AAJ KA RASHIFAL | 13 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

13 जुलाई बुधवार, गुरु पूर्णिमा


नमस्कार दर्शको!


गर्मी के दिनों में एक शिष्य अपने गुरु से मिलने उनके आश्रम जा रहा था। रास्ते में उसे एक कुआं दिखाई दिया। उसने उसी कुएं से पानी निकाला और पीया। वो पानी बहुत ही मीठा और ठंडा था। उसने सोचा कि क्यों गुरुजी के लिए भी यह मीठा और ठंडा जल लेता चलूं। ऐसा सोचकर उसने अपनी मशक (चमडे़ का थैला) में उस कुएं का पानी भर लिया। जब वो गुरु के आश्रम में पहुंचा तो उसने गुरुजी को पूरी बात बताई। गुरु जी ने वह पानी पिया और कहा, यह तो गंगाजल के समान है। कुछ ही देर में आश्रम में रहने वाला एक दूसरा शिष्य गुरुजी के पास आया और उसने भी वह जल पीने की इच्छा जताई। गुरुजी ने मशक दूसरे शिष्य को दे दी। उसने जैसे ही वह पानी पिया, बुरा सा मुंह बनाकर पानी थूक दिया। वह बोलागुरुजी इस पानी में तो कड़वापन है। आपने बेकार ही उस शिष्य की इतनी प्रशंसा की।गुरुजी ने कहाबेटा, मिठास और शीतलता इस जल में नहीं है तो क्या हुआ। इसे लाने वाले के मन में तो है। लेकिन मैं यह कहकर उसका मन दुखी करना नहीं चाहता था। हो सकता है जब जल मशक में भरा गया, तब वह शीतल हो और मशक के साफ होने पर यहां तक आते-आते यह जल वैसा नहीं रहा, पर इससे लाने वाले के मन का प्रेम तो कम नहीं होता है।

सीख - सच्चा प्रेम वो होता है जिसमें दूर रहने के बाद भी हर पल दिल में उसी इंसान का नाम हो।

................

जिंदगी में व्यक्ति सफल होने के लिए बहुत परिश्रम करता है। सफलता के साथ व्यक्तित्व में बदलाव आता है। गुरुकुल में एक गुरु अपने शिष्यों के जीवन को निखारने का काम करते थे। एक दिन एक शिष्य ने अपने गुरु से पूछा कि गुरुदेव ये सफल जीवन क्या होता है? उसकी बात सुनकर गुरुदेव उसे पतंग उड़ाने के लिए अपने साथ लेकर गए। शिष्य शानदार तरीके से पतंग उड़ा रहा था। गुरु अपने शिष्य को पतंग उड़ाते हुए देख रहे थे। पतंग उड़ाते-उड़ाते शिष्य को लगा कि धागा कम पड़ रहा है। उसने गुरु जी से कहा कि धागे की कमी के कारण यह ज्यादा ऊपर नहीं जा पा रही है। गुरुदेव ने कहा कि अब क्या करें? शिष्य ने जवाब दिया कि पतंग के इस धागे को काट देते हैं। इससे पतंग पूरे आजादी से ऊपर उड़ सकेगा। शिष्य ने गुरु से पूछा कि क्या हम इसे तोड़ दें? गुरु ने जवाब दिया तुम्हें लगता है तो धागे को तोड़ दो। शिष्य ने धागे को तोड़ दिया। धागा टूटने के बाद पतंग थोड़ा सा ऊपर गया। परंतु कुछ समय के बाद पतंग हवा में असंतुलित होकर लहराने लगा। देखते ही देखते वह एक अनजान जगह पर गिर गया। इस घटना के बाद के बाद शिष्य निराश होकर गुरुदेव की तरफ देखने लगा। तब गुरु ने अपने शिष्य को जीवन का दर्शन समझाया।

सीख - गुरु ने शिष्य से कहा कि ऊंचाई पर पहुंचने पर अपने आस-पास के लोगों से रिश्ता नहीं तोड़ना चाहिए। यही सब हमें अपने जड़ों से बांधकर रखते हैं। 


उपाय :-

गुरू पूर्णिमा पर करे व्यापार वृद्धि के लिए उपाय।

गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले अपने गुरु को नमन करें। यदि आपने किसी को गुरु नहीं बनाया है तो आपको चाहिए कि भगवान विष्णु को गुरु मानकर नमन करें। भगवान विष्णु का पूजन करें और जरूरतमंदों को पीले अनाज, वस्त्र और पीली मिठाई का दान करें। उनसे व्यापार में वृद्धि के लिए प्रार्थना करें।  

 

पंचाग :-

      आज पुरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज रात्रि 11:18 तक पूर्वाषाढा नक्षत्र फिर उत्तराषाढा रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, बुधादित्य योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग, मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग, भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। सूर्योदय से दोपहर 02:04 तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी।

       


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge     

कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। कामों फिर तेजी भी आएगी। कामकाज में बहुत व्यस्तता रहेगी। बुधादित्य योग के बनने से Computer और Media से जुड़े Business में Business से जुड़े कई नए मौके हाथ लगेंगे। लेकिन साथ ही धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है। जल्दबाजी से बचें। Job Transfer या Promotion की कवायत तेज कर दे क्योकि जल्द ही आपकी Wish पूरी होगी। आप और आपके जीवनसाथी किसी भी मामले पर आंख बंद करके नहीं बैठे हैं, यानि आप सजग हैं। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। यदि आपका जीवनसाथी बीमार था, तो वह शाम तक ठीक होने लगेंगे। Students अपने कर्म को लेकर गंभीर बनें अन्यथा आप किसी समस्या में फंस सकते हैं।

गुरु पूर्णिमाः- गुरुवर को पीले पुष्प अर्पित करते हुए विभिन्न फलों का भोग लगाएं। और गरीबों को अपनी श्रद्धानुसार हल्दी के साथ चने की दाल दान करें।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे होगा आकस्मिक परिवर्तन।         

Business के कामों में रुकावटें सकती हैं। इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। इस प्रतिस्पर्धा के दौर में आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लाभ के साधनो में भी वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय के मामले में काम में सफलता मिलते-मिलते हाथ से निकल जाएगी, आप कुछ कमी महसूस करेंगे। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा। आप आक्रामकता के साथ बोल सकते हैं जो हर किसी को विशेष रूप से, आपके जीवनसाथी के दिल को चोट पहुंचाएगा। आप सकारात्मक सोचें।सकारात्मक सोच स्वर्ण की खोज के समान है, जो इसे खोज लेता है उसका जीवन मूल्यवान हो जाता है।” Students Love Affairs में अपने समय को व्यर्थ ना गवाएं अन्यथा बिते हुए समय को लेकर आप आने वाले समय को खराब करेंगे।

गुरु पूर्णिमाःगुरूवर को सफेद पुष्प अर्पित करते हुए खीर का भोग लगाएं। और अपनी श्रद्धानुसार सफेद मोती दान करें।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से होगा मनमुटाव।        

व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का उचित परिणाम सामने आएगा। रुके हुए काम भी निपटेगे। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी अवश्य ले और उस कार्य को धरातल पर लाने की Planning बना रहे हैं तो दोपहर 4:00 से 6:00 बजे के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। अपने सहयोग देंगे। नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे, कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है। शाम को घर के सदस्यों के साथ छोटी Party होने की संभावना है। आपके बच्चे या छोटे भाई-बहन की सेहत में सुधार आएगा जो आपके चेहरे की मुस्कान लोटाएगा। Students अपने Field में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा।विपरित परिस्थितियों में कुछ टूट जाते है, और कुछ लोग Record तोड़ते है।

गुरु पूर्णिमाः-गुरुवार को चन्दन की धूप-दीप करते हुए पीले फलों का भोग लगाएं। अगर भाग्योदय नहीं हो पा रहा है, कारोबार धीमा चल रहा है, तो ऐसे में किसी भी जरूरतमंद को पीले अनाज, वस्त्र और पीली मिठाई का दान करना चाहिए। और पीला वस्त्र उपहार में दें।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।       

Business में New Marketing Tracts से बहुत सारे Magic Movement आएगे। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब होने दें। जिन कामों को आप सहज और सरल समझ रहे थे वो बहुत मुश्किल से पूरे हो पाएंगे। Office में Files और दस्तावेज बहुत संभाल कर रखें। अनफा और वासी योग के बनने से Workspace पर प्रयास सतर्कता से कार्य में सफलता मिलेगी। अपने सहयोग देंगे, चिंता दूर होगी, मन प्रसन्न होगा। आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिलती रहेगी। किसी ने सही कहा है किनियमित कार्य करें और स्वास्थ्य रहें।आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। Students अपनी Study पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपने संपत्ति के Documents को संजो सकते हैं।

