13 दिसम्बर आज का राशिफल में जानेंगे केसा रहेगा स्वास्थ्य, केसी रहेगी लव-लाईफ क्या होगा आपकी राशि का हाल? | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

13 दिसम्बर सोमवार 

नमस्कार दर्शको!

13 दिसम्बर आज का राशिफल में जानेंगे केसा रहेगा स्वास्थ्य, केसी रहेगी लव-लाईफ क्या होगा आपकी राशि का हाल? साथ ही जानेंगे गुरु मंत्र उपाय में परेशानी से मुक्ति के लिए करे यह उपाय। तो 13 दिसम्बर आज का राशिफल देखने के लिए सैट रिमाइंडर बटन पर क्लिक करें। जिससे ठीक साढ़े सात बजे आप नोटीफिकेशन प्राप्त कर पाऐगे। 


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से- परेशानी से मुक्ति के लिए करे यह उपाय।

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है।

एक अमीर लड़का था। उसे एक गरीब लड़की से प्यार हो गया और वह बहुत खूबसूरत और काफी समझदार भी थी। एक दिन लड़के ने उस लड़की से कहा, मैं तुमसे शादी करना चाहता हँू। लड़की ने बहुत सोचने के बाद उस लड़के को शादी से इंकार कर दिया। क्योंकि वह सिर्फ गरीब घर से ही रिष्ता रखती थी। कुछ दिनों बाद लड़के ने लड़की के माता पिता से बात कि और उस लड़की को समझाया। काफी समझाने के बाद वह लड़की मान गई और उन दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन कुछ महिनों बाद लड़की को कमतउंजपजपे ‘स्किन डिसीस‘ हो गया। जिसके कारण उसकी खूबसूरती ढ़लने लगी। लडकी को डर सताने लगा की उसकी खूबसूरती ढ़लने के कारण कही उसका पति उसे छोड़ न दे। उसने बिमारी ठीक करने के काफी प्रयास किए लेकिन वह असफल रही। एक दिन वह लड़का काम से दूसरे शहर गया। वह जब वापस वहाँ से आ रहा था तो उसका एक्सीडेंट हो गया। उस दुर्घटना के बाद लड़के की आँखो कि रोष्नी चली गई। इस दुर्घटना के कुछ दिनों बाद, उनका जीवन सामान्य और फिर से सुखी बीतने लगा। कुछ साल बाद बिमारी के कारण उस लड़की की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद वह लडका अंदर से बहुत दुखी हो गया और उसने शहर छोड़ने का फैसला किया। तभी उसके पडोसी ने कहा, अब आप तो अपनी पत्नी के बिना अकेले पड़ जाएंगे। अब आप आगे का जीवन कैसे गुजारेंगे। तब उसने कहा, ‘मैं कभी अंधा ही नहीं था‘ लेकिन मैं यह सोचकर अंधा होने को नाटक करता रहा कि कही मेरी पत्नी को उसकी बीमारी और बदसूरती के कारण यह न लगे की मैं उससे प्यार नहींे करता। इसलिए मैं इतने सालों तक बिना कुछ कहे अपनी पत्नी कि खुषी के लिए अंधा बना रहा। उसकी बाते सुनकर पडोसी की आँखो में आँसू छलक आए और वह लडका वहाँ से चला गया। 

सीख - मेेरे दिल की उम्मीदों का हौसला तो देखो, इंतजार उसका है जिसे मेरा एहसास तक नहीं।    

.......................


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 13 दिसम्बर सोमवार का राशिफल। 


18 दिसम्बर पुना, 19 दिसम्बर कोलकता, 25,26,29 व 30 दिसम्बर दुबई, 28 दिसम्बर अबूधाबी। 

 

हर वर्ष की भाति हमने 2022 की राशिफल की बुक तैयार कि है जिसमें पुरे वर्ष का राशिअनूसार ब्योरा है जिसे प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करे। 


पंचाग-

आज रात्रि 09ः31 तक दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, वरियान योग का साथ भी मिलेगा। अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर है तो शश योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कंुभ है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10.15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघडिया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।  

 

 आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- परेशानी से मुक्ति के लिए करे यह उपाय।


अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान।  


मेष राशि

चन्द्रमा 12जी हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामलें सुलझेेगे। 

बिजनस में दिन कुछ खास नहीं गुजरेगा। मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है। वर्कप्लेस पर काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे। आप अपने बच्चे की एक्टिविटि को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका खर्च अधिक रहेगा। आप संयुक्त परिवार वाला आनंद नहीं उठा सकेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। कुछ विरोधी आपके प्रति कोई नकारात्मक परिस्थितियां तो बनाएंगे, परंतु उस का समाधान पाने में समर्थ भी रहेंगे। अनुचित अथवा दो नंबर के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। ैचवतजे चमतेवद पूरे दिन आलस्य से घिरे रहेंगे जिसका असर उनकी प्रेक्ट्सि पर दिखेगा। “मनुष्यों के शरीर में रहने वाला आलस्य ही उसका सबसे बड़ा शत्रु होता है। परिश्रम जैसा दूसरा कोई अन्य मित्र नहीं होता क्योंकि परिश्रम करने वाला कभी दुखी नहीं होता।” अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

