AAJ KA RASHIFAL | 01 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

01 जुलाई शुक्रवार

नमस्कार दर्शको!

 

पहली सफलता मिलने के बाद आराम नहीं करना चाहिए। अगर दूसरे काम में असफल हो गए हो तो लोग यही कहेंगे कि पहली सफलता मेहनत से नहीं किस्मत से मिली थी।

 

पूरी तरह से वश में किया हुआ मन हमारा सबसे अच्छा मित्र होता है। लेकिन, ये अनियंत्रित हो जाए तो सबसे बड़ा शत्रु हो जाता है।

 

पैसा मिलता है और नष्ट हो जाता है यानी खर्च हो जाता है। खत्म होने के बाद धन वापस मिल जाता है, लेकिन बिता हुआ समय कभी भी वापस नहीं आता। इसलिए एक एक पल का उपयोग सोच समझकर करना चाहिए।

 

कड़ी मेहनत के बिना सफलता पाने की कोशिश करना, ठीक वैसा ही है, जैसे आप उस जगह पर फसल काटने कि कोशिश कर रहे है, जहाँ आपने फसल बोई ही नहीं।

 

बुरे लोगों द्वारा दिया गया वचन पानी पर लिखे गए अक्षरों कि तरह होता है, यानी बुरे लोग अपने वचन पर टिकते नहीं है। जबकि अच्छे लोगों द्वारा हंसी मजाक में कही गई बात भी पत्थर पर लिखे गए शब्दों की तरह स्थाई।

 

जीवन बांसुरी की तरह है जिसमें बाधाओं रुपी कितने भी छेद क्यों न हो, लेकिन जिसको उसे बजाना आ गया उसे जीवन जीना आ गया।

 

एक एक पल विद्या प्राप्त करने में खर्च करें और एक एक पैसा कमाने के लिए काम करना चाहिए। समय बर्बाद होने पर विद्या और साधन खत्म होने पर धन नहीं मिल सकता है।

 

ऐसा छात्र जो प्रष्न पूछता है वह पांच मिनट के लिए मूर्ख रहता है। लेकिन जो पूछता ही नहीं, वह जिंदगी भर मूर्ख ही रहता है।

 

 

उपाय :-

जीवनसाथी के उज्जवल भविष्य के लिए करें यह उपाय।

आप स्नानादि से निवृत्त होकर लाल वस्त्र धारण करें। माता के मंदिर में लाल चुनरी लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें। किसी वृद्धाश्रम या Hospital में पानी की व्यवस्था करें ऐसा न कर सके तो वहां की जरूरत के अनुसार चीजें उपलब्ध करवाएं। और कुछ मीठी खाने की सामग्री वहीं दे कर आएं।

 

पंचाग :-

      आज दोपहर 01:09 तक द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज पुरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग, मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।       

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी।       

Shares, तेजी-मंदी जैसे व्यवसाय में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लें। बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। Office से संबंधित कार्यों में आपका कोई महत्वपूर्ण फैसला सबके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। संघर्ष की संभावना रहेगी। आपका आध्यात्मिकता की ओर झुकाव हो सकता है। Students में एकाग्रता की कमी होने से आगे नहीं बढ़ सकेंगे। “मन की एकाग्रता में ही सारा ज्ञान छिपा है मन की शक्ति सूरज की किरणों की तरह होती है जब एक ही जगह केंद्रित होती है तो चमक उठती है।” स्वास्थ्य विकार आपको परेशान करेगा। मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।    

Students के लिए दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। Business में थोड़े से और प्रयास करने से धन की प्राप्ति हो सकती है। “एक नदी अपनी ताकत से नहीं बल्कि अपने सतत प्रयास के कारण, चट्टान को काटकर अपना रास्ता बना लेती है।” बुधादित्य योग के बनने से कार्यस्थल आपके द्वारा लिए गए फैसले के उचित परिणाम हासिल होंगे। Staff तथा कर्मचारियों पर आप का दबदबा बना रहेगा। दोपहर बाद नौकरी में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। इस समय उच्च अधिकारियों की मदद आपके लिए बेहतर साबित होगी। आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें। आपके पारिवारिक जीवन में प्रतिकूल विकास की संभावना रहेगी। दांत दर्द के रूप में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें या मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है। व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।  

आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए। व्यक्तिगत कार्यों की वजह से भी आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति Public Dealing से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें। आपकी Income में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी। इससे आपका मन खुश होगा। कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था और कार्यप्रणाली बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। अपने ज्ञान और कौशल के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है। आप में कुछ अंहकार की भावना घर कर सकती है। “सब कुछ जीता जा सकता है ‘‘संस्कार’’ से! जीता हुआ भी हारा जा सकता है ‘‘अहंकार’’ से” आपको महिलाओं के कारण लाभ हो सकता है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। वासी और अनफा योग के बनने से Students के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-सम्मान।      

Workspace पर काम के सिलसिले में आपकी प्रशंसा होगी। खर्च सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशी और प्रेम भरे पल आएंगे। शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। बिजनस में नया कार्य Start करना चाहते हैं, तो 8:15 से 10:15 और दोपहर 1:15 से 2:15 के मध्य करना आपके लिए शुभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अपनी निजी सपनो तथा महत्वाकांक्षायो के लिए प्रयत्न करने का उचित समय है। नौकरी में कोई बाधा आने से मन उदास रहेगा। Students भौतिक सुखों में रुचि ले सकते हैं, पर अपने लक्ष्य से भटकें नहीं। “हमारे पास समय सीमित है। इसीलिए इसे व्यर्थ कामों में बर्बाद नहीं करना चाहिए। सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाएं और आगे बढ़ें।” पैर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।      

व्यवसाय से संबंधित सरकारी कार्यों को टाल दें तो बेहतर होगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी, उन पर बेहतरीन तरीके से अमल भी होगा। परंतु कठिन परिश्रम से ही उचित सफलता की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। कुछ खराब संभावना की कल्पना आपका तनाव बढ़ा सकती है। “तनाव इंसान को जिंदा लाश बना देता है।” किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा। अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें। Students अपने Field में सावधानी बरतें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं। शारीरिक और भावनात्मक दुर्बलता और अशांति का सामना करना पड़ेगा। रात को जूठे बर्तन न छोड़े वैसे तो कभी भी रात को रसोई में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि खासतौर पर शुक्रवार को ये गलती न करें। मां लक्ष्मी रात के समय घर में प्रवेश करती हैं और गंदगी से नाराज होती हैं।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडे भाई से मिलेगी खुशखबरी।     

धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे। आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे। कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश करते रहें। उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। Paper Work करते समय सावधान रहें। छोटी गलती से बड़े नुकसान हो सकते हैं। Business में  लाभ की स्थिति बनने की संभावना है। बुधादित्य योग के बनने से धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। दिन समझदारी से बिताएं। “हमारी सफलता हमारी Starting की सांझेदारी पर निर्भर करती है।” Tension के माहौल मे भी मस्त रहने से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। Students के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि Carrier के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।

 

वास्तु Segment :-

एक काले कपड़े में फिटकरी को बांध कर घर के हर दरवाजे पर लटका दें, इससे घर में आर्थिक संकट खत्म होता है। फिटकरी के पानी से स्नान करना सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही यह कुण्डली में बने रहे शुक्र के दोष को भी दूर करता है और आप स्वस्थ भी रहते हैं। वहीं पांच टुकड़े फिटकरी और 6 नीले पुष्प को एक काले कपड़े में बांधकर अपनी जेब में रखें। इससे आपके ऊपर जो भी ऋण या उधारी होगी वह खत्म हो जाएगी।  

