AAJ KA RASHIFAL | 06 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

  

।।श्रीगणेशाय नमः।।

06 जुलाई बुधवार


नमस्कार दर्शको!

 

संस्कार की सान पर, गुरु धरता है धार। नीर-क्षीर सम शिष्य के, कर आचार-विचार।।

 

माँ-बाप की मूरत है गुरु, कलयुग में भगवन की सूरत है गुरु, गुरु पूर्णिमा के दिन करते हैं आभार सलाम से। आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनायें।

 

कर दिया बेफिक्र तुने अब फिक्र कैसे करू, फिक्र अब ये है गुरु तेरा शुक्रिया कैसे करू! माटी से मूरत गढ़े, सद्गुरु फूंके प्राण। कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु, भव से देता त्राण।।

 

करता करे न कर सके गुरु करे सो होए, तीन लोक नो खंड में गुरु से बड़ा ना कोई।

 

गुरु से भेद न मानिये, गुरु से रहें न दूर। गुरु बिन ‘सलिल’ मनुष्य है, आँखें रहते सूर।।

 

“सतगुरु के महिमा अनंत, अनंत कियो उपकार लोचन अनंत उघाड़ियाँ, अनंत दिखवान हार।” इन्ही शब्दों से गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ

 

तुमने सिखाया उंगली पकड़ कर हमें चलना तुमने बताया कैसे गिरने के बाद संभलना तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे इस मुक़ाम पे गुरु पूर्णिमा के दिन करते हैं आभार सलाम से

 

गुरुदेव! आपकी कृपा का सहारा छूटने न देना। हम सच्चे बनें और सच्चाई के मार्ग पर चलें, भूल से भी हमें झूटके मार्ग पर जाने ना देना।

 


उपाय :-

सफलता को सुनिश्चित करने के लिए करें यह उपाय।

अगर आप कोई Course Join करने जा रहे हैं, तो उसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए आप आज सुबह घर के मंदिर में सफेद रंग के श्री गणेश जी की विधि विधान से स्थापना कर षोडशोपचार पूजन करें, फिर मोदक का भोग लगाये। शाम को हरे मूंग की दाल किसी ब्राह्मण को दक्षिणा के साथ भेंट में दें। फिर हर बुधवार मोदक का भोग लगाएं।

 

पंचाग :-

      आज शाम 07:48 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज सुबह 11:43 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, बुधादित्य योग, वरियान योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग, मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग, भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।      

घर में आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यारा समय बिता सकते हैं। आपको हर किसी के साथ विनम्रता से बात करनी चाहिए और कोई भी सलाह देने से बचना चाहिए। “विनम्रता से ही सतुंष्टि, प्रेम और सकारात्मकता आपके व्यक्तित्व के स्थायी गुण बन जाते है।” वासी और अनफा योग के बनने से व्यवसाय संबंधी लंबित तथा विवादित मुद्दों को निपटाने का अनुकूल समय है। साथ ही अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए भी बेहतरीन समय है। किसी बड़े Order को पूरा करने के लिए लोन लेने की भी जरूरत पड़ सकती है। Workspace पर आप काफी व्यस्त रहेंगे, मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं, बच के रहें। मन लगाकर खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए। Students के Study में आ रही समस्यां दूर होगी।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ। 

सेहत के मामले में आप तन्दुरूस्त बने रहेंगे। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा। आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। Income Source बढ़ेंगे। Partner और व्यापारी वर्ग से अच्छा तालमेल बना रहेगा। नौकरी में कोई Authority पाने के लिए उचित अवसर का इंतजार करें। मनोनुकूल लाभ होगा, नई योजनाएं बनेंगी। Workspace पर काम से संबंधित परियोजनाओं के लिए एक सामान्य दिन होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समाचार मिलेगा, इच्छा पूर्ण होगी। आप अपनी वाणी से जीवनसाथी को खुश कर सकते है। “कठोर वचन बुरा है क्योंकि तन-मन को जला देता है और मृदुल वचन अमृत वर्षा के समान है।” Parents के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। Students के यात्रा के योग बन सकते है।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ की सेहत रहेगी अच्छी।        

Business Meeting में बिना वजह के नोकझोंक और वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। तथा अपने Personal कार्यों पर ध्यान दें। इस समय आमदनी के अनुपात में खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए बजट बना कर चले। अपनी वाणी और अहम को नियंत्रित रखें। “मीठी बोली है औषधि बोलिए मीठे बोल, तन मन से कष्ट का, होगा डब्बा गोल,। समय निकालकर, आम अंगुर से पुछिए नीम या करेला क्या जाने इसका मोल।” नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही Promotion संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। Workspace पर क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो खुद का ही नुकसान होगा। आप सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकेंगे। Students अपने Field में सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। कमजोरी और नींद से संबंधित बेचैनी महसूस होती रहेगी।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगा शुभ समाचार।    

Students अपनी Study पर ध्यान केंद्रित कर पाने में सफल होंगे। “एक समय में एक काम करों, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उस काम में डाल दो और बाकी के सारे काम भूल जाओ।” Marketing संबंधी कार्यप्रणाली में नई तकनीक का उपयोग करना जरूरी है। Media और Internet के माध्यम से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। निश्चित ही आपको फायदा होगा। Workspace पर प्रयास व सतर्कता से कार्य में सफलता मिलेगी। आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिली रहेगी। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आप अपने संपत्ति के Documents को संजो सकते हैं। आपको थोड़ा सिरदर्द या मतली हो सकती है। 

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।   

Workspace पर आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा। नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे, कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा। शाम को घर के सदस्यों के साथ छोटी पार्टी होने की संभावना है। कुछ समय से Business में जो परेशानियां चल रही थी, उनमें सुधार की संभावना है। कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से सरकारी कार्यों पूरा करने में आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी मदद मिलेगी। बढ़े हुए खर्च के बावजूद आप चिंतित नहीं होंगे। “चिता मरे को जलाती है, पर चिंता तो जीवित को ही जला देती है।” Students अपनी Study में मस्त रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।      

Workspace पर कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके मृदु व्यवहार के आगे विरोधी और शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा। “सब कुछ Copy हो सकता है, मगर चरित्र व्यवहार, संस्कार और ज्ञान नहीं।” खर्च पर नियंत्रण के कारण आप निश्चिंत रह सकते हैं। Students अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप अन्य से आगे रहें। अपनी माँ की भावनात्मकता के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे। बुधादित्य योग के बनने से व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोशिश करके Order को समय पर पूरा करें साथ ही उसकी Quality को भी उत्तम बनाकर रखें। Officially Project को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ही सहज रहना जरूरी है।

 


वास्तु Segment :-

अगर घर में तनाव मनमुटाव या अशांति रहती है तो प्रतिदिन गंगाजल का छिड़काव अपने घर के बाहर और अंदर सभी कोनो में करें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होगा और घर में Positive Energy छिड़के और कुछ बूंदों का सेवन भी करवाएं इससे शीघ्र ही बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाएगा। यदि रात को डरवाने सपने आते हों तो हमेशा सोने से पहले बिस्तर पर कुछ बूंदे गंगाजल की छिड़क दें। इससे डरवाने सपने परेशान नहीं करेंगे।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।       

व्यवसाय में परिस्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। बेहतर होगा निर्णय स्वयं ही ले। Business Related Important Documents संभाल कर रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी। Workspace पर काम में सफलता न के बराबर होगी लेकिन आपको फिर भी आशा की किरण जागृत रखनी चाहिए। “आशा भले ही छोटी हो परंतु निराशा से बेहतर है।” जल्दीबाजी से बचें। घरेलू उलझनें बढ़ेंगी, कुटुंब में कलेश होगा, वाद-विवाद से बचें, शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परोपकार करें, दान देने से बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। Competitive Exam की तैयारी कर रहे Students, Exam को देखते हुए सकारात्मक सोचें। सेहत ढीली रहेगी व धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।     