  

वृषभ राशि

चन्द्रमा 11जी हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में होगी वृद्धि। 

बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा। व्यापार में कुछ मौद्रिक लाभ हासिल करेंगे। पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। वर्कस्पेस पर आपकी किस्मत आपके लंबित कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेगी। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थितियां कमजोर रहेंगी लेकिन दोपहर बाद आपके पक्ष में मुड़ने लगेंगी। काम के सिलसिले में आपकी सोच और कार्यकुशलता आपको आगे रखेगी। जीवनसाथी से झड़प भी हो सकती है लेकिन प्यार बना रहेगा। इससे आपको बढ़िया नतीजे हासिल होंगे। दाम्पत्य जीवन में खट्टे-मीठे अनुभव हो सकते हैं।  अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। ैचवतजे चमतेवद के अत्यधिक वर्कआउट  व मेहनत का असर उनकी सेहत पर पड़ेगा। वर्कआउट के साथ-साथ अपने आराम और खान-पान का भी पूरा ध्यान रखें। “अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए हररोज व्यायाम करना चाहिए।”

 

मिथुन राशि

चन्द्रमा 10जी हाउस में रहेगा जिससे जॉब में मिलेगा प्रमोशन।  

बिजनस में फाइनेंस तथा फैमिली से संबंधित कार्य बनने से आपका ऊर्जा व जोश बना रहेगा। धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपकी सेहत मजबूत रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें। वरिष्ठ आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बहुत अधिक काम आपको शारीरिक दर्द और तकलीफ दे सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपका पैसा किसी चीज पर बर्बाद हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई पारिवारिक चिंता दूर होगी। ैजनकमदजे मेहनत व परिश्रम से विपरीत से विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। “मेहनत इतनी करों कि किस्मत भी तुम्हारा साथ देने पर मजबुर हो जाएं।”

 

कर्क राशि

चन्द्रमा 9जी हाउस में रहेगा जिससे सोशियल लाईफ रहेगी अच्छी।

बिजनस में काम ज्यादा रहेंगे। इस वक्त किसी तरह का आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी रखें। निवेश के मामलों में भी परेशानी आ सकती है। अचानक धन लाभ प्राप्त करेंगे। लेकिन आप आप किसी गलत तरीके से पैसा कमाने से बचें। आप कुछ पेशेवर मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं। ऑफिस में सहयोगी के साथ मतभेद में न उलझें। ज्यादातर वक्त कार्यस्थल पर बीताने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम के सिलसिले में दिन दोपहर तक कमजोर है। उसके बाद अच्छे अनुभव होंगे। धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होने की संभावना है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है और दाम्पत्य जीवन में खुशनुमा माहौल मिलेगा। स्वअम ंदक सपमि चंतजदमत के साथ दिन रोमांटिक निकलेगा। ैजनकमदजे के लिए दिन अनुकूल रहेगा उन्हें मनचाही सफलता हाथ लग सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

 

सिंह राशि

चन्द्रमा 8जी हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती समस्या।

बिजनस में काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय में कर्मचारियों की छोटी-छोटी बातों पर क्रोध व आवेश की स्थिति रहेगी तथा मूड खराब रहेगा। “क्रोध वह हवा है जो बुद्धि के दीप को बुझा देती है।” अचानक धन हानि होने की संभावना है। सामने वाले की गलती की वजह से आपकी ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। वर्कप्लेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा। आपके वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियाँ आएंगी। कोई दोस्त आपको धोखा दे सकता है। आपको सावधानी बरतनी चाहिए। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने से आपकी सेहत नरम रहेगी। रिश्तेदारों और मित्रों में आपसी मतभेदों का निवारण होने से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। परंतु इन मतभेदों की वजह से ैजनकमदजे को अपने पढ़ाई में काफी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से उदास रहेंगे। आपकी वाणी बहुत कठोर हो सकती है।

 

कन्या राशि

चन्द्रमा 7जी हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे।  

पार्टनरषिप बिजनस में पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे। आप में से कुछ व्यावसायिक लाभ कमा सकते हैं। लेकिन वर्कप्लेस पर किसी भी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता इसलिए सावधान रहें। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे। आपकी संतान आपका समर्थन करेगी। आपके प्रेम संबंध में सकारात्मक घटनाक्रम होने की संभावना है। आपके मुश्किल समय में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। तथा घर का वातावरण भी सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। ैजनकमउजे अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे जिससे वो अपने भविष्य को संवार पाएंगे। फास्ट फूड से दुरियां बनाएं रखें साथ ही अपनी डाईट का प्रॉपर ध्यान रखें। “फल, सब्जी और अनाज का सेवन बढाए, फास्ट फूड से बचे और शरीर को स्वास्थ्य बनाएं।”

 

