाणी से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बना रहें हैं, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य उस कार्य को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन को सडनली ही कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को अपनी टेक टीम को अपग्रेड करना चाहिए, ताकि आप हाथ लगे मौके का फायदा उठा पाएं।
नौकरी में अपना टारगेट हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है, वर्कप्लेस पर सीनियर जूनियर के साथ हंसी मजाक का माहौल बनेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपोजिट जेंडर के कारण किसी समस्या से बाहर निकल सकते है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है।
बात करें लव लाइफ की तो लवर की कुछ बातें आपको पागल कर सकती है।
स्टूडेंट्स को छोटे भाई बहन की तरफ से कुछ फायदा हो सकता है, किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन संवेदनशील और कल्पनाशील रहेगा।
बिजनेस में इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
बिजनेसमैन को कोर्ट संबंधित मामलों से निपटने के लिए संडे के दिन लॉयर से मीटिंग हो सकती है, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।
बिजनेसमैन के आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे।
सिद्धि, लक्ष्मी योग का साथ मिलने से नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं।
कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन भी लगेगा।
ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद दूर होंगे।
न्यू जॉब के लिए प्रयासरत एंप्लॉयड पर्सन को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।
इस संडे पर लव लाइफ में आपको संभलकर रहना होगा, दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
स्टूडेंट्स एंड अर्टिस्ट को कुछ जटिलताओं से जूझना पड़ेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कमजोर कल्पना शक्ति के कारण नए कॉन्टैक्ट टूट सकते है। बिजनेस में मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
बिजनेसमैन के द्वारा तैयार किए गए प्लान फैल हो सकते है, अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है।
बिजनेस में एक्सपेंडिचर के साथ-साथ कर्ज बढ़ सकता है जिसके कारण बिजनेस डूबने की कगार पर आ सकता है।
किसी एंप्लॉयड पर्सन के छोड़कर जाने से आपका वर्कलोड बढ़ सकता है, आफिस में कोवर्कर से किसी कार्य में मदद नहीं मिलेगी।
वर्कस्पेस पर ध्यान रखें कि बिना अनुभव के कोई भी कार्य न करें।
संडे के दिन आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।
आपकी जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार करते हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से मजबूत इच्छाशक्ति से आय के अनेक स्रोत मिलेगे।
बिजनेस से संबंधित छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन की बिजनेस में कार्यप्रणाली बेहतर होने से ऑर्डर जल्दी कंप्लीट होंगे।
पेंरेंटल बिजनेस में फैमिली मेंबर की एंट्री आप पर आ रहे वर्कलोड को कम करेगा और प्रॉफिट में बढ़ोतरी करेगा।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो।
वर्कप्लेस पर बॉस से किसी प्रॉजेक्ट् पर डिस्कस करते समय थोड़ी हिचकिचाहट हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में सीनियर के साथ रिलेशन स्ट्रांग हो सकते है।
वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे, भावनाओं और प्यार का इजहार करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में आसानी से आगे बढ़ेंगे और कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे, कभी-कभी अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपकी लोकप्रियता बढेगी।
बिजनेस में ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई रहेगी जिससे दिन आपके लिए अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन नया बिजनेस करने से पूर्व उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर ले जिससे आप जो करने जा रहे उसमें आपको सफलता मिले।
एंप्लॉयड पर्सन की महत्वाकांक्षाएं उन्हें नई सफलता की ओर ले जाएगी।
यदि नौकरी की तलाश में है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
सेहत के मामले में दिन स्पोर्ट्स पर्सन के फेवर में रहेगा, उनके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
बिजनेस में संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है।
बिजनेसमैन प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें, जिससे आप आने वाले दिनों में अपना प्रॉफिट बढ़ा पाएं।
बिजनेसमैन का मार्केट में किसी प्रॉडक्ट को लेकर डीलर के साथ प्रॉफिट शेयरिंग बढ़ सकता है।
वर्कप्लेस पर आ रही रुकावटें तब ही दूर हो सकती है, जब आप अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक बोलचाल को नियंत्रित करेंगे।
आपकी कार्यशैली के चलते ऑफिस में आप अपने विरोधियों को अपनी ओर करने में सफल होंगे।
सिद्धि, लक्ष्मी योग बनने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, साथ ही कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा, अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है, साथ ही दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स की सेहत ठीक रहेगी लेकिन उनको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनचाहि यात्रा से चिंता व भय रहेगा।
बिजनेस में किसी की भी प्लानिंग पर अमल करने से पहले उस पर उचित सोच विचार अवश्य कर लें अन्यथा कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है।
इस समय कोई भी यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।
बिजनेसमैन के मार्केट में पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।
वर्कप्लेस पर आपके कार्यों से सीनियर नाखुश हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे जिससे वो टेंशन में रहेंगे, ऑफिस में एनिमी आप पर हावी हो सकते है, अलर्ट रहे, धैर्य से कार्य करें।
आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुखी कर सकती है, घर में सामंजस्य कम रहेगा, लवर का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है।
घर से दूर रहकर स्टडी कर रहे स्टूडेंट्स को एसिडिटी और अपच होने की संभावना है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम बढेगा।
आने वाले दिनों में बिजनेस में कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है, उसमें उन्हें मार्केट में खरा साबित होना होगा।
ग्रह गोचर पक्ष में होने से हाल ही में जिन्होंने न्यू बिजनेस स्टार्ट किया है वह सफलता का स्वाद चखेंगे।
बिजनेसमैन ने आने वाले फेस्टिवल से पूर्व ही जो टारगेट सेट किया था वो उसके नजदीक पहुंच सकते है।
सिद्धि, लक्ष्मी योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर फायदा हो सकता है।
ऑफिस में आपके कामकाज से सभी प्रसन्न होंगे।
बॉस एंड सीनियर के द्वारा आपको किसी प्रॉजेक्ट का हेड व कुछ न्यू रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जा सकती है।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन फालतू और बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।
सोचे हुए काम पूरे करने के लिए आप सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करते है, तो आपके लिए दिन बेहतर निकलेगा।
इस संडे आप परिवार में आ रही कुछ परेशानियां को खत्म करने में सफल होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आप दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने फैसले को ही मानें कभी-कभार दूसरों के फैसले गलत भी हो सकते है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओं पर विजय की क्षमता बढेगी।
व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।
बिजनेस ट्रैवलिंग के दौरान प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा, उनके सानिध्य में आप भविष्य संबंधी कई योजनाओं को साकार कर पाएंगे।
ग्रह गोचर आपके बिजनेसमैन के पक्ष में होने से व्यवसाय में अभी परिस्थितियां पहले से बेहतर होगी।
किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
सिद्धि, लक्ष्मी योग बनने से न्यू एंप्लॉयड पर्सन को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी शुभ सूचना मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की मीटिंग में किसी प्रोजेक्ट में सीनियर फुल सपोर्ट मिलेगा।
ऑफिस की पार्टी में आपको एंकर बनना पड़ सकता है।
लवर के साथ हंसी-मजाक में दिन व्यतीत होगा।
भाग्य पक्ष में होने से स्टूडेंट्स के जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छी स्मरण शक्ति से स्टूडेंट्स की पढ़ाई अच्छी रहेगी।
सिद्धि, लक्ष्मी योग बनने से बिजनेस में पैसों की आवक बढ़ती हुई नजर आ रही है, आपके द्वारा निवेश करने के लिए प्रयास भी बढ़ाए जाएंगे, इस निवेश से आप खुद को आर्थिक रूप से स्थिर बनाने की कोशिश करेंगे।
आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है, फॉरेन बिजनेसमैन को विदेश नितियों के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
वर्कप्लेस पर बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेगी, सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
बॉस के द्वारा आपको कुछ नई रिसर्च के कार्य में लगाया जा सकता है।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव लाइफ में तनाव की कुछ संभावना रहेगी, फैमिली में किसी खास की सेहत का ध्यान रखना होगा।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन को अपने बिजनेस को ध्यान में रखते हुए मार्केट में बिना मतलब किसी से भी ना उलझे।
बिजनेसमैन को मीटिंग के दौरान अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखनी होगी क्योंकि वह आपकी कर्मभूमी जैसी है।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेसमैन के आलसी होने की संभावना है जिससे आपके ऑर्डर डीले हो सकते है।
एंप्लॉई की मांगे बढ़ने से आपके कार्य टाइमली कंपलीट न होने से पाने से लॉस का सामना करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर आपके नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं जिससे आप दिन भर तनाव में रहेंगे।
वर्कस्पेस पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है।
जीवनसाथी की दिल से कंपनी की कमी महसूस करेंगे, आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें।
बात करें स्टूडेंट्स की सेहत की तो दिन आपके लिए सही नहीं है आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment