AAJ KA RASHIFAL | 20 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

                                                     ।।श्रीगणेशाय नमः।।

20 जुलाई बुधवार

नमस्कार दर्शको!

 

एकाग्र मन के लिए ध्यान का अभ्यास करें। जब माता पार्वती ने भगवान शिव से पूछा कि एक मन केंद्रित कैसे हो सकता है, तो भगवान शिव ने कहा कि एक व्यक्ति को ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। बहुमुखी स्थितियों से निपटने के दौरान एक ध्यानपूर्ण दृष्टिकोण के साथ, वह उन्हें शांत दिमाग से संभालने में सक्षम होगा और विषय के बारे में बेहतर स्पष्टता होगी।

...................


समय दुनिया की सबसे कीमती चीज है। भगवान शिव को महाकालेश्वर के नाम से भी जाना जाता है, समय के महान देवता। जब माता पार्वती ने भगवान शिव से पूछा कि दुनिया की सबसे कीमती चीज क्या है, तो भगवान शिव ने बताया कि समय ही समय है। दुनिया की सबसे कीमती चीज। इसलिए किसी को भी यह कीमती चीज देने से पहले बहुत सावधान, चयनात्मक और दृढ़ निश्चयी होना चाहिए।

 


उपाय :-

धन संबंधी समस्या का निवारण करने के लिए करें यह उपाय।

आप अधिक मेहनत भी करते है, लेकिन आपको इतना धन नहीं मिलता कि आप संतुष्ट रह सकें तो बुधवार के दिन श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं और थोड़ी देर बाद यह भोग गाय को खिला दें। और भगवान गणेश और गौ माता से प्रार्थना करें कि वो जल्द ही आपकी समस्या को हरें।

 

पंचाग :-

      आज सुबह 07:35 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12:49 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, अतिगंड योग, दोपहर 12:49 तक गजकेसरी योग फिर लक्ष्मी योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग व रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा दोपहर 12:49 के बाद मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित।          

Health Diet Chart का सहारा ले वरना BP की Problem हो सकती है। व्यवसाय में संभावनाओं के नए रास्ते खुलेंगे। बहुत व्यस्तता रहेगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भरोसेमंद कर्मचारी ही आपके साथ धोखा कर सकता है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी उपस्थिति में ही करवाएं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। Business में तरक्की के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी। “मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही पर मिलता जरूर है।” कार्यक्षेत्र में कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। Family में Parents की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संयम से काम लेना होगा। Competitive Exam की तैयारी कर रहे Students Study में Busy रहेंगें।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।           

व्यवसाय अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की वजह से आपको व्यवस्थित तथा बेहतर तरीके से काम करना होगा। इस समय ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में रहें। व्यापारिक कार्यों में गुणवत्ता पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है। आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं। “संयम, सदाचार, स्नेह एवं सेवा ये गुण सत्संग के बिना नहीं आते।” जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल घटेगा। Students को अपनी सही स्थिति का आकलन करना चाहिए। आंखों में दर्द की समस्यां से आप परेशान रहेंगे। बुधवार के दिन बहन, मौसी, बुआ और किसी कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।      

Students निंदा को दर-किनार करते हुए अपने लक्ष्य को पाने के लिए काफी व्यस्त रहेंगे। “निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को ना छोड़े क्योंकि लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।” बुधादित्य योग के बनने से Business संबंधी महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। कोई Loan या ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। युवाओं को Career संबंधित अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपकी Job में Change संभव है, आपको बड़ी कंपनियों से Offer मिल सकते है। Workspace पर दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। काम की तारीफ होगी। जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं। अपने बढ़ते वजन का ध्यान रखें। व्यायाम जरूर करें।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे वर्कोहॉलिक    

आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए किए गए प्रयासों के उचित परिणाम मिलने वाले हैं। व्यवसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी। तथा अपनी कार्यकुशलता द्वारा अन्य कार्यों को भी पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। Workspace पर बाधाएं और मुश्किलें दूर होने से आपकी परेशानियों में कमी आएगी। Job में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। Students को सकारात्मक रूप से Study करने में आनंद आएगा। आपका Love Partner बीमार पड़ सकता है।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social Life रहेगी अच्छी।      

काम के लिहाज से आप Workspace पर बढ़िया Perform दे सकेंगे। नौकरी में आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। व्यवसाय से संबंधित किसी नए कार्य को शुरू करने की Planning बना रहे हैं, तो प्रातः 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 के मध्य का समय अनुकूल रहेगा। कुछ लाभदायक स्थितियां बनेंगी। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम तुरंत ही हासिल होंगे। Media जैसी गतिविधियों से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। Students लक्ष्य प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास कर पाएंगे। सेहत को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। “खान-पान और व्यायाम है सेहत के लिए अनमोल।”

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।          

व्यवसायिक यात्राओं को फिलहाल स्थगित रखें और सबसे पहले Business में अच्छी Team तैयार करें, इससे आपको काम और Fund के मामलों में सफलता मिलेगी। आप का कार्यभार भी हल्का होगा। नौकरी में बेहतरीन अवसर मिलने वाला है। ग्रहण दोष के बनने से नौकरी में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। भाग्य के भरोसे न बैठे। “भाग्य हमेशा उस व्यक्ति के खिलाफ होता है जो भाग्य पर निर्भर रहता है।” परिवार में अधिकतर मौन रहें और जो होता है उसे होने दें। लव-लाइफ में प्यार नदारद रहेगा। आपका काम बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा। जीवनसाथी के बीमार पड़ने की संभावना है। Students खुद को असमंजस में पाएंगे। मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।

 

वास्तु Segment :-

यदि घर में Family Member के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस और झगड़ा होता है तो रोज़ सुबह नहाने के बाद घर के Main Door के दोनों तरफ सरसों के तेल में अष्टगंध मिलाकर स्वास्तिक बनाएं। और दरवाज़े के Right Side में सरसो के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में पारिवारिक क्लेश दूर होने लगेगा और घर में Positive Energy भी आयेगी।      

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business में आऐगी तेजी।        

आपके Business Assets में इजाफा होगा व आप Proper Planning करके हर काम को करे। कोई मनचाहा Project मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जिसकी वजह से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परंतु साथ ही व्यवसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी तथा विलंब भी होगा। रुपए पैसे के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें, क्योंकि इसमें किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। लक्ष्मी योग के बनने से Job में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। Workspace पर मन में उल्टे-सीधे विचार आपको परेशान करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद रहेगा। Students प्रसन्न मन से अपने Field में लगे रहेंगे। “खुश रहने के लिए बहुत कम की ही आवश्यकता होती है, सबकुछ आपके अंदर ही है, बस आपके सोचने के तरीके में।” आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।       

प्रेमजीवन और पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय में आपके नेतृत्व और प्रबंधन द्वारा सभी कार्य उचित तरीके से व्यवस्थित रहेंगे। सिर्फ कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। अगर आप Job कर रहे है तो आप Soft Skills पर ध्यान दे जिससे आपकी Leadership Quality में सुधार हो सके। Office की जिम्मेदारियां भी भली-भांति निभाएंगे। नौकरी में कुछ सकारात्मक सुनेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है। “जब इंसान के अंदर लालच का जन्म होता हैं, तो उसके सुख संतुष्टि को खत्म कर देता है।” Students घर में अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे। पेट दर्द की समस्या से आप परेशान हो सकते है।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा। 

Office से संबंधित कार्यों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ Meeting के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लक्ष्मी योग के बनने से Workspace पर एक उत्कृष्ट दिन होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। Business में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। परिवार और जीवनसाथी, आपके आस-पास होगा। Students अपने Field में किए गए परिणाम की ताक में बैठे रहेंगे। “परीक्षा हमेशा अकेले में होती हैं, लेकिन परिणाम सबके सामने आता है इसलिए कोई भी काम करने से पहले परिणाम का जरूर विचार करें। ” सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।        

Business में बेहतर Result के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप Market में रुतबा बनाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नए अनुबंध मिलने की संभावना है। Workspace पर काम के अत्यधिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। ग्रहण दोष के बनने से नौकरीपेशा लोगों का काम भी बढ़ सकता है। आप नकारात्मक विचारों का त्याग करें। परिवार की प्रतिष्ठा में कमी आएगी। दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे। Students को सफलता पाने के लिए अपने Field में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। “मानता हुं सफलता की राह थोड़ी कठिन है पर यह इतना भी कठिन नहीं की ये हमारी मेहनत के आगे आसान न हो सकें।” खान-पान में संयम रखें। तनाव ना लें। 

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।        

रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। “अपने रिश्तों और पैसों की की कद्र एक समान करें दोनों की कमान मुश्किल है लेकिन गवाना बहुत मुश्किल है।” पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य सितारे बढ़िया हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में हमसफर द्वारा आपके योगदान की सराहना की जाएगी। Business Person के लिए समय अनुकूल है, आप अपने Business को दूसरी Field में Expand कर सकेंगे। Import-Export संबंधी Business में कुछ मुनाफा आपके हाथ लग सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। लेकिन फिर भी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल जाएंगे। कोई मनोनुकूल Order भी मिल सकता है। Workspace पर काम करने के लिए एक सकारात्मक दिन बीतने की संभावना है। नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं। Students के Study में किए गए प्रयास सफल होंगे।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।       

व्यवसाय क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाने से Production और आमदनी के Source बढ़ेंगे। Business Meeting में Transparency रखना जरूरी है। बुधादित्य योग के बनने से नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। Workspace पर सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे। समय ठीक है। नौकरी में आत्मचिंतन से लाभ होगा। “आत्मचिंतन के मंथन से जो अमृत निकलता है यकिन मानिए दोस्तों यही सफलता का राज है।” संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा। परिजनों के साथ मनोविनोद से आनंद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपको भावनात्मक सहायता का विस्तार करना चाहिए। प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा। Students की Favourite Subject पर पकड़ अच्छी रहेगी। पैरों में खिचाव की समस्या से आप परेशान रहेंगे।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, मिथनु, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप साबूत मूंग के सात दाने, हरा पत्थर, काँसे का गोल टूकड़ा, हरे वस्त्र में लपेटकर बुधवार को बहते पानी में प्रवाहित करना शुभ होता है।

  आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

           9314728165, 8955896625

 

Comments