आज का गुरूमंत्र-

परेशानी से मुक्ति के लिए करे यह उपाय।

आज कल हर आदमी किसी ना किसी कारण से परेषान है, कारण कोई भी हो आप एक तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें थोडा सा लाल चंदन मिला दें। उस पात्र को सिरहाने रखकर रात को सो जाए, प्रातः उस जल को तुलसी के पौधे पर चढ़ा दें। धीरे धीरे परेषानी दूर होगी।


तुला राशि

चन्द्रमा 6जी हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी होगी दुर।

व्यापार में सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है। वर्कप्लेस पर काम में मन लगेगा। आप अपने कार्यों की व्यस्तता तथा पारिवारिक जीवन के मध्य बेहतरीन तालमेल बिठा कर रखेंगे। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपने जीवन साथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी संतान को भी समय देंगे और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। परिवारिक जरूरतों तथा घर के विस्तार संबंधी कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित भी होगी। कोई पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है। ैजनकमदजे अपनी स्टडी पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। किताबों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। “किताबों में इतना खजाना छुपा है, जितना कोई लुटेरा कभी लुट नहीं सकता है।” अत्यधिक कार्यभार की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की स्थिति रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें।

 

वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 5जी हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।

व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। बिजनस मे धन संबंधी प्लानिंग को गंभीरता से अंजाम दें। इस वक्त परिस्थितियां अनुकूल हैं। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। मन खुश रहेगा। आपके खर्चे सामान्य रहेंगे। वर्कस्पेस पर सकारात्मक सोच और संतुलित नजरिये से आप व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा। पदोन्नति संबंधी रुके काम शुरू होंगे। जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। आप अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समझदारी विकसित होगी। ैजनकमदजे के लिहाज से दिन थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है। दिन सामान्य रहेगा लेकिन सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है इसलिये थोड़ा ध्यान रखें।

 

धनु राशि

चन्द्रमा 4जी हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।

व्यापार में आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बुरी संभावना की कल्पना करके आप अपना तनाव बढ़ा सकते हैं। सावधान रहे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। आपको किसी प्रकार की धन हानि हो सकती इसलिए धन का निवेश सोच-समझकर करें। काम के बारे में बुरी खबर आने की संभावना है। आपको अपनी संतान की गलतियों से दुःख होगा। आपके पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे। ैजनकमदजे पशोपेश में रहेंगे। पढ़ाई में अवरोध आने से चिंता रहेगी। जिसका असर उनके एग्जाम पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बनाए रखें क्योंकि आपका पेट खराब होने की संभावना है।

 

मकर राशि

चन्द्रमा 3तक हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

भाग्य का साथ मिलने से कारोबारी लोगों को कुछ अच्छे लाभ हाथ लग सकते है। आपको अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की आमद के आसार हैं। वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा। आप अपने साथी के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बहुत कमजोर है। घर का माहौल सुखद अनुशासित रहेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवारिक लोगों के लिए उपहार लाना उन्हें खुशी प्रदान करेगा। ैचवतजे चमतेवद के लिहाज से दिनभर आप अच्छा और उत्साहित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। अत्यधिक थकान और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर व्यतीत करें। “तनाव इंसान को जिंदा लाष बना देता है।”

 

कुंभ राशि

चन्द्रमा 2दक हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।

व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद स्थितियां आपके अनुकूल होने से आपकी चेहरे पर खुषी लोटेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपका दिन शानदार रहेगा। मोबाइल, ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस दौरान बड़े-बड़े लोगों से संपर्क होंगे। हिम्मत और हौसले में भी बढ़ोतरी होगी। घर परिवार को समय देने में सफल होंगे। परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। आपको अपने बच्चे के कारण खुशी मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा लेकिन आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। घर की की नवीन वस्तु की भी खरीदारी हो सकती हैं। तमाम व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ बीताना आपको खुशी देगा। ैजनकमदजे के लिए ये दिन प्रोडक्टिव रहेगा।

 

मीन राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।

व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। जब आप आय बनाने की बात करते हैं तो आप कुछ ठोस लाभ उठाने के प्रयास भी तो कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या की गतिविधियों को पूरा करने के लिए आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा। वर्कप्लेस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की संगति तथा गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। युवा वर्ग प्रेमप्रसंगों की वजह से अपने भविष्य के साथ लापरवाही ना करें। आपका आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान आपको मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रखेगा। ैजनकमदजे के अपने फिल्ड की गई कोषिषों से फ्यूचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। “जो कोषिष करेगा उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।” स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए। 

 

एस्ट्रो ज्ञान

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप एक चांदी की डिब्बी को लाल वस्त्र पर रखकर डिब्बी में सिन्दुर के साथ अभिमंत्रित हत्था जोड़ी के साथ 21 लौंग तथा दो कपूर रखें। रुद्राक्ष माला से 21 माला “ऊँ एंे हृीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” का जाप के बाद प्रणाम कर डिब्बी को उठाकर व्यवसाय स्थल के पूजास्थल में ही रख दें।


-समाप्त-



Comments