AAJ KA RASHIFAL 19 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
19 सितंबर, शनिवार, श्री राधाष्टमी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 03ः28 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिजात योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
आयुष्मान योग बनने से व्यवसाय में महिलाओं को बेहतरीन कामयाबी मिलने की संभावना है।
बिजनेसमैन को बड़े निवेश के लिए आपको अच्छी डील मिल सकती है, यह डील जहां आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी, वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता बिजनेसमैन को इसी से मार्केट में पहचान मिलेगी।
पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपको पब्लिक सपोर्ट मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर कोई खुशखबरी मिल सकती है, ऑफिस में बहुत व्यस्तता रहेगी, आपको मेहनत के नतीजे भी मिलेंगे, इस समय सरकारी नौकरी में महत्वपूर्ण स्थिति बन सकती है।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
इस विकेंड पर प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे।
उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
इस वीकेंड पर बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग या किसी भी प्रकार के आवागमन को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा, जरूरी होने पर ही करें।
बिजनेसमैन अगर आप किसी भी प्रकार का निवेश करने की प्लानिंग बना रहे है, तो अभी न करे पक्ष के बाद ही करें।
आज बिजनेस में लिया गया गलत फैसला आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा सकता है।
वर्कस्पेस पर अपनी वाणी में सौम्यता बिगाड़ने का प्रयास किया तो उनका कार्य भी बिगड़ता हुआ नजर आएगा, इसलिए अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे।
सीनियर्स के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने से माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।
परिवार के वृद्ध आपकी किसी समस्या को हल करने में आपकी मदद करेंगे, आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर किसी से कहासुनी हो सकती है, साथ ही शरीर में दर्द के कारण आप मांसपेशियों से संबंधित तनाव से जूझ सकते हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बिजनेस में आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं, दिन के उत्तरार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा।
बिजनेसमैन के लिए अच्छा लाभ कमाने का योग बन रहा है, आए अवसर को हाथ से न जाने दें।
आयुष्मान योग बनने से वर्कस्पेस पर आप अपने बॉस के साथ कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करने में सफल होंगे।
सेल्स से जुड़े लोग अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे, अपने नेटवर्क को मजबूत करते रहना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति किए गए प्रयास के उचित परिणाम हासिल होंगे, कुछ समस्याएं आएगी जिसे आप अपनी बुद्धिमत्ता और तेज कौशल से हल करने में सफल होंगे।
नौकरी में नई भूमिका या बेहतर अवसर मिलने की संभावना मजबूत है।
इस वीकेंड घर में उचित वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे।
बेहतर रेंक पाने के लिए कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है, आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं।
बिजनेस में अच्छा फायदा होगा साथ ही अन्य कारोबारी भी मेहनत करते रहें।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए न्यू स्टॉक के लिए बिजनेस में विदेश या दूर के शहर से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है।
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है।
इस विकेंड काम से संबंधित मार्केटिंग में बाधा आ सकती है, उसे दूर कर पाएंगे, मानसिक तकलीफ को सुलझाने का मार्ग मिलेगा, लेकिन आपको प्रयास करते रहें।
ऑफिस में कोवर्कर की हैल्प से एंप्लॉयड पर्सन के कार्य को लेकर हालात सामान्य रहेंगे।
अधिक श्रम की वजह से एंप्लॉयड पर्सन को थकान महसूस हो सकती है।
जब तक आपके अंदर की दुविधा दूर नहीं होती, तब तक पार्टनर के साथ चर्चा न करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आलसी और कमजोर हो सकते है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
आयुष्मान योग बनने से मार्केट से उधारी का धन प्राप्त होने में आ रही दिक्कते बिजनेसमैन के दूर होगी, कुछ रकम आपके हाथ लग सकती है।
आपका कारोबार अभी भले ही सामान्य गति से चल रहा हो, किंतु भविष्य में व्यापार में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।
आपकी नई रणनीति व्यापार में तेजी लाएगी और ग्राहक संख्या बढ़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के जॉब में उन्नति की पूर्ण संभावना है, उन्हें अपनी परफॉर्मेंस पर पूरा जोर देना चाहिए।
वर्कप्लेस पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे, किसी को भी अनचाही सलाह न दें।
एंप्लॉयड पर्सन का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु ऑफिस में तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है, अन्यथा सिर दर्द रह सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में कुछ वित्तीय बाधाओं को महसूस करेंगे। नए निवेश को टालना बेहतर होगा।
बिजनेसमैन टैक्स, रिटर्न आदि से संबंधित मामलों को समय रहते निपटाने का प्रयत्न करें अन्यथा नोटिस का सामना करना पड़ेगा।
नए निवेश या बड़े ऑर्डर में जल्दबाजी करना आज नुकसान का कारण बन सकता है, क्योंकि ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं है।
नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठना चाहिए, ऑनलाइन प्लेसमेंट की साइट पर तलाश करना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर अपोजिट सिचुएशन से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही समस्याओं का हल जल्द ही नही मिलेगा जिसका असर आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं।
जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी, प्रेम जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटे की संगत पर नजर रखें।
कारोबारियों को पैसा उधार देने से बचना चाहिए, दूसरों को उनकी जरूरत पर दिया गया धन फंस सकता है।
व्यापार विस्तार करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य कर सकते है।
