15 दिसम्बर आज का राशिफल में जानेंगे क्या जॉब में मिलेगा प्रमोशन, स्टूडेंट्स की पढाई केसी रहेगी। क्या होगा आपकी राशि का हाल? | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

15 दिसम्बर बुधवार 

नमस्कार दर्शको!

15 दिसम्बर आज का राशिफल में जानेंगे क्या जॉब में मिलेगा प्रमोशन, स्टूडेंट्स की पढाई केसी रहेगी। क्या होगा आपकी राशि का हाल? साथ ही जानेंगे गुरु मंत्र उपाय में जल्द से जल्द विवाह हो जाऐ उसके लिए उपाय। तो 15 दिसम्बर आज का राशिफल देखने के लिए सैट रिमाइंडर बटन पर क्लिक करें। जिससे ठीक साढ़े सात बजे आप नोटीफिकेशन प्राप्त कर पाऐगे। 


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से-  जल्द से जल्द विवाह हो जाऐ उसके लिए करे यह उपाय। 


अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है।

यह कहानी है एक ऐसी महिला कि जो रोजाना मंदिर जाया करती थी। उनका यह हर रोज का रुटीन था मंदिर जाने का। एक दिन वह पुजारी से बोली, की मुझे समझ में नहीं आता है कि लोग यहां पर पाखंड क्यों करते है, दिखावा क्यों करते है। पूजा कम करते है फालतू कि बाते जरुर करते है। मोबाईल मंे लगे होते है, ईधर और उधर कि बातें करते 40 से 50 बाते उन्होनें गिना दी। तब पंडित जी ने कहा, एक काम किजिएगा कल जब आप घर से आए तो एक लोटा पानी भर कर लाइयेगा। उस लोटे को पूरा जल से उपर तक भरीएगा। ध्यान रखना कि पानी छलकना न पाए और मंदिर आकर के तीन परिक्रमा लगाना उसके बाद मुझसे बात करना। महिला ने वहीं कहा, मंदिर आई तीन बार परिक्रमा कि और पंडित जी से जा करके बोली, क्या बात है इससे तो कुछ भी नहीं हुआ। तो पुजारी जी ने पूछा, क्या आज आपने किसी को बात करते हुए देखा, आज आपने किसी को मोबाईल में लगे हुए देखा, क्या आज आप ने किसी को गपषप करते हुए देखा। तो महिला ने कहा नहीं पंडित। तब पंडित जी ने कहा, क्यों नहीं देखा क्योंकि आज आपका सारा ध्यान उस लोटे के जल पर था कही वो छलक न जाए।

सीख - सारा ध्यान उपर वाले में लगाइए उनकी भक्ती में शक्ति बढ़ जाएगी।

...................................

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है।

एक छोटा लड़का टेलीफोन बूथ पर गया जो कि स्टोर के केष काउंटर पर ही रखा था। उसने वहां से एक नंबर लगाया। उस टेलिफोन बूथ के दुकान का मालिक उसे बडे़ ध्यान से देख रहा था। उस लडके ने अवाज बदलकर बात करी, आंटी क्या आप मुझे आपके घर के मैदान यानि की लॉन कि सफाई करने का काम दे सकते हो। महिला ने उसने कहा, हमारे पास पहले से ही एक लड़का काम कर रहा है, जो मेेरे लॉन कि सफाई करता है। लड़का बोलता है, आंटी मैं आपके लॉन कि सफाई और देखभाल उस लड़के से भी आधे पैसे में कर दूंगा। वह बोलती है नहीं-नहीं, मैं उससे बहुत संतुष्ट हँू वो अपना काम अच्छे से कर रहा है। लड़का इस बार उसने बड़ी लगन से कहा, आंटी मैं लॉन कि सफाई और कटाई के साथ फर्ष और सिढियों को भी साफ कर दूंगा, वो भी मुफ्त में। उन्होने कहा नहीं बेटा। वह लड़का एक अच्छी सी मुस्कान के साथ ही उसने फोन रख दिया। ये सब स्टोर का मालिक सुन रहा था इसलिए वो जल्दी से उस लड़के के पास गया और बोला, बेटा मुझे तुम्हारी सकारात्मक सोच बहुत पसंद आई और मैं तुम्हे एक जॉब देना चाहँूगा। लडके ने कहा नहीं अंकल मुझे नही चाहिए कोई जॉब। तब मालिक बोला, लेकिन कुछ समय पहले तो तुम इसी के लिए उस महिला से प्रार्थना कर रहे थे। उसने कहा, नहीं अंकल मैं तो बस अपने काम कि जाँच कर रहा था जो में पहले से ही कर रहा हूँ। मैं खुद उस महिला के मैदान कि सफाई का काम करता हूँ। दोस्तो इसी को खुद का परिक्षण कहते है। किसी भी काम को आप अपनी पूरी लगन और मेहनत के साथ किजिए तभी दुनिया आपकी तारिफ करेगी। आज के इस आधुनिक युग में इमानदार लोगो कि बहुत कमी है मेहनत करने वाले इमानदार लोगो को हमेषा से मांग होती है। चाहे कोई भी काम क्यों न हो हमें उस काम में अपना 100 पर्सेनट देना चाहिए क्योकि आपका दिया हुआ 100 पर्सेनट ही आपको जीवन में आगे बढाने में मददगार साबित होता है।


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 15 दिसम्बर गुरूवार का राशिफल। 


 18 दिसम्बर पुना, 19 दिसम्बर कोलकता, 25,26,29 व 30 दिसम्बर दुबई, 28 दिसम्बर अबूधाबी। 


पंचाग-

आज पुरे दिन द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, शिव योग का साथ भी मिलेगा। अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर है तो शश योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कंुभ है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एवं शाम 5.15 से 6.15 बजे तक लाभ का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।  

  

आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- जल्द से जल्द विवाह हो जाऐ उसके लिए करे यह उपाय।  


अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान।  


मेष राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा शांत।

बिजनस में आपका साहस काफी ऊंचा रहने वाला है। इसके चलते आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। नौकरी में आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। वर्कस्पेस पर यदि किसी सहकर्मी से आपकी कहासुनी हो गई है, तो उसे भुलकर आप अपने कार्य में लग जाएं। परिवार से सम्बन्धित व्यर्थ चिंता न करें। दाम्पत्य जीवन में परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। स्वअम ंदक उंततपमक सपमि में मधुरता बनी रहेगी। परिवार जनों के साथ मनोरंजन मैं भी समय व्यतीत होगा। ैजनकमदजे के लिए परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपना ब्लड प्रेशर संबंधी जांच करवाते रहें।


वृषभ राशि

चन्द्रमा 12जी हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ। 

बिजनस में कॉम्पिटिटरों से आगे बढ़ने की कोषिष में आप असफल रहेंगे। व्यवसाय में अपने उत्पादन की क्वालिटी में सुधार की जरूरत है, इस गलती की वजह से बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है या कोई डील भी कैंसिल हो सकती है। अपनी समझदारी और कार्यशीलता के चलते कार्यक्षेत्र में दूसरों को पीछे छोड़ने की कोशिश में रहेंगे, पर संभव नहीं होगा। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलेगा। नौकरी में काम करने के मामले में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है। परिवार की किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें जिससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। संतान के भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। लव पार्टनर की कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। ैजनकमदजे की किसी टॉपिक पर पकड़ कम होने से परेषानियां बढ़ेगी। “होसले को न बाताओं की परेषानी बड़ी है, परेषानी को दिखाओं कि होसला बुलंद है।”


मिथुन राशि

चन्द्रमा 11जी हाउस में रहेंगे जिससे कतव्यों को पुरा करने का आशीर्वाद मिलेगा। 

बिजनस में आप अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों। कोर्ट केस से दूर रहना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। नौकरी में आपके आइडियाज बहुत सराहनीय रहेंगे किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता होगी। वर्कप्लेस पर आपको अपने आसपास के लोगों या टीम के सदस्यों से काफी मदद मिल सकती है। रिश्तों में दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करेंगे तभी कोई मसला हल होगा। बातों को सुलझाने के लिए कोशिशें बढ़ाने की आवश्यकता होगी। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझाए जा सकते हैं। विवाह संबंधित बातें तय करते वक्त अपनी क्षमता से ज्यादा बड़े वादे न करें। लॉ क्षेत्र में करियर बनाने वालों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। दिन ैजनकमदजे के लिए कुछ मायनों में अहम रह सकता है। गर्दन और कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है।


कर्क राशि

चन्द्रमा 10जी हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदशो पर चले।  

बिजनस में दिन आपके लिए अपनी किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू करने का है। कार्यक्षेत्र में अपने साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अपने भविष्य को लेकर आप ज्यादा सतर्क रहेंगे। आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी में काम की डेडलाइन पूरी करने में परेशानी हो सकती है। परिवार में दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें। स्वअम ंदक सपमि चंतजदमत के लिए यदि मन में कुछ भावनाएं हैं, तो उन्हें व्यक्त अवश्य करें। मन मुताबिक तरीके से कार्य बन जाने से आत्मविश्वास और मनोबल में इजाफा होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाएगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। मित्रों के साथ गेट टुगेदर भी रहेगा। ैजनकमदजे अपनी ऊर्जा व्यर्थ की चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं। “चिंता कर कुछ हासिल नहीं हो सकता परंतु चिंतन कर ऐसा कुछ नहीं जो आप हासिल नहीं कर सकते।”


सिंह राशि

चन्द्रमा 9जी हाउस में रहेगा जिससे आध्यात्मिकता बढेगी।

व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। आपके लिए दिन प्रोफेशनल तौर पर काफी अच्छा साबित हो सकता है। वर्कप्लेस पर आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों से भरा दिन रहेगा। दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचेंगे जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो। दाम्पत्य जीवन सुख से भरपूर रहेगा। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कहासुनी रहेगी। अतः कुछ समय परिवार के लिए भी निकाला अति आवश्यक है। ैजनकमदजे ेजनकल को लेकर गंभीर हो जाएं तो यह उनके लिए बेहतर रहेगा। बढ़ते हुए वजन को व्यायाम व संयमित खानपान द्वारा नियंत्रित करने की आवश्यकता है। “प्रष्न था वजन बढ़ जाए तो क्या करें? प्रभु का उत्तर था तन का बढ़े तो व्यायाम, मन का बढ़े तो ध्यान, और धन का बढ़े तो दान।”


कन्या राशि

चन्द्रमा 8जी हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।

बिजनस में टेंशन्स से घिरे रहेंगे। दिन कुछ उथल-पुथल वाला रह सकता है। मार्केट से अटके हुए पैसे की न के बराबर संभावना है। वर्कप्लेस पर क्षमता से अधिक काम की जिम्मेदारी लेना और काम करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। नौकरी में कुछ पूर्व योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है। परिवार में किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही सुफल लाएगी। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने के लिए समय निकालना चाहेंगे। गलतफहमी की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। अकारण ही मन में उदासी महसूस होगी। बच्चों को अधिक अधिक सुख सुविधाएं देने की अपेक्षा होने संयमित जीवन व्यतीत करना सिखाने की आवश्यकता है। यह समय लापरवाही की वजह उचित फैसले लेने का है। ैजनकमदजे अपने लक्ष्य पर फोकस नहीं बना पाएंगे। हताश न हों, जुटे रहिए। “समय सीमा के साथ पूरा करने के लिए देखा गया सपना ही लक्ष्य है।”


आज का गुरूमंत्र-

जल्द से जल्द विवाह हो जाऐ उसके लिए करे यह उपाय। 

अगर शादी मंे देरी हो रही है तो रोज 108 दिन रामचरित मानस का पाठ करंे। रामचरित मानस मंे विषेष रुप से बाल कांड मंे वर्णित षिव पार्वती विवाह से जुडी प्रसंग को विधिपूर्वक पढे़।


तुला राशि

चन्द्रमा 7जी हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकता मनमुटाव।

बिजनस में जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है। आपको साझेदारी के कुछ नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला दिन है। सहकर्मियों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। जो आपके लिए लाभदायक रह सकेंगे। अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा। लव-लाइफ में प्यार की कमी न होने दें। कोई निर्णय लेने से पहले परिवार में बड़ों की सलाह अवश्य लें। महत्वपूर्ण बातों के बारे में सोच विचार करना होगा। एकांत में अपनी मर्जी के अनुसार वक्त बिताने की कोशिश करें। मन की थकान दूर होने से नई ऊर्जा के साथ काम शुरू कर सकेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों का रुतबा बढ़ेगा। लोगों के मन में आपकी सकारात्मक इमेज बनेगी। मनचाहे इंसान के साथ रिलेशनशिप की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी। ैजनकमदजे अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। सेहत का पूरा खयाल रखें। इनडाइजेशन और एसिडिटी की समस्या रहेगी।


वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 6जी हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।

बिजनस में आपके सामने कम समय में ज्यादा ऑडर करने की चुनौती हो सकती है। वर्कप्लेस पर नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने का दिन लग रहा है। नौकरी में आपको अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा। परिवार में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। “जिम्मेदारियां उम्र से पहले बड़ा बना देती है, जिंदगी की हर बड़ी मुसीबत से लड़ा देती है।” कुछ लोगों के लिए दाम्पत्य जीवन में पुरानी परिस्थितियां छूट सकती हैं, मन में उदासी महसूस होगी। अपने नजदीकी परिजनों की परेशानियों में उनकी मदद करना आपको सुखद अनुभूति देगा। प्रॉपर्टी खरीदने संबंधी अगर कोई प्रोग्राम बन रहा है तो उस पर गंभीरता से विचार करें समय उत्तम है। ैजनकमदजे को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी किसी नई स्ट्रीम की ओर झुकाव के संकेत है। बदलाव को खुशी से अपनाएं। 


धनु राशि

चन्द्रमा 5जी हाउस में रहेगें जिससे संतान से मिलेगा सुख।

व्यापार में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है। व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ के साथ उचित सामंजस्य बनाएं हुए टीम वर्क से काम करें। “बिजनस में, अकेला इंसान सिर्फ एक पानी के बूंद समान है, और पूरी टीम एक समुंदर के समान है।” मामूली बात पर कोई इशू बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को रुके हुए काम में अधिकारियों की मदद मिलने से समस्या हल हो जाएगी। वर्कप्लेस पर किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। परिवार में सभी की खुले दिल से मदद करें। दाम्पत्य जीवन में अड़ियल स्वभाव से दूरियां बनाएं रखें। स्वअम ंदक उंततपमक सपमि में नकारात्मक सोच से बचें। ैजनकमदजे के लिए दिन षानदार रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। किसी की सलाह आपके बहुत काम आएगी।


मकर राशि

चन्द्रमा 4जी हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी।

अन्य गतिविधियों की वजह से व्यवसाय के प्रति उदासीन ना रहे। बिजनस में नया एग्रीमेंट हो सकता है परंतु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी चल रहे विवादों का समाधान निकलेगा। संबंध दोबारा से मधुर हो जाएंगे आप अपने प्रयास में सफल होंगे। बिजनस में दिन कुछ खास करने के प्रयास में आप सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी में संभावना है कि कुछ परिस्थितियों से आप थोड़े विचलित रहें। आप उनसे निकलने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार बंद मिल सकते हैं। करियर के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है। परिवार में अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है, उनकी अनदेखी ना करें। ैजनकमदजे को गाइडेंस की आवश्यकता होगी पर मिलेगी नहीं। सेहत में सुधार मुश्किल लग रहा है।


कुंभ राशि

चन्द्रमा 3तक हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

बिजनस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़े एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी में अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा। ऑफिस में हो रही गॉसिप और राजनीति से दूरियां बनाएं रखने में ही फायदा है। वर्कप्लेस पर आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। परिवार में अपने रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है। “हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत होती है।” उन्नति और तरक्की के योग हैं। किसी कारणवश घर पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के सभी सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था बनाकर रखेगा। ैजनकमदजे व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। मौसम की वजह से जोड़ो व हड्डियों में दर्द की वजह परेशानी रहेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। 


मीन राशि

चन्द्रमा 2दक हाउस में रहेगे जिससे फाईनेश से होगा लाभ।

शुभ ग्रहों के योग से बिजनस में दिन आपके लिए अतिरिक्त आय वाला रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम करते वक्त महत्वपूर्ण दस्तावेज संभलकर रखने की जरूरत होगी। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य में सीनियर्स और जुनियर्स दोनों की हैल्प मिलेगी। ऑफिस की मीटिंग में आपके कुछ आइडियाज और प्लान्स पर विचार किया जा सकता है। नौकरी के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है। परिवार में अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें। परिवार में पैसों का लेन-देन वक्त पर पूरा करने की कोशिश करें। लोगों का उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। स्वअम ंदक सपमि चंतजदमत किसी जिद की वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। ैजनकमदजे के स्टडी को लेकर की गई कोषिष उन्हें सफलता की ओर ले जाएगी। “जो कोषिष करेगा उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।” त्वचा संबंधित विकार होने की आशंका है।


एस्ट्रो ज्ञान

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप श्री गणेश के मंदिर में दूर्वा व लाल पुष्प श्री गणेश को अर्पित कर वहीं बैठकर ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र की 13 जाप करने के पश्चात् थोड़ी सी दूर्वा व लाल पुष्प घर ले आएं एवं पुजन कक्ष में रखे। 

-समाप्त-




Comments