Workspace पर अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लाभ बढ़ेगा। अपने सहयोग देंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यवसायिक गतिविधियों में अभी मंदी ही रहेगी। हालांकि कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपनी लापरवाही से किसी कार्य में गलती कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी कार्यप्रणाली और कार्य की Quality को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। आपका जीवनसाथी आराम पहुंचाएगा। Sport Person जोश और आत्म विश्वास महसूस करेंगे। “खुद पर हो विश्वास और कर्म पर हो आस्था, फिर कितनी ही बाधा आये मिल जाता है रास्ता।” स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में होगी तरक्की।  

ग्रह स्थिति परिवर्तन ला रही है। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह दोनों के लिए ही व्यवसाय की दृष्टि से बहुत फायदेमंद रहेगी। किसी को उधार माल देते समय Payment की वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें। Workspace पर अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साही महसूस करेंगे, और लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। यदि आपका जीवनसाथी बीमार था, तो वह शाम तक ठीक होने लगेंगे। अपने काम के बारे में गंभीर बनें अन्यथा आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। Students किसी भी मामले में किसी पर भरोसा नहीं करें। “विश्वास खुद पर रखों तो ताकत बन जाता है, दूसरे पर रखों तो कमजोरी बन जाता है।”

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।    

अपनी संतान के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करने की पूरी संभावना है जिसमें मुख्य रूप से उनके भविष्य की योजनाओं पर अमल करेंगे। व्यवसाय संबंधी कोई भी नया कार्य Start करने की Planning बन रही हैं, तो आप प्रातः 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 के मध्य करें आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। शुरू करने से पहले उसके कार्य के बारे में पूरी तरह जानकारी अवश्य ले। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। Office के कार्यों को घर में करने की वजह से बहुत सी दिक्कतें आएंगी। बेहतर होगा कि किसी अधिकारी की सलाह अवश्य लें। Workspace पर आपको अपनी आक्रामकता के साथ-साथ पूरी Personality पर भी काबू पाने की आवश्यकता है। Coach Sports Person के धैर्य की परीक्षा ले सकते है। “वह जो धैर्य रख सकता है, वह जो चाहे वो कर सकता है।” सेहत में सुधार रहेगा।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।        

व्यवसाय संबंधी किसी भी नए कार्य को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना उचित नहीं है। हालांकि Daily Income पहले से कुछ बेहतर होगी। परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु अपनी पार्टियों तथा संपर्क सूत्रों के साथ संबंध मजबूत बनाकर रखें। Workspace पर समय आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें। परिवार के सदस्यों की शिकायतों का सामना करना पड़ेगा। Students को अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। “आलसी व्यक्ति का न वर्तमान होता है और न ही भविष्य होता है।” अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है। आप जो खाते हैं और स्वस्थ कार्यक्रम का पालन करते हैं, उसको हर समय दिमाग में रखने की जरूरत है।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के Business से होगा लाभ।      

इस समय तेजी मंदी आदि जैसे गतिविधियों में बिल्कुल भी विवेचना करें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगे। परंतु जरूरत अनुसार आपके कार्य बनते भी जाएंगे। युवाओं को अपने Carrier से संबंधित सफलता मिल सकती है, इसलिए प्रयासरत रहें। आपको अपने Boss या पिता को सलाह देने के बारे में सोचना चाहिए। इसके सकारात्मक परिणाम होंगे। पारिवारिक स्थिति अनुकूल होगी। आपको दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे। आपकी माँ का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के बीच सही समझ होगी। Students अपने दृढ़ आत्मविश्वास के चलते जटिल समस्याओं से आसानी से जूंझ लेंगे। “अगर स्वयं पर यकीन हो तो, अंधेरे में भी रास्ते मिल जाते है।”

 

Astro-Knowledge

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करे व किन्नर को सुहाग सामग्री भेट करें।

                        आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

                    9314728165, 8955896625

 

 

 

Comments