बिजनेसमैन की मेहनत रंग लाएगी, आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
वर्कस्पेस पर एंप्लॉयड पर्सन के किसी प्रोजेक्ट के सफल होने से सीनियर और बॉस के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनकी ख्याति बढेगी।
एंप्लॉयड पर्सन जॉब से संबंधित मामलों में जो भी अवसर हाथ आए, उसे स्वीकार कर लेना चाहिए, फिर बेहतर का प्रयास करें।
आपकी कम्युनिकेशन स्किल सीनियस और क्लाइंट्स को प्रभावित करेगी, जिससे प्रोजेक्ट का मिलना शत प्रतिशत पक्का होगा।
इस वीकेंड प्रेमी से संबंध मधुर रहेंगे, किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट की सफलता में परिवार और टीचर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेसमैन को कस्टमर को लेकर अलर्ट रहना होगा, सतर्कता के साथ ही कस्टमर से मृदुभाषा में बात करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, प्रॉपर्टी डीलिंग भी लाभकारी रहेगी।
आयुष्मान योग बनने से बिजनेस मीटिंग को लेकर विदेश यात्रा बन सकती है, भविष्य में यह यात्रा अति लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
न्यू बिजनेसमैन भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से आगे बढ़े।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए आप घर या कार्यालय के रखरखाव या नवीनीकरण पर भी खर्च कर सकते हैं।
ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे, काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ेंगी।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा, इस प्रोजेक्ट के जरिए भविष्य में बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है।
किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी, यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
बिजनेस में जितनी मेहनत और लगन से आप काम कर रहे हैं, उसका फल तुरंत नहीं मिल पाएगा, इस कारण थोड़ी टेंशन रहेगी, लक्ष्य में थोड़े बहुत बदलाव करना जरूरी होगा।
बिजनेसमैन जिस परिस्थिति से आप गुजर रहे हैं, उसके द्वारा आपको क्या सीख प्राप्त हो रही है और इस सीख से व्यक्तित्व में क्या बदलाव आता है, इस बात का अवलोकन करें।
आयुष्मान योग बनने से बिजनेसमैन के लंबे समय से चल रही बातचीत किसी बड़ी डील में बदलने के संकेत दे रही है।
एंप्लॉयड पर्सन ने यदि जॉब के लिए कहीं अप्लाई किया है तो आपकी तलाश पूरी हो सकती है चयनित लोगों में आपका नाम आ सकता है।
वर्कस्पेस पर भी आपको कड़ी मेहनत और विनम्रता से सफलता की कुंजी प्राप्त हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से किसी इंटरव्यू या मीटिंग में आपकी बातों को विशेष महत्व मिल सकता है।
इस वीकेंड पर पार्टनर अपने जीवन में अधिक व्यस्त रहने की वजह से आपके लिए वक़्त नहीं निकाल पाएंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी में से कुछ समय निकाल कर संगीत का आनंद लेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि होगी।
बिजनेस में आर्थिक हानि होने की आशंका है, क्योंकि निर्माण सामग्री की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं।
बिजनेसमैन के मार्केट में आपका अकारण ही किसी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी, अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेसमैन की लापरवाही और लेट-लतिफी के चले महत्वपूर्ण डील अटकने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें, जल्दबाजी में कोई काम ना करें।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ को पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा और छोटी गलती भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
प्रेम जीवन में में स्नेह और राहत की कमी महसूस होगी, इस वीकेंड पर परिवार में सभी की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें, कभी कभी उनकी पसंद का सामान लाकर सबको प्रसन्न करने का काम करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फील्ड की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का ध्यान रखें।
आयुष्मान योग बनने से कॉन्ट्रैक्टरों को बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है।
बिजनेस में ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी, इस समय आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से आज व्यापार में लंबे समय से की गई मेहनत का शानदार परिणाम मिल सकता है।
ऑफिस में आपकी एकाग्रता और उपस्थिति अनुशासित वातावरण बनाकर रखेगी, बाहरी काम और यात्रा स्थगित रखना उचित रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन मल्टीनेशनी कंपनी में एंट्री की तैयारी कर रहे तो उन्हें हार नहीं माननी चाहिए, लगातार और कड़ी मेहनत के साथ प्रयास करते रहना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर लंबित असाइनमेंट को पूरा कंप्लीट कर पाएंगे।
घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा, प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी, व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है, गुस्से के बजाए शांति और संयम समाधान निकालें।
स्पोर्ट्स पर्सन के कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है, दिन भर सुस्ती होगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
बिजनेस में आप काफी व्यस्त रहेंगे साथ ही आप किसी नई एक्टिविटी में प्लानिंग कर रहे हैं, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य में करें।
व्यवसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे, अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस मे से एक दिन निकालकर फैमिली के साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन दान कर सकते हैं।
आयुष्मान योग बनने से वर्कस्पेस पर अचानक कोई नया बदलाव एंप्लॉयड पर्सन के पक्ष में होगा।
वर्कप्लेस पर आप अपनी वाणी से सहकर्मी को आसानी से प्रभावित कर पाने में सफल होंगे।
वर्कप्लेस पर आपकी जिम्मेदारी और मेहनत की खूब सराहना होगी, आपको अलर्ट रहना होगा क्योंकि विरोधी को यह बात फूटी आंख नहीं सुहाएगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी।
इस विकेंड परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें, सबके साथ हंस बोलकर आनंद उठाने का प्रयास करें।
लक्की कलर लाइट येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2

Comments
Post a Comment