AAJ KA RASHIFAL 11 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।। श्रीगणेशाय नमः।।

11 सितंबर, शुक्रवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 08ः57 तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष देवकार्य पिठोरी अमावस्या तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः16 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, साध्य योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः08 के बाद कन्या राशि में रहेंगे वहीं शाम 07ः08 तक चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी मुलाकात सुखद रहेगी।        
बिजनेसमैन को वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन मिलेगा, उन्हें इसका लाभ लेना चाहिए क्योंकि वरिष्ठों का सलाह रास्त सुगम करेगी।
साध्य योग का साथ मिलने से बिजनेस में आप सफलता का सफर जारी रखने में सक्षम रहेंगे।
आप कोई न्यू बिजनेस स्टार्ट करने के लिए अपने करीबी रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगें जो आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
आपका मन भक्ति में लगेगा, आप गौ सेवा करने का मन बनायेंगे, दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, आपके सभी काम सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड में सफल होने के लिए कोशिश करते रहेंगे जिसमें कुछ हद तक वो सफलता भी प्राप्त करेंगे।
वर्कस्पेस पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकालत का काम करने वालों को अच्छे क्लाइंट मिलेंगे, काम में मन भी लगेगा।
स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी पर अधिक फोकस की जरूरत है, यदि किसी कारण वश स्टडी में आपका मन नहीं लग रहा है तो सूर्य नमस्कार करना शुरू करें।
लव लाइफ में सडनली गिफ्ट मिल सकता है, साथ ही मित्र की पहचान से विवाह संबंधित प्रपोजल आएगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।          
बिजनेस में आलस्य की वजह से कुछ कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक समय भी देना पड़ेगा।
न्यू बिजनेसमैन को अपने आलस्य को दूर करना होगा और इस समय कड़ी मेहनत करनी होगी तब ही आप अपने बिजनेस को मार्केट में स्थापित कर पाएंगे।
शाम 07ः08 तक चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन को सरकारी काम करते समय कागजी कार्यवाही ठीक से करना चाहिए ताकि आगे कोई परेशानी न हो।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन को ओवर कॉन्फिडेंस में आकर किसी अन्य को अपने से छोटा आंकना बिल्कुल ठीक नहीं है।
वर्कस्पेस पर आप अपने महत्वपूर्ण कार्य दिन की शुरुआत में ही पूरे करने का प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन शांत चित्त के साथ काम करें, आप चाहे तो कुछ देर का ब्रेक लेकर मेडिटेशन कर लें।
कम्पटीशन एंड जनरल स्टुडेंट्स के करियर में बढ़त की उम्मीदें तब ही कायम रहेंगी जब वे अपने लक्ष्य को लेकर अर्लट होंगे।
लाइफ पार्टनर से किसी बात पर खटास पैदा न हो इसलिए डिबेट से बचें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
बिजनेसमैन की मार्केट में ऊर्जा का स्तर हाई रहने से आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन न्यू स्टॉक का डिस्प्ले करना होगा ताकि आप कस्टमर को अट्रैक्ट करने में सफलता प्राप्त करेंगे।
बिजनेस में रुकी हुई प्लानिंग को स्टार्ट करने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी जो आपके लिए कुछ अच्छी खबर भी लेकर आ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिशियली मीटिंग में अहम भूमिका रहेगी, आपकी एडवाइस प्रेजेंटेशन की लोग बढ़ चढ़कर तारीफ करेंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे।
कॉर्पोरेट मीटिंग में आप के नेतृत्व में कोई बड़ा कार्य कार्य संपन्न हो सकता है, खासकर जिसमें आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी।
साध्य योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।
रिलैक्स महसूस करने के लिए परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी योजना भी बनेगी, इससे आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन के स्वास्थ्य सितारे बेहतर होने से वो अपने-अपने फील्ड में समय दे पाएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 3
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।    
व्यावसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे अगर आप नए कार्य करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करें।
पुराना निवेश कर रखा है, उस पर मिलने वाला ब्याज बिजनेसमैन को अच्छा-खासा धन लाभ कराएगा।
बिजनेसमैन के भविष्य संबंधी कोई प्लानिंग बनेगी और निवेश संबंधी कार्य संपन्न होंगे।
वर्कस्पेस पर अपने कामों प्रति अधिक सचेत रहेगे, आप सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन आप पूरे जोश में मेहनत से प्रयासरत रहें, स्वयं को साबित करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जो उनके करियर में नया मोड़ और बदलाव लाने में काफी हद तक मदद करेंगे।
आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लव लाइफ में थकान और बोरियत की एक सामान्य भावना रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
 
