Ganesh Chaturthi 2018 | हो गया दीदार चांद का तो ना घबराएं आप | Suresh Shrimali

हो गया दीदार चांद का 
तो ना घबराएं आप


शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन चन्द्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर झूठा कलंक आप पर आ सकता है। क्यों? क्योंकि आज के दिन ही श्री गणेश ने चन्द्रमा को श्राप दिया था कि जो उनके दर्शन करेगा उस पर झूठे आरोप और कलंक लगेगा। श्री गणेश के इस श्राप से मनुष्य तो क्या देवता भी नहीं बच पाए। एक बार श्री कृष्ण ने गणेश चतुर्थी को चन्द्र दर्शन किया तो उन पर भी स्यमन्तक मणि चुराने जैसा आरोप लग गया था। हालांकि बाद में पता चल गया था कि श्रीकृष्ण ने मणि नहीं चुराई थी, भगवान को आवश्यकता भी क्या चोरी करने की? इसीलिए इस दिन चन्द्र दर्शन नहीं करने चाहिए। लेकिन जाने-अनजाने कभी दर्शन हो भी जाए तो घबराएं नहीं। उपाय करें। झूठ के प्रपंच और कलंक से बचने के लिए “ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र” की 11 माला जाप करें, गणपति को हरा रंग पसंद है अतः गायों को हरा चारा खिलाएं, पंडितो को हरा मूंग, असहायों को हरे वस्त्र या फल का दान करें और किसी प्रकार के दोष मुक्ति के लिए श्रीमद्भागवत की कथा का दसवां स्कन्ध पढ लें या महाभारत में वर्णित स्यमन्तक कथा का पाठ कर लें तो आपका दोष समाप्त हो जाएगा। 

Comments