AAJ KA RASHIFAL 27 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।। 

27 सितंबर, रविवार, प्रतिपदा श्राद्ध


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज रात्रि 08ः59 तक आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः08 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों में अधिकता रहेगी।                    
ग्रह स्थितियों को देखते हुए बिजनेस में इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय का नुकसान ही है।
बिजनेसमैन अन एक्सपेंडिचर एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल बनाकर रखें, वर्तमान परिस्थितियों की वजह से आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं, दोपहर तक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दोपहर बाद इनकम में कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं और आपके एक्सपेंडिचर भी बढ़ जाएंगे, एक्सपेंडिचर इतने ना बढ़ें कि आपको बाद में समस्या हो इसलिए वित्त का नियंत्रण करें।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन का कोवर्कर एंड सीनियर के संग कोर्डिनेशन बिगड़ा हुआ नजर आ सकता है, जिस वजह से आप एंगरी हो सकते है।  
वर्कस्पेस पर किसी के साथ वाद विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को आने वाले एग्जाम के लिए अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए अन्यथा रिजल्ट आपकी इच्छा के विरूद्ध प्राप्त होने से आप निराश होंगे।
परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, गृहस्थ जीवन में कुछ अनबन होने से संडे का दिन बेकार जाएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.2, अन लक्की नं.9
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का दिल से सम्मान करें।      
व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी, ऑफिशियली ट्रैवलिंग संभव है, बिजनेस में दिन सुकूनदायक रहेगा।
व्यापार में विस्तार संबंधी कोई कार्य करते हैं, तो आप श्राद्ध के बाद ही करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा, हालांकि बिजनेस में प्रतिस्पर्धाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको कोशिशों के मुताबिक नतीजे भी मिलते जाएंगे।
नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यरवधान आएंगे, काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे ऑफिशियली टूर के चलते किसी फेवरेट जगह पर घुमने जाने का मौका मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के करियर में बड़ा परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है, न्यू जॉब के ऑफर मिल सकते है, अब तय आपको करना है कि इसे किस दिशा में ले जाना है।
परिवार के साथ साथ अपनी निजी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे, आध्यात्मिकता से जुड़ने का समय है, इष्ट आराधना से दिन की शुरुआत करने की कोशिश करें, जिससे पूरा दिन मंगलमय रहे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने समय का सही यूज करके अपने-अपने फील्ड में सफलता के झंडा फहराएंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 6
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब रिलेटेड प्रॉब्लम आ सकती है।          
वृद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस में दिन मध्यम फलदायक गुजरने के आसार हैं।
बिजनेस में दोपहर तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में दिखाई देगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी, पैसों से संबंधित चिंता आपकी बढ़ेगी, बस आपको अपने एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल बनाए रखना है।
सीनियर की एडवाइस एंप्लॉयड पर्सन के लिए गुरु मंत्र साबित होगी, इसलिए निःसंकोच सीनियर से सलाह लेते रहें।
वर्कस्पेस पर बेवजह की चिंता परेशान कर सकती हैं, करियर में बदलाव लाने से पहले अपने निर्णय के बारे में दोबारा सोचें।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन बेहतर रहेगा, उनके फील्ड में आ रही समस्या कम होती दिखाई देगी।
परिवार के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय गुजारेंगे, एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा, जो लोग रिलेशनशिप में है, उनको जल्दी ही कमिटमेंट प्राप्त होगी।
स्टूडेंट्स के लिए समय सफलता दायक है, आपको ऑनलाइन कॉम्पिटिशन में जरूर शामिल होना चाहिए ताकि आप आने वाले  कॉम्पिटिशन की तैयारी भी कर पाएंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 9
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक कार्यो में भागीदारी बढेगी।          
बिजनेस से रिलेटेड कोई भी काम प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना आप को नई दिशा प्रदान करेगा।
बिजनेस रिलेटेड मेटर को सीक्रेट रखना अच्छी बात है लेकिन बिजनेस पार्टनर के साथ डिस्कशन जरूर करें।
रुके हुए कामों में गति आएगी तथा समय अनुसार पूरे भी हो जाएंगे दिन सुखमय रहेगा, धन की आवक होगी, फाइनेंशियल कंडीशन स्ट्रांग होगी, एक्सपेंडिचर में कमी आएगी।
आप छुट्टी को व्यर्थ न जाने दें बल्कि कला या जिस क्षेत्र में रुचि हो उसी क्षेत्र में अभ्यास करते रहें।
एंप्लॉयड पर्सन के काम अधिक है, तो कार्यों की प्राथमिकता तय करने के बाद ही काम की शुरुआत करनी चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने काम के साथ दूसरे लोगों को गाइडेंस देनी पड़ सकती है, खासतौर पर उन लोगों को समय देना है जिन्होंने न्यू जॉइनिंग की है।
संडे के दिन काम के सिलसिले में आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन के अपने फील्ड में सभी से अच्छी बाँडिंग बनी रहेगी जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।
गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा, एक दूसरे से प्रेम पूर्ण स्थिति में रहेंगे, दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.3
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से शोध और गूढ़ विद्याओं मे रूचि बढेगी।            
बिजनेसमैन को अलर्ट रहना है क्योंकि नेगेटिव प्लेनेट कस्टमर से झड़प कराने के फिराक में है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से बिजनेस में दिन समस्याओं वाला रहेगा, सुदूर क्षेत्रों से आपके हाथ हानि लगेगी।
बिजनेसमैन मार्केट में अपनी ऊर्जा और क्षमता का भरपूर सदुपयोग करें तथा लापरवाही और आलस जैसी बातें अपने ऊपर हावी ना होने दें।
एंप्लॉयड पर्सन पेंडिंग वर्क को पूरा करने में लग जाएं क्योंकि पिछले कार्यों की डिटेल ली जा सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर की गलतियों को इग्नोर न करें, कम से कम उन्हें तो उनकी गलती से अवगत जरूर कराएं।
नौकरीपेशा लोगों को अपना ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा और उसके अनुपात में आपको फल थोड़ा कम ही मिलेगा, फिर भी हिम्मत ना हारें, काम और मेहनत करते रहें, आप अपने मन की बातें करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन के प्रैक्टिस के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ने से संडे का दिन बेकार जाएगा, भरपूर आराम ले तथा जरूरी व्यायाम करें।
लवर के साथ संवाद जारी रखें क्योंकि कम्युनिकेशन गैप होने से शंका का बीज पनप सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.4, अन लक्की नं.8
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस का नॉलेज रखने वाले लोगो से मुलाकात होगी।      
वृद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलने से इनकम बढ़ने से आपकी स्थिति मजबूत हो जाएगी।
व्यावसायिक मामलों में किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसलिए अपने डिसीजन पर ही अडिग रहे, पर जिद्दी नहीं बने, प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस में बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं।
बिजनेसमैन वाणी को को शुद्ध रखें, क्योंकि अच्छी वाणी ही बड़े संपर्क और बड़ा लाभ दिलाने में मदद करेगी।
जिन एंप्लॉयड पर्सन का प्रमोशन ड्यू चल रहा है, वह काम को लेकर अब एक्टिव हो जाए क्योंकि बॉस आपके काम की निगरानी रख रहे है।
ऑफिस में छोटी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है, दोपहर बाद काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने फील्ड में कुछ नयापन लाने के लिए कोशिश में लगे रहेंगे।
गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के अपने-अपने फील्ड में किसी के साथ पुराना विवाद है तो उसका दी एंड हो सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.7, अन लक्की नं.2
 
