AAJ KA RASHIFAL 25 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।
25 सितंबर, शुक्रवार, अनंत चतुर्दशी


   
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज रात्रि 11ः07 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष अनंत चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः22 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिजात योग, शूल योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त होगी।      
शुभ ग्रहों के योग से बिजनेस में आप अपने लिए एक या दो लक्ष्य बनाकर पूरी तरह से उनके लिए डेडीकेशन बढ़ाने की कोशिश करें, धीरे-धीरे प्रगति होती हुई नजर आएगी।
बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य का समय अनुकूल रहेगा।
बिजनेसमैन की अपेक्षा के अनुसार बिजनेस में बदलाव हो सकता है, किसी भी प्रकार की मेहनत से आप डरे नहीं।
वर्कप्लेस पर काम में आ रहे बदलाव की वजह से नए शहर में तबादला या नई जगह काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है।
सूर्य-गुरू का 3-11 का सम्बध होने से मीडिया रिलेटेड पर्सन के लिए समय अच्छा है, कठोर मेहनत करते रहें और जीवन में आगे बढ़ते रहें।
दाम्पत्य जीवन में कोई कही हुई बात जीवनसाथी को गुस्सा दिला सकती है।
स्टूडेंट्स अपने टीचर से भविष्य के लिए खुलकर चर्चा करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से अपने काम में आकर्षक और प्रभावशाली रहेगे।          
बाजार के रुझानों की गहन रिसर्च के बाद उठाए गए कदम आपको जबरदस्त मुनाफा देंगे।
शूल योग बनने से बिजनेस में की गई आपकी पुरानी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी।
ग्रह गोचर अनुकूल होने से बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने चारों ओर देखेंगे तो कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के काम से अधिकारी खुश होंगे साथ ही उनके सोचे हुए काम पूरे  होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन पक्ष में रहेगा फील्ड में जो चाहेंगे वो उन्हंर मिलेगा।
शादीशुदा लोग अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद लेंगे और जीवन साथी के करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 1
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली कुछ अलग व रचनात्मक करेगे।          
बिजनेसमैन को अपने डेली रूटीन पर ध्यान देना होगा, ताकि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने बिजनेस को दे पाएं।
शूल योग बनने से मार्केट में लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
बिजनेस से रिलेटेड एक्टिविटि में अतिरिक्त कोशिशों की जरूरत रहेगी, मशीनरी, स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हल होती जाएगी।
वर्कप्लेस पर अनुशासन और समर्पण के बल पर आप अपने विरोधियों को पछाड़ देंगे आप इनोवेटिव ढंग से आगे बढ़ेंगे जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
अपने काम के प्रति ईमानदारी ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन की नई पहचान बनाएगी, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मैनेजमेंट आपके द्वारा दिए गए सुझावों को तुरंत लागू करने का विचार करेगा।
सूर्य-गुरु का 3-11 का संबंध होने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को टीचर का साथ मिलेगा।
शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी झेल सकते हैं, लेकिन लव लाइफ में दिन आपके फेवर में रहेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 2
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है।            
बिजनेस में एक्सपेंडिचर बहुत ज्यादा होंगे, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है, हो सकता है कि क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करना पड़े।
बिजनेसमैन को इस समय किसी पर भी भरोसा करना भी ठीक नहीं है। आपके साथ धोखा हो सकता है।
बिजनेसमैन की सेहत में गिरावट की आशंका है, इसलिए सचेत रहें और सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं होगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से कामकाज के मामलों में बिल्कुल भी ढिलाई न दिखाएं, क्योंकि इसके कारण बॉस नाराज हो सकते हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।
जब तक नौकरी पेशा लोगों का काम में मन नहीं लगेगा तब तक कोई नया काम आपको नहीं मिल सकता है, इस समय आर्थिक कशमकश जारी रहेगी, अपने अंदर अहम की भावना ना आने दे।
घनिष्ठ मित्रों से पारिवारिक और निजी जीवन की बातें भी शेयर की जा सकती हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
 
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बिजनेस विस्तार की प्लानिंग हो सकती है।   सूर्य-गुरु का 3-11 का संबंध होने से कारोबारी ग्राहकों को आकर्षित करना चाहते हैं तो उन्हें कोई नई, लुभावनी और आकर्षक तरकीब को अपनाना लाभकारी सिद्ध होगा।
व्यावसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें, गवर्नमेंट ऑफिस का टेंडर  मिल सकता है।
ऑफिशियल ट्रैवलिंग के दौरान सडनली ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात आपको प्रसन्नता देगी, किसी खास मुद्दे पर उनका विचार जानने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर एंड बॉस के बताए मार्ग पर चले, तभी उन्हें मनवांछित सफलता प्राप्त हो सकेगी, घर में पूजा पाठ और धार्मिक माहौल रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन काम के सिलसिले में नौकरी पर किसी नए काम के मिलने से उत्साहित होंगे।
शूल योग बनने से ऑफिस में आपका दबदबा बढ़ेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण आधिकारिक अधिकार सौंपा जा सकता है।
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से बात करके उनके मन की जानने की कोशिश करेंगे।
स्टूडेंट्स की पढ़ाई व करियर संबंधित समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।
पॉलिटिशियन की निर्णय लेने की क्षमता से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से भावुकता में कुछ गलत डिसीजन ले सकते है।          
व्यावसायिक जीवन में तालमेल न बनने के कारण परिवार में हल्का-फुल्का मतभेद रह सकता है, जो दोपहर बाद सामान्य हो जाएगा।
शूल योग बनने से व्यापार शुरुआत के लिए समय उपयुक्त चल रहा है, कम पूंजी निवेश में स्टार्ट कर सकते हैं, बड़ी पूंजी लगाने से बचें, व्यापार बढ़िया चलेगा, आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
बिजनेस का विस्तार करने और नई शाखाएं खोलने के लिए आज के दिन सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य का समय आपके लिए सबसे उपयुक्त है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर आप में एनर्जी भरपूर रहेगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे, जो आपको परेशान करेंगे।
काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने से और बॉस से तारीफ सुनने से आप खुश नजर आएंगे।
फ्रेंड या ऑफिस के कोवर्कर के साथ किसी टी पॉइंट पर गेट टुगेदर होने से विशेष मुद्दों पर चर्चाएं भी होगी।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स नई ऊर्जा के साथ अपने फिल्ड में आगे बढ़ते जाएंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
 
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से व्यावहारिक अनुभवों से संतान को सच्ची सफलता मिलती है।        
बिजनेस में मार्केटिंग क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होगी।
सूर्य-गुरु का 3-11 का संबंध होने से पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब करने वाली एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
एंप्लॉयड पर्सन को खुद के क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
ग्रहों का संकेत है कि आप भाग्यशाली रहेंगे वर्कस्पेस पर काम के लिए दिन बढ़िया है।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन की लीडरशिप क्वालिटी की वजह से टीम के अन्य सदस्य आपके फैसलों का सम्मान करेंगे।
शूल योग बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन निराशा को साथी न बनाएं, क्योंकि सफलता और असफलता दोनों ही जीवन में मिलती हैं, हमेशा हर्ष उत्साहित रहें।
परिवार को भी समय देने में कामयाब रहेंगे और परिवार वालों से प्रेम बढ़ेगा, लेकिन गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे और इसके लिए किसी दोस्त से बात कर सकते हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट आती है।          
बिजनेस में आपके द्वारा बनाई गई प्लानिंग में कुछ न कुछ बदलाव करना पड़ सकता है, खर्चों की अधिकता रहेगी।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से बिजनेस में आपसी वैमनस्य के चलते घाटे की आशंका है, इसलिए जो भी सौदा करें, उन्हें सोच-विचार कर ही करें।  
बिजनेस में कोई भी वित्तीय फैसला लेते समय भावनाओं के बजाय आंकड़ों पर ध्यान दें।
वर्कस्पेस पर आज एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है, ध्यान भटकने से काम बिगड़ सकता है।
नौकरीपेशा लोग काम में उतार-चढ़ाव के चलते थोड़े चिंतित रहेंगे, अपनी प्लानिंग को तुरंत क्रियान्वित करें, ज्यादा सोच विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर यदि कोई बात आपको अत्यधिक परेशान कर रही है तो उसे अपनों से शेयर करें, चर्चा करने से हो सकता है कि कोई समाधान निकल आए।
पैतृक संपत्ति के दस्तावेज सदैव संभाल कर रखें और खोने का डर हो तो फोटोकॉपी का सेट अलग रखें।
स्टूडेंट्स को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करना चाहिए, यदि पढ़ाई में कोई दिक्कत हो तो टीचर से मार्गदर्शन लें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
 