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता व दादा के आदर्शो पर चले।  

नौकरी पेशा लोगों के लिए काम की अधिकता रहेगी। उच्च अधिकारियों का भी Pressure रहेगा। Workspace पर अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी। यात्रा में थोड़ी सतर्कता रखे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। किसी बात को लेकर जीवनसाथी पर क्रोध आ सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए। “सादगी से बढ़कर कोई श्रृंगार नहीं होता है और विनम्रता से बढ़कर कोई व्यवहार नहीं होता है।” Students दिल लगाकर अपना अपना कर्म कर सकेंगे। आपका पेट खराब होने की संभावना है। व्यवसाय में चल रही प्रतिस्पर्धा की वजह से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी जीत निश्चित है। वासी और अनफा योग के बनने से रुकी हुई Payment हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे जिसमें आपके हाथ सफलता लगेगी।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge।    

अपने काम के दबाव और तनाव को कम करने के लिए अपने काम को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें। Office में आपके काम की उचित सराहना होगी। अपने Staff तथा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें। तथा उनकी सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार को समय देंगे। अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। “जीवन में दो मूल विकल्प होते हैः-स्थितियों को उसी रूप में स्वीकार करना जैसी वो है, या उनको बदलने का उत्तरदायित्व स्वीकार करना।” आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियाँ आएंगी। आप दिन भर सुस्त बने रहेंगे। अपने ससुराल वालों के कारण लाभ कमाने की संभावना रहेगी। सेहत का पाया कमजोर रहेगा। Students अपनी Stream पर ध्यान देंगे।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती समस्या।        

व्यवसाय संबंधी गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। व्यावसायिक कार्य में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी अमल करें। Office में की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही मिलेंगे। इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। “क्रोध से मूर्खता उत्पन्न होती है, मूर्खता से सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। बुद्धि नष्ट होने पर इंसान स्वयं नष्ट हो जाता है।” Office में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। Students के मनचाहे तरीके से अपना काम करने पर Teacher नाराज हो सकते हैं। एक स्वास्थ्य विकार विकसित हो सकता है। आपके नियमित सुख में गिरावट आएगी।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे।      

Marketing संबंधित व्यवसाय में एक उचित रणनीति बनाकर कार्य करने की जरूरत है। वासी और अनफा योग के बनने से आपको व्यवसाय में नई नई संभावनाओं व अवसरो की प्राप्ति हो सकती है। आलस और लापरवाही छोड़कर पूरी तरह अपने व्यवसाय पर ध्यान दें। Office में किसी छोटी सी गलती की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। Workspace पर काम में मन लगेगा। Online काम में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है। जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। “समस्याओं की अपनी कोई Size नहीं होती है। वो तो सिर्फ हमारी हल करने की क्षमता के आधार पर छोटी और बड़ी होती है।” Students के लिए यह औसत दिन होगा। पेट में गड़बड़ी होने की संभावना है इसलिए ध्यान से खाएं।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।    

Students लगन से अपने काम को अंजाम देंगे। व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आपको उचित सलाह तथा सुझाव भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई Officially यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। Workspace पर कार्य के अधिकता के चलते दिन के कार्य को करने के लिए Overtime करना पड़ सकता है। आपके बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित करेंगे। “हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत होता है।” आपको अपनी माता और संतानों के कारण लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार। 

आप स्वचछता का पूरा ध्यान रखें। “अच्छे स्वास्थ्य को हम खरीद नहीं सकते पर यह एक अत्यंत मूल्यवान बचत खाता हो सकता है।” व्यापार मे कार्य प्रणाली में परिवर्तन करके तथा नई तकनीक अपनाकर बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। इस समय अपने व्यवसाय से संबंधित और अधिक Advertisement करने की जरूरत है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ किसी तरह के विवाद विवाद में ना पड़े। Workspace पर आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की Planning बना सकते हैं। आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा। वासी योग के बनने से विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में आ रही बाधाए दूर होगी। Students गतिविधियों में लगे रहेंगे। सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप प्रातः स्नानादि से निवृत होकर नित्य “ऊँ द्रां द्रीं द्रौ सः शुक्राय नमः।” मंत्र का जप, एक माला 108 बार अवश्य करें।  

                        आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

                    9314728165, 8955896625

 

 

 

Comments