12 दिसम्बर आज का राशिफल में जानेंगे क्या बिजनस में आऐगी तेजी व जॉब में केसा रहेगा हाल। क्या होगा आपकी राशि का हाल? | SURESH SHRIMALI| GRAHON KA KHEL

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

12 दिसम्बर रविवार 

नमस्कार दर्शको!

12 दिसम्बर आज का राशिफल में जानेंगे क्या बिजनस में आऐगी तेजी व जॉब में केसा रहेगा हाल। क्या होगा आपकी राशि का हाल? साथ ही जानेंगे गुरु मंत्र उपाय में सूर्य ग्रह को मजबुत करने के लिए करे उपाय। तो 12 दिसम्बर आज का राशिफल देखने के लिए सैट रिमाइंडर बटन पर क्लिक करें। जिससे ठीक साढ़े सात बजे आप नोटीफिकेशन प्राप्त कर पाऐगे।


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से-  सूर्य ग्रह को मजबुत करने के लिए करे यह उपाय।

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है।

तजुर्बा ना तुम्हारा कम है ना हमारा, बात को बस बेवक्त आने वाले वक्त और जिंदगी के सख़्त बर्ताव की है। ऐसी ही आज की कहानी है, एक वृद्ध ट्रेन में सफर कर रहा था, संयोग से वह कोच खाली था। तभी 4 से 6 लड़के उस कोच में आए और शरारत करने लगे। एक ने कहा, चलो जंजीर खीचते है, दूसरे ने कहा, यहाँ लिखा है 500 रु जुर्माना और 6 माह की कैद। तीसरे ने कहा, मेरी बिमारी का कारण बताकर लोगो से पैसे इकट्टा करते है। पैसे इकट्टा किया गया.....तो 500 की जगह 1200 रु जमा हो गए। तब पैसे पहले लड़के की जेब में रख दिया गया। तीसरे ने कहा, जंजीर खीचते है, अगर कोई पूछता है तो कह देंगे बूढे़ ने खिंचा है। तब पैसे भी नहीं देने पडेंगे। बूढे़ ने हाथ जोड़कर कहा, बच्चो मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है। लेकिन किसी ने उस बूढे़ की बात नहीं सुनी और जंजीर खीची गई। जब ट्रेन अचानक से रुकी तो तलाषी करने के लिए टी.टी. सिपाही के साथ उस डिब्बे मेें आया और पूछा कि डिब्बे की जंजीर किसने खींची? तो सभी लड़को ने एक स्वर में कहा, इस बूढे़ ने जंजीर खींची है। टी.टी. बूढे़ से गुस्सा होकर बोला, शर्म नहीं आती इस उम्र मे ऐसी हरकत करते हुए? बूढे ने कहा, साहब मैंने ही जंजीर खींची है लेकिन मेरी मजबूरी थी। टी.टी. ने पूछा, ऐसी भी क्या मजबूरी थी। साहब मेरे पास केवल 1200 रु थे जो इन लडको ने छीन लिए और इस पहले लड़के ने अपनी जेब में रखे है। जब लड़के की तलाषी ली तो 1200 रु बरामद हुए और जैसा बूढे़ ने कहा था। 1200 रु वृ़द्ध को वापस कर दिए गया। लड़को को अगले स्टेषन में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के साथ जाते समय लड़के ने वृद्ध की और घूर के देखा तो वृद्ध ने सफेद मूछों पर हाथ फेरते हुए कहा, बेटा ये बाल यूँ ही सफेद नहीं हुए है।

सीख - आप भी ये याद रखना कि बुजुर्गो को हल्के में नहींे लेना चाहिए। उन्होंने जीवन का लंबा अनुभव लिया है, उनके अनुभव का उपयोग करें और समय एवं पैसा बचायें।   

....................... 

