मिट्टी की पांच वस्तुएं घर में लाए पॉजिटिव एनर्जी | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 मिट्टी की पांच वस्तुएं घर में लाए पॉजिटिव एनर्जी

आज मैं आपसे बात करने जा रहा हू, घर की जो नेगेटिव एनर्जी होती है वो कैसे दूर की जाए। क्यू कि घर में रखी हर एक वस्तु के लिए वास्तु शास्त्र में शुभ-अशुभ दिशाएं बताई हैं। अगर चीजें सही जगह पर रखी जाए, तो घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाया जा सकता है जिससे वास्तु दोष दूर होते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज के वास्तु स्पेशल एपिसोड में मिट्टी से बनी वो कौनसी वस्तुएं है और कोनसी दिशा में रखने से होगा घर का वास्तु दोष दूर। मिट्टी की कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें घर में सही जगह पर रखने से दुर्भाग्य दूर होता है।

पुराने समय में घरों में अधिकतर सामान मिट्टी का यूज करते थे। प्राचीन काल से ही मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करना शुद्ध माना जाता है। उस समय घरों में खाने से लेकर पानी पीने तक के बर्तन मिट्टी के हुआ करते हैं। लेकिन मॉर्डन लाइफ ने इनकी जगह स्टील और कांच के बर्तनों को दे दी। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी से बने सामान रखने से सुख-समृद्धि  आती है साथ ही लाइफ में आने वाली प्रोब्लम भी दूर होती हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में मिट्टी से बनी कौन से चीजें आपका भाग्य बदल सकती हैं।

1. दिवाली के दिन घर-घर में मिट्टी के दीपक तो जलाए जाते हैं। लेकिन मिट्टी के दीपक केवल दिवाली के दिन ही नहीं, बल्कि मंदिर में पूजा करने के लिए भी इस्तेमाल करे। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह और शाम ईशान कोण में मिट्टी के दीपक का जलाए। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

2. घर की नॉर्थ ईस्ट और साउथ वेस्ट डायरेक्शन का संबंध सीधा पृथ्वी तत्व से होता है और इन दिशाओं में मिट्टी से बनी मूर्ति रखने से घर में सुख-शांति रहती है। साथ ही मंदिर में हमेशा मिट्टी से बनी देवी देवता की प्रतिमा भी रखे।

3. आजकल लोग ठंडा पानी पीने के लिए फ्रिज का उपयोग करते हैं। जबकि मिट्टी के घड़े में रखा पानी ठंडा तो होता ही है, साथ ही हेल्थ के लिए भी उत्तम होता है। आपको घर में नॉर्थ दिशा की ओर मिट्टी का घड़ा रखना चाहिए। जो कि हमेशा पानी से भरा रहे। ऐसा कर घर से नेगेटिविटी को दूर करता है।

4. घर के नॉर्थ फेस में मिट्टी का बर्तन पक्षियों के दाने और पानी के लिए रखे। शाम के समय घर के दरवाजे पर रोज दो मिट्टी के दीपक जरूर जलाएं।

5. अपने ऑफिस, घर में मिट्टी से बना कोई शो पीस या मिट्टी के गमले को ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से उस स्थान की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।








Comments