AAJ KA RASHIFAL | 22 July आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

22 जुलाई शुक्रवार

नमस्कार दर्शको!

 

कभी बुराई या नाइंसाफी बर्दाश्त न करें - 

भगवान शिव को बुराई का नाश करने वाला माना जाता है। उन्होंने कभी भी अन्याय नहीं सहा और बुराई के प्रतीक राक्षसों का नाश किया। इसी तरह से आप भी अपने जीवन में हर बुराई के खिलाफ लड़ें और हर होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज जरूर उठाएं।

..........................

 

आत्मनियंत्रण सफलता की कुंजी - 

एक अनियंत्रित मन और दिमाग आपको विनाश की ओर ले जा सकता है। जब तक आपका ध्यान भटकता रहेगा आप कभी कोई युद्ध या लड़ाई जीत नहीं सकेंगे। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आप अपने दिमाग और दिल को अपने लक्ष्य की ओर ही केंद्रित रखें और इसे कभी भटकनें न दें।

       .............

जहां Science का Logic खत्म होता है वहां से भोले बाबा का Magic शुरु होता है।

 

क्या धन, क्या संपत्ति यह सब यही रह जाएगा, भोले के भक्त बनो जीवन सफल हो जाएगा।

 

जहां झरने भी शिव के नाम के बहते है, जहां आकर लोग शांति पाते है उस धाम को केदारनाथ कहते है।

 

ऊँ नमः शिवाय, हर हर महादेव,

आता हूं महाकाल दर पर तेरे अपना सर झुकाने को, सौ जन्म भी कम है भोले एहसान तेरा चुकाने को।


उपाय :- 

आध्यात्मिक वृद्धि और शांति पाने के लिए करें यह उपाय।

प्रातः 6 से 8 बजे के बीच भूमि पर आसन बिछा कर पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके पूजा के लिए कुशा के आसन पर बैठकर अपने इष्ट देव और अपने पितृ देव का ध्यान लगाकर स्मरण करें। और उनसे आध्यात्मिक वृद्धि एवं शांति प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। खाने की पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इससे देवता भी खुश होते हैं और पितृों को भी शांति मिलती है।

 

पंचाग :-

      आज सुबह 09:32 तक नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04:24 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शूल योग, लक्ष्मी योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग व रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा रात्रि 11:01 के बाद वृषभ राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।   

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।           

Student, Player And Artist अपने Creative Values के साथ अपने काम को जल्द पूरा कर सकेंगे। पारिवारिक व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन कर्मचारियों के सहयोग से व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने Office संबंधित कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। लक्ष्मी योग के बनने से Workspace पर आप अपने स्पष्ट विचारों से अपने सहकर्मियों को समय आप प्रभावित कर सकते हैं। जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करें। खान-पान नियंत्रण रखें। “थाली भर मत खाइए, मत रहिए यूं सुस्त, हल्का भोजन कीजिए, रहिए चुस्त-दूरूस्त।”

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।           

ग्रहण दोष के बनने से Staff अथवा कर्मचारियों से संबंधित कुछ दिक्कतें रहेंगी। इस समय व्यवसायिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी। नौकरी में काफी समय बाद आप अपना Target हासिल करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। नौकरी में किसी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा। अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें। आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएँ आएंगी। Students को अपने Field में कुछ परेशानियों का सामना करना पडे़गा। “परेशानियों से भागना आसान होता हैं, हर मुश्किल जिंदगी में एक इम्तिहान होता है, हारने वाले को कुछ नहीं मिलता जिंदगी में और मुश्किलों से लड़ने वाले के कदमों में ही तो जहां होता है।” आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं। सावधानी बरतें।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।       

आपके Business में Investor Interest दिखा सकते है, लेकिन आप सोच समझ कर ही Partnership में Business करे। इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी Tender अथवा किसी बड़ी संस्था से Order दिलवा सकते हैं। Office में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। Workspace पर काम करने का अच्छा माहौल आपको खुशी देगा। नौकरी में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय Spend करेंगे। आपको एक-दूसरें का सम्मान करना चाहिए। “हमसफर खुबसूरत नहीं कदर करने वाला होना चाहिए....जो आपकी कदर करता है उससे सच्चा प्रेम आपको दुनियां में कोई नहीं कर सकता।” Students अपने Field में एकाग्र होकर लगे रहेंगे। आपका पेट खराब होने की संभावना है।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में मिलेगा Promotion।    

इस समय Marketing की बजाए कार्यस्थल पर ही ज्यादा समय दें। आंतरिक व्यवस्था और Staff पर नजर रखना जरूरी है। अपनी योजनाएं और कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें। Office किसी कार्य को लेकर सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती है। Blood Pressure की समस्या से आप परेशान रहेंगे। परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा। “हमारा व्यवहार गणित के शून्य की तरह होना चाहिए, जो स्वयं में तो कोई कीमत नहीं रखता लेकिन दूसरों के साथ जुड़ने पर उसकी कीमत बढ़ा देती है।” Sports Person अपनी रुचि के अनुरूप अपने Field में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से जुटे रहेंगे। आरोग्य बना रहेगा। मौसम के बदलने से बीमार पड़ सकते हैं।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।      

आपका Business जो अब तक आपको निराशा देता आ रहा था अब वो अच्छा Perform करेगा जिससे Profit Gain होगा। Business में दिन खर्चीला रहेगा। हो सकता है, Shopping में समय बिताएं, जिससे खर्चे जरूरत से ज्यादा होने के कारण आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। काम को लेकर स्थितियां नियंत्रण में नहीं रहेंगी और आप Bank Balance बढ़ाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। लक्ष्मी योग के बनने से Job में लगन से आप अपने कार्य को अंजाम देते हुए आगे बढ़ेंगे। पदोनत्ति के Chances बन सकते है। “जो काम सच्ची लगन से किया जाए उसमें सफलता अवश्य मिलती है।” जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। Partner का सहयोग और लाभ मिलेगा। आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित रहेगा। Students Study सम्बन्धी किसी चिंतन में खो सकते हैं, समय की महत्वता को समझते हुए पढ़ते रहिए। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।          

