AAJ KA RASHIFAL | 27 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

27 जून सोमवार


नमस्कार दर्शको!


आप जितना वक़्त अभ्यास में लगाएंगे आपका भविष्य उतना ज्यादा तीव्रता से उज्ज्वलता की और बढ़ता जाएगा।

 

जिस व्यक्ति को अपना लक्ष्य पूर्ण करने की आग होती हैं, उसे सुबह Alarm Clock नहीं जुनून की आग ही उठा देती हैं।

 

हर मुसीबत का सामना डटकर कर पाओगे, अगर उनसे लड़ने का जुनून तुम दिखाओगे।

 

असंभव कार्य भी संभव लगने लगेगा अगर तुम्हारे अंदर किसी भी कार्य को पूर्ण करने का जुनून हैं।

 

अगर सपनो को हकीकत में बदलने का जुनून नहीं दिखाओगे तो सपने केवल सपने बनकर ही रह जायेंगे।

 

हर काम आसान लगने लगता हैं जब जुनून सर पर सवार होता हैं।

 

जुनून आपसे वो करवाता हैं जो आप नहीं कर सकते हैं।

 

सफलता पाने के लिए पहले हमें खुद पर विश्वा करना होगा की हम यह कर सकते हैं।

 

उपाय :-

घर में शांति के लिए करें यह उपाय।

बेहतर होगा कि आप किसी पंडित से संकल्प करवाकर महामृत्युंजय मंत्र का जप करवाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं। शिव मंदिर में पांच दीपक प्रज्वलित कर सुख-शांति की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके घर से सभी प्रकार के दोष समाप्त होंगे और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।

 

पंचाग :-

      आज पुरे दिन चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04:01 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शूल योग, सर्वामृत योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग, मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। सूर्योदय से दोपहर 04:39 तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आज मंगल सुबह 05:38 के बाद मेष राशि में रहेगे जो 10 अगस्त तक इसी राशि में रहेगे।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।  

अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। “नम्रता से वह कार्य भी बन जाते हैं, जो कठोरता से नहीं बन पाते।” सर्वामृत योग के बनने से व्यवसाय में कोई मन मुताबिक Contract मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को दूसरे के समक्ष जाहिर न करें। Office के काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी। Competitive Students अपने Field पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।   

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।      

सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। Business अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन कोई भी Decision जल्दबाजी में न लें, तो आपके लिए सही रहेगा। नए कार्य को करने की Planning बना रहे हैं, तो उसे किसी और दिन शुभ मुहूर्त देखकर करें क्योंकि आज सूर्योदय से लेकर दोपहर 4:39 तक भद्रा है इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपका खर्च कम रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे। वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। Students को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अम्ल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी। “हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।”

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।     

व्यापार में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के प्रयास में लगे रहेंगे। अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें। Production के साथ-साथ Marketing पर भी ध्यान दें। कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की जरूरत है। नौकरी में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है। आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं। Sports Person को अपने Field में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें धोखा के रूप में परिणाम प्राप्त होगा। “धोखे की जड़ केवल आंख बंद कर किसी पर पूर्ण रुप से विश्वास करना होती है।” मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।   

Students के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि Staff की मदद से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोग काम में लापरवाही से बचें। शुभग्रहों का साथ मिलने से सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है। आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है। “लोभ में पड़ना उस मक्खी की तरह हैं, जो शक्कर, शहद और कंद के लोभ में मकड़ी के द्वारा फैलाए जाल में फंस जाती है।” पारिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की सैर हो सकती है। दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। सोमवार के दिन कॉपी-किताबें, अनाज, कला में प्रयोग होने वाली वस्तुएं जैसे संगीत या खेल का सामान, Four Wheeler, Mobile and Computer आदि नहीं खरीदने चाहिए।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।  

व्यवसाय में कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती हैं। किसी भी काम में ज्यादा पैसा न लगाएं। साझेदारी संबंधी कारोबार में आपकी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। लक्ष्मीनारायण योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। “खुशी  तब मिलेगी जब आप जो सोचते है, जो कहते है और जो कहते है वो सामंजस्य में हो।” अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है। Sports Person की Track पर तारीफ होगी। पुरानी चोट से आराम मिलेगा।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे ज्ञान में होगी वृद्धि।    

