AAJ KA RASHIFAL | 11 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali


।।श्रीगणेशाय नमः।।

11 जुलाई सोमवार

नमस्कार दर्शको!


घटना श्रीराम-रावण युद्ध के चौथे दिन की है। उस समय रावण के कहने पर उसके भाई अहिरावण ने श्रीराम और लक्ष्मण का अपहरण कर लिया था क्योंकि अहिरावण ने विभीषण के रूप में राम-लक्ष्मण के शिविर में पहुंचा था, इस वजह से हनुमानजी भी उसे पहचान नहीं सके और वह अपनी इस योजना में सफल हो गया था। हनुमानजी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि किसने प्रभु का हरण किया है? तब विभीषण ने उन्हें बताया कि यह काम अहिरावण ही कर सकता है उसने ही मेरा रूप धारण किया होगा। विभीषण का ऐसा कहते ही हनुमानजी प्रभु की खोज में लग गए। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। तब वे एक पेड़ के नीचे बैठकर सोच रहे थे। तभी उसी समय पेड़ पर दो पक्षी बैठे हुए थे। वे दोनों बातें कर रहे थे कि आज अहिरावण देवी को इंसानों की बलि देगा तो हमें इंसान का मांस खाने को मिलेगा। ये बातें सुनते ही उन्हें समझ आ गया कि ये प्रभु के बारे में ही बातें कर रहे हैं और अहिरावण का ठिकाना आसपास ही होगा। हनुमानजी ने उस क्षेत्र में खोज शुरू कर दी। पक्षियों के एक संकेत से हनुमानजी को एक दिशा मिल गई और उन्होंने प्रभु को खोजकर अहिरावण की कैद से आजाद करवा लिया। अहिरावण को उसकी सेना सहित मार दिया।

सीख - किसी भी काम को करते समय सावधानी रखेंगे और आसपास की छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान रखेंगे तो सफलता के संकेत जरूर मिलेंगे। सफलता अपने संकेत जरूर देती है।

...............

एक बार की बात है एक वन में एक साधु रहा करते थे। ज्ञान लेने के लिए लोग दूर दूर से उनके पास आया करते थे। उन सभी छात्र में से एक छात्र बहुत ही आलसी था। साधु जी को यह अच्छे से पता था। ऐसे ही एक शाम साधु जी ने उस आलसी छात्र को अपने पास बुलाया और उसे एक पत्थर देते हुए कहा, बेटा यह जादूई पत्थर है, इसे तुम लोहे की किसी भी चीज को छू लें वह सोना बन जाती है। तुम्हे इस पत्थर का ध्यान रखना होगा। मैं दो दिन के लिए बाहर जा रहा हुं और साधु जी वहा से चले गए। तभी उसने सोचा की अभी मेरे पास दो दिन है आशा करता हूं की एक दिन आराम करता हूं अगले दिन से ही सोना बनाना शुरु कर दूंगा। एक दिन उसने आराम करने में बिता दिए जब दूसरा दिन आया तो उसने सोचा की आज मैं बाहर से लोहा लेकर आउंगा लेकिन इस काम में अधिक समय लगेगा इसलिए भोजन कर लेता हूं भोजन करने के बाद उसे नींद आने लगी। फिर क्या था वह गहरी नींद में सो गया। जब उसकी नींद खुली तो सुर्यास्त हो चुका था और दो दिन का समय भी पूरा हो चुका था साधु आश्रम लौट आए थे और उन्होनें कहा, बेटा सूर्यास्त के साथ ही तुम्हारे दो दिन पूरे हो चुके है। तुम मेरा पारस पत्थर वापस कर दो। छात्र क्या करता आलस के कारण उसने अमूल्य समय व्यर्थ कर दिया था और उसे अपनी गलती का अहसास हो चुका था उसने उसी क्षण निश्चय किया की अब से आलस नहीं करेगा।

सीख - हमारा समय बहुत कीमती है इसे व्यर्थ आलस में ना गवाएं क्योंकि एक बार जो समय हाथ से निकल गया वह वापस नहीं आएगा और आज का काम आज ही करें उसे कल पर न टाले।

 


उपाय :-

घरेलु विवाद को दूर करने के लिए करें यह उपाय।

प्रातःकाल स्नादि से निवृत होकर शिव मंदिर में जाकर महादेव को पांच फल, मिठाई और पंचामृत अर्पित करें। भोलेनाथ को बेल पत्र व माता पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं। इसके बाद रूद्राक्ष माला से  ऊँ पार्वतीपतये नमः का तीन माला जाप करें। जाप के बाद मन ही मन सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करें। और किसी ब्राह्मण को गेंहू का दान करें। 

 

पंचाग :-

आज सुबह 11:13 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज सुबह 07:49 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, बुधादित्य योग, शुक्ल योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग, मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग, भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।        

मामूली रूप से स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी। Business Person अब Happy Person बनेगे क्योकि आप का हर अटका काम बनेगा। संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन कार्य करने के बाद भी असफलता हाथ लगेगी। Boss तथा अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। “मानता हूं सफलता की राह थोड़ी कठिन है पर यह इतना भी कठिन नहीं कि ये हमारी मेहनत के आगे आसान न हो सके।” सितारे आपके पक्ष में नहीं चल रहे हैं। नकारात्मक विचारों का त्याग करें। केम्द्रुम दोष के बनने से प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं। Competitive Students Next Exam को लेकर तनाव न ले और Study के बीच खान-पान का ध्यान रखें।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे।        

Students को तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। Creative Field से जुडे Employer And Employed Person के लिए समय Favor में है जल्द ही आपको कोई Positive News प्राप्त होगी। सहयोगियों के मामले में दखल न दें। सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे। “नकारात्मक विचारों के साथ, आप एक सकारात्मक जीवन नहीं जी सकते।” समय ठीक है। आत्मचिंतन से लाभ होगा। परिजनों के साथ मनोविनोद से आनंद प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा। जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा। आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा।       

नौकरी पेशा लोगों के विदेश जाने संबंधी सुअवसर बन रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। “आत्मविश्वास के साथ आप गगन चूम सकते है और आत्मविश्वास के बिना मामूली सी उपलब्धियां भी आपकी पकड़ से परे है।” नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है, तो उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें। क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। पूरा परिवार आपके आस पास होगा। आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए और शांत रहना चाहिए। Government Job Apply के लिए Form भर रहे हैं, तो 10:15 से 11:15 और दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन न ठीक होने का अहसास होगा।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान सुख व संतान से सुख मिलेगा। 

परिवार के साथ आनंद आएगा। ध्यान और योग में मन लगाएं। “योग जीवन का वह दर्शन है, जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है।” व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां मिलेंगी। वर्तमान में चल रहे Business के कामों के साथ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। परिस्थितियां आपके पक्ष में है। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा। आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें। काम के लिहाज से आप बढ़िया Performance दे सकेंगे। आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। Students Study में अपना बेहतर देंगे। आप Education Loan के लिए Apply कर सकते है।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।         

कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपनी मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करें। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी समस्या को हल करेगा। विरोधी पक्ष आपके कार्यों में रूकावटे उत्पन्न कर सकते है। केम्द्रुम दोष के बनने से कार्यस्थल पर आपको अपनी योग्यता के अनुसार उचित परिणाम हासिल नहीं होने से आप परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य नहीं रहेंगे। आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं। Students को कुछ नया सीखने का प्रयास अद्भुत अहसास कराएगा। “बिना प्रयास के बस मौसम बदल सकता है वक्त कभी नहीं बदलता।” जीवनसाथी से प्रेम और तालमे बढ़ेगा।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।     

Students के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला रहेगा। आपके सभी व्यवसाय संबंधी काम चलते रहेंगे। सहयोग भी मिलेगा। इस समय किसी भी व्यवसायिक योजना में निवेश करने से पहले रिसर्च जरूर कर लेवें। Workspace पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें तो स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। Family Life में जल्द ही आपको खुशखबरी प्राप्त होगी, वो संतान सुख या संतान से सुख हो सकता है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। “दूसरों की भावनाओं का हमेशा सम्मान करें। हो सकता है कि यह आपके लिए कुछ भी न हो लेकिन उसके लिए बहुत कुछ हो।” पेट दर्द की समस्यां से परेशान रहेंगे।

 

वास्तु Segment :-

घर की Negative Energy को दूर करने के लिए खुशबूदार अगरबत्ती लगाएं। प्रत्येक शुक्रवार पानी में नमक मिलाकर पौछा लगाएं। इससे घर में जमा अशुद्धियां और Negative Energy दूर होती है। वहीं घर में North दिशा धन के देवता कुबेर की होती है। अगर आप North Face में बैठकर खान पान करते है तो आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अच्छी हैल्थ के लिए North Face में पांव करके सोएं।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।    

रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। “अपने रिश्तों और पैसों की कद्र एक समान करें, दोनों को कमाना मुश्किल है, लेकिन गवाना बहुत आसान।” पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक गतिविधियां उत्पन्न करेगा। परंतु अपने गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखना जरूरी है। क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता और व्यवसाय पर भी पड़ सकता है। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण Authority मिलने से खुशी रहेगी। काम में मन लगेगा। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं। Students के Study में चल रहे प्रयास उन्हें सफलता की और ले जाएंगे। आपके स्वास्थ्य सितारे बढ़िया हैं।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित।        

ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर भी रखना जरूरी है। बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा। “आत्म- विश्वास और आत्म-साहस आपकी सबसे बड़ी ताकत है।” संयम से काम लेना होगा। कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी। मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है। Entrance Exam की तैयारी कर रहे Students के लिए समय अनुकूल है जल्द ही आपको खुखबरी मिलेगी।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।        

कोई भी Meeting या Marketing संबंधी कामों में महत्वपूर्ण निर्णय न लें तो अच्छा है। क्योंकि इसके कोई बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। साझेदारी के व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थितियां न के बराबर बनेगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। केम्द्रुम दोष के बनने से कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। मन में उलटे-सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे। दिन मिलाजुला यानी मिश्रित फलदायी है। आपका कोई पारिवारिक कार्य बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा। Competitive Students पर Exam का Pressure रहेगा जिससे खान-पान पर ध्यान नहीं देने के कारण सेहत का पाया गड़बड़ा सकती है। इसलिए Students को अपने से अनुभवी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए। “अनुभव सबसे अच्छा शिक्षक है।” जोड़ों में दर्द से परेशान रहेंगे। 

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडे भाई से मिलेगी खुशखबरी।     

नौकरीपेशा लोगों को उनके पूर्व में किए गए कार्य का श्रेय मिलेगा। आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें। “किसी से बदला लेने का आनंद दो-चार दिन तक ही रहेगा, लेकिन किसी को माफ कर देने का आनंद जिंदगी भर रहेगा।” आप अपने जीवन साथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं। जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे। दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। Students के लिए दिन क्षणिक रूप से उलटा असर देने वाला हो सकता है। Body Pain, Headache जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है सावधान रहे। Business संबंधी सभी काम दिन की शुरुआत में निपटा लें, लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। नया काम शुरू करने के लिए प्रातः 10:15 से 11:15 और दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।   

अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता। अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है। किसी अपने की याद आएगी। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। पैसों की आमद होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ दोस्ताना संबंध रखें। ज्यादा रोक-टोक की वजह से Staff परेशान हो सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में आप और Partner दोनों ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। Office के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है। “पैसों का लालच व्यक्ति को धोखा देने के लिए अक्सर मजबूत कर देता है।” सावधानी जरूरी है। Students व्यर्थ की बातों से दूरी बनाते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। सेहत में बदलाव लाने के लिए धीरे-धीरे प्रयास करें।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।     

Government Or Private Employee अधिक Work Load के कारण Person Life में Disturb महसूस करेंगे। बुधादित्य और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से Business में मेहनत कर सकेंगे, सितारों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र के संपर्क से मन आनंदित होगा। अनावश्यक चिंतन से मन व्यथित रहेगा। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा। “पिता एक स्तंभ हो आप, एक विष्वास हो आप, आपसे से हैं अस्तित्व मेरा” Students पुराने मित्रों से फोन पर बातें करने से आनंद में इजाफा, घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का होगा। आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र ऊँ नमः शिवाय का जाप करते हुए जल से अभिषेक करने से मानसिक शांति मिलती है।

                        

                        आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

                    9314728165, 8955896625

  

Comments