गुरु पूर्णिमाःगुरूवर को नारंगी वस्त्र अर्पित करते हुए पेड़े का भोग लगाएं। जो छात्र शिक्षा संबंधी बाधा से परेशान चल रहे है। उन्हें गुरु पूर्णिमा के दिन गीता का पाठ कर भगवान श्री कृष्ण का पूजन और गाय की सेवा अवश्य करनी चाहिए।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार। 

इस समय Marketing की बजाए कार्यस्थल पर ही ज्यादा समय दें। आंतरिक व्यवस्था और Staff पर नजर रखना जरूरी है। अपनी योजनाएं और कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें। Office में किसी कार्य को लेकर सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती है। लाभ मिलेगा, नए अवसर मिलेंगे। किसी Important कार्य को लेकर Office में Overtime के लिए बुलाया जा सकता है। तैयार रहें। आपका जीवनसाथी आराम पहुंचाएगा। अन्य गंभीर मुद्दों को सुलझाने में आपका कोई जवाब नहीं होगा। Students को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।कड़ी मेहनत ही सफलता का सूत्र है।स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।

गुरु पूर्णिमाः- गुरूवर को सफेद पुष्प अर्पित करते हुए सुगन्धित मिठाई का भोग लगाएं। जिस पलंग पर आप सोते हैं, उसके चारों कोनों में सोने की कील अथवा सोने का तार लगाएं। और Artificial Jewellery का दान करें।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी।        

Business में मंदी की स्थिति रहेगी। सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे। इसलिए धैर्य और संयम रखें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त Duty सकती हैं। Higher Official के साथ Company Growth के Idea Share करें जिससे आपकी Approach बढे़। पारिवारिक कलह में फंसने की संभावना है। आप सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकेंगे। आप घर में धर्म के मामलों में रुचि लेंगे। Students को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।कठिनाईयों में ही सिद्धांतों की परीक्षा होती है।वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है।

गुरु पूर्णिमाः- गुरूवर को चन्दन अर्पित करते हुए पीली मिठाई का भोग लगाएं। शुभ मुहूर्त में चांदी का बर्तन अपने घर की भूमि में दबाएं और साधु संतों का अपमान नहीं करें। और कम्बल का दान करें।

 


वास्तु Segment :-

Office में Bamboo, Zed या Snake Plants अपने Office Desk पर रखें। इसके अलावा आप Office में Areca Palm Plant, Money Plant, या Dracaena Plant रख सकते हैं क्योंकि ये सौभाग्य और समृद्धि लाता है और Profit के साथ-साथ Office का वातावरण भी बेहतर रहेगा।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।       

व्यवसाय संबंधी लंबित तथा विवादित मुद्दों को निपटाने का अनुकूल समय है। साथ ही अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए भी बेहतरीन समय है। किसी बड़े Order को पूरा करने के लिए Loan लेना चाहते हैं, तो समय हैं दोपहर 2:00 से 4:00 बजे के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा। Workspace पर आप काफी व्यस्त रहेंगे, मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करनें में व्यस्त रहेंगे। घर में आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यारा समय बिता सकते हैं। तीर्थ यात्रा की तीव्र इच्छा को फिलहाल दबा दें। शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा, उन्नति का शुभ अवसर मिलेगा। Sports Person खान-पान के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।व्यायाम ही हमारे शरीर के स्वास्थ्य, भूख और नींद के लिए सर्वश्रेष्ठ पोषण होता है। 

गुरु पूर्णिमाः- गुरूवर को सफेद पुष्प अर्पित करते हुए गुड़ का भोग लगाएं। साबूत मूंग मंदिर में दान करें और 12 वर्ष से छोटी कन्याओं के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लें। और Artificial Diamond Jewellery का दान करें।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ।    

बुधादित्य योग के बनने से Import-Export Business में गति आएगी। साथ ही अन्य व्यवसायिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पुराने संपर्कों को दुबारा मजबूत करने का प्रयास करें, इस समय उनसे लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी में अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है। Workspace पर सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समाचार मिलेगा, इच्छा पूर्ण होगी। यह काम से संबंधित परियोजनाओं के लिए एक सामान्य दिन होगा। आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आपकी प्यारी बातें आपके जीवनसाथी को खुश कर सकती है। अपने माता-पिता की भलाई का ध्यान रखें। Learner के लिए समय अनुकूल है कुछ अच्छा सीखे जिससे Skill Development हो सके। सेहत के मामले में आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।टहलना इंसान की सबसे अच्छी दवा है।

गुरु पूर्णिमाः- गुरूवर को नारंगी वस्त्र अर्पित करते हुए खीर का भोग लगाएं। केले के दो पौधे विष्णु भगवान के मंदिर में लगाएं। और पंच धातु से बनी सामग्री दान करें।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।        

व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा। आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। Income Source बढ़ेंगे। Partner और व्यापारी वर्ग से अच्छा तालमेल बना रहेगा। नौकरी में कोई Authority पाने के लिए उचित अवसर का इंतजार करें। Workspace पर जटिल समस्याओं से आसानी से जूंझ लेंगे। Boss द्वारा दी गई सलाह के बारे में अमल करें। इसके सकारात्मक परिणाम होंगे। पारिवारिक स्थिति अनुकूल होगी। Sports Person खान-पान में संयम रखें। दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे। आपको दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे। आपकी माँ का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। आप एक असंभव परियोजना पर अपना पैसा और ऊर्जा खर्च कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगी।

गुरु पूर्णिमाः- गुरूवर को पीले पुष्प अर्पित करते हुए फलों का भोग लगाएं। पीले रंग के फूलों के पौधे अपने घर में लगाएं और पीला रंग उपहार और अक्षत का दान करें।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।         

व्यवसाय संबंधी किसी भी Project को पूरा करने में जल्दबाजी ना करें। आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे। Office में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें। आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती हैं। Workspace पर आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी।आलस्य की रफ्तार इतनी धीमी है कि उसे दरिद्रता फौरन दबाती है।परिवार के सदस्यों की शिकायतों का सामना करना पड़ेगा। समय आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें। अपने Students के व्यवहार और आचरण से सभी असंतुष्ट होंगे। आपको Health संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है आप अपनी Lifestyle में योगा और Meditation Add करे।

गुरु पूर्णिमाः- गुरुवर को सफेद पुष्प अर्पित करते हुए मीठी वस्तुओं का भोग लगाएं। स्नान के जल में नागरमोथा नामक वनस्पति डालकर स्नान करें। और शॉल का दान करें।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।      

साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी। Media और Internet के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल करें। इससे आप अपने व्यवसाय को गति देने में सक्षम रहेंगे। अनफा वासी योग के बनने से Workspace दैनिक कार्यों में प्रगति होगी। सभी प्रकार की सुख शांति के संकेत हैं। जोश और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा और समय एक साथ कई काम करवा देंगे। आपका पुत्र कुछ आहत कर सकता है। खर्च पर नियंत्रण के कारण आप निश्चिंत रह सकते हैं। अपनी माँ की भावनात्मकता के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे। Students अपने Field में मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे।कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती वह संतोष लाती है।अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप सभी से आगे रहें।

गुरु पूर्णिमा- गुरुवर को सुगंधित पूष्प अर्पित करते हुए खीर का भोग लगाएं। साधु, ब्राह्मण एवं पीपल के वृक्ष की पूजा करें। और चांदी का दान करें।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।   

Startups नई Outlet’s Units के लिए समय अनुकूल है, Investors आपके Business Idea में विश्वास कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और Staff का योगदान रहेगा। नए अनुबंध मिलेंगे जो आर्थिक नजरिये से फायदेमंद साबित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों का किसी Target को पूरा करने से Company को फायदा होगा। अधिकारियों द्वारा भी आपको मदद मिल सकती है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। साझेदारी में किए गए काम से लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में चल रही समस्या दूर होगी। परिश्रम से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे। छोटा भाई आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। Students आलस्य त्याग करके अपने Field में जी जान से जूट जाएं।आलस्य में जीवन बिताना आत्महत्या के समान है।

गुरु पूर्णिमाः- गुरु यंत्र स्थापित कर गुरु की पूजा के साथ व्रत करें जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप आप गणेश जी को दूर्वा, लाल पुष्प, गणपति मंदिर में चढ़ाएं वहीं बैठकर 1 माला ऊँ गं गणपतये नमः का जाप करे।

                        आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

                    9314728165, 8955896625

Comments