AAJ KA RASHIFAL | 22 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali


।।श्रीगणेशाय नमः।। 

22 जून बुधवार 

नमस्कार दर्शको!


जो Risk नहीं ले सकते वो कुछ ना कुछ तो प्राप्त कर लेंगे पर वो नहीं प्राप्त कर पाएंगे जो वो पाना चाहते हैं।


जो इंसान शुरुवात करने का सहस तक नहीं जुटा पाते हैं आखिर वो अपनी मंजि़ल तक कैसे पहुँच सकते हैं।


साहसी व्यक्ति अपने डर से भागता नहीं बल्कि उसका सामना कर उसे हरा कर आगे बढ़ता है।


ठहरे रहना आसान है और यह तो कोई डरपोक भी आसानी से कर सकता है पर आगे बढ़ते रहने के लिए ज़रुरत है साहस की जो केवल एक साहसी व्यक्ति ही कर सकता है।


डरपोक हमेशा किसी के कहने पर या फिर किसी के साथ चलता है साहसी व्यक्ति अपना रास्ता खुद बना कर उस पर अकेला चलना ही प्रारम्भ कर देता है।


जीतने की आदत भी होनी चाहिए परन्तु हार का सामना करने का साहस भी होना चाहिए।


जो Risk नहीं उठा सकते वह कभी भी ऊंचाइयों तक नहीं पहुँच सकते।


सिर्फ एक साहसी व्यक्ति ही बुरे वक़्त में प्रयास करना छोड़ता नहीं क्यूंकि वह जानता है वक़्त अच्छा हो या फिर बुरा बीत ही जाता है।


उपाय :-

 जीवन में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए करें यह उपाय।  

 स्नानादि से निवृत्त होकर हरे रंग के वस्त्र पहने। ये रंग पहनने से आपका दिन मंगल होगा। अब गणेशजी को दूर्वा अर्पित कर, गणेश अथर्वषिर्ष का पाठ करें और लड्डू का भोग लगाए। अपने घर के बुजुर्गों को गुड़ और तिल से बनी हुई मिठाई खिलाएं।


पंचाग :-

आज रात्रि 08ः45 तक नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शौभन योग, सर्वार्थसिद्धि योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5.15 से 6.15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। 



चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।     

बिजनस में कुछ मामलों में प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रखने वाला है। “आपको अपने विरोधी से सिखना चाहिए, लेकिन कभी नकल न करें, नकल किया और आप मरे।” कोई Loan लेने की योजना बन रही है तो पहले उस पर अच्छी तरह विचार अवश्य करें। Workspace पर आपको Projects से Related सारी फाईल Secret रखनी होगी। अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा भी उठा सकता है। अभी खुद को साबित करने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है। किसी पारिवारिक बात को लेकर अगर आप चिंतित है, तो उसे परिवार के साथ शेयर करें जिससे आप स्वयं को हल्का महसूस करेंगे। Students भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। हल्का Fever आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।



चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।    

कामकाज में साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा। काम की Deadline पूरी करने में परेशानी हो सकती है। दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें। Workspace पर आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा भी पूरी हो सकती हैं। जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस में किसी New Planning को कार्य रूप देने जा रहे हैं, तो प्रातः 7.00 से 9.00 और 5.15 से 6.15 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा साथ ही आपको  किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है।Sports Person को Track पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए। “लक्ष्य पर आधे रास्ते तक जाकर कभी वापस न लौटे क्योंकि वापस लौटने पर भी आधा रास्ता पार करना पड़ेगा।” आंखों में जलन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।



चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे कर्मशील।   

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। खांसी जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। बिजनस में पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। “जब आप गुजरे समय पर अफसोस कर रहे होते है, उस समय भी समय गुजर रहा होता है।” साथ ही किसी नए काम की शुरुआत होगी। Workplace पर कामकाज करते हुए आपका साहस काफी ऊंचा रहने वाला है। इसके चलते आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के परिस्थितियों पर नियंत्रण पा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी बात को लेकर खटास आ सकती है। अनफा और वासी योग बनने से Students के द्वारा Study में की गई कोशिशों से उन्हें सफलता मिलेगी। 



चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम से चमकेगा भाग्य।    

Students के अपने Field में कुछ New Ideas बहुत सराहनीय हैं किन्तु उन्हें थोड़ा Practical बनाने की भी आवश्यकता है। बिजनस में अपनी बातों या विचारों में अडि़यल न हों, नहीं तो आपके अडि़यल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान करवा सकते हैं हालांकि आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास भी करेंगे। Workspace पर कामकाज में दिन आपके लिए सहयोग और समर्थन का रह सकता है। आपको अपने आसपास के लोगों या टीम के सदस्यों से काफी मदद मिल सकती है। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। “शानदार रिश्ते चाहिए तो उन्हें गहराई से निभाइए, लाजवाब मोती कभी किनारों पर नहीं मिलते।” फोन पर या Social-*Media पर मजाक का मूड रहेगा। सेहत के मामले सितारे आपके Favor में रहेंगे।



चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।        

Market में आप किसी के साथ व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े तो आपके लिए बेहतर रहेगा। इससे आप के मान सम्मान पर आंच सकती हैं। कहीं भी पैसा ना लगाएं, क्योंकि इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। Workspace पर आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। नौकरी में संभावना है कि कुछ परिस्थितियों से आप थोड़े विचलित रहें। Career के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है। आप उनसे निकलने के लिए प्रयास करेंगे। घर-परिवार के कामों को पूरा करने में दिन बीत सकता है। किसी व्यक्ति के जीवन में दखलअंदाजी करने की वजह से आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। Students अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। अपनी सेहत का पूरा खयाल रखें। “हर मनुष्य अपने सेहत का स्वयं लेखक होता है।”



चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे बिजनस में आऐगी तेजी।    

Love-Life में कुछ अनबन हो सकती है। “रिश्ते कभी अपने आप नहीं टुटते रवैये उन्हें तोड़ देते है।” शोभन और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से बिजनस में जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आप प्रयास करते रहें। आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला दिन है। आपको साझेदारी के कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रह सकते है। Workspace पर आपको नए अवसर मिलेंगे। आपको अपने काम के प्रति समर्पण दिखाना होगा। इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी। सहकर्मियों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें। किसी अध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। Students  को अपने Career से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। थकान और सर्दी जैसी तकलीफ हो सकती है।



वास्तु सेगमेट :-

Door-Mate दिखने में एक साधारण नजर आता है लेकिन इससे घर के वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। जब हम घर में कहीं बाहर से Entrance करते है तो कई तरह की बिमारी और Negative Vibes हमारे साथ होती है। जिससे घर में छोटी-छोटी बातों पर विवाद-विवाद और Health Problems होने लगती है। East-Face में सफेद, पीला और क्रीम कलर, West-Face के लिए नीला, सफेद और हरा। वहीं North-Face के लिए पीला, हरा, क्रीम। साथ ही South-Face के लिए गुलाबी, लाल, सिल्वर कलर के Door-Mate होने चाहिए। घर से Negativity को दूर करने के लिए Door-Mate के नीचे एक काले कपड़ें में कपूर या नमक बांध कर रखें। Door-Mate के नजदीक Indoor-Plants जरूर लगाएं। जिससे आपका Entrance हरा भरा होने के साथ खुशियों से भरा रहेगा। घर के Entrtance में Even Numbers की सीढि़या है तो Door-Mate जरूर रखें।   



चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा।   

Workspace पर आपको अपने Pending कामों को पूरा करने के लिए Focus करना होगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। दाम्पत्य जीवन में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति रहेगी। Competitive Students के नकारात्मक विचार उठने से तनाव और Depression हावी हो सकते हैं। Meditation करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें। बिजनस में किसी ऑर्डर को कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। जीवन में आ रही परेशानियों से निजात पाने के लिए बुधवार के दिन गाय को घास खिलानी चाहिए। साल में कम से कम एक बार बुधवार के दिन अपने वजन के बराबर घास खरीदकर गौशाला में दान करनी चाहिए।



चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।  

Partner की अनुमति के बिना उनके व्यक्तिगत जीवन का निर्णय लेना गलत होगा। बिजनस में आपकी कोई Planning आगे बढ़ जाने से आ रहा प्रेशर कम होगा। दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की Starting करने के लिए प्रातः 7.00 से 9.00 और 5.15 से 6.15 बजे के मध्य करना आपके लिए हितकर रहेगा। नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से रियायत मिल सकती है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें। “नकारात्मक सोच कामयाबी की राह में बाधा है। Students के लिए दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर गुजरेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। सेहत से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।




चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए में आऐगी कमी।        

बिजनस में आपकी लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति रहेगी। कभी-कभी गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। Workspace पर क्षमता से अधिक काम लेना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। अपनी कुछ पूर्व योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है। ये दिन आपके लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है। किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही फल लाएगी। इसलिए हताश न हों। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए निकालना चाहेंगे। Students को अपने Field पर Focus करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। Low BP की समस्या तकलीफ दे सकती है।



चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।    

बिजनस में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए थोड़ा Extra Efforts लगाने का दिन है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आपको अपनी सोच भी बदलनी होगी। “सोच Branded होनी चाहिए कपड़े नहीं।” Workspace पर अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। आपको अपने रिश्तों के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। इससे आप में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। वासी और अनफा योग के बनने से युवा वर्ग अपने Career के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहेंगे और सफल भी होंगे। Students व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा।



चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ।  

Workspace पर विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। Market में पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी को सुनिश्चित करना जरूरी है। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में महवपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा दिन है। लेन-देन में सावधानी बरते। परिवारजनों के साथ खुशियों भरा दिन रहेगा। “हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत है।” संतान की ओर भी ध्यान दें। Students की सेहत में सुधार आने से उनका ध्यान Study की तरफ रहेगा। वर्तमान मौसम में बदलाव की वजह से शरीर में दर्द तथा हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।



चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।     

बिजनस में Future से Related किसी Planning पर सोच-विचार करने के बाद ही उस पर कार्य करें। आपके लिए अतिरिक्त आय मिलने का है। केवल चिंता को महत्व देने की वजह से कार्यक्षमता का इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पा रहे हैं और अधिकतर समय चिंता को दूर करने के लिए खर्च हो रहा है। इस कारण जो महत्वपूर्ण काम हैं, उन्हें करने में देरी हो सकती है। काम की गति के साथ Deadline पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। Partner के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित छिपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। Practice के दौरान Sports Person को चोट लग सकती है। घबराहट और BP से संबंधित समस्या बढ़ेगी।


Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप साबूत मूंग के सात दाने, हरा पत्थर, काँसे का गोल टूकड़ा, हरे वस्त्र में लपेटकर बुधवार को बहते पानी में प्रवाहित करना शुभ होता है।


                      आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

                    9314728165, 8955896625 


Comments