Singh Rashi | September | Suresh Shrimali

सिंह राशि

गुरू मंत्रः- सफल होने के लिए आपकी सफलता की इच्छा, असफलता के भय से अधिक होनी चाहिए।
आप आज के हमारे इस राषिफल के विषेष कार्यक्रम में जानेंगे सितम्बर माह में ग्रहों का भ्रमणकाल, बिजनस एंड फाइनेंषियल कंडीषन, जाॅब, महिलाओं और उनकी फैमिली लाईफ, स्टूडेंट और संतान सुख, तथा सेहत और दुष्मनों से होने वाली समस्या के बारे में। और अंत में सितम्बर माह को बेहतर बनाने का विषेष उपाय जो अगर आप पूर्ण करते है तो सितम्बर माह को सफल बना पाएंगे। 

सिंह राशि के सितम्बर माह में ग्रहों का भ्रमणकालः-

1. सूर्य 16 सितम्बर तक आपकी राशि में स्वगृही व 17 सितम्बर से मंथ एण्ड तक 2nd हाउस में विराजित रहेंगे।    
2. शुक्र 3rd हाउस में स्वगृही व तुला राषि के गुरू के साथ शंख योग बनाकर विराजित रहेंगे।       
3. इस पूरे माह धनु के शनि व मकर में मंगल उच्च के होकर केतु के साथ अगांरक दोष बना कर विराजित रहेंगे। 
4. बुध 01 सितम्बर तक 12th हाउस में राहु के साथ जडत्व दोष बना रहे है, 02 से 17 सितम्बर तक आपकी राशि में सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहे है व 18 सितम्बर से मंथ एण्ड तक स्वगृही, उच्च के व मूल त्रिकोण राशि के होकर सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाकर विराजित रहेंगे।
5. इस पूरे माह कर्क राशि में राहु विराजित रहेंगे।    
6. चन्द्रमा 13 व 14 तारीख को 3rd हाउस में गुरू के साथ गजकेसरी योग, 17 व 18 तारीख को 5th हाउस में शनि के साथ विष दोष, 20 व 21 तारीख को 6th हाउस में मंगल के साथ लक्ष्मी योग, केतु के साथ ग्रहण दोष व 6 व 7 तारीख को 12th हाउस में राहु के साथ ग्रहण दोष बनाकर विराजित रहेंगे।  

इस माह मानसिक अशान्ति का समय:-
  सितम्बर में चन्द्रमा जो कि मन और मस्तिष्क के कारक है, 6,7 सितम्बर को बारहवें, 15,16 सितम्बर को चैथे और 25,26 सितम्बर को आंठवे रहेंगे जो हो सकता है कि कुछ मानसिक अशांति का समय रहे अपना और अपनों का खयाल रखें।

बिजनस एंड वैल्थ:-
मंथ स्र्टाटिंग किसी प्रकार का कोई नया बिजनस करना चाहते है तो प्रारंभ कर सकते है। धन-संपति के हिसाब से यह मंथ आपके अनुकूल रहेगा। नई मशिनरी व नए रिक्रुटमेंट भी कर सकते है। बिजनस से रिलेटेड यात्राएं भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सांझेदारी वालों के लिए भी यह मंथ अच्छा रहेगा उन्हें भी अच्छा-खासा फायदा मिल सकता है। नया घर या वाहन खरीद सकते है। इस मंथ आप अपनी वित्तीय प्रगति को अर्जित करने में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। आप देखेंगे कि आपके कई कदम धीरे-धीरे सफलता में तब्दील होते जाएंगे। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। हालांकि इस दौरान छोटी-छोटी परेशानियों से इंकार नहीं किया जा सकता है। किन्तु जरूरतों के अनुसार लाभ मिलता रहेगा। 13,14 व 20 तारीखें आपके लिए शुभफलदायी रहेगी। 

जाॅब और प्रोफेशन:-
आप अपने करियर को और अच्छा बनाने के लिए अपने स्तर पर कुछ प्रयासों को तेज करने में लगे रहेंगे। किन्तु कुछ न कुछ परेशानी के चलते आप उच्च मुकाम को अर्जित करने में पीछे रहेंगे। कार्यस्थल पर कुछ ऐसे कारण रहेंगे। जिससे आप लगातार परेशान रहेंगे। किन्तु परेशानी के बाद भी आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे। पुनः कार्यस्थल में अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। जिससे आपके उत्साह में वृद्धि की स्थिति रहेगी। आप द्वारा किए गए प्रयासों से आपके सिनियर आपसे प्रसन्न रहेंगे। जिसका परिणाम शायद आपकों पदौन्नति के रूप में मिल सकता है। करियर संबंधित यात्राए भी करनी पड़ सकती है। जो आपके लिए फायदेमंद होगी। 14,20 व 21 तारीखे आपके लिए कोई शुभ समाचार ला सकती है।

महिलाएं एण्ड फैमिली:-
आप अपने प्रेम संबंधों को और सुदृढ़ करने में लगे रहेंगे। जिससे आपसी शिकवा-शिकायतों को दूर करने में अच्छी प्रगति की स्थिति रहेगी। हालांकि आपके लिए यह कार्य पहले कुछ मुश्किल बना रहेगा। परिणामतः आप संबंधों में खुशी प्राप्त करेंगे। घरेलु साज समान की खरीददारी भी हो सकती है। परिवार के साथ कहीं धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग भी बन सकती है। लेकिन इन 6,7 व 18 तारीखों पर थोड़ी सावधानी रखे। सावधान रहे।

विद्यार्थी और संतान सुख:-
आप अपने ज्ञान के स्तर को और समृद्ध बनाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। आपको लगेगा कि ऐसी कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। जिससे कि अध्ययन व ज्ञान के क्षेत्रों में आप पिछड़ जाएं। हालांकि कुछ बातों में आपको कुछ तनाव आता रहेगा। आप इससे बचते हुए अपने अध्ययन के क्षेत्रों में यदि ध्यान देते रहेंगे। तो शुभ परिणाम रहेंगे। संतान द्वारा स्वयं के कार्य में सफलता मिलने से आप का मन फुले नहीं समाएगा। 13,20  व 21 तारीखों पर कोई शुभ समाचार मील सकता है।

हैल्थ एंड एनिमी:-
आप अपने सेहत को और सुखद बनाने के लिए प्रयासों को तेज करने के मूड़ में बने रहेंगे। हालांकि आपको इन प्रयासों में धीरे-धीरे सफलता की स्थिति रहेगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। किन्तु सेहत में कुछ न कुछ परेशानिययों को दौर बना रहेगा। जिससे आप अन्तर मन में परेशान रहेंगे। अतः खान-पान का ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सेहत का ध्यान रखे। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। कानुनी कागजात संभालकर रखे कोई अपना ही धोखा दे सकता है। 7,17 व 18 तारीखों पर सावचेत रहे।

उपाय:-
2 सितम्बर कृष्ण जन्माष्टमी पर ऊँ विजितात्मा नमः मंत्र का जाप करते हुए भगवान कृष्ण का मेहरून वस्त्र से श्रृंगार करें व रबड़ी का भोग लगाएं। 7 सितम्बर बच्छ बारस के अवसर पर गाय को सरसो के तेल से बनी कोई वस्तु या उडद की दाल खिलाये। 13 सितम्बर गणेश चतुर्थी पर लाल पुष्प चढ़ाकर मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं और ऊँ सुमंगलाये नमः मंत्र की एक माला का जाप करें। 24 सितम्बर से श्राद्ध पक्ष स्र्टाट हो रहे है एक कटोरी में सैंधा नमक भरकर उसे अपने घर या व्यवसाय क्षेत्र में पूर्व दिशा में रखें, श्राद्ध समाप्त होने पर इस नमक को किसी चैराहे पर डाल दें।

Comments