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से हेल्थ को लेकर समस्या हो सकती है।          
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आय और व्यय बराबर रहेंगे और यदि आपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो आपको जल्द ही गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है।
बिजनेस में सिचुएशन कठिन होने के बाद आप को रुकना नहीं है, बल्कि उस कठिन सिचुएशन का पूरे हौसले के साथ सामना करते रहने की जरूरत है।
फिलहाल बिजनेसमैन को किसी भी व्यक्ति से साथ प्राप्त नहीं होगा, लेकिन यही वक्त आपको आपकी क्षमता का अंदाजा दिलाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन स्वयं को साबित करने के लिए मेहनत का सहारा लें, यही एकमात्र विकल्प है, जो आपको सबकी नजरों में आपको अच्छा बना सकती है।
काम की जगह पर चल रहे षड़यंत्र की वजह से आपके थोड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है।
संडे के दिन बेकार के विवादों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक होगा।
मैरिड लाइफ खुशनुमा बनी रहेगी, प्रेम जीवन में भी लाइफ पार्टनर के साथ वक्त बिताने के अच्छे मौके मिलेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान संभलकर रहना होगा, आप चोटिल हो सकते है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 4
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की कला और साहित्य में रूचि बढेगी।        
बिजनेस मीटिंग में अन्य लोगों से आप अपनी बातों पर फोकस बनाए रखेंगे, इस कारण टिप्पणियों का सामना होगा।
बिजनेसमैन को अनुभवी व्यक्ति का सपोर्ट मिलने से अच्छा लाभ होने की संभावना दिख रही है।
बात करें एंप्लॉयड पर्सन की तो आपको काम के सिलसिले में अपना काम दिखाने का मौका मिलेगा और जिस पर सभी से आपको तारीफ मिलेगी।
वर्कप्लेस पर आपका स्वयं पर विश्वास रहेगा और अपनी खुद की कार्य क्षमता को मजबूती देने के लिए आप और कुछ बड़ा सोचेंगे जो आपको कहीं न कहीं लीडरशिप की लाइन में खड़ा कर रहा है।
काम की जगह उच्च पद प्राप्त करने के लिए कंपटीशन बढ़ते नजर आएंगे, आपको अपने प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
अपने वैवाहिक जीवन संबंधित बातों का अवलोकन ठीक से करके ही निर्णय लें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट का अपने-अपने फील्ड में मन लगेगा, जिस कारण कारण वो अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक करने में जुट जाएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.6, अन लक्की नं.1
 