Marketing से Related Business में आप पिछड़े हुए रहेंगे, अपने Staff के साथ Meetings लेते रहिए उनकी परेशानियों का समाधान निकालिए। अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। ग्रहण दोष के बनने से कार्यस्थल पर दिन ठीक नहीं रहेगा विरोधी आप पर हावी रहेंगे। आपको धैर्य धारण करना होगा। “धैर्य हमेशा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।” परिवार में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है। जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अतिमहत्वपूर्ण होते हैं। Sports Person Practice के दौरान शांत रहते हुए अपनी Practice करें फालतु की गपशप और बहस से दूरी बनाएं रखें। आपके परिवार के लिए Health के हिसाब से ये समय बहुत अच्छा है बस आप ज्यादा से ज्यादा अपना ध्यान रखे।

 

वास्तु Segment :-

Study Table को घर में North-East में रखा जाना चाहिए। यदि Space नहीं है तो आप इसे South –West में भी रख सकते है। लेकिन पढ़ते समय बच्चे का Face North या East Direction में होना चाहिए। टेबल पर Crystal का पिरामिड, Glob या सरस्वती पिरामिड़ रखें। जिससे Positive Energy बनी रहेगी और बच्चे का पढ़ाई में मन लगा रहेगा।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business Partner से हो सकता मनमुटाव।        

Business में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस समय व्यवसायिक यात्रा को टाल देना सही रहेगा। इससे संबंधित बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। Office में काम ज्यादा होने से Overtime करना पड़ सकता है। कुछ मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं। “चिंता नहीं चिंतन करिए।” कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में Tension के माहौल मे भी मस्त रहने से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे। संतान सम्बन्धी खुशखबरी का समाचार आपको खुश कर देगा। Students के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। शुक्रवार शुक्र ग्रह का दिन होता है। इस दिन Property, रसोईघर एवं Electronic क का सामान, वाहन और पूजा-पाठ का सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। यह सामान क्रय करना इस दिन अशुभ होता है।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा।         

Business पर ध्यान देना जरूरी है साथ ही अगर कोई नया Start करना चाहते हैं, तो प्रातः 8:15 से 10:15 और दोपहर 1:15 से 2:15 के मध्य करना आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। लेकिन नौकरीपेशा लोगों से दस्तावेजों में गलती हो सकती है। सावधान रहें। कारोबारी लोगों के कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा और आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रिश्तों में आ रही गलतियां को Ignore करे, प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी। “सच्चे रिश्तों की खूबसूरती एक-दूसरे की गलतियों को बर्दास्त करने में हैं क्योंकि बिना कमी का इंसान तलाश करोंगे तो अकेले रह जाओंगे।” Students दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे। आप स्वचछता का पूरा ध्यान रखेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। 

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार। 

Business संबंधी गतिविधियों में समय के मुताबिक बदलाव लाने की कोशिश करें। इससे आपको तरक्की मिल सकेगी। बुधादित्य योग के बनने से Partnership संबंधी Business में आपसी तालमेल बेहतर होने से आप अच्छा खासा मुनाफा कमाएंगे। साथ ही किसी प्रकार की Official यात्रा भी हो सकती है। Workspace पर ज्ञान और कौशल के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है। नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। अपने विपक्षियों, विरोधियों, शत्रुओं, प्रतिद्वंदियों पर भी आप इस समय हावी रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि Career के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। Students को सफलता पाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाना होगा। “सफलता पाने का कोई मंत्र नहीं होता, यह तो सिर्फ कड़ी मेहनत और कड़े संघर्ष का नतीजा है।”

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।        

Business में कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रहेंगी। इस समय काम करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग काफी हद तक व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। Recruitment Firm वाले किसी परेशानी को लेकर काफी चिंता में रहेंगे। “चिंता और चिता एक समान है केवल बिंदू मात्र का अंतर है। चिता तो मुर्दे को जलाती है चिंता जिंदे को ही भस्म कर देती है।” Workspace पर कुछ समस्यां चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। Students अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए अपने परिवार और Teacher पर भरोसा करें। बच्चों की Health को लेकर आप परेशान रहेंगे।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।         

अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। Workspace पर आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। परिवार में किसी विवाद के निपटारे में आप की आवश्यकता होगी। सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की जरूरत है। अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। “जीवन में शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य व्यक्ति को सदैव ऊंचाइयों पर ले जाता है।” Charity या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए Medicine समय-समय पर लेते रहें।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।       

लक्ष्मी योग के बनने से व्यावसायिक लोगों के साथ संपर्क करेंगे जो भी फायदेमंद भी साबित होंगे। व्यापारिक कामकाज के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी कार्यों में बहुत अधिक लाभ होने की संभावना है। आपकी काबिलियत आपके काम मे ओर निखार लेकर आएगी। Workspace पर Meeting में आपको नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी। आपकी महत्वकांक्षा और आपकी Quality को देखकर Office में आपको Leadership का कार्य सौंपा जा सकता है। “एक Leader वो होता है जो रास्ता जानता है, रास्ते पर चलता है और रास्ता दिखाता है।” परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। Sports Person को Track पर अपने प्रयास जारी रखने होंगे। आपकी सेहत स्थिर रहेगी।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, मिथनु, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप 11 बार श्रीसूक्त का पाठ करे उसके पश्चात् किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं व श्रद्धानुसार दक्षिणा देने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर

          9314728165, 8955896625

 

Comments