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है।

एक अमीर लड़का था। उसे एक गरीब लड़की से प्यार हो गया और वह बहुत खूबसूरत और काफी समझदार भी थी। एक दिन लड़के ने उस लड़की से कहा, मैं तुमसे शादी करना चाहता हँू। लड़की ने बहुत सोचने के बाद उस लड़के को शादी से इंकार कर दिया। क्योंकि वह सिर्फ गरीब घर से ही रिष्ता रखती थी। कुछ दिनों बाद लड़के ने लड़की के माता पिता से बात कि और उस लड़की को समझाया। काफी समझाने के बाद वह लड़की मान गई और उन दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन कुछ महिनों बाद लड़की को कमतउंजपजपे ‘स्किन डिसीस‘ हो गया। जिसके कारण उसकी खूबसूरती ढ़लने लगी। लडकी को डर सताने लगा की उसकी खूबसूरती ढ़लने के कारण कही उसका पति उसे छोड़ न दे। उसने बिमारी ठीक करने के काफी प्रयास किए लेकिन वह असफल रही। एक दिन वह लड़का काम से दूसरे शहर गया। वह जब वापस वहाँ से आ रहा था तो उसका एक्सीडेंट हो गया। उस दुर्घटना के बाद लड़के की आँखो कि रोष्नी चली गई। इस दुर्घटना के कुछ दिनों बाद, उनका जीवन सामान्य और फिर से सुखी बीतने लगा। कुछ साल बाद बिमारी के कारण उस लड़की की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद वह लडका अंदर से बहुत दुखी हो गया और उसने शहर छोड़ने का फैसला किया। तभी उसके पडोसी ने कहा, अब आप तो अपनी पत्नी के बिना अकेले पड़ जाएंगे। अब आप आगे का जीवन कैसे गुजारेंगे। तब उसने कहा, ‘मैं कभी अंधा ही नहीं था‘ लेकिन मैं यह सोचकर अंधा होने को नाटक करता रहा कि कही मेरी पत्नी को उसकी बीमारी और बदसूरती के कारण यह न लगे की मैं उससे प्यार नहींे करता। इसलिए मैं इतने सालों तक बिना कुछ कहे अपनी पत्नी कि खुषी के लिए अंधा बना रहा। उसकी बाते सुनकर पडोसी की आँखो में आँसू छलक आए और वह लडका वहाँ से चला गया। 

सीख - मेेरे दिल की उम्मीदों का हौसला तो देखो, इंतजार उसका है जिसे मेरा एहसास तक नहीं।    


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 12 दिसम्बर रविवार का राशिफल। 


 12 दिसम्बर बेगलोर, 18 दिसम्बर पुना, 19 दिसम्बर कोलकता, 25,26,29 व 30 दिसम्बर दुबई, 28 दिसम्बर अबूधाबी। 


हर वर्ष की भाति हमने 2022 की राशिफल की बुक तैयार कि है जिसमें पुरे वर्ष का राशिअनूसार ब्योरा है जिसे प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करे। 


पंचाग-

आज रात्रि 08ः02 तक नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः49 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, सर्वार्थसिद्धि योग, का साथ भी मिलेगा। अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर है तो शश योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कंुभ है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एवं दोपहर 02.00 से 03.00 बजे तक शुभ का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।  

 

आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- सूर्य ग्रह को मजबुत करने के लिए करे यह उपाय।


अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान।  

 

मेष राशि

चन्द्रमा 12जी हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।

बिजनस में दिन कुछ खास नहीं लग रहा है। अपने प्रतिद्वंदीओ की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे इसलिए किसी के बहकावे में ना आए। साथ ही करियर के मोर्चे पर भी ऐसा ही कुछ दृष्टिगोचर होता है। जॉब करते हुए विचलित हो जाना, मन कहीं तन कहीं वाली स्थिति, रह सकती है। वर्कप्लेस पर काम में बोरियत महसूस होती रहेगी। फैमिली में आपके मन को किसी के दुर्व्यवहार के चलते ठेस लग सकती है, आपको ब्रॉड माइंडेड होकर परिवार के मामलों को हेंडल करना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में तूफान के संकेत मिल रहे हैं, अपने मन की बात के साथ ही लाइफ पार्टनर के दिल की बात को समझने में पीछे न रहें। घर के बड़े बुजुर्गों मान सम्मान और सेवा में कमी ना आने दे। ैजनकमदजे को धैर्य से अपने अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभ्यासरत रहना होगा, जो उनके लिए आसान नहीं होगा। “अपने लक्ष्य के प्रति कार्य करने वाले इंसान सफलता को जरूर पाते है।” वाहन सावधानी पूर्वक जाना जरूरी है। 

 

वृषभ राशि

चन्द्रमा 11जी हाउस में रहेंगे जिससे कतव्यो को पुरा करने का आशीर्वाद मिलेगा। 

बिजनस में आपके सामने कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती हो सकती है। सरलता से काम पूरे होंगे। साझेदारी संबंधी किसी भी योजना पर अभी उचित सोच विचार करना जरूरी है। इस समय व्यवसायिक संपर्कों को और बढ़ाएं। नौकरी में कोई गलती भी हो सकती है। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वर्कप्लेस पर नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने का दिन लग रहा है। आपको अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा। परिवार में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। कुछ लोगों के लिए दाम्पत्य जीवन में पुरानी परिस्थितियां छूट सकती हैं, मन में उदासी महसूस होगी। ैजनकमदजे के नए स्ट्रीम की ओर झुकाव का संकेत है। 

 

मिथुन राशि

चन्द्रमा 10जी हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदशो पर चले।  

बिजनस में दिन आपके लिए अपनी किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू करने का है। नौकरी में काम की डेडलाइन पूरी करने में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अपने भविष्य को लेकर आप ज्यादा सतर्क रहेंगे। आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार में दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें। लव पार्टनर के लिए यदि मन में कुछ भावनाएं हैं, तो उन्हें व्यक्त अवश्य करें। पारिवारिक सदस्यों के बीच चले आ रहे मतभेद सुलझ जाएंगे। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। ैजनकमदजे अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय अध्ययन से जुड़े सकारात्मक कार्यों में लगाएं। अचानक ही स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी आ सकती है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। तथा स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का अवश्य पालन करें। “जो स्वास्थ्य नहीं वह बीमार है, उसकी हर जीत सिर्फ एक हार है।”

 

कर्क राशि

चन्द्रमा 9जी हाउस में रहेगा जिससे चमकेगा भाग्य।

बिजनस में जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है। आपके लिए कुछ साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला दिन है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। जो आपके लिए लाभदायक रह सकेंगे। अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा। सहकर्मियों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें। स्वअम ंदक उंततपमक सपमि में प्यार की कमी न होने दें। परिवार में बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। “जिस घर में पहले बड़ों की सलाह नहीं ली जाती है, उस घर में बाद में वकीलों की सलाह लेनी पड़ती है।” सोसाइटी संबंधित किसी काम में आपकी राय को खास महत्व दिया जाएगा। आप अपने कर्तव्य व कार्यों का निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी तथा खुशी से करेंगे। जो पुराना पैसा फंसा हुआ है ,उसे प्राप्त करने का भी समय अनुकूल है। किसी समारोह में आपको विशेष सत्कार मिलेगा। ैजनकमदजे अपने मन की आवाज अवश्य सुनें।

 

सिंह राशि

चन्द्रमा 8जी हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।

पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। व्यापार में व्यय की अधिकता रहेगी और आमदनी सीमित रहेगी। कोई भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी अच्छी जांच पड़ताल अवश्य कर ले। पैसा तो आएगा, परंतु साथ ही खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। अपने महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करें दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। आपके वैवाहिक जीवन में स्नेह और राहत की कमी महसूस होगी।कार्यक्षेत्र में मानसिक तनावों को हावी ना होने दें।  जल्दबाजी में कोई काम ना करें। “मूर्ख की जल्दबाजी दुनियां की सबसे धीमी चीज है।” कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आये तो वहां सोच समझ कर जाएं, हो सकता है वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करे या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं। ैजनकमदजे विषयों की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

कन्या राशि

चन्द्रमा 7जी हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी से बिजनस से होगा लाभ।  

व्यापार में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है। बिजनस संबंधी रुकावटें दूर होंगी। आपके भीतर आत्मविश्वास और दृढ़ता बढ़ेगी। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। ओवरटाइम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी में कोई मामला उलझने से आपको तनाव रहेगा। वर्कस्पेस पर किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें। परिवार में सभी की खुले दिल से मदद करें। स्वअम ंदक उंततपमक सपमि में अपने अड़ियल स्वभाव को दूर रखें। “स्वभाव ही इंसान की अपनी कमाई हुए सबसे बड़ी दौलत है। कितना भी किसी से दूर हो, पर अच्छे स्वभाव के कारण आप किसी न किसी पल यादों आ ही जाते है।” स्वअम ंदक उंततपमक सपमि में नकारात्मक सोच से बचें।  ैजनकमदज के लिए दिन अच्छा रहेगा। उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

 

आज का गुरूमंत्र-

सूर्य ग्रह को मजबुत करने के लिए करे यह उपाय।

किसी जरुरतमंद व्यक्ति को खाने कि वस्तुओ का दान करें। भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए हर रविवार को दान पुण्य करना चाहिए। दान की जाने वाली वस्तुओं मंे आप गुड़, जौ, तांबा और लाल फूल भी दान कर सकते है। एक बात का ध्यान रखें की अन्न और जल दान करने के बाद ही ग्रहण करें।


तुला राशि

चन्द्रमा 6जी हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।

बिजनस में दिन आपके लिए अतिरिक्त आय का है। नौकरी के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है। वर्कप्लेस पर आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। परिवार में अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें। लव अफेयर में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने माता-पिता और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। ैचवतजे चमतेवद के अपने फिल्ड में की गई कोषिषे उन्हें सफलता की और ले जाएंगे। “कुछ मिल जाना किस्मत से भी होता है, पर कुछ हासिल तो कोषिषों से ही होता है।”  

