AAJ KA RASHIFAL 24 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 सितंबर, गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः19 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः35 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिजात योग, धृति योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से नए इनकम सोर्स मिल सकते है।
धृति योग बनने से बीमा और कमीशन संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है साथ ही सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है।
इस समय घर की समस्याओं में ही ना उलझे रहे तथा अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें।
कुछ सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ना होगा।
डिजिटल मार्केटिंग और तकनीक का सहारा लेने से व्यापार कई गुना गति पकड़ेगा।
ग्रहों की चाल यह बताती है कि मार्केटिंग और यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें, क्योंकि इस समय वर्कप्लेस पर आपकी उपस्थिति जरूरी है।
चन्द्रमा-शुक्र का नवम-पंचम संबंध होने से वर्कस्पेस पर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा।
इंटरव्यू के लिए पूरी तैयारी रखें, कभी भी लेटर आ सकता है, अभी से तैयारी शुरू कर देंगे तो सफलता मिलना भी तय है।
घर में किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता रहेगी और उनका ध्यान रखेंगे, घरेलू खर्च करेंगे और घर की स्थितियों का जायजा लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
फेस्टिवल सीजन पर कॉन्टेक्ट्रों को गवर्नमेंट से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है, बिजनेसमैन यदि ख्याति पाना चाहते हैं तो उन्हें धन खर्च करना पड़ेगा।
बिजनेस में सफलता के लिए पैसों के मामले में स्वार्थी होना जरूरी है, आ रही समस्याएं सुलझ जाएंगी।
धृति योग बनने से विदेश या दूसरे शहर से जुड़े व्यापार में शानदार प्रोग्रेस देखने को मिलेगी।
नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
टीम वर्क के साथ काम करने पर आपको प्रोजेक्ट में शानदार सफलता हासिल होगी, साथ ही आपको करियर संबंधी सफलता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल होंगे।
इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी में जल्दबाजी न दिखाएं, अभी इंतजार करें तो भविष्य में अच्छे ऑफर प्राप्त होंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आज भाग्य का साथ मिलने से अधिकतर में सफलता मिलेगी।
न्यू बिजनेसमैन अच्छे मौके की तलाश में रहेंगे और मौका मिलते ही उन्हें इसका लाभ लेने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए।
व्यावसायिक स्थल को नया लुक देने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा हो सकता है, आप सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य यह कार्य करें तो आपके लिए बेहतर होगा।
चन्द्रमा-शुक्र का नवम-पंचम संबंध होने से जीवनसाथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है।
काम के सिलसिले में एंप्लॉयड पर्सन का दिनमान अच्छा रहेगा, उनके कार्यों में उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा।
जॉब में न्यू टेक्नोलॉजी और स्किल्स सीखने से करियर को नई दिशा मिलेगी, बॉस और सीनियर्स आपके काम से संतुष्ट रहेंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
ऑफिस में कामकाज को लेकर एक्स्ट्रा वक्त भी देना पड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को याद करने वाला चैप्टर लगातार दोहराते रहना चाहिए, अन्यथा वह याद किया हुआ पाठ भी भूल जाएंगे।
घरवालों के साथ कहीं बाहर खाना खाने की प्लानिंग बन सकती है, ग्रहों की चाल यह इशारा करती है कि आप प्यार भरी बातों से अपनों का दिल लगा कर रखेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से कुछ नया सीखने के चक्कर में नुकसान हो सकता है।
बिजनेस के कामों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए प्लानिंग बनाकर अपने काम पूरे करें।
सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें तथा व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा किसी प्रकार की जांच से गुजरना पड़ सकता है।
बाजार में फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास और धैर्य रखना होगा।
ऑफिस से संबंधित पेपर्स को सुव्यवस्थित तथा कंप्लीट रखें।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए प्रयासरत लोग परेशान हो सकते हैं, उनका कार्य बनने में बाधा आ सकती है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन सेहत का ध्यान रखें किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
इंस्टाग्राम रील्स आपकी प्रोडक्टिविटी चुरा सकती हैं, फोन दूर रखें।
प्रेम जीवन में आपसी बॉन्डिंग वीक हो सकती है, परिवार में बिखराव जैसी स्थिति बन सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स की संगत गलत लोगों के साथ हो सकती है, उन्हें अलर्ट रहना होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिताएगे।
बिजनेसमैन के लिए समय उपयुक्त है, फेस्टिसल सीजन से पूर्व उन्हें मार्केटिंग कर अपना कारोबार बढ़ाना चाहिए।
सडनली ही किसी बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट से बड़ा सौदा मिलने की पूरी संभावना है, बकाया भुगतानों की वसूली आसानी से होगी, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
धृति योग बनने से बिजनेस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने काम में एकाग्र रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं लेकिन आप नए कामों की शुरुआत न करें।
एंप्लॉयड पर्सन काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे, लेकिन आप ओवर कॉन्फिडेंस से दूरी बनाकर रखें तो आपके लिए और भी बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर कर्मचारियों को लेकर एंप्लॉयड पर्सन को कुछ समस्याएं आ सकती हैं इसलिए किसी भी बाहरी इंसान का दखल आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें।
शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और जीवन साथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे, जोड़ों में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
र्स्पोट्स पर्सन ट्रैक पर आ रही समस्याओं को दूर करने में सफलता प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
व्यापार में लंबे समय से चली आ रही सुस्ती अब समाप्त होगी और बिक्री में उछाल आएगा, अपने पुराने ग्राहकों से दोबारा संपर्क साधने पर आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
बिजनेसमैन के लिए दिन प्रॉफिटेबल रहेगी, सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य मार्केट से रुकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
चन्द्रमा-शुक्र का नवम-पंचम संबंध होने से व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से जल्दी रहेंगे, आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे।
ऑफिस संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद में ना पड़े, ऑफिस में सबका सहयोग प्राप्त होगा, इससे उन्हें अपना काम करने में काफी आसानी हो जाएगी।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है, जिसे उन्हें करना ही होगा।
प्रेजेंटेशन और मीटिंग में आपकी राय को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा, जीवन साथी कोई खुशखबरी सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी।
स्टडी में हो रहे तनाव को कम करने के लिए कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर मस्ती करने जाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
बिजनेस में कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेगी, समय का भरपूर सदुपयोग करें।
व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है, ये वक्त अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने में बीताएं करें, निकट भविष्य में इससे आपको फायदा होगा।
चन्द्रमा-षुक्र का नवम-पंचम सम्बध होने से बिजनेसमैन कॉम्पिटिटर की स्ट्रैटजी का तोड़ निकालने में आपकी समझदारी काम आएगी।
ऑफिस में कोवर्कर के सपोर्ट से आपके अधूरे अटके कार्य कंप्लीट होंगे, समय पर काम पूरा होने से सीनियर आपके ऊपर नया भरोसा जताएंगे।
ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, और कंपनी को फायदा भी होगा साथ ही ऑफिस से संबंधित काम ज्यादा रहेंगे।
धृति योग बनने से कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा और ज्ञान की सराहना होगी, जिससे पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन के किसी एक्टिविटी को लेकर दूर ट्रैवलिंग करने की संभावना बनेगी।
परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे, भाई बहन अपनी किसी समस्या को आपके सामने रखेंगे, जिसे दूर करने का प्रयास आप करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में ज्यादा मेहनत की जरूरत है, व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने वाले हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है।
बिजनेसमैन अपने अमूल्य समय को बेकार के कार्यों में बर्बाद न करें।
मार्केट के चहल-पहल को देखते हुए बिजनेसमैन के चेहरे पर कुछ तनाव देखने को मिल सकता है।
नौकरीपेशा लोगों के कामों में अचानक परेशानियां आ सकती हैं, अपनी फ़ाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को फेस्टिवल और ऑफिस के वर्कलोड दोनों का सामना करना पड़ेगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से वर्कप्लेस पर कुछ लोग आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें।
दाम्पत्य जीवन में परेशानियों का सिलसिला चलता रहेगा, दोपहर बाद कुछ राहत महसूस हो सकती है।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन के ग्रहों की चाल सेहत से जुड़ी समस्याओं के प्रति आगाह कर रही है क्योंकि दिन सेहत के लिए बेहद कमजोर है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहसी व परिश्रमी रहेगे।
कारोबार के लिए यदि लोन का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है, आपको इस संबंध में कोई गुड न्यूज प्राप्त हो जाए।
बिजनेस एग्रीमेंट लाभदेमंद रहेगा, सरकारी कामों से जुड़े बिजनस में आपको बहुत सफलता मिलेगी।
किस्मत का पूरा साथ मिलने से आपके व्यवसाय में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं।
ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी, कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा।
धृति योग बनने से सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कलोड ज्यादा होने से वो थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं।
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका प्रिय कोई खुश करने वाली बात करेगा, घरेलु काम के सिलसिले में दिन मजबूत है।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन सोशल साईट पर बिजी रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेस में इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें, पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं, समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद ऑफिशियल यात्रा किसी पारिवारिक कारणों के चलते कैंसिल होने से मन उदास रहेगा।
चन्द्रमा-षुक्र का नवम-पंचम सम्बध होने से नए इनोवेटिव आइडियाज को बिजनेस में लागू करने के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है, नए नेटवर्किंग संपर्कों से जुड़ने से भविष्य के लिए बड़े आर्थिक लाभ के द्वार खुलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर अपने इंपोर्टेंट प्रोजेक्ट को बहुत अधिक संभाल कर रखें।
ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी, भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा।
ऑफिस में जूनियर आपके काम करने के तरीके से प्रेरणा लेंगे और आपकी मदद करेंगे।
शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशी से रहेंगे और जीवनसाथी का रोमांटिक होना आपसे कुछ खर्चे करवाएंगे।
करियर के विषय में उनसे काउंसलिंग करा सकते हैं, लाभ ही होगा।
स्टूडेंट्स के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से किसी की हेल्प करने से आत्म-सम्मान खुद ब-खुद बढ़ जाएगा। चन्द्रमा-शुक्र का नवम-पंचम संबंध होने से बिजनेसमैन को अच्छा मौका मिलेगा इस मौके पर मार्केट में उन्हें अपनी क्षमता और योग्यता का प्रदर्शन करना चाहिए।
कार्य में मुनाफा होगा, इसलिए बढ़-चढ़कर सौदे करने चाहिए, जरूरत अनुसार काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
विदेश या बाहरी राज्यों से व्यापार करने वालों को नए ऑर्डर और अवसर मिल सकते हैं।
नौकरीपेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को भरपूर फायदा होगा।
फेस्टिवल सीजन के चलते एंप्लॉयड पर्सन को ट्रैंड को लेकर ऑफिशियली ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में कोवर्कर के साथ गपशप में अपना समय बर्बाद करेंगे।
धृति योग बनने से दाम्पत्य जीवन में ग्रहों का साथ मिलने से आपकी लाइफ शानदार गुजरेगी।
जनसमस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर पॉलिटिशियन की साख बढ़ेगी।
टीम वर्क की भावना से खेलने स्पोर्ट्स पर्सन की जीत सुनिश्चित होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अनचाहे खर्च बढ़ सकते है।
व्यावसायिक गतिविधियों के प्रति लापरवाही और आलस्य बिल्कुल ना करें।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से बिजनेस में स्टाफ और सहयोगियों का उचित योगदान प्राप्त न होने से प्रोडक्शन में डाउनफॉल का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन के लिए की ग्रह स्थिति प्रतिकूल नहीं रहेगी जिसका मुख्य कारण रहेगा, मार्केट में न्यू टेक्नोलॉजी का यूज करना।
ग्रह स्थितियां अनुकूल न होने के कारण वर्कप्लेस पर किसी कर्मचारी के अचानक चले जाने से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, कार्य को लेकर बोझ बढ़ेगा।
ओवरथिंकिंग से बचें और ऑफिस गॉसिप से दूरी बनाकर अपना काम निपटाएं।
दाम्पत्य जीवन में प्यार तो रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment