AAJ KA RASHIFAL 18 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 सितंबर, शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज दोपहर 01ः02 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः45 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिजात योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः45 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। मंगल दोपहर 04ः35 के बाद कर्क राशि में रहेगे। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, व्यापार में कभी-कभी ऐसी स्थिति भी आ जाती हैं जिनका डटकर मुकाबला करना पड़ता है।
बिजनेस विस्तार संबंधी योजनाएं भविष्य में जल्दी ही फलीभूत होगी लेकिन कुछ समस्याएं आएगी।
देश काल समय परिस्थिति को देखते हुए एंसेस्ट्रल बिजनेस के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
वर्कस्पेस पर कार्यभार बढ़ने से ऑफिस में अधिक समय देना पड़ सकता है, आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण रखना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन कठिनाई को देखकर हार न मानें बल्कि आप अपने लक्ष्य पर फोकस कर आगे बढ़ते रहें सफलता आपके कदम चुमेगी।
गृहस्थ जीवन में लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति रहेगी, प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
बात करें स्पोर्ट्स पर्सन की तो आपको हानिकारक खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखनी होगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
परिजात, प्रीति योग बनने से लाइफ पार्टनर एंड फैमिली का बिजनेसमैन का पूर्ण सहयोग रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन के बिजनेस में अड़चन आने पर अपने इष्ट देव को मन नही मन स्मरण करें।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपकी ही चर्चा होगी।
वर्कस्पेस पर कामकाज के मामले में साहस काफी ऊंचा रहने वाला है।
जहां पर आप जॉब कर रहे है वहां पर ऑफर सामने से चलकर आ सकता है, ऑफर बढ़िया है तो तुरंत हां कर देना चाहिए।
ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और सीनियर्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।
अपनों से मनचाहा उपहार मिल सकता है, आप प्रसन्न नजर आएंगे।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन आप सेहत के मामले में बदलते मौसम का ध्यान रखें हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है, इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
परिजात, प्रीति योग बनने से बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा वित्तीय लाभ के संकेत हैं, आपका खर्च कम रहेगा, पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा, शेयर्स तथा तेजी मंदी से संबंधित व्यवसाय में उचित मुनाफा होने की स्थिति बन रही है।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन अभी से एक्टिव हो जाएं तो उनके लिए आने वाले दिन बेहतर रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की महत्वाकांक्षाएं उनकों नई सफलता की ओर ले जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को बेक पैन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है, दिल खोल कर उनका स्वागत करें, लव लाइफ में प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन कोच के सामने अपनी बात रख पाएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
ग्रह गोचर बिजनेसमैन के पक्ष में होने से प्रबंधन क्षमता बढ़ेगी और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
बिजनेस का विस्तार करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करें आपके लिए बेहतर रहेगा।
परिजात, प्रीति योग के बनने से बिजनेसमैन के धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
एंप्लॉयड पर्सन की एक बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है क्योंकि यह आपके लिए एक शुभ दिन होगा।
वर्कप्लेस पर सीनियर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, आपको सीनियर का सानिध्य प्राप्त होगा हो सकता है वो कोई महत्वपूर्ण मामले में आपसे चर्चा करें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी, आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें, आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए, सडनली फाइनेंशियल लॉस होने की संभावना है, चिंता करने से बचना चाहिए।
बिजनेसमैन तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य लेवें।
न्यू बिजनेसमैन गलत संगत की तरफ जा सकते है, अलर्ट रहें।
वर्कप्लेस पर किसी एंप्लॉयड के लीव पर होने से उसका कार्य भी आपको ही करना पड़ेगा जिससे आप पर कार्य का बोझ आ सकता है।
नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को उनके फील्ड में अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी।
परिवार के लोग आपस में विनम्रता और सौहार्द बनाए रखें और छोटे मोटे किसी भी तरह के विवादों से बचें।
ट्रैक पर स्पोर्ट्स पर्सन की लेट-लतिफी और आलस्य कोच के साथ विवाद की स्थितियां ला सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों से मदद मिलेगी।
परिजात, प्रीति योग बनने से व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझते हुए आप अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे।
बिजनेस में समय अनुकूल है इस समय किसी का उचित सहयोग करें।
बिजनेसमैन इस आपाधापी के मध्य कुछ समय मेडिटेशन योगा आदि जैसी गतिविधियों में जरूर लगाएं, आप मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे, तथा स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
वर्कप्लेस पर टारगेट को अचीव करने का प्रेशर रहेगा, किसी सीनियर की मदद से आपका कार्य हल हो सकता है।
नौकरी में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकता है, समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपने टारगेट पर फोकस करें और समय की कीमत को समझें तथा उसे बर्बाद करने से बचे, आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा, प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स की फ्रेंड के साथ किसी एक्टिविटी को कर सकते है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
बिजनेसमैन की मार्केट में पार्टी और आपसी तालमेल बेहतर होने से बिक्री में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर बिजनेसमैन कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे।
बिजनेस में फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देना आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के एक्स्ट्रा इनकम के नए रास्ते ऑपन होने से वित्तीय प्रोफाइल ठीक रहेगी।
परिजात, प्रीति योग का साथ मिलने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत ठीक रहेगी लेकिन उनको डाइट में सावधानी बरतनी चाहिए।
आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी, प्रेमी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है, आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है, कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है।
बिजनेस में किसी नए कार्य को करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लें और वहां पहुंच कर व्यवस्थाओं में जो भी संभव हो सहयोग करें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को पार्टी से अच्छा तालमेल बिठा कर काम करना चाहिए, काम सरल होता जाएगा, महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें, बल्कि पहले उस पर गंभीरता से विचार करें।
ऑफिस में कोवर्कर के सपोर्ट से आप अपने कार्यों को कंप्लीट कर पाएंगे।
सीनियर्स से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ करियर में ग्रोथ के संकेत हैं।
आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है, जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के बढ़े वजन के कारण सेहत में बदलाव नजर आ सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
बिजनेस में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-विचार करके लेना जरूरी है, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें, जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं।
बिजनेसमैन के लाभ कमाने के अवसर उनकी सनक के कारण हाथ से निकल सकते है।
न्यू बिजनेसमैन को इस समय आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है, दिन भर तनाव में रहेंगे।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें, कहीं ऐसा न हो कि उनकी नकारात्मकता आप पर हावी होने लगे।
वर्कलोड के चलते एंप्लॉयड पर्सन अपने काम से ब्रेक लेने की कोशिश करें।
शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की कंपनी की कमी महसूस करेंगे, प्रेमी से आपको धोखा मिल सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को समय का मोल समझना चाहिए और अपने कीमती समय को बचा कर पढ़ने लिखने में लगाना चाहिए।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
परिजात, प्रीति योग बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे, भूमि और वाहन संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा।
बिजनेस में कुछ लाभ की स्थितियां बन सकती है, इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन सकारात्मक रहने से उनकी परेशानियों में कमी आएगी।
वेतनभोगी लोग वर्कप्लेस पर तकलीफ को दूर करते हुए उपलब्धि हासिल करेंगे और नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त करेंगे।
वर्कस्पेस पर आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे, ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
ऑफिस में आपकी मेहनत और डिसीजन लेने की क्षमता को पहचान मिलेगी जिससे आपको किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए आगे किया जा सकता है।
पॉलिटिक्स को कुछ लाभ होने वाला है।
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी, प्रेम संबंध गहरे होंगे।
रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को विशेष लाभ मिलेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम में जोश व उत्साह रहेगा।
बिजनेसमैन की किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
बिजनेसमैन का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, तथा आप पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।
वर्कस्पेस पर नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं, साथ ही आपके सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह बेहद लाभप्रद है लेकिन स्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल भी नहीं हुई कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वर्कप्लेस पर बॉस के द्वारा एंप्लॉयड पर्सन को फील्ड से हटकर किसी कार्य को करने का कहेंगे जिससे वो कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
अविवाहितो के विवाह से रिलेटेड कोई गुड न्यूज मिल सकती है, लेकिन प्रेमी जोड़ो को इंतजार में समय निकालना पड़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
परिजात, प्रीति योग बनने से बिजनेसमैन के हाथ अचानक कोई बड़ा सौदा लग सकता है, जिससे धन की आवक होगी।
बिजनेसमैन वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें, रिसर्च करने के बाद करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
बिजनेसमैन बिजनेस में आ रही परेशानियों का हल आप अपनी बुद्धिमता और विवेक से ढूंढ भी लेंगे, आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपको अपने आसपास कड़ी नजर रखने की जरूरत है, पूर्व में किए गए प्रयासों के कारण आपके हाथ लाभ लगेगा।
वर्कस्पेस पर कार्य की र्स्टाटिंग में जिस प्रकार से आप उत्साह दिखाते हैं, उसी उत्साह को अंत तक टिकाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
मीडिया से जुड़े लोग एक्टिव रहें कुछ नए ऑफर आपको प्राप्त हो सकते है।
स्टूडेंट्स की अपने टीचर के साथ बॉडिंग शानदार रहेगी।
बात करें प्रेमी जीवन की तो आप अपने रूठे हुए प्रेमी को मनाने में सफलता हासिल कर ही लेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7

Comments
Post a Comment