 

वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 5जी हाउस में रहेगें जिससे संतान से मिलेगा सुख।

बिजनस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों। वर्कप्लेस पर आपको अपने आसपास के लोगों या टीम के सदस्यों से काफी मदद मिल सकती है। नौकरी में आपके आइडियाज बहुत सराहनीय रहेंगे किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता होगी। रिश्तों में दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करेंगे तभी कोई मसला हल होगा। प्रेम सम्बन्ध में फोन पर या सोशियल मीडिया पर मजाक का मूड रहेगा। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। पारिवारिक व्यवस्था संबंधी अड़चनें दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे। ैजनकमदजे के लिए दिन कुछ मायनों में अहम रह सकता है। साथ ही किसी प्रोजेक्ट को लेकर भरपूर प्रयास करेंगे और कुछ हद तक सफल भी रहेंगे।

 

धनु राशि

चन्द्रमा 4जी हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी।

बिजनस में कुछ वित्तीय बाधाओं को भी महसूस किया जा सकता है और इस समय के लिए नए निवेश को टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। वर्कप्लेस पर विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी। नौकरी में शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। यह दिन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी। प्रेम सम्बन्धों में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है। कुछ नजदीकी लोग ही आपके साथ विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे। अकारण ही चिंता व परेशानियां उत्पन्न होगी। नया निवेश अभी टाल ही दे। हर किसी पर विश्वास करना आपकी ही भूल रहेगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ले, जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। ैजनकमजदे बीते हुए समय को लेकर चिंतित रहेंगे, स्टडी में कुछ नहीं सूझेगा कि क्या करें और क्या न करें। “जो समय चला गया वो वापस कभी नहीं आता है, इसलिए जो चल रहा है उसमें अपना बेस्ट देना सीखे।”

 

मकर राशि

चन्द्रमा 3तक हाउस में रहेगे जिससे पराक्रम में होगी वृद्धि।

व्यापार में महवपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा दिन है। आपके लिए दिन प्रोफेशनल तौर पर काफी अच्छा साबित हो सकता है। वर्कप्लेस पर आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों से भरा दिन रहेगा। संतान की ओर भी ध्यान दें सकेंगे। दाम्पत्य जीवन सुख से भरपूर रहेगा। ग्रह गोचर आप के लिए महत्वपूर्ण परिस्थितियों बना रहा है। जीवन के हर मार्ग पर आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। ैजनकमदजे अपनी रुचिपूर्ण कार्यों और पठन-पाठन में भी अच्छा समय व्यतीत होगा। माता पिता, और टिचर के सानिध्य और सहयोग से आपकी योग्यता और अधिक निखरेगी।  

 

कुंभ राशि

चन्द्रमा 2दक हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आर्शीवाद मिलेगा।

बिजनस में आपका साहस काफी ऊंचा रहने वाला है। इसके चलते आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के परिस्थितियों पर नियंत्रण पा सकते हैं। नौकरी में आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। वर्कप्लेस पर यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। कार्यक्षेत्र में तमाम रुकावटो के बीच आप शिद्दत से लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। कामकाज में बिगड़े हालात को आप नियंत्रण में ले आएंगे। परिवार से सम्बन्धित व्यर्थ चिंता न करें। दाम्पत्य जीवन आनंदमय गुजरेगा। किसी खास इंसान से मुलाकात होगी, जो आपको भविष्य में बेहतरीन फायदा दे सकती है। ैजनकमदजे के लिए परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी। आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे।

  

मीन राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा शांत।

बिजनस में अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़े एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है। वर्कप्लेस पर आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी में अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा। यदि किसी की बात या व्यवहार से आपको ठेस पहुंची है तो उसके कारण अपने आप को दोषी न समझें और उस व्यक्ति को माफ करने का प्रयास करें। परिवार में अपने रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है।  पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई प्रेम संबंध बनने से युवाओं को उमंग और प्रसन्नता बनी रहेगी। परंतु साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति लापरवाही भी ना करें। ैजनकमदजे व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। “अवसर सूर्यादय के तरह होते है, आप ज्यादा देर करेंगे तो आप उन्हें गंवा देंगे।” स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ परेशानी रह सकती है। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।


एस्ट्रो ज्ञान

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप बाजार से 3 झाड़ू खरीदें और अगले दिन ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर इन झाडुओं को घर के पास स्थति किसी मंदिर में रख आएं। बस ध्यान रखें कि ऐसा करते हुए आपको कोई देख न पाए। 


-समाप्त-



Comments