AAJ KA RASHIFAL | 19 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

19 जुलाई मंगलवार


नमस्कार दर्शको!


अहंकार बुद्धि को नष्ट कर देता है। जब माता पार्वती ने भगवान शिव से पूछा कि वह क्या है जो मानव बुद्धि को नष्ट कर देता है, तो भगवान शिव ने बताया कि अहंकार मानस बुद्धि को नष्ट कर देता है। बहुत अधिक अहंकार आपको जिद्दी बनाता है और जब आप जिद्दी होते हैं तो आप दूसरे लोगों की नहीं सुनते हैं। या उनकी सलाह लें - वे लोग जो आपसे बेहतर जानते हैं और शायद अधिक अनुभवी हैं। आपका अहंकार संभावित रूप से आपकी सफलता में बाधा बन सकता है और यदि आप किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन को अस्वीकार करते रहते हैं तो आप खो सकते हैं। भगवान शिव हमें अहंकार के बिना जीवन जीने का उपदेश देते हैं क्योंकि अहंकार कहीं नहीं जाता है लेकिन यह आपको स्वयं से दूर ले जाता है।

....................

 

भौतिकवादी सुख अधिक समय तक नहीं रहता है। जब माता पार्वती ने भगवान शिव से पूछा कि वास्तविक सुख क्या है और किस प्रकार का सुख अधिक समय तक रहता है और क्या नहीं, तो भगवान शिव ने बताया कि खुशी से जीना इस बात पर निर्भर करता है कि हम अपने आंतरिक जीवन में कैसे हैं - हमारे  विचार, भावनाएं, विश्वास और इच्छाएं।  आध्यात्मिक आयाम होने का अर्थ है आंतरिक शांति की अनुभूति- मन की शांति और हृदय में शांति दोनों। उन्होंने कहा कि भौतिक सुख अल्पकालिक है। यदि आप भौतिकवादी नहीं हैं, तो आप जीवन में कुछ भी नहीं खो रहे हैं। भगवान शिव के शरीर पर लगी राख इस बात का प्रतीक है कि जीवन में सब कुछ अस्थायी है।

 

उपाय :-

Migraine से बचाव के लिए करें यह उपाय।

आप हनुमान मंदिर जाकर लाल चंदन, अक्षत, लाल गुलाब के पुष्प अर्पित करें फिर मीठा रोट का भोग लगाकर गाय के घी का दीपक प्रज्ज्वलित कर गुग्गल धूप से आरती करें। इसके बाद "ऊँ अं अंगारकाय नमः" मंत्र की 108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें। अंत में अपनी परेशानियो को दूर करने की प्रार्थना करें।

 

पंचाग :-

    आज सुबह 07:49 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12:11 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, अतिगंड योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग व रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 07:49 से शाम 07:42 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी।   

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।           

Business में आर्थिक रूप से आपको सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। Business संबंधी महत्वपूर्ण फैसला न लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपनी उर्जा लगाएं। कानूनी अड़चनें आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। Workspace पर आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें परिणामस्वरूप धोखा मिलेगा। “धोखे की जड़ केवल आंख बंद कर किसी पर पूर्ण रुप से विश्वास करना होती है।” आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है। आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं। Students को अपने Field में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। बुखार, खांसी, बदन दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।      

आपके Working Culture में सुधार होगा, जिससे आप Positive Feel करेगे। Workspace पर दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा और आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की Planning बना सकते हैं। दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे। बुधादित्य योग के बनने से व्यवसाय में दैनिक कार्य को आसानी से पूर्ण करेंगे। अधिक बेहतर मौके मिलेंगे। कारोबारी लोगों को कुछ अच्छे लाभ हाथ लग सकते है। सरकारी नौकरी में अधिकारियों के साथ और अधिक शालीनता बनाकर रखें। विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख शांति आपको खुशी देगी। आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे। Sports Person स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत हो जाएं। आप स्वचछता का पूरा ध्यान रख सकेंगे। नौकरी के लिए प्रयास करना मंगलवार को शुभ होता है।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।   

नौकरी में अधिकारियों से बहस में न उलझें। अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। घर में भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। आपके जीवनसाथी पर क्रोध आ सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए। “नम्रता से वह कार्य भी बन जाते हैं, जो कठोरता से नहीं बन पाते।” व्यवसाय संबंधी नई Planning को धरातल पर लाने के प्रयास में लगे रहेंगे। Partnership Business में प्रगति करेंगे। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से आपको बड़ा Order मिल सकता है। Students अपने Field पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।      

सेहत ठीक बनी रहेगी। आपके New Business या Already Established Business की Growth में भारी उछाल आएगा। व्यवसायिक गतिविधियों से संबंधित किसी काम में अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं को शुरू करने का उचित समय है। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी लेकिन उनका हल भी निकाल लेंगे। Workspace पर आपकी वरिष्ठ लोगों के साथ समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर आपको अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक भाषण को नियंत्रित करना चाहिए। “यदि आप नफरत व गुस्से से भरपूर रहते हो, तो आप किसी डायनासोर से कम नहीं, खुद का नाश कर लोगे, घटित बात पकड़े रखोगे तो बोझ में ही जियोगे नए आवेश में प्रवेश करो वर्तमान को मस्त हो कर भोगो।” Students अपने Field में दिल लगाकर पढ़ सकेंगे।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।          

Business में रुकावटें आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि बल और चतुराई से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। किसी भी प्रकार की लेन-देन से दूरी बनाएं रखें। नौकरी में किसी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएँ आएंगी। गलत तरिके से पैसे कमाने के चक्कर में गलत कार्यों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है। “भरी जेब आपको कई गलत रास्ते पर ले जा सकती है लेकिन खाली जेब आपको जिंदगी के कई मतलब समझाती है।” Students को अपने Field में Problem Face करनी पड़ सकती है। मस्ती मजाक में कुछ दुर्घटना, चोट लगना जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी में हो सकता मनमुटाव।         

होगा। दोस्तों से मदद मिल सकती है। दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है। “दान असंख्य पापों को नष्ट कर देती है।” व्यवसाय में कुछ नया करने की इच्छा प्रबल होगी और उससे संबंधित Planning भी बनेगी। गजकेसरी योग के बनने से युवाओं को भी अपने Career संबंधी उचित परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को Officer की वजह से परेशानी हो सकती हैं। कुछ सकारात्मक सुनेंगे। आप एक महत्वपूर्ण पेशेवर परियोजना के बारे में निश्चिंत रह सकते हैं। नौकरी के सिलसिले में कुछ बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपका आत्मविश्वास मजबूत Students के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला दिन रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

 

वास्तु Segment :-

यदि किसी जातक कि कुंडली में देवगुरु बृहस्पति कमजोर स्थिति में है तो वह घर में हल्दी का पौधा गुरुवार के दिन दक्षिण और पूर्व के मध्य यानि आग्नेय कोण में लगाएं। इससे बृहस्पति संबंधित कष्टों में कमी आएगी, घर में Negative Energy नहीं रहेगी, Family Members के बीच प्रेम बना रहेगा। साथ ही वास्तु दोष से भी राहत मिलेगी।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से मिलेगा छुटकारा।       

Students के लिए दिन उत्कृष्ट रहेगा। आपके Business में आपको Revenue का Graph ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा। रुके हुए व्यवसायिक कामों को व्यवस्थित करने का उचित समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। Office में अत्यधिक कार्यभार की वजह से Overtime भी करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि Career के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है। ज्ञान और कौशल के लिए कार्यालय में तारीफ सुनने को मिल सकती है। विपरित लिंगी लोगों से आपको फायदा हो सकता है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। सुखी प्रेमजीवन से संतुष्ट रहेंगे। घर के वृद्धों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। “चित्त की सभी कामनाएं आशीर्वाद में समा जाती है।”

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार। 

Business में ध्यान दें, कि सही समय पर सही निर्णय लेना आपको तरक्की दे सकता है। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी Program बनेगा जो कि लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। दिन बढ़िया रहेगा। बुधादित्य योग के बनने से आपकी Income में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी। लेकिन नौकरी में काम के सिलसिले में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। “कठिनाइयों से जीने वालों की खूब अग्नि परिक्षाएं होती है।” शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। Students को Teacher से ज्ञान की बातें सिखने को मिलेगी, जो उनके भविष्य को संवारने में सहायक होगी। पुराने जोड़ों के दर्द से कुछ हद तक राहत महसुस होगी।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ की सेहत रहेगी अच्छी।        

प्रतिद्वंद्वियो की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। Workspace पर काम के सिलसिले में Workload के साथ परेशानियां बढ़ने से आप चिंता में रहेंगे। “चिंता करने से आने वाली परेशानी दूर हो या न हो, अभी का सुकून जरूर चला जाता है।” आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। संघर्ष की संभावना रहेगी। संतान के किसी कार्य से परेशान हो सकते हैं। आध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। कोई स्वास्थ्य विकार आपको परेशान करेगा। मन लगाकर पढ़ने से ही Students सफलता पा सकेंगे, जो मुश्किल लग रहा है। सेहत संबंधित चिंता बनी रहेगी। Doctor की सलाह लें।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।        

आपके Business को नई पहचान मिलेगी, हर बिगड़ा काम बनेगा। Partnership संबंधी व्यवसाय में सफलता का श्रेय आपको मिलने वाला है। व्यापारिक नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आर्थिक पक्ष कुछ मजबूत रहेगा। कोई भी व्यापारिक Loan अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेने का प्रयास ना करें। Job में लगन से अपने काम को अंजाम देंगे और दिन में जो काम नहीं कर सकेंगे, वो Overtime कर उसे पूर्ण करेगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। आपको अपनी माता और संतान के कारण लाभ होगा। आपके बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा। Students को अपना पूरा ध्यान अपने Field पर केंद्रित करना होगा।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।      

नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सामंजस्यपूर्ण व्यवहार से आपको फायदा होगा। “खुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते है, जो कहते है और जो कहते है वो सामंजस्य में हो।” आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें। आप अपने जीवन साथी को लेकर किसी असमंजस में फंस सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी तथा सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जायेंगे। नौकरी में महत्वपूर्ण Authority मिलने से आपका दायित्व कार्यभार जाएगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। Students के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। दांत दर्द के रूप में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें या मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।          

नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान रहेगी। साथ ही आपके Promotion के Chances भी बढ़ेंगे। परंतु आप लालच और लोभ वाले कार्यों से दूरी बनाएं रखें। “लोभ में पड़ना उस मक्खी की तरह हैं,जो शक्कर, शहद और कंद के लोभ में मकड़ी के द्वारा फैलाए जाल में फंस जाती है।” Business में लंबित पड़ी हुई Planning को क्रियान्वित करने का मानस बना रहे है, तो उसे किसी अन्य दिन पर डाल दे क्योंकि आज प्रातः 7:49 से सायं 7:43 तक भद्रा है इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। व्यवसायिक कार्य योजनाएं सफल होंगी। थोड़ी मेहनत की ज्यादा करनी पड़ेगी। अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है। Sports Person को Senior and Junior से कुछ सिखने को मिलेगा। बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

वृषभ, मिथनु, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप हनुमान जी के सामने एक नारियल अपने सिर से सात बार घुमाकर फोड दे ऐसा करने से आपके कार्यो में गति आएगी।

 आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

           9314728165, 8955896625

 

Comments