जानिये सूर्य ग्रहण का प्रभाव आप पर रहेगा शुभ या अशुभ | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 

जानिये सूर्य ग्रहण का प्रभाव आप पर रहेगा शुभ या अशुभ


वर्ष 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवारए अमावस्या को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से करीब 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। धर्म और ज्योतिष के मुताबिक भले ही सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य न हो लेकिन इसका शुभ.अशुभ असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि धर्म और ज्योतिष दोनों में ही सूर्य ग्रहण.चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है लेकिन ये ग्रहण राशियों पर अच्छा असर भी डालते हैं। आगामी सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होने जा रहा है। तो आईये जानते किन राशियों के लिए शुभ और किन के लिए अशुभ फल देगा।  



इन राशियों के लिए सूर्य ग्रहण रहेगा अशुभ




मेष राशि के लोगों के लिए ये ग्रहण अशुभ हैए उनकी सेहत पर बुरा असर डालेगाए इसके चलते वे किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 




कर्क राशि के लोगों के लिए भी ये ग्रहण अशुभ फल देने वाला रहेगाए इस दौरान बहस से बचना जरूरी है। दोस्तों से विवाद हो सकता है। परिवार में भी बातचीत करते समय सावधानी बरतेंए अपने बच्चों का ख्याल रखें। 




तुला राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण अशुभ प्रभाव डालेगा। गुस्सा करने से बचेंए किसी को अपशब्द कहना नुकसान करा सकता हैए ग्रहण सेहत पर भी बुरा असर डालेगा। 




वृश्चिक राशि के लोगों के मन पर सूर्य ग्रहण का काफी असर होगाए तनाव हो सकता हैए अशांति या उलझन महसूस करेंगेए वर्कप्लेस पर धैर्य से काम लें। 




धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण बेवजह की भागदौड़ लेकर आएगाए खर्चे बढ़ेंगेए कामों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगीए यात्रा हो सकती है। 




अब अंत में जानते है इन राशियों के लिए सूर्य ग्रहण रहेगा शुभ




वृषभ राशि के लोगों के लिए ग्रहण शुभ रहेगा। इस दौरान आपके मान.सम्मान में वृद्धि होगीए व्यापार में मुनाफा हो सकता है।




मिथुन राशि के लोगों के लिए भी ग्रहण शुभ रहेगाए इस दौरान पुराने विवादों से मुक्ति मिल सकती है। मनोकामना पूरी होने के योग बनेंगे।




सिंह राशि के लोगों को ग्रहण का लाभ मिलेगाए इस दौरान आपकी कोई समस्या हल हो सकती है।




कन्या राशि वालो पर ग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगाए इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।




मकर राशि वालो के व्यापार में तरक्की मिलने के योग बनेंगेए नौकरी पेशा वाले जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।




कुंभ राशि वालो के लिए सूर्य ग्रहण शुभ रहेगाए इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है।




मीन राशि वालो के लिए ग्रहण शुभ रहेगाए नया घर व वाहन लेने के योग बनेंगे। 



Comments