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घरेलू अशांति हो सकती है।          
व्यावसायिक गतिविधियां बेहतरीन नहीं होने से आपकी परेशानियां बढ़ेगी, इंश्योरेंस, पॉलिसी आदि से संबंधित किसी कार्य को लेकर आप परेशान हो सकते है।
अनजान लोगों के साथ अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को शेयर ना करें, आपके साथ धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन रही है, इनकम की सिचुएशन भी डाउन रहेगी, साथ ही आपके एक्सपेंडिचर में भी सडनली बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में स्वयं की मेहनत पर ही निर्भर रहना होगा जिसमें सुविधाओं की कमी महसूस होगी, किसी दूसरे पर निर्भरता गलत होगी, उसके बावजूद अल्प फल की प्राप्ति होगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने काम को कुछ अधिक अलर्ट हो कर करंह ताकि उनके सीनियर नाराज न हों।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें क्योंकि काम के जोश में सेहत को इग्नोर करने के कारण कमजोरी आ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन की गलत संगत उन्हें किसी बड़े इवेंट से आउट कर सकती है, जिसका उन्हें बाद में पछतावा होगा।
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य से कम सुखी रहेगा, हालांकि, कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। एक दूसरे पर विश्वास बना रहेगा, आपको धैर्यपूर्वक दिन गुजारना होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.4
 
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आपका संचार कौशल मजबूत होगा।            
डिजिटल मार्केटिंग से बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में प्लानिंग बना रहे या उसे धरातल पर ला रहे हैं, तो श्राद्ध के बाद ही करें तो आपके लिए लाभदायक रहेगा।
वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से दिन बिजनेसमैन के लिए फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं।
बिजनेस में बदलाव करना चाहते हैं तो वक्त के अनुसार करें और इसके लिए अपने वरिष्ठजनों से विचार विमर्श करते रहें।
ग्रहों की चाल को देखते हुए यदि बिजनेसमैन प्रयास करेंगे, तो उन्हें फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
वर्कस्पेस पर दिन की शुरुआत में कोई बड़ा काम हाथ में ना लें, दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी, कार्य में सफलता मिलेगी, काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को टीम लीड करने की रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है, टीम के साथ अच्छे सामंजस्य स्थापित करने में सफल होंगे।
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी काफी अच्छा रहेगा, संडे के दिन को फंडे बनाने के लिए परिवार के साथ एंजॉय करेंगे, और आप अपने रिश्ते में मजबूती महसूस करेंगे।
संतान की सेहत अच्छी रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को भाग्य का साथ मिलेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 2, अन लक्की नं.9
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से अच्छे व्यक्तित्व से लोग आपको पसंद करें।    
मुश्किलों में फंसना और फिर उनसे बाहर निकलना ही तो एक सफल व्यक्ति की पहचान है, आपके प्रयास उन्हीं मुश्किलों से बाहर निकलने में मदद करेगा।
बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी क्षमता और अपने लक्ष्य दोनों में संतुलन बनाना आपके लिए जरूरी है साथ ही सफलता पाने के लिए बिजनेसमैन को एंप्लॉयड पर्सन के साथ लगना पड़ेगा तभी काम पूरा हो सकेगा।
वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से व्यापार में प्रॉफिट के अच्छे योग बनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में बॉस की तारीफ बटोर सकते है, बॉस की गुड लिस्ट में नाम आ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के कॉवर्कर से कॉन्टेक्ट वीक हो सकते हैं, उन्हें स्ट्रांग करने पर फोकस करें वर्तमान समय में यह आपके लिए बेहद जरूरी है।
अपने करियर से संबंधित बातों में मनचाही प्रगति देखने के लिए आपको स्किल्स को बेहतरीन बनाना जरूरी होगा।
गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा, वैवाहिक संबंधों में कटुता ना आने दे।
मांशपेशियां में खिचाव के चलते स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा जिससे आपको प्रैक्टिस बीच में ही छोड़ना पड़ेगी, इसके बावजूद भी आपका पूरा ध्यान अपनी प्रैक्टिस पर रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.5, अन लक्की नं.3
 
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आपकी परिस्थितियों के अनुसार जल्दी ढलने की क्षमता बढेगी।    
बिजनेस में कोई शुभ समाचार मिलने से दिन बहुत ही खुशनुमा व्यतीत होगा, फाइनेंस संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इस समय लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं।
वृद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग से अचानक से आपको धन लाभ होगा, लेकिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इनकम के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे।
आपका छोटा सा सहयोग दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है, ऐसे अवसरों की तलाश करें और लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करें।
काम के सिलसिले में कुछ अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे, कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी लेकिन वह आपके फायदे में रहेंगे इसलिए आप खुश रहेंगे, मन हर्षित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को छोटी सी भूल पर भी बॉस की फटकार सुननी पड़ सकती है, इसलिए कार्य करते समय सजगता बरतें।
परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा, घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से प्रसन्नता मिलेगी।
संडे के दिन स्टूडेंट्स का दिन मौज-मस्ती में गुजरेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.9, अन लक्की नं.1

Comments