AAJ KA RASHIFAL 8 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 सितंबर, मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः43 तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः39 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, परिध योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
ग्रह गोचर विपरित होने से बिजनेस में यात्रा से संबंधित सोच-विचार करके आगे बढ़ें अन्यथा कहीं वापस यात्रा की प्लानिंग बनानी पड़ेगी।
कॉर्पोरेट मीटिंग में दूसरों के समक्ष अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें, वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है।
पैसों की चिंता बनी रहेगी, इस कारण से बिजनेसमैन विस्तार नहीं कर पाएंगे, आपको धैर्य धारण करना चाहिए और उचित समय का इंतजार करें।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम से ब्रेक लेने की कोशिश करें, एंप्लॉयड पर्सन अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें।
वर्कप्लेस पर जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में किसी अनुचित कार्य में रुचि ना लें।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ कुछ समसस्याएं हो सकती है, बात ज्यादा बढ़ने पर मैनेजमेंट तक जा सकती है।
कुछ रिश्तों में अहंकार को लेकर समस्याएँ होंगी, वहीं परिवार का सहयोग भी इसे अगले स्तर तक ले जाएगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं को कमजोर और बीमार महसूस करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेस में आपकी थोड़ी सी मेहनत आपको बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगी, इसलिए जो भी करें मन लगाकर करें।
बिजनेस में समय अनुकूल है इस समय किसी का उचित सहयोग करें, बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम में कमी आएगी और नए कार्य में सफलता मिलेगी।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को अभी से ही तैयारी कर लेनी चाहिए।
ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय सावधानी बरतें विरोधी आपकी चालों को पहले से ही भांप लेंगे ।
परिध, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
वर्कप्लेस पर आपके काम को सराहना मिल सकती है, आप अपने सभी कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाएंगे।
लवर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है, पारिवारिक जीवन में कुछ खटास की स्थितियां बन सकती है।
स्टूडेंट्स स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं और उस पर पैसा भी खर्च कर सकते हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
बिजनेस में काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को मार्केट में अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को जागृत करने का है, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
परिध, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से सरकारी एवं देनदारियों से संबंधित मामलों में भी राहत मिलेगी।
वर्कस्पेस पर भाग्य का सकारात्मक स्ट्रोक आपको दूसरों से आगे रखेगा जिससे आपको किसी प्रोजेक्ट को हेड बनाया जा सकता है।
ऑफिस में कोवर्कर के सपोर्ट से आप अपने कार्य को समय से पूर्व कंपलीट कर पाने में सफल होंगे ।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए अच्छा होगा कि वे अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखें।
ग्रह गोचर साथ होने से स्टूडेंट्स के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा।
आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे, किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप अपना दिल खो बैठेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
परिध, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में विशेष वृद्धि के योग बन रहे हैं।
बिजनेसमैन को समय के साथ-साथ स्वयं को अपडेट रखना होगा तब ही मार्केट में स्वयं को सेट कर पाएंगे।
फॉरेन बिजनेसमैन को कहीं से कुछ राहत मिल सकती है, जिससे आपका ध्यान बिजनेस के साथ किसी अन्य बिजनेस की तरफ भी लग सकता है।
न्यू बिजनेसमैन धन लाभ अर्जित करेंगे और कुछ अच्छी खबरें प्राप्त करेंगे।
वेतनभोगी लोग कार्यस्थल पर तकलीफ को दूर करते हुए उपलब्धि हासिल करेंगे और नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त करेंगे।
ऑफिशियल टूर की संभावना बन सकती है, जो आपके भाग्य को नई दिशा दे सकता है।
ग्रह गोचर साथ होने से न्यू जॉब की तलाश करने वालों की तलाश पूर्ण हो सकती है।
अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसका फलीभूत होने का समय आ गया है, दोपहर बाद लवर से काफी दिनों के बाद मेल-मिलाप हो सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालुत के खर्चों की अधिकता रहेगी।
बिजनेस में आपके लिए परिस्थिति कठिन होगी जिससे आपका ध्यान भटक सकता है, आपको पूरी एकाग्रता के साथ परिस्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे।
बिजनेसमैन को इस समय बिजनेस में अधिक मेहनत करनी होगी।
आने वाले फेस्टिवल सीजन के मध्य मंदी की समस्या के कारण बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।
काम से संबंधित टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है, एंप्लॉयड पर्सन को सरकारी मामलों में आपको राहत मिलेगी।
आलस्य के चलते एंप्लॉयड पर्सन को वांछित परिणाम प्राप्त होने में देरी हो सकती है।
कामकाज के मामले में हालात सामान्य नहीं रहेंगे।
लव लाइफ में लव पार्टनर को दिए गए वचन को पूरा करने की कोशिश करें, वर्ना पार्टनर का विश्वास धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के स्वास्थ्य सितारे समस्याओं का संकेत देते हैं।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपकी कार्यकुशलता से इनकम में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन के मार्केट में सकारात्मक स्थितियां बनेंगी और व्यापार में उन्नति भी होगी।
परिध, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी।
न्यू बिजनेसमैन बिजनेस में किसी भी प्रकार का रिस्क न ले तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
कार्यक्षेत्र में कोवर्कर की हेल्प से हालात सामान्य रहेंगे, मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों में प्रगति आएगी।
लापरवाही की वजह से मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है, अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
अपने पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में कुछ चेंजेस करना चाहेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
इस समय बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेगी जिससे आप अपने बिखरे हुए बिजनेस को एकत्र करने में सफल होंगे।
फॉरेन बिजनेसमैन को सही समय पर सही फैसला लेने से सफलता पाएंगे।
परिध, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से आपकी आय में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि और लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी।
व्यवसाय में सुधार से राहत मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर आएंगे, जो मार्केट में आपकी एक अलग पहचान बना सकती है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह बेहद लाभप्रद है लेकिन स्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल भी नहीं हुई कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर कोवर्कर की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे, अन्यथा ऐसा न हो कि बाद में आपको पछताना पड़े।
एंप्लॉयड पर्सन के ट्रांसफर या प्रमोशन के चांसेज बन सकते है।
पारिवारिक वातावरण में आपसी सामंजस्य से आपके सारे कार्य होंगे, बात करें प्रेम संबंधों की तो कैंडल लाइट डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स स्टडी में ऑनलाइन कुछ नई चीजों की प्लानिंग बना सकते हैं।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेस में यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला रहेगा जो आपके बेहतर भविष्य को संवारेगा।
बिजनेसमैन का उदार और सहज स्वभाव ही मार्केट में आपकी सफलता का कारण बनेगा।
बिजनेस में दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, उन्हें आप अपनी बुद्धिमता से दूर कर देंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
ऑफिस में संवेदनशील मामलों पर बॉस आपको कुछ कहेंगे जो आपको बहस लग सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के एक्स्ट्रा इनकम के नए रास्ते ऑपन होने से वित्तीय प्रोफाइल ठीक रहेगी।
प्रेम जीवन में प्रेम की लहर रहेगी, कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांतिपूर्ण रहेगा।
स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बिजनेस में अगर कोई मामला चल रहा है, तो वो और उलझ सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर न करें।
बिजनेस में कुछ परेशानी हो सकती है, साथ ही टर्नओवर में भी परेशानी आपके कदम पीछे कर सकती है।
आप धार्मिक गतिविधियाँ करेंगे, लेकिन बहस और चर्चा से दूर रहें।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के प्रयास निष्फल रहेंगे, जिससे आपका विश्वास कुछ डाउन हो सकता है।
वर्कप्लेस पर सीनियर के द्वारा वर्कलोड बढ़ाया जा सकता है जिससे आपको ऑफिस में ऑवर टाइम करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन सुस्ती के कारण अपना काम पूरा करना मुश्किल होगा जिसके चलते बॉस और सीनियर की डांट सुनने को मिल सकती है।
पारिवारिक माहौल में सुख-शांति का कमी दिखेगी, लव लाइफ में शंका का माहौल बन सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन की लोकप्रियता और प्रसिद्धि में कमी की संभावना रहेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी के साथ संबंधों में गर्मजोशी रहेगी।
परिध, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।
पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम में बिजनेसमैन को आज सफलता हाथ लगेगी।
तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले।
न्यू बिजनेसमैन को बिजनेस में आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें और अपने कार्य पर ध्यान दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
नयी नौकरी में अच्छा स्थान मिल सकता है, जिसकी आपकी ने चाह रखी थी।
बॉस के द्वारा आपको नया टास्क दिया जा सकता है, जिसमें सीनियर का आपको फूल सपोर्ट मिलेगा।
पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन तनाव और नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से परेशान रहेगे।
टैक्स, रिटर्न आदि से संबंधित मामलों को समय रहते निपटाने का प्रयत्न करें अन्यथा कहीं बाद में आपको पछताना नहीं पड़े।
नए बिजनेस के लिए कुछ हद तक तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा जो आपके बिजनेस की ग्रोथ में वृद्धि करेगा।
वित्तीय लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी जिससे आप चल रहे बिजनेस के पेरलल अन्य कोई दूसरा बिजनेस ओपन करने का मन बना सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को फेस्टिल सीजन को देखते हुए कामकाज के मामले में अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है।
किसी नए प्रॉडक्ट् को लेकर ऑफिशियली ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है।
वर्कप्लेस पर सडनली ही आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
परिवार के सभी लोग आपकी सलाह मानेंगे, आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी, लव लाइफ में आपके लिए समय अच्छा रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन सोशियल मीडिया पर व्यस्त रहकर अपना कीमती समय बर्बाद करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेस विस्तार के लिए अगर आप किसी नए कार्य की स्टार्टिंग कर रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करें।
आप अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ और अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रख पाएंगे।
बिजनेसमैन की मार्केट में पार्टी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होने से बिक्री में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई इंपॉर्टेंट वर्क कंप्लीट होगा।
अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
वर्कस्पेस पर आपकी वर्किंग स्किल्स बढ़ सकती है, आप अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे, और सफल भी होंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपने ड्रिम पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।
जीवन में जहां आपको एक ओर से राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर से कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगातार आपको परेशान कर सकती हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment