AAJ KA RASHIFAL | 21 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

21 जुलाई गुरूवार

नमस्कार दर्शको!


सबसे बड़ा पुण्य और सबसे बड़ा पाप जब माता पार्वती ने भगवान शिव से सबसे बड़ा पुण्य और पाप के बारे में पूछा, तो भगवान शिव ने संस्कृत के एक श्लोक के साथ उत्तर दिया -नास्तिसत्यत् परोनानुरतात् पाटन परम्।। अर्थात - मनुष्य का सबसे बड़ा गुण आदरणीय और सदा सच्चा रहना है, जबकि सबसे बड़ा पाप बेईमानी करना या ऐसे कृत्य का समर्थन करना है। एक व्यक्ति को हमेशा ऐसे कार्यों में लिप्त होना चाहिए। जो ईमानदार और सच्चे हों और उनके होने की धार्मिकता को नुकसान न पहुंचाएं।

..................

अपने प्रलोभनों को मत सुनो। जब माता पार्वती ने भगवान शिव से सभी कष्टों का कारण पूछा, तो भगवान शिव ने पार्वती से कहा कि प्रलोभन ही सभी कष्टों का एकमात्र कारण है। संसार में तीन प्रकार के प्रलोभन होते हैं- 1. “आँखों की वासना“, का अर्थ है भौतिकवाद, यह विश्वास कि धन और संपत्ति जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं। 2. “शरीर की वासना“, का अर्थ है सुखवाद, यह विश्वास के जीवन में किसी भी चीज़ की तुलना में आनंद सबसे महत्वपूर्ण है। 3. “जीवन का गौरव“, का अर्थ है अहंकार, अपने बारे में बहुत अधिक सोचना, यह सोचना कि आप किसी और से बेहतर या अधिक महत्वपूर्ण हैं। मनुष्य को एक के बाद एक चीजों के लिए दौड़ने के बजाय कर्म और शरीर के बंधन से मुक्ति पाने के लिए ध्यान और तपस्या का अभ्यास करना चाहिए।

...................

महादेव का सच्चे मन से लिया गया नाम और मेहनत से किया गया काम, कभी विफल नहीं जाता।

 

जिक्र प्यार का हो या हो विश्वास का, महादेव आपका जिक्र सबसे पहले आता है।

 

दुख की शाम हो या हो खुशी का सवेरा, महादेव मुझे तो चाहिए बस आपके दिल में बसेरा।

 

जिसके तांडव से हिलता धरती आकाश और पाताल है, वो भक्तों का भोला और पापियों का महाकाल है।

 

उपाय :-

अपनी लाइफ को Balance करने के लिए उपाय।

अगर कुंण्डली में चंद्रमा की दशा खराब चल रही है तो ऐसे में आप इसे Balance कर सकते है जैसे अक्षत मोती व चांदी का दान करें। 7 कन्याओं को भोजन कराए। भगवान भोले शंकर की पूजा करें एवं दूध से अभिषेक करें। सुबह दुध में भिगोकर चावल गाय को खिलाना चाहिए। इन सब चीजों को करने से चंद्रमा मजबूत हो जाते है और साथ ही साथ आप अपने गले में चांदी का चंद्रमा बनाकर Locket की तरह धारण कर सकते है।

 

पंचाग :-

    आज सुबह 08:12 तक अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02:16 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, धृति योग, लक्ष्मी योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग व रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एंव शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।  

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।          

सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। आपके Business को नई पहचान मिलेगी व आपका Brand अब Grand बनेगा। व्यापारिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए धैर्य और संयम रखना ही उचित है। अभी कोई भी कारोबारी योजना लंबित हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपना Target पूरा करने में समर्थ रहेंगे। Workspace पर काम में मन लगेगा। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। दोपहर बाद नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके और आपके भाई-बहनों के बीच रिश्ते बेहतर में रहेंगे। जो आपके कुछ नया सीखाएंगे। जरूरी नहीं कि सारे सबक किताबों से ही सीखें, कुछ सबक जिंदगी और रिश्ते सिखा देते है।” अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खास प्रबंधन करेंगे। Students के लिए दिन औसत रहेगा।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगा खर्च, रहे सावधान।           

व्यवसाय संबंधी राजकीय मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। इस समय निर्धारित यात्राओं को टालना ही उचित है। ग्रहण दोष के बनने से नौकरी पेशा लोगों को अपना Target हासिल करने में दिक्कत रहेगी, लेकिन उच्चाधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। किसी Tension को लेकर आपका काम में मन नहीं लगेगा। “चिंता कर कुछ हासिल नहीं हो सकता परन्तु चिंतन कर ऐसा कुछ नहीं जो आप हासिल नहीं कर सकते।” Workspace पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा। मानसिक तनाव रहेगा। नियमित सुख में गिरावट आने से वैवाहिक जीवन सामान्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। Students किसी बात को लेकर उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे। इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। सेहत में गिरावट आएगी।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।       

आपके Business Status में सुधार होगा और आप नए Project पर काम कर पाएंगे। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। अभी ज्यादा Income की उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर भी रोजमर्रा की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। Workspace पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। घर परिवार को समय देंगे। संतान से सुख मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। Students Study पर Concentrate करने में सफल होंगे। “मन की एकाग्रता ही समग्र ज्ञान है।” आपकी सेहत ठीक रहेगी। मन लगाकर खाएं।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।    

Business Related Activity Online और Phone द्वारा ही व्यवस्थित करने में लगे रहेंगे। वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपका खर्च कम रहेगा। वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें। Boss अथवा उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। Students को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अम्ल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी। “हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।” सेहत के मामले में पेट संबंधित कुछ समस्याओं से सामना करना पड़ेगा।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge।       

