AAJ KA RASHIFAL | 02 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

                           ।।श्रीगणेशाय नमः।।

 02 जुलाई शनिवार

नमस्कार दर्शको!


जन्म देने वाला, विद्या देने वाला, अन्नदाता भय से रक्षा करने वाला, ये सभी पिता के समान पूजनिय है। इनका हमेशा सम्मान करना चाहिए।

 

शांति मन के अंदर ही होती है। इसे बाहर नहीं खोजना चाहिए। हजारों शब्दों से अच्छा वह एक शब्द होता है जो जीवन में शांति लेकर आता है।

 

अधिक से अधिक भोले, कम ज्ञानी और बच्चों कि तरह बनिए, जीवन को मजे के रुप में लीजिए, क्योंकि सही मायने में यही जीवन है।

 

किसी भी Class में नहीं पढ़ाया जाता है कि कैसे बोलना चाहिए, लेकिन जिस प्रकार से आप बोलते है वह तय कर देता है कि आप किस Class के है।

 

किसी ने भगवान को पूछा जहर क्या होता है? भगवान ने बहुत सुंदर जवाब दिया, हर वो चीज जो जिंदगी में आवश्यकता से आत्यधिक होती है, वही ज़हर होती है।

 

हिम्मत मत खोना अभी बहुत आगे जाना है, जिन्होंने कहा था तेरे बस का नहीं, अभी उनको भी करके दिखाना है।

 

किसी पिता ने क्या खूब कहा है मुझे इतनी फुरसत कहा कि मैं अपनी तकदीर देखूं......मैं अपने बेटे के मुस्कुराते चेहरे को देखकर खुद को खुशनसीब समझ लेता हूँ........

 

जहाँ मूर्ख नहीं पूजे जाते, जहाँ अन्न संचित रहता है और जहाँ पति-पत्नी में कलह नहीं होती, वहां माँ लक्ष्मी स्वंय ही आकर विराजमान हो जाती है।

 

उपाय :-

कार्यों को पूर्ण करने के लिए करें यह उपाय।

प्रातः काल पीपल के वृक्ष में तेल का दीपक प्रज्वलित कर वृक्ष की तीन परिक्रमा लें। अब किसी लोहे के बर्तन में तेल और सिक्का डालकर शनि मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। आप गौशाला में चारा और गायो की देखभाल में मद्द करे। साथ ही घर के आस-पास पेड़ पौधों की सार संभाल करें।

 

पंचाग :-

आज दोपहर 03:17 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वासी योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, हर्षण योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग, मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। बुध सुबह 09:41 के बाद मिथुन राशि में रहेगे जो 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेगे।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।        

कार्यक्षेत्र में वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें। कर्मचारियों और Staff के सुझाव का खुले दिल से स्वागत करें। इससे आपके कारोबार में विस्तार की संभावना बनेगी। Office में अपने सहयोगियों के साथ Team Work में काम करें तो उचित रहेगा। धैर्य रखें। “धैर्य ही एक ऐसा कड़वा पौधा है, जिस पर फल हमेशा मीठे आते है।” भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। Weekend पर बनते कामों में अड़चन आएगी। परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा। Sports Person थकान और आलस महसूस करेंगे। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।     

इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 के मध्य का समय बेहतर रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। Workspace पर मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लेंगे। “आत्मविश्वास बढाने के लिए वही काम करो, जिससे तुम्हे सबसे ज्यादा डर लगता है। समय का महत्व- दुनिया में सबसे कीमती चीज वक्त हैं इसलिए अपने समय का सदैव सदुपयोग करे। अगर आप अपने समय का सही उपयोग करना सीख लिए तो आप निश्चित ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और जीवन में तरक्की करेंगे।” Students अपने Field में जी जान लगा देंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।   

Students Carrier बनाने के लिए Study में जुट जाएं अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें। “जिस व्यक्ति को दूसरों से ज्यादा स्वयं पर विश्वास होता है, उसके लिए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना जरा भी मुश्किल नहीं होता है।” इस समय ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय को तुरंत लेने का प्रयास करें। बुधादित्य योग बनने से Extra Income हो सकती है। युवा वर्ग भी अपने Carrier को लेकर उत्साहित रहेंगे। विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जिससे आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। Weekend पर शारीरिक कष्ट संभव है।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित।        

सेहत के मामले में आपको थकान महसूस होगी। कारोबार विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं, इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। व्यवसायिक मामलों में सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगे। “मार्गदर्शन उन्हीं से लेना चाहिए जिन्हे मार्ग पता हो, क्योंकि लोग मार्गदर्शन तो करते है, पर खुद लापता होते है।” Workspace पर अपनी गलतियों और दूसरों के अनुभवों से सीखने की आपकी क्षमता आपकी खासियत है। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है। सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा। Students का झुकाव फिल्म और संगीत की तरफ हो सकता है।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।       

कार्यस्थल में अभी कुछ दिक्कतें और चुनौतियां बनी रहेगी। इस समय Risk संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें। इस Weekend पर नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। Workspace पर उल्टे-सीधे विचारों से मन अशांत रहेगा। आपका ध्यान गलत तरीकों से पैसा कमाने की तरफ Divert हो सकता है। आप कुछ पेशेवर मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं। आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है। पारिवार में किसी समस्यां से दो-दो हाथ होना पड़ सकता है। Practice के दौरान Player पीठ और रीढ की हड्डी में तकलीफ महसूस कर सकते हैं। संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। इस वार को नए वस्त्र पहनना एवं सिलवाना उपयुक्त नहीं होता।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।      

Office का माहौल ठीक बना रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। Carrier निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा। वासी और अनफा योग के बनने से व्यवसायिक परेशानियां दूर होंगी। Property संबंधी Business में फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं। Students अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक के पास जाएँ। “गुरू बिन ज्ञान नहीं, ज्ञान बिन आत्मा नहीं, ध्यान, ज्ञान धैर्य और कर्म सब गुरू की ही देन है।” परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

 

वास्तु Segment :-

कई बार वास्तुदोष की वजह से भी घर में धन की बचत नहीं हो पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए घर के किन्ही दो कोनों में कपूर की एक-एक गोलियां रख दें। जब ये कुछ दिनों में गल जाएं तो दोबारा वहां गोलियां रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाएगा और माँ लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी। देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में होगा Promotion।   

Partnership के लिहाज से समय बहुत ही उत्तम है। इस समय कार्य स्थल पर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। आपकी ईमानदारी तथा उचित कार्य प्रणाली अधिकारियों को पसंद करेंगी। Workspace पर आपकी बुद्धिमता से आप Office की कार्यप्रणाली में सुधार करने में कामयाब होंगे। “कामयाब इंसान खु रहे न रहे, खुश रहने वाला इंसान कामयाब जरूर होता है।” संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी। घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे। Students अपने Field में अपना बेहतर देंगे जिससे उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। तनाव के कारण सेहत में बिगड़ सकती है।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।     

Sports Person के स्वास्थ्य पर कुछ खर्चा हो सकता है। वासी योग बनने से कोई व्यापारिक यात्रा संभव है, क्योंकि लाभकारी रहेगी राजकीय कार्य अब गति पकड़ेंगे। अपनी कार्यकुशलता तथा कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ मधुर होंगे, और आपकी व्यवसायिक गतिविधियों में लाभदायक भी रहेंगे। Workspace आपके कार्यों की वाह-वाही भी होगी लेकिन कुछ विरोध भी होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वस्तुएं संभालकर रखें। घर से दूर रह रहे इस Weekend पर परिजनों से Mobile पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा। नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। मां-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। “ना जरूरत उसे पूजा और पाठ की, जिसने सेवा करी अपने मां-बाप की।”

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती समस्या।        

अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को अपने प्रतिद्वंद्वियों के समक्ष Share ना करें। कोई भी व्यवसाय संबंधित दिक्कत आने पर वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। Office से संबंधित Documents Complete रखें। Workspace पर जितना हो विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाने में कुछ दिक्कत आएगी। परंतु कुछ समय परिवार के साथ बैठकर समय व्यतीत करना माहौल को सामान्य बना देगा। खुद की बातों को महत्व देते समय Partner का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। Students अपने Field में अपने मन को केंद्रित करें। “एकाग्रता से ही जीवन में सफलता मिलती है।”

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business Partner से हो सकती है अनबन।       

अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। किसी अपने का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है। “किसी से बदला लेने के लिए कभी समय बर्बाद मत करों। जो लोग आपको चोट पहुंचाते है उन्हें अंत में कर्मों को भोगना पड़ता है।” Business संबंधी नई योजना या नए काम को शुरू करने के लिए समय दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही एकाग्र रहे। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। Workspace पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है। इस Weekend पर आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अपनी अच्छी Fitness से Sports Person दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा।     

अनफा योग के बनने से Media, Marketing से संबंधित व्यवसाय में उचित उपलब्धियां हासिल होगी। किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती हैं। युवाओं के Carrier में स्थिरता आएगी और अधिकारियों से मन मदद भी मिलेगी। Weekend पर Workspace पर कार्य की अधिकता के चलते थकान महसूस होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए। आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा। Students को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। “यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार हैं, तो सफलता आपकी गुलाम हो सकती है।”

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान सुख व संतान से सुख मिलेगा।  

Business में चल रही रुकावटों में कमी आएगी। कुछ भी निवेश करने से पहले उस पर रिसर्च अवश्य कर लें। कर्मचारियों व साझेदारी संबंधी गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पूरी नजर रखें। Office की कार्यप्रणाली में दिक्कतें आएंगी। Workspace पर कुछ अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। मतभेद हो सकता है। “मतभेद होना लाजमी है, लेकिन मनभेद होना केवल कष्टकारी है।” जिंदादिली के इन क्षणों में आगे बढ़ें किंतु वास्तविकता से दूर न जाएँ। आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा। जीवनसाथी को टाइम दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप 7 पराठे और बेंगन की सब्जी या चने की सब्जी और ऊँपर से थोड़े से काले तील शनि मंदिर के बाहर बैठे याचक को दे दें। ऐसा करने से शनि संबंधित समस्याओं से छूटकारा मिलता है।  


                        आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

                    9314728165, 8955896625

Comments