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी पूरे करते।            
बिजनेस में अच्छा लाभ होगा, कहीं से बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है, जिससे लिए गए लोन की किस्त कम हो सकती है।
शूल योग बनने से कारोबार को बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय है लेकिन आपको प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि आकर्षण बढ़े।
न्यू बिजनेसमैन बिजनेस में पॉजिटिव सोच बनाए रखें जो आपके भविष्य को नई दिशा देगी।
लंबे समय से आ रही वर्कप्लेस की समस्याएं अब पूरी तरह से समाप्त होती नजर आएंगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर आप अपने लिए एक या दो लक्ष्य बनाकर पूरी तरह से उनके लिए डेडीकेशन बढ़ाने की कोशिश करें, धीरे-धीरे प्रगति होती हुई नजर आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन किसी भी प्रकार की मेहनत से आप डरे नहीं, काम में आ रहे बदलाव की वजह से नए शहर में तबादला या नई जगह काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पॉलिटिशियन का तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
लव पार्टनर को खुश रखने की कोशिश में आप कामयाब होंगे, जीवनसाथी कोई नई डिश खाने में बना सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स को सुबह के समय थकान होने से कुछ परेशानियां महसूस होगी।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
 
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।    
सूर्य-गुरू का 3-11 का संबंध होने से व्यापारिक गतिविधियों में अप्रत्याशित तेजी आएगी, जिससे आपकी आय के स्रोत मजबूत होंगे।
व्यापार से संबंधित बातों में अपनी मनमर्जी बिल्कुल न चलाएं, अपने हर एक निर्णय का परिणाम क्या होगा, इस बात को ठीक से परखने की आवश्यकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं बस काम पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर जूनियर एंड सीनियर का पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे वो आसानी से अपने प्रोजेक्ट को कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन विकेंड से पहले वीकेंड के कुछ नई प्लानिंग बन सकती है।
शूल योग बनने से दाम्पत्य जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे और सेहत भी बढ़िया रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन दिन भर इंजॉय करेंगे और लंबे समय तक अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 3
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षक व्यक्तित्व से आत्म-विश्वास खुद ब-खुद जलकेगा।    
फेस्टिवल सीजन के आने से बिजनेसमैन को थोड़ी राहत महसूस होगी।
ग्रहों की चाल पक्ष में होने के साथ-साथ शूल योग बनने से बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा होगा।
ऑफिस में भरपूर मेहनत और योग्यता से अपना टारगेट हासिल कर लेंगे, लेकिन अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस फ्रेंड के साथ मूवी या डिनर की प्लानिंग बना सकते है।
सूर्य-गुरु का 3-11 का संबंध होने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फ्रेंड्स के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर एंजॉय करेंगे।
शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ नयापन महसूस करेंगे और जीवन साथी से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
 
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से हानि होगी।          
बिजनेस में आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, बेवजह के खर्चों पर रोक लगाएं।
व्यापार में सोचा गया मुनाफा मिलने की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है, यह तो काम धंधे में होता ही रहता है कि कई बार मनचाहा लाभ नहीं मिल पाता।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए बनाया गया प्रोजेक्ट फेल भी हो सकता है, इसलिए जो भी प्रोजेक्ट बनाएं, उसकी सफलता की संभावना पहले चेक कर लें।
एंप्लॉयड पर्सन को बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा, इसलिए अपने काम को पूरी मुस्तैदी से ध्यान लगाकर करें।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन को नेगेटिव थिंकिंग पर्सन की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से दांपत्य जीवन में रोमांस की कमी महसूस करेंगे और अपने जीवन साथी के साथ घर के बाहर आउटिंग का प्लान नहीं बना सकेंगे।  
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड  स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फील्ड में खुशी महसूस नहीं होगी।
जरूरतमंदों की मदद करने से सोशलिस्ट्स को आत्मिक शांति का अनुभव होगा।

लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5 

Comments