नए साल में घर लाए ये सात चीजे, किस्मत चमकाए | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL


 नए साल में घर लाए ये सात चीजे, किस्मत चमकाए

खट्टी मीठी यादों के साथ साल 2021 खत्म होने को है और नए अहसास और एनर्जी के साथ नया साल कुछ ही दिनों बाद हम सबके लाइफ में दस्तक देने वाला है। साल 2021 की कुछ कड़वी और कुछ मीठी यादें इस दुनिया को देकर जा रहा है। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि कम से कम आने वाला नया साल हम सबके जीवन में बेस्ट एंट्री दे। 

नए साल के मौके पर सभी लोग चाहते है कि साल भर उनके घर में समृद्धि एवं सुख शांति बनी रहे। परिवार के लोग एकसाथ खुशी से रहें। नए साल पर लोग नई उम्मीदें रखते हैं। और कई लोग जीवन में अच्छे काम का संकल्प भी लेते हैं। आज के वास्तु एपिसोड में जानेंगे नए साल के मौके पर वो कोनसी 7 मैजिकल चीजे है जिनको घर में लाने से आपकी किस्मत जाएगी बदल। 

जो वास्तु की दृष्टि से नए साल में आपके और आपके परिवार के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।

1. पॉजिटिव एनर्जी बनाने के लिए नए साल 2022 पर विंड चाइम घर में लगाए। विंड चाइम को हमेशा घर के नॉर्थ ईस्ट कॉर्नर में ऐसी जगह लगाएं जहां से इसकी आवाज सुनाई देती रहे। यही आवाज आपको पॉजिटिव बनाए रखेगी। और घर में सौभाग्य की वृद्धि होगी।

2. घर में चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति रखने से रुपए पैसों से जुड़ी सभी बाधाएं दूर होती हैं। इसलिए साल 2022 में चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति लेकर आएं और जहां आपका पैसा रखा रहता है, लॉकर तिजोरी उन्हें वहां विराजमान कर दें।

3. घर में धातु के कछुए को रखना बहुत शुभ माना जाता है। ये पॉजिटिव एनर्जी और घर में प्रोस्पेरिटी को बनाए रखता है। कई लोग मिट्टी या लकड़ी का छोटा सा कछुआ लाकर घर में रख देते हैं। ये करना ठीक नहीं है। ये चांदी, पीतल, कांसे की हो उतना ज्यादा लकी है। वास्तु के अकॉर्डिंग कछुए को नॉर्थ दिशा में रखना चाहिए।

4. वास्तु के अनुसार घर को पेड़ पौधों से सजाने से हमेशा सुख समृद्धि आती है। इसलिए नए वर्ष के स्वागत के लिए जब अपना घर सजाएं तो घर के आंगन में गुलर का पौधा लगाना ना भूलें। इसके साथ ही घर के नॉर्थ दिशा में कनक या चम्पा का पौधा लगाएं। अपने दुकान या घर पर मनी प्लांट और तुलसी का पौधा लगाएं। अगर पहले से है तो मनी प्लांट और तुलसी के पौधे की साफ सफाई जरूर करें। वास्तु के अनुसार घर को पेड़ पौधों से सजाने से न सिर्फ घर का वातारवण तरोताजा होगा बल्कि घर सुख शांति से भरा रहेगा। पेड़ पौधे तरक्की और समृद्धि के प्रतीक होते हैं। 

5. भगवान कृष्ण के माथे पर सजा मोर पंख बहुत चमत्कारिक होता हैं। इसे घर में रखने से किस्मत सुधर जाती है। घर में तीन से ज्यादा मोर पंख नही रखें। घर के एंट्रेंस की सामने की दीवार पर लगाए। इससे भाग्य प्रबल होगा और जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी। 

6. वास्तु के अनुसार पिरामिड की आकृति घर में रखी जाए तो इससे घर का माहोल पॉजिटिव बना रहता है। और नेगेटिविटी दूर होती हैं। अगर घर की एनर्जी पॉजिटिव है तो फैमिली के लोगों के बीच आपसी बॉन्डिंग भी अच्छी बनी रहेगी। 

7. चांदी का हाथी आप नया साल शुरू होने से पहले अपने घर में लाए। वास्तु के अकॉर्डिंग तो ये बेहतर है ही साथ में इसे घर में रखने से राहु व केतु का बुरा प्रभाव भी कम होता है। बिजनेस नोकरी में तरक्की होती है। इस नए साल इन चीजों को अपने घर में लाकर अपने घर की खुशियों को बनाए रखें।

आज के लिए इतना ही। फिर मिलेंगे नए टॉपिक के साथ। तब तक अपना और अपनों का ख्याल रखें।



Comments