AAJ KA RASHIFAL | 10 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

                          ।।श्रीगणेशाय नमः।।

10 जुलाई रविवार, देवशयनी एकादशी



नमस्कार दर्शको!

 

मैं सभी को एक दोस्त के रूप में स्वीकार करता हूं। सच में हम पहले से ही एक दूसरे को गहराई से जानते हैं। मानव के रूप में हम सभी खुशी चाहते हैं, दुख नहीं।

 

मित्रता, विश्वास पर निर्भर करती है। धन, शक्ति, शिक्षा या ज्ञान पर नहीं। भरोसा होगा तो ही दोस्ती होगी।

 

हम जो करते हैं उसकी गुणवत्ता हमारी प्रेरणा पर निर्भर करती है। यही वजह है कि हमें यह सीखना होगा कि दयालु मन कैसे बनाएं।

 

मुझे आज्ञाकारी लोगों जैसे अनुयायी नहीं चाहिए, मुझे बुद्धिमान दोस्त चाहिए, जो यात्रा के समय मेरे सहयोगी हो।

 

बड़ा सवाल ये नहीं है कि कितना सीखा जा सकता है, इसके उलट सवाल ये है कि कितना भुलाया जा सकता है।

 

आपका विवाह राजनीतिक शासन करने का छोटा रूप है। जिसमें आपके माता और पिता छोटे राजनेता होते हैं।

 

एक महान सत्य को तब समझेंगे जब आपको यह एहसास होगा कि आप दूसरों के लिए क्या करते हैं, आप स्वयं के लिए कर रहे हैं।“ 

 

अपने विचारों को देखो, वे शब्द बन जाते हैं। अपने शब्दों को देखो, वे कार्य बन जाते हैं। अपने कार्यों को देखो, वे आदत बन जाते हैं।“ 

 

उपाय :-

देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर अटके हुए काम बन जाऐगे तो करे यह उपाय।

घर के पूजन स्थल पर विष्णु जी की मूर्ति पर पंचामृत से अभिषेक करें। पीले वस्त्र, अर्पित कर पीले फल, पुष्प, खीर का भोग लगाएं। इसके बाद ‘ऊँ अं वासुदेवाय नमः’ मंत्र की 1 माला जाप करें। इससे अटके हुए काम बन जाएंगे और घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

 

पंचाग :-

      आज दोपहर 02:13 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 09:54 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शुभ योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग, मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग, भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 02:15 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सूर्योदय से दोपहर 02:13 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।    

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।        

अंगारक दोष के बनने से सांझेदारी Business में व्यवसाय संबंधी कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। हालांकि इस समय कार्यक्षेत्र में अचानक बेहतरीन स्थिति बनेगी। किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग आपको आश्चर्यचकित कर देगा। कार्यक्षेत्र पर कार्य में कोई अवैध प्रयास कर सकते हैं, ऐसा करने से बचें। घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। “जीवन की हर समस्या Traffic की लाल बती की तरह होती हैं, यदि हम थोड़ी देर प्रतीक्षा कर ले तो वह हरी हो जाती है...धैर्य रखे, प्रयास करे समय बदलता ही है।” Students कुछ बेवकूफी वाले कार्य कर सकते हैं। Digestion की समस्या से आप परेशान रहेंगे।

देवशयनी एकादशी परः- जो लोग कर्ज से परेशान है। कई कोशिशों के बाद भी वह कर्ज से छुटाकारा प्राप्त नहीं कर पा रहे तो पीपल पेड को जल अवश्य देना चाहिए और इसी के साथ पीपल की सात परिक्रमा करनी चाहिए।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business Partner से अनबन हो सकती है।        

इस Sunday आप अपने परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को Share करें जो आपके दिमाग में हैं। भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरेंगे। व्यापार में बहुत फायदा होने की संभावना है। हालांकि व्यापार में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल में सहयोगियों के साथ सामंजस्य उचित बना रहेगा। क्रय-विक्रय के व्यापारियों को अच्छे नतीजे और फायदा मिलेगा। वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे। पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं। Sports Person Practice दौरान Track पर किसी से बहस न करें। अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। “मुर्खों से बहस मत कीजिए। पहले वो आपको अपने स्तर पर लाएंगे फिर आपको अपने अनुभव से हरा देंगे।” बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में Summer Camp आदि का लुत्फ़ उठाएंगे।

देवशयनी एकादशी परः- जो लोग संतान सुख से वंचित है या उनकी संतान उनकी बात नहीं सुनती तो श्रीमद्भगवत कथा का पाठ करें या सुनना चाहिए। इसके अलावा चतुर्मास के सभी महीनों में, विशेषकर गुरुवार के दिन ऊँ नमो भगवते वसुदेवाय नमः का जाप करें।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा।       

आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है। Manufacturing संबंधी Business में विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी। अपनी योजनाएं किसी से Share न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है। किसी सरकारी काम में गलती होने से Inquiry की भी आशंका है। यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। ‘‘हमेशा याद रखो कि प्रयास और संघर्ष सफलता के पहले है, यहां तक कि शब्दकोश में भी।“ नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे। घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं। Sunday को Fun-day बनाने के लिए परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। “हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत है।” Students का स्वयं के Field में Concentrate करना मुश्किल होगा।

देवशयनी एकादशी परः- जिन स्त्रियों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति नहीं हो रही या उनके वैवाहिक जीवन में कलह रहता है तो सुहागन स्त्रियों को फलाहार का भोजन कराएं और सुहाग की वस्तएं भेंट में दे।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार। 

सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि हाथ लग सकती है। आपके घरेलु खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में रोमांस भरपुर रहेगा। आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे। Business में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी। व्यक्तिगत कामों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना ले। Workspace पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करके अपने कार्य पर एकाग्र होकर ही आप सफल हो पाएंगे। “अगर आप को सफल होना है तो, सफलता को मत खोजिए, अपनी क्षमता, धैर्यता और एकाग्रता पर ध्यान दीजिये, सफलता आप को स्वयं खोज लेगी।” Students विदेश में रहने वाले दोस्तों से गपशप करने में मशगूल रहेंगे।

देवशयनी एकादशी परः- जो लोग अपने शत्रुओं के कारण परेशान हैं। उन्हें भगवान विष्णु की पीले फूलों से पूजा करनी चाहिए और खीर में तुलसी मिलाकर भगवान विष्णु को भोग लगाना चाहिए।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।        

अपने व्यवसायिक Files तथा Documents को संभाल कर रखें। कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है। Staff पर ज्यादा विश्वास रखना नुकसानदेह रहेगा। Workspace पर चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी। “अपने आप में विश्वास करें, चुनौतियों को स्विकार करें, आशंकाओं पर विजय पाने के लिए अपने भीतर आत्मविश्वास पैदा करें। कभी किसी को नीचे नहीं गिराएं, बस आपको चलते जाना है।” जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है। संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं Sunday का दिन खराब रहेगा। Students अतीत में की गई गलती का खामियाजा अपने-अपने फिल्ड में भुगतना पड़ेगा।

देवशयनी एकादशी परः- जो लोग अपने घर में सुख और शांति का अनुभव नहीं करते या उनके घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है। तो भगवान विष्णु के ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का 108 बार जाप करना चाहिए और साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का भी पाठ करना चाहिए।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।     

नौकरीपेशा लोगों को कोई Official कामों के लिए दूर जाना पड़ सकता है। Workspace पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। पारिवारिक मामलों में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। “शान्ति के द्वारा नहीं बनाई रखी जा सकती, यह तो केवल आपसी सहमती से से मिल जाती है।” व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने की अपेक्षा अभी वर्तमान गतिविधियों पर भी ध्यान देना उचित है। क्योंकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है। Students नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। आपको अपच और Acidity से पीड़ित होने की संभावना है।

देवशयनी एकादशी परः- जिन लोगों को नौकरी में परेशानी आ रही है या वह अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो शाम के समय में तुलसी माता के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और मां तुलसी से अच्छी नौकरी के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

 

वास्तु Segment :-

वास्तु अनुसार Bamboo Tree को दक्षिण-पूर्व दिशा लगाने से तरक्की होती है और घर में सुख-समृद्धि के साथ रूपये-पैसों की आवक बढ़ती है। वहीं घर की Negative Energy भी दूर होती है। Bamboo Tree हर वातारण में तेजी से बढ़ता है। इसलिए इसे उन्नति, दीर्घ आयु और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ Bamboo Tree Money Plant भी पैसे और समृद्धि दिलाने वाला पौधा होता है। इसलिए इसे घर में जरूर लगाएं।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।   

इस Sunday आपको अपने भाई की सलाह के बारे में जरूर सोचाना चाहिए। “भाई-भाई का रिस्ता खास होता हैं, अक्सर ये दिल के बहुत पास होता हैं, रामायण और महाभारत का उदाहरण देख लो, जब भाई-भाई लड़ते हैं, तो कुल का नाश होता है।” जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं। Business में अपने काम की Quality और बेहतर बनाने में ध्यान दें। महत्वपूर्ण Order मिलने की संभावना है। वासी योग के बनने से Workspace पर आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जो आपके कार्यों को समय से पूर्व करने में आपको आगे रखेगा। Students कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे। आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।

देवशयनी एकादशी परः- अगर आपका स्वास्थय खराब रहता है और आप ईलाज कराकर थक गए हैं तो आप सवा किलो सात प्रकार का अनाज और वस्त्र दान करें।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।        

वासी और अनफा योग के बनने से व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। Career से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। Office के किसी काम में गलती होने से Boss या अधिकारियों की डांट पड़ सकती हैं। आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। Students को अपने Field में कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता। “यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है तो सफलता आपकी गुलाम हो जायेगी।” Digestion गड़बड़ा सकता है।

देवशयनी एकादशी परः- श्री विष्णु भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करते हैं और साथ ही दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर, शंख से भगवान को स्नान कराते हैं तो इनके तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे और इन्हे अपने जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे विदेशी सम्पर्क से होगा लाभ।        

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में नहीं है। इस समय Marketing पर अधिक ध्यान देना जरूरी है। Job में चल रही परेशानियां अभी बनी रहेगी। धैर्य रखें। Workspace पर अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा फालतु में बड़ा झगड़ा हो सकता है। विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। “योग मन के उतार-चढ़ाव की स्थिरता है।” आपका पारिवारिक आचार व्यवहार तनावपूर्ण और अप्रिय होगा। आप आध्यात्मिक खोज की ओर आकर्षित होंगे। इस Sunday को किसी प्रकार के तनाव को लेकर Sports Person अपनी Practice पर Concentrate नहीं कर पाएंगे। आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।

देवशयनी एकादशी परः- जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है या उन्हें मेहनत करने पर भी धन लाभ नहीं हो रहा। ऐसे लोगों को देवशयनी एकादशी के दिन पांच पीले रंग की कौड़ियां लेकर भगवान को चढ़ानी चाहिए और फिर पूजा के बाद उन कौड़ियों पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखनी चाहिए।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।     

आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे। Business में किया गया कोई नया प्रयोग फायदेमंद होगा। मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। Business में कुछ नया कार्य करने की Planning बना रहे हैं, तो उसे अन्य किसी दिन शुभ मुहूर्त के लिए टाल दें क्योंकि प्रातः से दोपहर 2:13 तक भद्रा है इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। Government से संबंधित किसी भी कार्य में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे। काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा। परिवार के किसी सदस्य से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। “हमेशा प्रेम की भाषा बोलिए.. इसे बहरे भी सुन सकते है, और गुंगे भी समझ सकते है।” चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। अभी सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। Students अपने बेहतर परिणाम और अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।

देवशयनी एकादशी परः- जिन लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी आ रही है। वे लोग देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक लगातार भगवान विष्णु की आराधना करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में होगा Promotion।   

इस Sunday को पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है। अनफा योग के बनने से किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके व्यवसाय में सहायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। आलस बिल्कुल ना करें। Office में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं। Workspace पर आपको दिमाग से काम लेने की जरूरत है। Students आप अच्छे संगीत का आनंद लेकर अपने Stress को दुर भगाएंगे। “संगीत ब्रह्मांड को आत्मा देता है, मन को पंख देता है, कल्पना और जीवन को हर चीज के लिए उड़ान देता है।”  आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।

देवशयनी एकादशी परः- जिन छात्रों को पढ़ाई में समस्या उत्पन्न हो रही है। वह विधार्थी विद्या यंत्र को भगवान विष्णु के चरणों में रखकर उनकी विधिवत पूजा करें। ऐसा करने से आपका मन एकाग्र होगा और आपका मन पढ़ाई में लगने लगेगा। इतना ही नहीं अगर आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको उसमें भी सफलता प्राप्त होगी।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।     

बुधादित्य योग के बनने से आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण Order या Deal मिलने की उम्मीद भी है। Office का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी Senior Officer की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है। Workspace पर आप काफी प्रगति करेंगे। Boss की तारीफ विरोधियों के सीने में जलन लाएगी। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी। घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी। आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए। दूसरों को सलाह न दें। Students की सेहत गड़बड़ा सकती है। आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं। मुंह के छालों के संकेत हैं।

देवशयनी एकादशी परः- भगवान विष्णु को तुलसी की माला चढ़ानी चाहिए। अगर आप भगवान विष्णु को तुलसी की माला नहीं चढ़ा पाते तो पूजा में तुलसी के पत्ते अवश्य रखें और उनसे भगवान विष्णु का पूजन करें। ऐसा करने से आपको आपके जीवन की सभी परेशानियों से छुटाकरा मिल जाएगा।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा कुंकुम व गेहु डालकर ऊँ घृणी सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें।

                        आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

                    9314728165, 8955896625

 

Comments