AAJ KA RASHIFAL 9 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
9 सितंबर, बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः31 तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः14 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गजकेसरी योग, शिव योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 03ः14 के बाद सिंह राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 03ः14 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12ः31 से रात्रि 11ः30 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घरेलू अशांति हो सकती है।
बिजनेस में दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ विपरीत भी हो सकती हैं, आपको संभलकर रहना होगा, ऐसी स्थिति और कोई बात आपको चिड़चिड़ा बनाएगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन बिजनेस में कुछ निणर्य परेशानियां बढ़ा सकते है जिस पर उन्हें पछातावा होगा।
दोपहर 03ः14 के बाद चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें।
एंप्लॉयड पर्सन आज अलर्ट मोड में हो जाएं विरोधी आपको शिकंजे में फंसाने के लिए बोहत बड़ा गेम खेल रहे है।
घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी भी चिंता रहेग लव लाइफ में धोखें का सामना करना पड़ेगा।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटों के साथ संचार कौशल मजबूत होगा।
न्यू बिजनेसमैन बिजनेस में भय और डर को छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें।
व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा, जिसे आपको बदलना होगा आने वाले फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए परचेजिंग करनी होगी।
बिजनेस में स्टाफ तथा कर्मचारियों के सहयोग से सिचुएशन में सुधार होगा, जिससे आप बिजनेस को मुनाफे की तरफ मोड पाने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें तो ही उनके लिए बेहतर दिन रहेगा।
नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशानी आ सकती हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में तनाव और टेंशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें, नहीं तो आप अपना टारगेट क्लियर नहीं कर पाएंगे।
जीवन साथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा, दोस्तों तथा परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
सेहत के मामले स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के हल्का फीवर परेशानी का कारण बन सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामलो में उतार-चढ़ाव आएगा।
शिव योग बनने से बिजनेस मीटिंग में आपके अंदर कुछ खास उपलब्धि हासिल करने का जज्बा रहेगा जिससे आप काफी हद तक सफल भी होंगे।
बिजनेसमैन को बिजनेस फ्रेंड की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको खुशी देगा।
न्यू बिजनेसमैन के लिए आज का दिन काफी लाभदायक साबित होगा, जो उनको कुछ सिखायेगा भी उन्हें क्या करना है।
पेंडिंग असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे, आपका पॉजीटिव एटीट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
ऑफिस में कोवर्कर के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्मविश्वास सफलता देने में सहायक होगा।
प्रेम संबंधों में नोक झोक हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षक व्यक्तित्व व सौम्य स्वभाव से काम में सफलता मिलेगी। शिव योग बनने से बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होगी, सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में काफी दिनों से चला आ रहा विवाद का दी एंड होगा, जिससे आपका सारा फोकस अपने बिजनेस पर रहेगा।
बिजनेसमैन को कानूनी विवादों से कुछ हद तक आराम मिल सकता है दिन आपके पक्ष में रहेगा।
धार्मिक कार्यों में मन लगाएं, इस मुश्किल समय में मानसिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे।
काम से संबंधित डिसिप्लिन को बढ़ाने की आवश्यकता होगी, जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।
मार्केटिंग एंड एंप्लॉयड पर्सन अपने-अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी।
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है, लेकिन मानसिक स्वरूप से कोई भी बात तकलीफ दायक नहीं होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन के प्रैक्टिस के दौरान पेट दर्द बीच-बीच में तकलीफ देता रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी यात्रा के योग बनते-बनते रह जाएगे।
न्यू बिजनेसमैन इस फेस्टिवल सीजन से पूर्व स्वयं को मार्केट में सेट नहीं कर पाने से परेशान रहेंगे, जिससे उनका माइंड डिस्टर्ब रहेगा।
आप बिजनेस की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित काम करके ही आप अपनी लाइन पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
बिजनेसमैन घर की किसी परेशानी के चलते अपने बिजनेस पर ध्यान नहीं लगा पाएंगा, जिससे बिजनेस में उन्हें घाटा हो सकता है।
वर्कस्पेस पर फ्रेंड्स से कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
दोपहर 03ः14 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन की फाइनेंशियल कंडीशन वीक होने से वो चिंतित रहेंगे।
लव लाइफ के चक्कर में पड़कर ऑफिस में किसी से नजदीकी संबंधों के चलते आपकी ऑफिस में थू-थू हो सकती है।
प्रेम संबंधों की बात घर तक पहुंच सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स मोटापे को लेकर आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का सहयोग मिलेगा।
शिव योग बनने से बिजनेस में आप द्वारा लिए गए डिसीजन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएंगे साथ ही आप साथ ही समस्या सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे।
न्यू बिजनेसमैन अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित कर पाने में सफल होंगे।
बिजनेस की व्यस्तता के चलते बिजनेसमैन अपनी फैमिली के लिए कुछ समय निकाल पाने में सफल होंगे जिससे फैमिली में सुख-शांति बनी रहेगी।
ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, किसी कर्मचारी की वजह से समस्याएं भी आ सकती हैं।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन का दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते।
अपने कार्य में लाइफ पार्टनर का सहयोग आप की चिंताओं को कम करेगा।
स्टूडेंट्स का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
अगर बीमार लोगों की सेवा में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की योजनाएं बनाएं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपकी नेतृत्व क्षमता बढेगी।
बिजनेस में कोई नया कार्य स्टार्ट करने जा रहे तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे के मध्य करना हितकर रहेगा।
फॉरेन बिजनेसमैन को इस समय फेस्टिवल सीजन से पूर्व अपने गोदाम में बेहतर स्टॉक कर लेना चाहिए ताकि आप बेहतर मुनाफा कमा पाएं।