Workspace पर कार्य में एकाग्रता नहीं रख पाएंगे। “मन की एकाग्रता में ही सारा ज्ञान छिपा है मन की शक्ति सूरज की किरणों की तरह होती है जब एक ही जगह केंद्रित होती है तो चमक उठती है।” रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। Students अपने Field में Better करने के प्रयास में जूटे रहेंगे। सेहत के मामले में आप बदलते मौसम का ध्यान रखें। Corporate Business Meeting में आपकी उपस्थिति होने से आपको फायदा होगा। किसी नए Project में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा। कोई Deal Final होने की संभावना है। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।

 

वास्तु Segment :-

Drawing Room के East Face में उगते हुए सूरज की फोटो लगानी चाहिए। जिससे घर में Positive Energy बढेगी। जब भी आप कोई Important Decision Drawing Room में बैठ के लेते हैं जैसे Business, Job या Personal Life से Related Decision तो आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। वहीं Dinning Area ऐसा Place है जहां पूरी Family के साथ भोजन को Enjoy किया जाता है। वहां खाने की Energy आपको पूरी मिले इसके लिए आप East or North Face में फल-फूल या हरे-भरे पेड़ों की फोटो लगाएं।  

 



चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।       

इस समय व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे। Property संबंधी कार्यों में Paper आदि अच्छी तरह Check कर लें। नौकरी में सहयोगियों के मामले में हस्तक्षेप न करें। Workspace पर आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा। “नकारात्मक सोच को पालना अपने ही आँगन में सांप पालने जैसा है, यह सांप सबसे पहले आपको ही डसेगा।” नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे। आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुःखी कर सकती है। घर में सामंजस्य कम रहेगा। Students के लिए उतार-चढ़ाव भरा नि रहेगा। आपको Acidity और अपच होने की संभावना है।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे।     

आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें। आपका खर्च अधिक रहेगा। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। लक्ष्मीनारायण योग के बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे। लेकिन जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता चुनने से बचें। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। राजकीय कार्यों स्थगित ही रखें। Business में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। “महत्वकांक्षा वो बीज है जिससे सज्जनता का विकास होता है।” नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। Competitive Students अपने Field में जमकर मेहनत करेंगे। हल्का बुखा आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक व शारिरिक तनाव रहेगा।   

Sports Person कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं। इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा। नौकरी में Client के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें। नौकरी में सितारों का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा। “दुनियां में केवल पिता ही एक ऐसा इंसान है, जो चाहता है कि मेरे बच्चे मुझसे भी ज्यादा कामयाब हो।” आपके और आपके Life Partner के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है। जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ। 

Workspace पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। “जिम्मेदारी उठाना बड़ी बात नहीं बल्कि उसे निभाते रहना बड़ी बात है।” सर्वामृत योग के बनने से भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। किसी व्यवसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे। जल्दी ही उचित Order भी मिलेंगे। लेकिन साझेदारी के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस तरह की योजनाएं भविष्य के लिए टाल दें। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। Students के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। Blood Pressure High-Low से आप परेशान रहेंगे।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।       

Business में कुछ नया करने की अगर आप Planning बना रहें है, तो उसे टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। दिन भर तनाव में रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा। आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की दिल से कंपनी की कमी महसूस करेंगे। Students किसी और की सफलता को देखकर Depression में रहेंगे। “चील की ऊंची उड़ान देखकर चिड़िया कभी Depression में नहीं आती, वो अपने अस्तित्व में मस्त रहती है, मगर इंसान, इंसान की ऊंची उड़ान देखकर बहुत जल्दी Depression में आ जाते है।” आप पराजित होने के साथ-साथ बीमार भी महसूस करेंगे।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।    

आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जो लोग सिंगल हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वासी और अनफा योग के बनने से व्यवसायिक यात्रा की Planing बन सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। लेकिन कोई भी नया Order लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय उचित रहेंगे। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। Students फोन पर बात उतनी ही करें जीतनी आपके काम की आपको समय की अहमियता को समझना होगा। फालतू की गपशप से दूरियां बनाएं रखने में ही आपका फायदा होगा। “समय प्रबंधन ही जीवन प्रबंधन है।” सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।

 

Astro-Knowledge

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप भगवान शिव का विधिवत तरीके से पूजन करने के बाद भगवान शिव के शिवतांडव स्त्रोत का पाठ करे। 

 

                       आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

                    9314728165, 8955896625 

Comments