AAJ KA RASHIFAL | 03 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

                                             

                                                 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

             03 जुलाई रविवार

नमस्कार दर्शको!

 

डोर लंबी हो इसका मतलब यह नहीं की पतंग बहुत ऊपर तक जाएगी। उड़ाने का तरीका आना चाहिए, दौलत ज्यादा का मतलब सफल जीवन नहीं......जीने का सलीका आना चाहिए।

 

एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक पुस्तकालय के बराबर होता है।

 

आप अपना भविष्य नही बदल सकते पर आप अपनी आदत बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।

 

यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप सफल है या नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि आप उतने सफल हूए या नहीं, जितनी आपके भीतर क्षमता थी।

 

समझनी है जिन्दगी तो पीछे देखों, अगर जीनी ही जिन्दगी तो आगे देखों।

 

क्यों डरे की जिंदगी में क्या होगा, हर वक्त क्यों सोचे की बुरा होगा, बढ़ते रहें मंजिलों की और हम, कुछ न मिला तो क्या हुआ, तुजुर्बा तो नया होगा।

 

एक समझदार व्यक्ति वही है, जो दूसरों को देखकर उनकी विशेषताओं से सीखता है। उनसे तुलना और ईर्ष्या नहीं करता।

 

सफलता कोई गाड़ी नहीं है, जो चलकर आपके पास आएगी। बल्कि आपको उसे पकड़ने स्वयं जाना पड़ेगा। ठीक उसी प्रकार जिस तरह ईश्वर ने पक्षियों को भोजन दिया किंतु उनके घोसले में नहीं।

 


उपाय :-

ब्लड प्रेशर से परेशान तो करें यह उपाय।

रविवार की रात को एक लोटा मिश्री मिश्रित दूध अपने सिरहाने रख कर सो जाएं। फिर सुबह सूर्योदय के समय उस दूध को पीपल के पेड़ में अर्पित कर 7 बार परिक्रमा करें। ऐसा 7 रविवार नियमित करने से राहत मिलेगी।

 

पंचाग :-

आज शाम 05:06 तक चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज सुबह 06:29 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, बुधादित्य योग, वज्र योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग, मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग, भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष व केम्द्रुम दोष रहेगा। चन्द्रमा सुबह 06:29 के बाद सिंह राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। सूर्योदय से शाम 05:06 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।  

Business में बदलाव लाने की जरूरत है। इन गतिविधियों में आपका समय भी व्यतीत होगा। उतार-चढ़ाव की स्थिति आने पर भी आपके Business पर कोई असर नहीं दिखेगा। नौकरीपेशा लोग अभी वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें किसी प्रकार का भी परिवर्तन लाने की कोशिश न करें। वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा। कुछ नए कार्य आपको सौंपे जा सकते है। जिससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ने से संडें का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। यह आपके लिए अच्छा होगा यदि आप अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखते हैं। “क्रोध मस्तिष्क के दीपक को बुझा देता है।” भाग्य का सकारात्मक Stroke आपको आगे रखेगा। Sports Person अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ दुर्गा को याद करे।        

कमीशन संबंधी Business में सावधानी रखना जरूरी है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। Machinery संबंधी कामों में मन मुताबिक Contract या Order मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने उचित कार्य की वजह से तरक्की मिलने की संभावना है। केम्द्रुम दोष के बनने से जीवन में जहां आपको एक ओर से कुछ राहत मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर से कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगातार आपको परेशान कर सकती हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। “किसी पर भी अटूट भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि नमक और चीनी का रंग सदैव एक जैसा होता है।” Sports Person की Track पर बहस जैसी स्थितियां बन सकती है। आपके स्वास्थ्य सितारे समस्याओं का संकेत दे रहे हैं।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।     

Partnership Business में Transparency रखने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। Business में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। Office में Account संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। Workspace पर बहुत मेहनत करने के बाद ही आपके कार्य में उन्नति होगी और आप आगे के कार्य के बारे में सोच पाएंगे। इस Sunday परिवार में आपके आराम और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। आप कमजोर और बीमार महसूस करेंगे। “पहले रखों स्वास्थ्य का ध्यान फिर करों सारे काम।” आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल करेंगे। Sports person को Coach का Support मिलेगा।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।   

वासी योग के बनने से व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल बना हुआ है। दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। Marketing संबंधी गतिविधियों में अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के Chance रहेंगे। आपके काम को सराहना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर कहीं बातों को आपको नज़रअंदाज करना होगा। “Social Media पर हजारों Friends होने के बाद गंभीर स्थिति में Hospital में सिर्फ परिवार ही खड़ा रहता है। जिनके लिये आपके पास समय नहीं रहता, काल्पनिक दुनिया से बाहर निकलिये अपने परिवार को समय दीजिये आपका परिवार ही आपके बुरे वक्त में आपका साथ देता है।” Students अपने सभी कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाएंगे।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक विकास।       

अनफा योग के बनने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के जल्दी ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे परंतु आर्थिक मामलों में अभी और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। अगर कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में ही आने की संभावना है। कार्य के मोर्चे पर अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। आपके सहकर्मी पर्याप्त सहयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे। “परिवार साथ रहने से नहीं बल्कि साथ जीने से बनता है।” किसी Property की Registry पर हस्ताक्षर या कोई शुभ कार्य कर रहे हैं, तो उसे किसी और दिन करें क्योंकि आज प्रातः से लेकर शाम 5 बजे तक भद्रा है इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। समाज में लाभ और प्रतिष्ठा अर्जित करने की संभावना रहेगी। आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी। Competitive Students को अचानक से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन सुस्ती एक चुनौती होगी।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।       

Business में किसी भी नए कार्य को Start करने से पहले उससे Related Research Complete कर ले। हालांकि कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आप निश्चिंत होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी को पैसे उधार न दें। केम्द्रुम दोष के बनने से गृहस्थ जीवन में संबंधित समस्याओं में भी वृद्धि हो सकती है। Sunday के दिन खराब हो सकता है। मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। जीवन में हालात सामान्य नहीं रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने बोलने के तरीके पर कड़ी निगरानी रखें। “जैसी वाणी चाहिए, वैसी वाणी बोल। परहित के अनुरुप ही, बोलो मीठी बोल।। बड़बोलेपन से बचो, सदा सत्य अपनाय। मितभाषी बनिये सदा, कटुता-गरब-भुलाय।।” Students को वांछित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस दिन तेल मालिश भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ये सूर्य का दिन होता है और तेल शनि का होता है।

 

वास्तु Segment :-

भगवान कृष्ण के माथे पर सजा मोर पंख बहुत चमत्कारिक होता हैं। इसे घर में रखने से किस्मत सुधर जाती है। घर में तीन से ज्यादा मोर पंख नही रखें। घर के Entrance की सामने की दीवार पर लगाए। इससे भाग्य प्रबल होगा और जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी। वहीं अगर आप Financial Problem से जूझ रहे हैं तो अपने Office या जहां कहीं भी आप घर में Cash रखते है वहां South-East दिशा में मोर पंख रखें। इससे रूपये-पैसों की कमी नहीं होगी और आय के नए साधन मिलने लगेंगे।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।      

इस समय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान केंद्रित रखें। Factory Industries आदि से संबंधित व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। लेकिन युवा वर्ग को अपने Carrier से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। Workspace पर आपको काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। सहकर्मी आपकी सलाह मानेंगे। दोपहर बाद Office में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा जिसकी वजह से आपको परेशानियां भी हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में आ रहे तनाव दूर होंगे। “सेहत ही सबसे बड़ा अनमोल धन है।” Students का अपने Field में मन लगाना आसान रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर का दर्द आपको परेशान कर सकता है।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।   

वासी योग के बनने से Business में आपको कई नए Offer मिलेंगे जिससे मेहनत के अच्छे नतीजे भी सामने आएंगे। दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सूझबूझ एवं धैर्य से ही Business में प्रगति संभव है। आपकी वित्तीय Profile ठीक रहेगी। Partnership संबंधी व्यवसाय में सावधान रहने की जरूरत है। Job में किसी भी प्रकार की लापरवाही का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अपने भाई-बहनों के कारण ठोस लाभ पाएंगे। यह आपके स्वास्थ्य की चिंताओं और प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा दिन होगा। Students के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। “सकारात्मक सोच के साथ आप हर कठिनाई से बाहर निकलने का रास्ता खोज सकते हैं।”

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम से चमकेगा भाग्य।     

Social Media और संपर्क सूत्रों के माध्यम से आपको Business में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। सिर्फ समय का उचित सदुपयोग करने की जरूरत है। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सामान्य ही रहेगी। Office में जिम्मेदारी ज्यादा होने से आपके निजी काम रुक सकते हैं। Workspace पर सभी स्थितियां अभी पूरी तरह से आपके अनुकूल नहीं है। इसलिए सतर्क रहते हुए अपने कार्य को करें। आप अपनी धार्मिक गतिविधियों में बहुत रुचि लेंगे। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। Sunday के दिन को Fun-day के रूप में मनाएंगे। Students अनावश्यक बहस और चर्चाओं से दूर रहें। आपको अपना आत्मविश्वास उच्च बनाए रखना होगा। “जिस मनुष्य में आत्मविश्वास नहीं है, वह शक्तिमान होकर भी कायर है और विद्वान होकर भी मूर्ख है।” पैर दर्द से राहत मिलेगी।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।        

इस समय व्यवसाय संबंधी धन का कोई भी लेनदेन ना करें, आर्थिक नुकसान की स्थिति बन रही है। तरक्की में रुकावट की स्थिति रहेगी, हालांकि मेहनत और परिश्रम द्वारा आप परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल भी बना लेंगे। केम्द्रुम दोष के बनने से नौकरी में आपके प्रयास निष्फल रहेंगे। आपकी लोकप्रियता और प्रसिद्धि में कमी की संभावना रहेगी। आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना नहीं करेंगे। परिवार में हो रही बहस और चर्चा से स्वयं को दूर रखें। आप धार्मिक गतिविधियाँ में व्यस्त रहेंगे। Students आलस्य के कारण अपने Field में असफल रहेंगे। “संसार में आधे से अधिक लोग तो इसलिए असफल हो जाते हैं कि समय पर उनमें साहस का संचार नहीं हो पाता और वे भयभीत हो उठते हैं।” स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी में हो सकती है अनबन।       

व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आपको अपनी सूझबूझ और मेहनत के उचित परिणाम मिलने वाले हैं। व्यवसाय संबंधित कोई लाभकारी प्रस्ताव आएगा। परंतु कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में Bonus या तरक्की की उचित संभावना है। घरेलु समान पर पैसे अधिक खर्च होने के कारण आप भ्रमित और पीड़ित रह सकते हैं। “पैसा सबकुछ नहीं है, लेकिन सबकुछ के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है।” आप अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ और अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रख पाएंगे। नियमित बातचीत के दौरान शांति बनाए रखें। मौद्रिक लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। Sports Person को पूरानी चोट से राहत मिलेगी।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा।     

इस समय वर्तमान व्यवसाय पर बहुत मेहनत की जरूरत है। Online कामों और संपर्क सूत्रों के प्रति ज्यादा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में भरपूर मेहनत की वजह से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। वासी योग के बनने से Promotion की सम्भावना बन सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि और लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी। Workspace पर कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य रहेंगे। आप अपने काम में प्रगति करेंगे। आपके भाई-बहन का समर्थन फायदेमंद साबित होगा। Students अनावश्यक बातों में अपना अमूल्य समय Waste करेंगे। “आप के पास अपने सपनों को हकीकत देने का समय केवल आज का ही है, कौन जाने कल आपके पास समय हो या न हो।” सेहत से जुड़ी समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप काले कुत्ते या काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालना भी शुभ होता है और यह मान्यता है कि इससे जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।  

 

                        आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

                    9314728165, 8955896625

 

Comments