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
फैशन से जुड़े हुए काम करने वाले लोगों को अच्छा मौका मिलने की संभावना है, उनको आने वाले फेस्टिवल सीजन के लिए इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
बिजनेसमैन जिस लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं तो डेडीकेशन दिखाने की आवश्यकता है, मार्ग आपको मिलते जाएंगे, लेकिन प्रयास में सतर्कता रखना आपकी जिम्मेदारी है।
बिजनेस की दृष्टि से ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है, आप फोन द्वारा अपनी पार्टी के साथ टच में अवश्य रहें, आपको महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त हो सकते हैं।
करियर को संभालने के लिए आपके काम के घण्टो की अवधि बढ़ी हुई रहेगी, हालांकि दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे।
जॉब के लिए विदेश में रहने वाले किसी फ्रेंड से जॉब के लिए ऑफर किया जा सकता है, अवसर मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्य में समस्या तो कई आएंगी, लेकिन आप उन समस्याओं को पार करने में सफल रहेंगे।
पार्टनर के लिए थोड़ा वक्त निकालकर बातचीत बढ़ाने की कोशिश करें।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अपने गुरू या पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए, अनुभवी लोगों की सलाह आपको जिन्दगी के हरेक मोड़ पर जीत दिला सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।          
बिजनेस में विपरीत परिस्थितियां आएं तो भी विवेक और विश्वास का दामन कतई नहीं छोड़ना चाहिए।
बात करें बिजनेसमैन की तो उन्हें बिजनेस को बढ़ाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन को सावधानी बरतनी है, बड़ी खरीदारी से पहले सभी जरूरी देखरेख जरूर कर ले, उसके बाद ही आगे बढ़े।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी के विवाद में हस्तक्षेप न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मामला कोर्ट कचहरी तक जाने की आशंका है।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा पर जा रहे हैं, तो सामान की देखभाल करें।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर के साथ कम्युनिकेशन बनाएं रखना हैं, जिससे विकट स्थिति में आसानी से संपर्क किया जा सके।
शाम 07ः08 तक चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से घर की कोई महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जिसकी वजह से अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती हैं।  
घरेलू कलह के कारण स्टूडेंट्स आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड पर फोकस नहीं कर पाएंगे, अपनी सम्पूर्ण शक्ति को बटोर कर वे इस प्रतिकूल काल को चुटकी में हरा सकते हैं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
 
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।        
साध्य योग बनने से बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है।
न्यू बिजनेसमैन उत्साह से भरपुर होकर आप अपने कार्य को करने के प्रयास में लगे रहेंगे।
यदि एन्सेस्ट्रल बिजनेस रिलेटेड मेटर के चलते कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहें है तो उसमे राहत मिलने वाली है।
यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है, प्रयास तेज करें।
एंप्लॉयड पर्सन को अभी तक कार्य को लेकर जो भी चिंता थी वह दूर होगी, दिन सामान्य गुजरेगा।
एंप्लॉयड पर्सन पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आने से अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी, तरक्की भी संभव है।
पति-पत्नी के बीच उचित संबंध रहेंगे, आप प्रबलता से प्रेम और रोमांच जैसे विचारों की तरफ आकर्षित होंगे।
हायर एजुकेशन प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है, अब उन्हें आने वाले व्यवधानों से छुटकारा मिलेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।            
बिजनेस करने वाले न्यू कार्य स्टार्ट करना चाह रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे मध्य आपके लिए बेहतर रहेगा।  
उत्पादन व विक्रय, कानून के क्षेत्रों से आपके करियर के क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है, आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिल सकती है।
बिजनेसमैन अपने नियम सिद्धांत को भंग न करें, किसी भी सूरत में अपने सिद्धांतों के साथ समझौता न करें।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रोजेक्ट कंप्लीट करने में कोवर्कर का सहयोग मिलेगा तो वही सीनियर की राय भी आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है, ज्यादा भागा दौड़ी की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
जिनका इंटरव्यू है वह ड्रेसिंग सेंस पर भी खास ध्यान दें और बातचीत के दौरान कॉन्फिडेंस बनाए रखें।
घर परिवार से संबंधित मामलों को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो सकती हैं, बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
 
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।          
बिजनेसमैन को बड़ा मुनाफा होगा, बेहतर सेल होने से इकॉनोमीक ग्रोथ का स्केल बढ़ेगा।
बिजनेसमैन बिजनेस के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे, महत्वपूर्ण बातों की तरफ जाने-अनजाने में आपका ध्यान भटक सकता है।
बिजनेसमैन को इनवेस्ट करने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेंगे, लेकिन कहीं न कहीं पूंजी का अभाव आपको अवसरों का लाभ लेने पर रोक लगा सकता है।
साध्य योग के बनने से मल्टीनेशनल कंपनी एंड फर्म में काम करने वाले लोगों के लिए उन्नति का दिन है।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य पर ध्यान दें आप फालतू की बातों और राजनीति से दूरियां बनाकर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्यों को नियमबद्ध होकर करना है, कार्यों को समय पर शुरू करें और समय पर ही पूर्ण करने का प्रयास करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स उन लोगों के साथ चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है।
परिवार से संबंधित बातों में जरूरत से अधिक उलझे रहने से बचें, विवाह से संबंधित निर्णय मन के अनुसार होने की वजह से आनंद और समाधान मिलेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
 
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।            
काम के प्रति लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है, इसलिए बिजनेसमैन स्वयं तो अलर्ट रहें ही साथ ही एंप्लॉयड पर्सन को भी अपडेट रखे।
बिजनेस बढ़ाना चाह रहे है, तो अभी नहीं करें क्योंकि ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं है।
एंसेस्ट्रल बिजनेसमैन खर्च करते समय अपने बजट का भी अवश्य ध्यान रखें, वरिष्ठों का गुस्सा झेलना पड़ सकता है।
शाम 07ः08 तक चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से सहकर्मियों के साथ मेलजोल का व्यवहार ही ठीक रहता है, व्यर्थ की नोक-झोंक नहीं करना चाहिए, इससे आपकी परेशानियां ही बढ़ेगी।  
एंप्लॉयड पर्सन को धैर्य की अधिक आवश्यकता है, कई बार मन में काम न करने के विचार आ सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में आपके आस-पास हो रही एक्टिव पर नजर रखनी है क्योंकि किसी की चिकनी-चुपड़ी बातें आपको छल सकती हैं।
लव लाइफ में लवर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है जिसका असर घर में किसी पर गुस्सा होने से घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स जितनी सफलता की उम्मीद लगाए बैठे है उतनी उन्हे नहीं मिलने से वो तनाव में रहेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 2
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
बिजनेस में आप एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे।
बिजनेसमैन के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य है, बस आपको अपनी ओर से मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है।
ग्रह स्थिति अनुकूल होने से मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को जो टारगेट दिया जाएगा उसे कंपलीट कर पाने में ज्यादा परेशानियां नहीं आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन शांत रहकर अपॉजिट सिचुएशन पर नियंत्रण और विवाद बढ़ाने वाली बातों को भी इग्नोर करें।
एंप्लॉयड पर्स मैनेजमेंट का बेहतर तरीके से प्रयोग करते हुए वर्कप्लेस का माहौल अच्छा बनाकर रखेंगे।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में खटपट की आशंका बन रही है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे दिन भाग्यवर्धक रह सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 1
 
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।          
साध्य योग बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार रहेगा, पुराने ऑडर के साथ नए ऑडर के बढ़ने के चांसेज बन सकते है।
कम्युनिकेशन स्किल को और कैसे बेहतर किया जाए इस बात पर बिजनेसमैन को फोकस करना हैं, जिससे आप ज्यादा से ज्यादा लोगों से कॉन्टेक्ट बना सके।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन आप आनंदित रहेंगे, आपके आनंद के आगे नेगेटिव थिंकिंग का प्रहार निष्फल हो जाएंगे।
करियर में उन्नति की और बढ़ेंगे, किसी नजदीकी मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी, और बहुत अधिक सुकून भी मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा की गई मेहनत संस्थान को लाभ के रूप में प्राप्त हो सकती है, जिसकी सभी लोग प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा, साधारण और संतोष जनक दिन बीता पाएंगे। सभी प्रकार की खुशहाली के संकेत हैं।
युवाओं को जोश पर नियंत्रण रखना चाहिए, तैश में आकर विवादित मामलों में कतई न उलझें।
आपको पेरेंट्स और ससुराल वालो से लाभ प्राप्त हो सकता है, बच्चों व लवर के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून बना रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को कुछ विषय बहुत ही कठिन लगते हैं, उन कठिन विषयों को सुलझाने में अब सफलता प्राप्त होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3 

Comments