AAJ KA RASHIFAL 2 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
2 सितंबर, बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पूरे दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ध्रुव योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
बिजनेस रिलेटेड एक्टिविटी में उचित तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है, सभी की सलाह पर गौर करना होगा और कोई भी निर्णय सर्वसम्मति से लेना होगा।
ध्रुव योग बनने से व्यवसाय में नए नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जिनके द्वारा आपकी उत्तरोत्तर उन्नति होगी, प्रतिद्वंदी भी परास्त रहेंगे।
बिजनेस में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे, भागदौड़ रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के अंदर आत्मविश्वास की कमी होने के कारण फील्ड में आ रही बाधाओं में कमी होगी, आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ अकेला समय उपयोगी होगा।
वर्कस्पेस पर बहुत धैर्यवान तथा आशावादी रहें और निश्चिंत रहें कि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा, निराष को छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को उनके फील्ड में सफलता मिलती दिख रही है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
व्यवसाय में कुछ उलझने बनने से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा, विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है।
न्यू बिजनेसमैन जो भी कार्य करें, उसे समय और पूरी जिम्मेदारी के साथ ठीक तरीके से पूरा करें, काम में लापरवाही ठीक नहीं।
बिजनेस में चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
वर्कस्पेस पर चारों ओर के टेंशन के माहौल में काम करना आसान नहीं होगा, बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी और के द्वारा ध्यान भटकाया जा सकता है, जिससे वो अपने फील्ड में बेस्ट देने के प्रयास में विफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, वो आपकी पीठ पीछे षड़यंत्र रच सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स को परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
दाम्पत्य जीवन में तनाव है तो उसे बढ़ावा देने से बचें और लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बना कर रहें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को स्टॉक स्वयं मेंटेन करना होगा ताकि उनके ध्यान में रहे कि कितना स्टॉक उनके पास है और उन्हें कितने की आवश्यकता है।
व्यावसायिक कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होते जाएंगे, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करना बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन का धार्मिक कार्यों की तरफ मन लग सकता है।
ऑफिस में सभी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, इस वातावरण से काम करने में भी मन लगेगा।
बॉस या सीनियर के द्वारा एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए कहा जा सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए।
जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें किसी से रिश्ता बनाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड़यत्रं रच सकता है।
लास्ट मंथ के मुकाबले इस मंथ फेस्टिवल सीजन पर बिक्री अपेक्षाकृत कुछ अधिक होगी, अन्य कारोबार भी सामान्य गति से चलते रहेंगे।
प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से संपर्क बनेंगे, इस समय व्यापार से संबंधित गतिविधियों का भी अधिक प्रचार प्रसार करना जरूरी है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कस्पेस पर काफी दिनों से चली आ रही समस्या पर अंकुश लगेगा।
ध्रुव योग बनने से युवा वर्ग मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने सीनियर एंड जूनियर के साथ बॉडिंग बेहतर बनाने के प्रयास में सफल रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को जीवन में हो रहे बदलाव के बारे में यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें।
घर का कोई सदस्य डाइबटिज की समस्या से परेशान हो सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर तुरंत फैसला लेने की कोशिश करें, बहुत सोच-विचार करना तथा समय लगाना नुकसान दे सकता है।
फेस्टिवल सीजन पर बिजनेसमैन किसी पुरानी प्लानिंग को धरातल पर पुनः लाने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करें।
ऑफिस की कार्यप्रणाली में परिवर्तन की वजह से एंप्लॉयड पर्सन को सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानियां आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
वर्कस्पेस पर पॉजीटिव एटीट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, यद्यपि कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह सफलता देने में सहायक होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन के कामकाज को लेकर बनाई गई कोई प्लानिंग डिले हो सकती है, धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए बिजनेसमैन बिजनेस में ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
व्यावसायिक पार्टियों के साथ हिसाब-किताब करते समय पारदर्शिता रखें, इससे संपर्क मजबूत होंगे।
नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा, एनीमी एक्टिव हो सकते हैं।
वर्कस्पेस पर व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी ऐसी स्थिति एंप्लॉयड पर्सन को चिड़चिड़ा बनाएगी, खुद को नियंत्रण में रखें और सोच समझ कर ही लोगों के बीच बोलें, अन्यथा मजाक का पात्र बन जाएंगे।
रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा, इसके लिए सभी को सभी से प्रेम से बात करनी होगी।
हेल्थ के मामले में कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, इसलिए अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें और उचित इलाज कराएं।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
ध्रुव योग बनने से व्यापारियों के लिए दिन विशेषतया शुभ है, आप काफी प्रगति करेंगे।
फेसटिवल सीनज पर बिजनेस में अनुभव अत्याधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए अपने अनुभव का व्यापार में उपयोग करते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम करें।
न्यू बिजनेसमैन को बुजुर्गों के पास बैठना चाहिए उनका अनुभव आपकी लाइफ में बहुत काम आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में व्यवस्था उचित बनी रहेगी, आपको अपने प्रयास तथा परिश्रम के उचित परिणाम भी हासिल होंगे
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर, जूनियर एंड कोवर्कर के साथ व्यवहार उचित बनाकर रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी क्योंकि सेहत ही दुनिया का अनमोल धन है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
फेस्टिवल सीजन पर बिजनेसमैन को मुनाफा होगा, इसलिए उन्हें अपने कस्टमर के नेटवर्क को एक्टिव करना चाहिए ताकि वह टर्न अप हों।
ध्रुव योग बनने से व्यवसाय से संबंधित पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं।
बिजनेसमैन की पिछली बचत आपको भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी।
करियर से रिलेटेड चल रही दिक्कत ठीक होगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के कार्य जल्दबाजी में न करें, अन्यथा पुनः नहीं करने पड़ जाएं।
स्टूडेंट्स का संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
लाइफ पार्टनर एंड और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, परंतु दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहे और ना ही विश्वास करें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन यदि किसी प्रभावशाली पर्सन से मीटिंग कर रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करना बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर शांत रहें।
लोन के लिए प्रयास रत लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा, लोन मिलने से आपके कई रुके हुए काम आसानी से हो सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा काम करना उचित परिणाम देगा।
करियर में चुनौतियां आने से आपकी आय में स्थिरता देखने को मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में सकारात्मक स्थायित्व बना रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
ग्रह गोचर विपरित होने से बिजनेसमैन को कुछ लॉस का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उनको हार नहीं माननी है, धैर्य रखें बेहतर समय जल्द ही आएगा।
पब्लिक डीलिंग करते समय क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में बढ़ना बिजनेसमैन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
बिजनेस में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, थर्ड पार्टी आपके ऑर्डर ले जा सकती है।
अपनी हठ के चलते किसी का दिल दुखा सकते हैं, बॉस की बातों पर तीखी प्रतिक्रिया न दें।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, आर्थिक तनाव रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
परिवार में किसी की सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम में होगी वृद्धि।
त्यौहार के सीजन को देखते हुए होटल रेस्टोरेंट के व्यापारियों को बड़े मुनाफे हाथ लगेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड एक्टिविटी में व्यस्त रहेंगे, जो उनके लिए अच्छी बात रहेगी।
ध्रुव योग बनने से नई उपलब्धियां सामने आएगी, ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें तथा तुरंत निर्णय ले।
न्यू बिजनेसमैन को मार्केट में झगड़ा फसाद और विवाद करने वाली संगत से दूरी बनाकर रखनी होगी, इससे उनकी अच्छी छवि प्रभावित होती है।
ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें, भागदौड़ की संभावना कम है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन आत्मविश्वास से ओतप्रोत प्रयासों में अवश्य सफल होंगे।
यदि आप न्यू जॉब के लिए हार्ड वर्किंग व तैयारी कर रहे हैं, तो यह अधिक प्रयास करने का सही समय है।
स्पोर्ट्स पर्सन को कैलोरीज बर्न करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
ऑफिस में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें उनका अनुभव तथा मेहनत व्यवसाय की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाएगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें।
न्यू बिजनेसमैन के लिए यह समय कुछ कठिन है, इस परिस्थिति में धैर्य से काम लें और एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें।
वर्कस्पेस पर मन अज्ञात भय और बाधाओं से ग्रस्त रहेगा।
जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते, इस सकारात्मक दृष्टिकोण का लाभ उठाएं।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने कार्य पर ध्यान देना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में वर्क में मन लगेगा, ऐसे में अपने टारगेट पर फोकस बनाए रखें और कड़ी मेहनत करें।
अविवाहितों के विवाह की बात चल रही है तो वह बनती हुई दिखेगी।
स्टूडेंट्स स्टडी मटेरियल को अच्छे से पढ़ने समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment