AAJ KA RASHIFAL | 05 June आज का राशिफल पर्यावरण दिवस Special | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

                                                             ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                05 जुन रविवार, विश्व पर्यावरण दिवस



नमस्कार दर्शको!

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को मनुष्य को उन चीजों में दखल नहीं देना चाहिए जहां जीव-जंतुओं का निवास स्थान होता है। व्यक्ति जब अपने स्वार्थों के लिए वनस्पति और जीव-जंतुओं के संतुलन को प्रभावित करने लगता है तब प्राकृतिक आपदा और महामारी का खतरा बढ़ जाता है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए मनुष्य को हर संभव प्रयास करने चाहिए। चाणक्य के अनुसार नदियों की पूजा करने से मनुष्य खुशहाल रहता है। यानि नदियों को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। नदियां हमारे जलस्तर को बनाए रखने में मदद करती हैं और अन्न उत्पादन में मुख्य भूमिका निभाती हैं। पशु-पक्षी पर्यावरण के मित्र हैं इन्हें प्रभावित नहीं करना चाहिए। जो मनुष्य का जीवन संकट में डाल सकते हैं या जिनसे रोग होने का खतरा बना रहता है। 

............................


पेड़ो को काटने से बचाने में सफल हो जाओगे, तभी पर्यावरण को स्वच्छ बना पाओगे, जब तुम पेड़ लगाओगे और लोगों को जागरुक बनाओगे, तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर पाओगे।


पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे, तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे, कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मानने से, पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से, विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।


कल्पना किजिए की पेड़ो पर Wi-Fi लगने लगे तो हम सभी पेड लगाने लगेंगे। पर यह बहुत बुरा है की पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन का उत्पादन करते है जिससे हम सांस लेते है।


पर्यावरण और अर्थव्यवस्था वास्तव में एक ही सिक्के के दो पहलू है। यदि हम पर्यावरण को बनाए नहीं रख सकते है, तो हम अपने आप को बनाए नहीं रख सकते है।


कुछ नहीं मिलता दुनिया में मेहनत के बगैर मेरा अपना साया भी धूप के आने से मिला।


मेहनत सीढ़ियों की तरह होती है और भाग्य लिफ्ट की तरह। किसी समय लिफ्ट तो बंद हो सकती है पर सीढ़ियां हमेशा ऊंचाई की तरफ ले जाती है।


उपाय :-

 नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए करे यह उपाय। 

राई के कुछ दाने नमक कि सात डली और सात साबुत लाल सुखी मिर्च बाए हाथ कि मुट्ठी में ले और नजर लगे व्यक्ति को लिटाकर सिर से पांव तक सात बार उतार करें। फिर इन सबको जलते हुए चूल्हे में झांक दें। यह उपाय करते समय बोले नहीं, इसे केवल मंगलवार और रविवार को ही करें। 


पंचाग :-

आज पुरे दिन षष्ठी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं केम्द्रुम दोष रहेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एवं दोपहर 02.00 से 03.00 बजे तक शुभ का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। शनि सुबह 03ः17 के बाद कुंभ राशि में होगे वक्री जो 23 अक्टूबर 2022 तक रहेगा।   



चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।  

Students को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा। “श्रेष्ठता मिलती है संस्कारों से, पर सिद्ध होती है व्यवहार से।” व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता लाने के लिए जुटे रहेंगे। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। केम्द्रुम दोष के बनने से Workspace पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे। 

पर्यावरण दिवस पर- श्रीराम के मंदिर या किसी उचित स्थान पर बेल का पौधा लगाएं।



चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

बिजनस में किसी भी जगह की यात्रा आपको फिलहाल Avoid करनी होगी। फिर भी अगर Urgent हो तो आप प्रातः 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य जाएं। परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है। Students अपने Field में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है। “जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।” 

पर्यावरण दिवस पर- रामदेव जी के मंदिर या किसी उचित स्थान पर अशोक का पौधा लगाएं।



चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।  

बिजनस में सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और यात्रा प्रवास शुभफलदायक रहेगी। अनफा योग के बनने से Workspace पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारथ हासिल करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। Students के हाथ कई अवसर लगेंगे। “अवसर और सूर्यादय में एक ही समानता है देर करने वाले इन्हे हमेशा खो देते है।” नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे। वे नए दोस्त बना सकते हैं। 

पर्यावरण दिवस पर- शिवजी के मंदिर या किसी उचित स्थान पर बरगद का पौधा लगाएं।



चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा शांत। 

Students को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा। “सीखने की कोई उम्र नहीं होती। और न ही सीखने वाले व्यक्ति की और कोई उम्र होती है, आप एक बच्चे से भी कई नई बाते सीख सकते है।” स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोग Online काफी व्यस्त रह सकते हैं। अचानक धन लाभ होगा। कोई नया Project का शुभारंभ करते है तो आप प्रातः 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। ना आपके लिए शुभ रहेगा। एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है। 

पर्यावरण दिवस पर- हनुमान मंदिर या किसी उचित स्थान पर केले का पौधा लगाएं।



चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।    

आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मां आपको समस्या से निकाल सकती है। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की कोशिश से दूर रहें। “प्रकृति से मनुष्य बहुत कुछ सीख सकता है, कोहरा हमें सिखाता है जीवन में जब अंधकार छा जाए कुछ दिखाए न दें तो व्यर्थ की कोशिश करने के बजाय एक-एक कदम सावधानी से चलने चाहिए।” केम्द्रुम दोष के बनने से Workspace पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा। 

पर्यावरण दिवस पर- साईबाबा के मंदिर या किसी उचित स्थान पर सागवान का पौधा लगाएं।  



चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।  

सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। Workspace पर नए संपर्क बनेंगें जो आपके Career के लिए लाभकारी रहेंगे। कर्ज लेने और देने के हिसाब से दिन सही नहीं है, क्योंकि अगर आप शनिवार के  दिन कर्ज लेते हैं, तो कर्ज देर से चुकता होता है। परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें।Students Study में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। “मस्तिष्क के लिए अध्ययन की उतनी ही जरूरत है, जितनी शरीर के लिए व्यायाम की” 

पर्यावरण दिवस पर- शनिदेव के मंदिर या किसी उचित स्थान पर शमि का पौधा लगाएं।


वास्तु सेगमेट :-

घर का वास्तु भी आपकी जन्म कुंडली को प्रभावित करता है। जिससे आपको Life में Positive और Negativce Effect देखने को मिलते हैं। जिस स्थान पर आप रह रहे हैं घर, फ्लैट, अपार्टमेंट, उस जगह का वास्तु सही होना बहुत जरूरी होता है। सरसो का तेल घर की Negative Energy दूर करने के साथ नजर दोष उतारने के लिए भी Perfect है। रोज़ सुबह नहाने के बाद अपने घर के Main Door के दोनों तरफ सरसों के तेल में अष्टगंध मिलाकर स्वास्तिक बनाएं। और दरवाज़े के Right Side में सरसो के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में Positive Energyआयेगी। और कुंडली में किसी बुरे ग्रह का प्रभाव है तो वो भी कम होगा। 



चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे राजनिति में हो सकती है उथल-पुथल।

Students Study में कुछ नया करने में लगे रहेंगे। बिजनस में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे और घर में कोई मांगलिक कार्य की Planning बना रहे हैं तो प्रातः प्रातः 10.15 से 12.15 और दोपहर 2.00 से 3.00 मध्य न करें तो आपके लिए अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा। 

पर्यावरण दिवस पर- गणेश जी के मंदिर या किसी उचित स्थान पर केले का पौधा लगाएं।



चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।   

बिजनस के अलावा वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे। वासी योग के बनने से कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे। आप अपनी माँ और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे। घर में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा।Students नकारात्मक विचारों से दूर रहें। “एक पेड़ से लाखों माचिस की तीलियां बनती है, लेकिन एक तीली लाखों पेड़ो को जला देती है। इसी प्रकार एक नकारात्मक विचार आपके हजारों सपनों को जला सकता है। इसलिए आप हमेशा सकारात्मक सोचे।“ बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। पौष्टिक भोजन खाएं। 

पर्यावरण दिवस पर- माँ दुर्गा के मंदिर या किसी उचित स्थान पर गुलर का पौधा लगाएं।



चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।   

घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। Workspace पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे। “व्यक्ति जब अपनी कल्पना के अनुरूप परिश्रम करना शुरू कर देता हैं, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।” व्यवसायियों के लिए दिन लाभप्रद नहीं है। स्थितियां अभी पूरी तरह आनके अनुकूल नहीं है। व्यवसाय में सुधार से भी राहत नहीं मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर नहीं आएंगे। 

पर्यावरण दिवस पर- सूर्य मंदिर या किसी उचित स्थान पर पीपल का पौधा लगाएं।



चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे। 

धार्मिक स्थल और अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है।Students अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे। “कड़ी मेहनत किए बिना ही शीर्ष तक पहुंचना हो, कड़ी मेहनत ही एक उपाय है, जो शायद आपको ज्यादा ऊपर तक न ले जाए, लेकिन आपको काफी करीब पहुंचा देता है।” पैरों में चोट के संकेत मिल रहे हैं। 

पर्यावरण दिवस पर- कृष्ण मंदिर या किसी उचित स्थान पर तुलसी का पौधा लगाएं।



चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से मिलेगा छुटकारा।

ग्रहो का साथ मिलने से बिजनस के कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। व्यवसाय में दिन आपके लिए शुभ फलदायी होने से आपके चेहरे की मुस्कान लोटेगी। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दुर रहें। पहली परोपकार करना पुण्य होता है, और दूसरी-पाप का अर्थ होता है दूसरों को दुख देना।” सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे। 

पर्यावरण दिवस पर- महादेव मंदिर या किसी उचित स्थान पर बिल्व पत्र का पौधा लगाएं।



चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।

बिजनस में आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे। “जिसे समय का सदुपयोग करने की कला आ गई, उसने सफलता के रहस्य को समझ लिया।” कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। घर में मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा। जप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे। आप घर के भोजन और निर्बाध नींद का आनंद लेंगे। आप अच्छे संगीत का आनंद ले सकते हैं। 

पर्यावरण दिवस पर- हनुमान मंदिर या किसी उचित स्थान पर सफेद आक का पौधा लगाएं।


Astro-Knowledge :-

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होने के बाद एक लोटे में पानी लें, उसमें दो लौंग डाले, तत्पश्चात् ऊँ विश्वैश्वराय नमः मंत्र की एक माला जाप करते हुए सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं, जो जल धरती पर गिरे उससे अपने ललाट पर तिलक करें। 


                                                                   -समाप्त-



Comments