AAJ KA RASHIFAL 5 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
5 सितंबर, शनिवार, शिक्षक दिवस
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः54 तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 09ः31 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग, वज्र योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 10ः18 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी पूरे करते।
कारोबार विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं, इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें।
आप शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग फैमिली और जानकार के साथ कर सकते है।
व्यावसायिक मामलों में सही समय पर सही डिसीजन लेना जरूरी है, गाइडेंस के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगे।
वर्कस्पेस पर अपनी गलतियों और दूसरों के अनुभवों से सीखने की आपकी क्षमता आपकी खासियत है।
एंप्लॉयड पर्सन हंसी-मजाक में ही किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही निकाल लेंगे।
वर्कप्लेस पर शत्रुओं का पराभव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
लवर से गिफ्ट मिल सकता है, फैमिली के लिए सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का झुकाव फिल्म और संगीत की तरफ हो सकता है जो उनका उनका माइंड डाइवर्ट कर सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेस विस्तार की प्लानिंग बन सकती है।
इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य बेहतर रहेगा।
बिजनेस में एकाउंट रिलेटेड गलत एंट्रियां आपकी नजर में आ सकती है, जिसको समय से पूर्व सुधार लें अन्यथा बाद में यह गलती भारी पड़ सकती है।
नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, साथ ही आप अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।
लंबी प्रक्रिया के बाद ट्रांसफर के आदेश आपको प्राप्त हो सकते है।
वर्कस्पेस पर मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में जी जान लगा देंगे।
अविवाहित पुरुष जातकों को आज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है, प्रेम जीवन की तो प्रपोज़ल मिल सकता है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षक व्यक्तित्व से आत्म-विश्वास खुद ब-खुद जलकेगा।
इस समय ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है, व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय को तुरंत लेने का प्रयास करें।
वज्र, लक्ष्मी योग बनने से बिजनेस में एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है।
बिजनेसमैन को इस समय फैमिली का फुल सपोर्ट मिलेगा, जिससे बिजनेस ग्रोथ करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी संवाद शैली से सभी का दिल जीतने में सफल होंगे, वर्कप्लेस पर आप विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर बनाने के लिए व लक्ष्य को पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।
दोपहर बाद मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी में करने से बचें तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, जिससे आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है, पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन बेहतर रहेगा, उन्हें पुरानी चोट से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अत्यधिक खर्च के कारण धन संचय करने में दिक्कतें आएगी। बिजनेसमैन को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिससे उनके हाथ आए हुए ऑर्डर निकल सकते है।
व्यवसायियों को भी विस्तार के विचारों के बारे में सावधान रहना चाहिए, आप कर्ज नहीं लें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
कर्मचारियों और स्टाफ के सुझाव का खुले दिल से स्वागत करें, इससे आपके कारोबार में विस्तार की संभावना बनेगी।
ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ टीम वर्क में काम करें तो उचित रहेगा, धैर्य रखें।
आपकी लेट-लतिफी और आलस्य के चलते किसी प्रोजेक्ट से आपको बाहर किया जा सकता है।
कार्यक्षेत्र में वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें, विकेंड पर बनते कामों में अड़चन आएगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के दौड़धूप अधिक रहने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में थकान और आलस महसूस करेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त होगी।
वज्र, लक्ष्मी योग बनने से कोई व्यापारिक यात्रा संभव है, क्योंकि लाभकारी रहेगी राजकीय कार्य अब गति पकड़ेंगे।
बिजनेसमैन अपनी कार्यकुशलता तथा कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास को जारी रखेंगे।
उच्च अधिकारियों के साथ मधुर होंगे, और आपकी व्यावसायिक गतिविधियों में लाभदायक भी रहेंगे।
बॉस आपके कार्यों से खुश हो सकते है, वर्कस्पेस आपके कार्यों की वाह-वाही भी होगी लेकिन भितरघातियों के द्वारा कुछ विरोध भी होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर एंड जूनियर का सपोर्ट मिलेगा जिससे आपके अटके कार्य कंपलीट होंगे।
घर से दूर रह रहे इस वीकेंड पर परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा।
लव लाइफ में आप सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे, लेकिन मां-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य पर कुछ खर्च हो सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से अपने काम में आकर्षक और प्रभावशाली रहेगे।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में रहेंगे जिससे बिजनेसमैन के कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
वज्र, लक्ष्मी योग बनने से व्यवसायिक परेशानियां दूर होंगी साथ ही दोपहर बाद कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में प्रॉपर्टी रिलेटेड मेटर पर फैमिली के द्वारा आपका साथ दिया जाएगा, जो बिजनेस में फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन की मार्केट में भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन अगर ऑफिस में अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सीनियर या कोवर्कर के पास जाएँ।
ऑफिस का माहौल ठीक बना रहेगा।
घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा, संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य में सुधार होगा जिससे वो अपनी स्टडी और करियर पर ध्यान दे पाएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली कुछ अलग व रचनात्मक करेगे।
बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी जिससे उनके चेहरे की रंगत ही अलग होगी।
वज्र, लक्ष्मी योग बनने से पार्टनरशिप के लिहाज से समय बहुत ही उत्तम है।
बिजनेसमैन को किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं, इस समय कार्य स्थल पर परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में आ रही चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे।
वर्कस्पेस पर आपकी बुद्धिमत्ता से आप ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार करने में कामयाब होंगे।
पूर्व प्रेमी से आंखें दो चार हो सकती है, संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में अपना बेहतर देंगे जिससे उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
तनाव के कारण सेहत में बिगड़ सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है।
बिजनेसमैन इस समय रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें।
ग्रह गोचर आपके विरूद्ध होने से बिजनेसमैन को ध्यान गलत तरीकों से पैसा कमाने की तरफ डायवर्ट हो सकता है।
बिजनेस में आप कुछ पेशेवर मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं, आप उसे धैर्यपूर्वक हल करें।
इस वीकेंड पर नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा न होने से तनाव रह सकता है।
कार्यस्थल में अभी कुछ दिक्कतें और चुनौतियां बनी रहेगी, वर्कस्पेस पर उल्टे-सीधे विचारों से मन अशांत रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए इस समय शारीरिक तंदुरुस्ती बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपको दिए गए टारगेट को कंपलीट करना है।
पारिवार में किसी समस्यां से दो-दो हाथ होना पड़ सकता है, पूर्व प्रेमी के साथ दोबारा जुड़ते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
प्रैक्टिस के दौरान प्लेयर पीठ और रीढ़ की हड्डी में तकलीफ महसूस कर सकते हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपसी टकराव हो सकता है। वज्र, लक्ष्मी योग बनने से बिजनेस में चल रही रुकावटों में कमी आएगी।
किसी नए बिजनेस में कुछ भी निवेश करने से पहले उस पर रिसर्च अवश्य कर लें।
बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार रहेगा पॉलिटिशियन के द्वारा बिजनेस में फायदा पहुंचाया जा सकता है।
एम्प्लॉई की कोई एडवाइस आपके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगी, आपकी ईमानदारी तथा उचित कार्य प्रणाली अधिकारियों को पसंद करेंगी।
वर्कस्पेस पर कुछ अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
विरोधी ऑफिस में आपकी गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पूरी नजर रखें, इसलिए आप जो भी करें, केयरफुली होकर करें।
पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी, मतभेद हो सकता है, लव लाइफ में जिंदादिली के इन क्षणों में आगे बढ़ें किंतु वास्तविकता से दूर न जाएँ।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से भावुकता में कुछ गलत डिसीजन ले सकते है।
बिजनेस ट्रैवलिंग के दौरान आपको अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।
बिजनेस संबंधी नई योजना या नए काम को शुरू करने के लिए समय दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बात करें पार्टनशिप बिजनेस की तो बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही एकाग्र रहते हुए आगे बढ़े।
वर्कस्पेस पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने में सक्षम रहेंगे, साथ ही आप प्रोफेशनल एंड पर्सनल लाइफ को आराम से मेंटेंन करने में सफल होंगे।
ऑफिस में किसी अपने का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है।
इस वीकेंड पर आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
अपनी अच्छी फिटनेस से स्पोर्ट्स पर्सन दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से व्यावहारिक अनुभवों से संतान को सच्ची सफलता मिलती है।
वज्र, लक्ष्मी योग बनने से मीडिया, मार्केटिंग से संबंधित व्यवसाय में उचित उपलब्धियां हासिल होगी।
न्यू बिजनेसमैन को कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी।
पेरेंट्ल बिजनेस में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा, फैमिली के द्वारा आपको फाइनेंशियल सपोर्ट किया जा सकता है।
मार्केट में बिजनेसमैन की एक्टिविटी विरोधियों को तनाव दे सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के करियर में स्थिरता आएगी और अधिकारियों से मन-मुताबिक मदद भी मिलेगी।
वीकेंड पर मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पर कार्य की अधिकता के चलते वो थकान महसूस करेंगे, साथ ही वर्कप्लेस पर एनिमी एक्टिव रहेंगे, उनके पीछे आप सीनियर से उलझने से बचना चाहिए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें।
यह समय परिवार को समर्पित करने का है, दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट आती है।
अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली को अपने प्रतिद्वंद्वियों के समक्ष शेयर ना करें।
कोई भी व्यवसाय संबंधित दिक्कत आने पर वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है।
व्यापार के लिए जरूरत पर उधार लिया था तो उसे चुकाते भी रहें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है।
ऑफिस से संबंधित डाक्यूमेंट्स कंप्लीट रखें, आपको अपने काम के लिए आलोचना का सामना करना पड़ेगा,
वर्कस्पेस पर जितना हो विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें, ऑफिस में आपसी सामंजस्य बनाने में कुछ दिक्कत आएगी।
खुद की बातों को महत्व देते समय पार्टनर का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड में अपने मन को केंद्रित करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1

Comments
Post a Comment