AAJ KA RASHIFAL | 21 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

21 जून मंगलवार

नमस्कार दर्शको!


स्वास्थ्य जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।

 

जो करते है योग, उन्हें नहीं छूते कोई रोग बनकर योगी, खुद से दूर भगाओ रोग।

 

योग का मतलब है जोड़ना, खुद में ऊर्जा को समाहित करना शरीर, मन और आत्मा को मतबूत और खूबसूरत बनाना।

 

बूढ़ा हो या फिर जवान योग है शानदार समाधान करके देखो, ध्यान लगाओ मर्ज को घर बैठे भगाओ।

 

सफलता तीन चीजों से मापी जाती है, धन प्रसिद्धी और मन की शांति, धन और प्रसिद्धी पाना आसान है। मन की शांति केवल योग से मिलती है।

 

योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है, यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान, शरीर मन और आत्मा को जोड़े का विज्ञान है।

 

बेवजह का दिखावा ना बेवजह का ढोंग, खुशियां बेकार लगती है अगर हो जाए रोग, थोड़ा सा वक्त खुद के लिए निकालो स्वस्थ खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं योग।

 

पैसे के पीछे दौड रहा मन है, रोगों से पीड़ित सबका तन है, योग को तुम अपनाओं क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।


उपाय :-

 सफलता हाथ लगते-लगते रह जाती हैं तो करें यह उपाय।

याद रखिए कोई भी उपाय पूरी श्रद्धा भाव से करें, तो ही आपको उसमें सफलता मिलेगी। सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं। इसके बाद घर आकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें। किसी ब्राह्मण या वृद्ध को तुलसी की माला उपहार में दे।

 

पंचाग :-

      आज रात्रि 08:30 तक अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।    

Partnership Business में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य और विवेक से हल निकालने की जरूरत है। वार्तालाप में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें। नौकरी में संभावना है कि कुछ परिस्थितियों से आप थोड़े विचलित रहेंगे। Career के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है। आपको धैर्य रखना होगा। “जो धैर्य रख सकता है वह जो चाहे वो कर सकता है।” आप अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है। Students को यदि कोई बात उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। Skin Allergy की समस्यां से आप परेशान रहेंगे।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।   

नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत रहेगा। साथ ही आप आराम करने तथा हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। Business में दिन आपके लिए अपनी किसी Important Planning को Complete करने के लिए प्रयास शुरू करने का है। आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है। गजकेसरी योग के बनने से Workspace पर किसी महत्वपूर्ण काम के बनने से मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी। किसी भी निर्णय को लेने में अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुने। इस समय अस्त-व्यस्त हुई चीजें पुनः व्यवस्थित होना Start हो जाएंगी। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। Students को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए। “लक्ष्य जीवन के सबसे कड़वे इम्तिहानों का मीठा फल है।” पैरों के दर्द से आराम मिलेगा।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे राजनिति में आ सकता भुचाल।  

Competitive Students अपनी Planning को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें। कुछ समय सकारात्मक गतिविधियों में अथवा प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें क्योंकि परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव तथा Blood Pressure से संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं। वासी योग बनने से व्यावसायिक नजरिये से दिन धन लाभ वाला रहेगा। इस समय कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है। घर से काम की परिपाटी में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। “अपनी जिम्मेदारियों से भागने वाला व्यक्ति कभी श्रेष्ठ नहीं बन सकता।”

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।   

Workspace पर सहकर्मियों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें। आपको अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा। इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी। Business में आपको नया नजरिया प्राप्त होने की वजह से परिस्थिति में भले ही बदलाव नजर न आए, लेकिन परिस्थिति का सामना कर पाएंगे। Partnership Business में कुछ नया करने की Planning बना रहे हैं, तो प्रातः 12:15 से 02:00 के मध्य करना आपके लिए हितकर रहेगा। साथ ही आपको साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। Students अपने Field में जो भी पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है। “जीवन में जरूरी नहीं कि हम सबसे अच्छे बने, केवल यह जरूरी है कि हम अपना सर्वोत्तम प्रयास करें।” पुरानी व्याधी से राहत मिलेगी।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।       

Business में Machinery के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे बढ़ेंगे। जल्दबाजी और भावुकता में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। यह समय धैर्य पूर्वक व्यतीत करने का है। Workspace पर आप किसी सहकर्मी को ज्यादा रोक-टोक ना करें। युवा वर्ग को अपने Target को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है। Family में दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है। Students  भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें। “सकारात्मक सोच स्वर्ण की खोज के सामान है, जो इसे खोज लेता है उसका जीवन मूल्यवान हो जाता है।” सेहत के मामले में किसी बात को लेकर चिंतित रहने से आप तनाव में रहेंगे।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।   

स्त्रियों को जोड़ों में दर्द अथवा स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी। Business में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं हालांकि आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास भी करेंगे। “समय के साथ हालात बदल जाते हैं, इसलिए बदलाव में स्वयं को बदल लेना ही बुद्धिमानी है।” सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें, कोई Inquiry आदि की स्थिति बन रही है। काम के साथ-साथ अपने व्यवसाय का भी ध्यान रखें। दिन भर की व्यस्तता के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना सारी थकान को भुला देगा। Students Social-Media पर मजाक के मूड में रहेंगे।


यंत्र Segments :-   

स्फटिक श्रीयंत्र

स्फटिक श्रीयंत्र का प्रभाव इतना शक्तिशाली है कि यदि इसको अभिमंत्रित कर इसकी स्थापना की जाए तो अवश्य ही वहां संपन्नता की वर्षा होती है। ऊर्जा का भंडार माने जाने वाले इस यंत्र को सभी यंत्रों का राजा कहा जाता है। विधिवत शुद्धिकरण, प्राणप्रतिष्ठा और अभिमंत्रित हुए स्फटिक श्रीयंत्र की स्थापना से घर में बुरी शक्तियों का नाश होता है, घर व कार्यस्थल में सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति बनी रहती है यह विकास का मार्ग प्रश्स्त करता है। स्फटीक श्रीयंत्र सर्वोच्च ऊर्जा का जनक है, इसमें एक उच्च और महान चुंबकीय शक्ति है। ये उस परिवेश में परिवर्तित हो गए जहां यह वातावरण के भीतर सभी विनाशकारी शक्तियों को नष्ट कर रहा है। श्री यंत्र एक पवित्र यंत्र है जिसका देवी लक्ष्मी, भाग्य, समृद्धि, लाभ और धन की हिंदू देवी के साथ पौराणिक संबंध है। ध्यान रहे, कभी भी घर में खंडित स्फटिक श्री यंत्र न रखें, यह दुर्भाग्य को लाता है।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा।  

परिवार में आपकी सलाह काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें। खुले दिल से सभी की सहायता करें। दाम्पत्य जीवन शांतिपूर्ण गुजरेगा। “सरल भाषा में दो तन एक मन यही है दाम्पत्य जीवन” बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इसलिए अड़ियल स्वभाव से दूर रहें। Business में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है। किसी नए काम की Starting करने के लिए प्रातः 12:15 से 02:00 बजे के मध्य का समय आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से रियायत मिल सकती है। Sports Person जिस लक्ष्य की प्राप्ति आप करना चाहते हैं, वह मिलेगा, लेकिन कई सारी जटिल बातों का सामना करना पड़ सकता है। आंखों के दर्द से आराम मिलेगा।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ। 

Students व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। “हानि क्या अवसर चुक जाना।” Business में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़ी Extra Effort करने का दिन है। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। लक्ष्मीनारायण योग के बनने से धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। Workspace पर किसी Projects में आपकी वजह से जो नुकसान हुआ है, उसे दूर करने के लिए अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है। इससे आप में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वाहन संभलकर चलाने की आवश्यकता होगी। Accident के कारण लगी हुई चोट को ठीक होने में वक्त लगेगा।

 



चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे आज दो माँ ओ को याद करे।    

इस समय व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। अधिक मेहनत और परिणाम कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं भविष्य में जल्दी ही फलीभूत होगी लेकिन कुछ समस्याएं आएगी। Workspace पर दिन आपके लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है। घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। Students के लिए दिन अपनी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए ही जिम्मेदारियां लेने का है। “अपनी जिम्मेदारियों से भागने वाला व्यक्ति कभी श्रेष्ठ नहीं बन सकता।” क्षमता से अधिक आपके लिए मुसीबत बन सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता पर रखें। हालांकि पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी।   

सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप Business Related किसी Traveling पर जा रहे हैं, तो प्रातः 12:15 से 02:00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए अनुकूल रहेगा। Online Meeting से उसे पूरा करें तो आपके लिए और आपके परिवार के लिए बेहतर रहेगा। Workspace पर कामकाज के मामले में आपका साहस काफी ऊंचा रहने वाला है। “साहस ही जीवन है।” आपका शिष्ट व्यवहार सभी को आपकी और आकर्षित करेगा। घरेलु समस्याओं पर आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के नियंत्रण पा लेंगे। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी ध्यान रखें। वर्तमान वातावरण को नजर रखते हुए समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। Students की परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे। 

नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव में रहेंगे। Workspace पर आपको अपने Pending कामों को पूरा करने के लिए Focus करना होगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी। विवाहेतर संबंधों से दूर ही रहे। Students के अपने Field में प्रयास सार्थक रहेंगे। हार्मोन्स संबंधी जांच करवाएं तो ठीक रहेगा। इसकी वजह से थकान और Depression जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। अनफा और सौभाग्य योग बनने से Business में आपका अधिकतर समय Marketing संबंधी कार्य में व्यतीत होगा, रुकी हुई Payment भी हासिल होगी। Business की Growth में इजाफा होगा। Shares तथा Up-Down से संबंधित व्यवसाय में उचित मुनाफा होने की स्थिति बन रही है। 

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।   

गजकेसरी योग और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से Business में जितनी अधिक एकाग्रता बनी रहेगी, उतनी आसानी से आपका अपने Business को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में सफलता प्राप्त करेंगे। Workspace पर काम अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ता रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार की बड़ी प्रगति या बड़ा बदलाव देख नहीं पाएंगे। पति-पत्नी में संवाद सुधरता हुआ नजर आएगा। Students के उन्नति और तरक्की के योग बन सकते हैं। “स्वयं की तरक्की में इतना वक्त लगा दो कि किसी दूसरे की बुराई का वक्त ही न मिले।” आपको सेहत पर अधिक ध्यान बनाए रखना आवश्यक होगा। सेहत से संबंधित चिंता नहीं होगी, लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य ठीक बनाए रखने के प्रयास करते रहें। शारीरिक कमजोरी अधिक रह सकती है।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप 11 पीपल के पत्तो को गंगाजल से साफ धोकर श्रीराम का नाम लिखकर माला बनाकर हनुमान जी को पहना दे।

                 आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

                9314728165, 8955896625

 

 

Comments