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय और व्यय में समानता रहेगी। Marketing संबंधी व्यवसाय अभी मंद ही रहेंगे। सरकारी नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें। कोई Complaint हो सकती है। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे। आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे। संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा। आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा। Students के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार आपके चेहरे मुस्कान लाएगा। “मुस्कुराओं...क्योंकि यह मनुष्य होने की पहली शर्त है, एक पशु कभी मुस्कुरा नहीं सकता।”

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।          

ग्रहण दोष के बनने से कोई भी व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के सदस्यों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। युवाओं को अपने Career को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा। “नकारात्मक सोच को पालना अपने ही आँगन में सांप पालने जैसा है, यह सांप सबसे पहले आपको ही डसेगा।” नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुःखी कर सकती है। घर में सामंजस्य कम रहेगा। Students के लिए दिन अड़चनों भरा रहेगा, कुछ न कुछ भुलने से आप परेशान रहेंगे। आपको Health संबंधी कुछ परेशानी हो सकते है आप अपनी Life Style में योगा और Meditation Add करे।

 

वास्तु Segment :-

यदि आपने घर में L Shape का सोफा रखा है तो इसे इस तरह रखें कि सोफे पर बैठते समय व्यक्ति का मुंह उत्तर या पूर्व की ओर हो। वहीं U Shape का सोफा रखते समय ध्यान रहे कि उसका बड़ा वाला हिस्सा दक्षिण दिशा में हो और बाकि के दो हिस्से पश्चिम और उत्तर दिशा में हो। सोफा रखने में की गई गलतियां घर की सुख-शांति से लेकर आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डालती है। अपने घर की खुशियां बनाएं रखने के लिए वास्तु अनुसार ही घर में सोफा लगाएं।  

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे।        

व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। दोपहर बाद कोई निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी सदस्य की सलाह अवश्य लें। Business में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। “महत्वकांक्षा वो बीज है जिससे सज्जनता का विकास होता है।” ज्यादा Workload होने से नौकरी पेशा लोगों को Office का काम घर से करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें। Practice के दौरान Sports Person Track पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। स्वास्थ्य के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। गुरुवार के दिन घर के बुजुर्गों और शिक्षकों का अपमान नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से गुरु दोष लग सकता है।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।        

बुधादित्य योग के बनने से अपनी कार्यप्रणाली में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मीडिया और Online कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। इससे व्यवसाय को गति देने में सहायता मिलेगी। Office में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। कार्य पर एकाग्रता नहीं रख पाएंगे। “मन की एकाग्रता में ही सारा ज्ञान छिपा है मन की शक्ति सूरज की किरणों की तरह होती है जब एक ही जगह केंद्रित होती है तो चमक उठती है।” रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। Students अपने Field में Better करने के प्रयास में जूटे रहेंगे। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ। 

आपके लिये धन लाभ के आसार हैं। Online Marketing Business Outsourcing से जुड़े कारोबारियों के लिये भी यह समय लाभकारी रह सकता है। व्यवसायिक व्यवस्था में सुधार करने में आप सफलता हासिल करेंगे। साथ ही कुछ कानूनी अथवा निवेश संबंधी जटिलताओं को सुलझाने के प्रयास में आप सफल होंगे। लेकिन कुछ Online कार्य करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा। “पिता की मौजुदगी सूरज की तरह होती है सूरज गर्म जरूर होता है लेकिन अगर न हो तो अंधेरा छा जाता है।” लेकिन Sports Person कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं। आपके और आपके Life Partner के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है। जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।        

Partnership Business से Related कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। इस समय धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। Office में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपने काम पर ही ध्यान दें। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। ग्रहण दोष के बनने से सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा। “आमदनी पर्याप्त न हो तो खर्चों पर नियंत्रण रखिए, जानकारी पर्याप्त न हो तो शब्दों पर नियंत्रण रखिए।” शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की दिल से कंपनी की कमी महसूस करेंगे। Students किसी और की सफलता को देखकर Depression में रहेंगे। शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा। आप पराजित होने के साथ-साथ बीमार भी महसूस करेंगे।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।        

Business में आपको अपने Staff की जरूरतों को ध्यान में रखना होगा तब ही आप अपने Business की Growth को बढ़ा पाएंगे। उनकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं। जिस कार्य को आप बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, उसमें कुछ मुश्किलें आएंगी। Documents संभाल कर रखें। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। “सफलता के लिए आत्मविश्वास आवश्यक है, और आत्मविश्वास के लिए तैयारी” इस दिन आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग Single हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। Students अपनी Ability को Thrill करेगे जिससे Self Confidence में इजाफा होगा। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ।       

व्यवसाय में किए गए कुछ परिवर्तन व्यवसाय में गति लाएंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंधों को खराब न करें तो आपके लिए और Business के लिए दिन बेहतर रहेगा। सरकारी कार्यालय में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। दूसरों के मामले में ध्यान न देकर अपने काम से ही मतलब रखें। Workspace पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप Office की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। “जिम्मेदारी उठाना बड़ी बात नहीं बल्कि उसे निभाते रहना बड़ी बात है।” अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। Students के लिए दिन कोई अच्छी खबर ला सकता है। घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, मिथनु, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर पीले वस्त्र धारण करें, एक पीला वस्त्र बिछाएं, फिर उसमें बेसन के सवा किलो लड्डू 11 रुपए तथा अभिमंत्रित गोमती चक्र और मोती शंख डालकर उसे पांच गांठ लगाए तथा विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाकर सारी सामग्री किसी ब्राह्मण को दान दें।

  आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

           9314728165, 8955896625

Comments