न्यू बिजनेसमैन को यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर इन परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें।
स्टूडेंट्स स्टडी मटेरियल को अच्छे से पढ़ने, समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा।
दिन की शुरुआत सुखद होगी, वर्कस्पेस पर सूझबूझ और व्यवहार कुशलता द्वारा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर सकते हैं।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे परिवार एकत्र रहेगा, लवर के साथ प्यार भरी बातें होगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन किसी प्रॉडक्ट की डिटेल को आसानी से समझ लेंगे और मार्केट में कस्टमर को सेल करने में सफलता प्राप्त करेंगे।
सेहत के मामले में स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन पक्ष में रहेगा, पुरानी बीमारियों से राहत महसूस होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल काम करने से समाज में सम्मान बढेगा।
बिजनेस में जो बित चुका है उसे याद करके उदासी महसूस हो सकती है, जितना हो सके उतना भविष्य से संबंधित बातों पर ध्यान रखें।
शिव योग बनने से बिजनेसमैन का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे।
बिजनेसमैन आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए अभी से अपनी कमर कस ले जिससे बिजनेसमैन बिजनेस में प्रॉफिट कमाएंगे।
वर्कस्पेस पर किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात हो सकती है, आपके अधुरे कार्य पूर्ण की ओर बढ़ सकते है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं अगर सेहत सही नहीं रही तो कार्य को अंजाम कैसे दे पाएंगे।
ऑफिस में कोवर्कर और सीनियर का आपको किसी प्रॉजेक्ट में सपोर्ट मिलेगा जिससे आपके कार्य समय से पूर्व कंपलीट हो जाएंगे।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन का रचनात्मक कार्यों की तरफ झुकाव हो सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन मार्केट में विशेष ध्यान रखें कि गलतफहमी की वजह से आपके और पार्टी के संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, फाइनेंशियल डिसीजन सोच समझकर लें।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेसमैन को किसी प्रकार का कानूनी नोटिस मिल सकता है।
दोपहर 03ः14 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से एन्सेस्ट्रल बिजनेस में पारिवारिक कलह के चलते पार्टी का ऑर्डर समय पर नहीं दे पाएंगे जिससे अन्य पार्टियों के ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकते है।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने लक्ष्य पर कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगे।
वर्कस्पेस पर बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें, चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
ऑफिस में आपके लिए दिन खराब रहेगा, आप विरोधियों के चंगुल में फंस जाएंगे जिससे आपके कार्यों में डिले होंगे।
परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थितियां आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है, लव लाइफ में आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन का स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उनके लिए ठीक नहीं रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के संबंध अच्छे रहेगे।
बिजनेस से रिलेटेड व्यावसायिक प्लानिंग धरातल पर लाने का विचार कर रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन को इस समय आराम की नहीं जमकर तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
बिजनेसमैन ने अगर बिजनेस के लिए बैंक में लोन के लिए फाइल लगा रखी है, तो उसके क्लीयरेंस के लिए आपको मेल या कॉल आ सकता है।
वर्कस्पेस पर आप में सभी परिस्थितियों में भी शांत बने रहने की कला है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिशियली यात्रा के योग बन रहे है, जिससे उन्हें भविष्य में फायदा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में बॉस और सीनियर के कार्यों को फ्रर्स्ट प्रायॉरिटी पर रखना होगा तब ही आप आगे बढ़ पाएंगे।
घर में उचित समय न दे पाने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों की नाराजगी रहेगी, कुछ समय उनके साथ डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत करें।
चल रहे वर्तमान वातावरण की वजह से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को योग और व्यायाम को नियमित रखना जरूरी है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव बढ सकता है।
बिजनेस मीटिंग में कोई शुभ समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा, भविष्य संबंधि किसी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा।
वरिष्ठ सदस्यों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना न्यू बिजनेसमैन के भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा।
बिजनेसमैन की मार्केट में पार्टी के साथ किसी प्रकार की मीटिंग है, तो आप पहले से पूर्ण तैयारी के साथ मीटिंग में जाएं ताकि वहां आपको अपनी बातों से मुकरना नहीं पड़े।
वर्कप्लेस पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से जेलस पर्सन आपका कुछ भी अहित नहीं कर पाएंगे, आप बिना किसी बाधा के अपने कार्य को अंजाम देने में सफल होंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन ध्यान पूर्वक वाहन चलाएं आप चोट-चपेट के शिकार हो सकते है।
जीवनसाथी और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
थकान का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
स्टूडेंट्स के चारों ओर के टेंशन के माहौल में स्टडी करना आसान नहीं होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की स्मरण शक्ति अच्छी रहेगी।
बिजनेस में आप अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखें, जिस लक्ष्य को आप काफी दिनों से पाना चाहते हैं, उससे संबंधित निर्णय लेकर बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं।
शिव योग बनने से बिजनेसमैन को काफी दिनों से अटका हुआ टेंडर झोली में आ सकता है।
बिजनेसमैन आने वाले दिनों में फेस्टिवल को देखते हुए पुराने स्टॉक को सेल लगाकर स्टॉक खत्म कर सकते है।
ऑफिस में अत्यधिक कार्य के चलते एंप्लॉयड पर्सन के कमर दर्द और कमर में जकड़न अधिक रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा उनकी कंपनी को बेहतर ऑर्डर मिल सकते है।
करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव विचारों से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी भी जिम्मेदारी को निभाते समय सलाह जरूर मानें।
परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए कठिन अध्ययन और तैयारी की जरूरत रहेगी यह अधिक प्रयास करने का सही समय है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment