AAJ KA RASHIFAL | 19 June आज का राशिफल-Daily Horoscope 2022 | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

19 जून रविवार

नमस्कार दर्शको!


वह व्यक्ति जिसके पास अनुशान होगा उसका सम्पूर्ण दुनिया में एक दिन शासन होगा।

 

जो अनुशासन निष्ठां और आत्मविश्वास को साथ में ले चलता है केवल वही व्यक्ति प्राप्त करता सफलता है।

 

कोई भी व्यक्ति बचपन से श्रेष्ठता के साथ जन्म नहीं लेता इसे कड़ी मेहनत के साथ प्राप्त करना पड़ता है।

 

कोई भी व्यक्ति परिस्थितियों के अनुसार ढला हुआ नही होता है बल्कि उसके जीवन जीने का      दृष्टिकोण और नजरिया अलग होता है।

 

ज्ञान प्राप्त करने के लिए धन की नहीं उत्सुकता की आवश्यकता है।

 

इच्छाओं की भूख को पूरा करना असंभव है, संभव है तो केवल उन इच्छाओं पर नियंत्रण करना।

 

अगर आप खुश रहना चाहते है तो किसी दुखी को खुश कर दीजिए।

 

अगर आप ख़ुशी से जीना चाहते है तो कभी-कभी वो कीजिए जो किसी को ख़ुशी दे।

 

उपाय :-

मांगलिक कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए करें यह उपाय।

यदि आपके हर शुभ एवं मांगलिक कार्य में बाधा आती हो तो रविवार को सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, 11 रुपए, सवा मीटर काले कपड़े में पोटली बनाकर भैरव नाथ के मंदिर में अर्पित कर सिंदूर का चोला चढ़ाए। फिर “बटुक भैरव स्तोत्र’’ का पाठ कर, काले कुत्तों को दूध-रोटी खिलाएं। ऐसा आप 5 रविवार करेंगे तो कार्य बाधाएं नष्ट हो जाएंगी। 

     

पंचाग :-

      आज रात्रि 10:18 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज सुबह 05:55 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।   

संतान से आपको हौसला मिलेगा। Sunday के दिन परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। पति-पत्नी के बीच सुखद वातावरण रहेगा। Business में Partnership संबंधी कोई विचार बन रहा है, उसके संदर्भ में उचित सोच विचार जरूर करें। Working महिलाएं अपने किसी कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकती है। Workspace पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। Students Study में व्यस्त रहेंगे। “जब तक आप अपने काम में व्यस्त हो तब तक काम आसान होता है लेकिन आलसी व्यक्ति के लिए कोई भी काम आसान नहीं होता।” खांसी जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में ना लें। अपना उचित इलाज अवश्य करवाएं।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले। 

नींद में बेचैनी महसूस होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है। Business में आप अपने कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से और सोच समझकर पूरा करने की कोशिश करें। आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे। लक्ष्मीनारायण योग के बनने से व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी और व्यवसाय में वृद्धि होगी। Workspace पर थकान महसूस होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए। किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। Sunday को Fun-day बनाएं। Students अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे। “दो अक्षर का होता है लक, तीन अक्षर का होता नसीब साढ़े तीन अक्षर का होता है किस्मत पर ये तीनो चार अक्षर के मेहनत से छोटे होते हैं।” 

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social Life रहेगी अच्छी।   

Business में आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल आपको प्राप्त होगा। अटके हुए सरकारी कार्यों को पूर्ण करने के लिए रूपरेखा Sunday के दिन तैयार कर सकते है। Career से संबंधित बातों में ठहराव महसूस हो रहा है, वह दूर होकर काम को गति प्राप्त होने लगेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वस्तुएं संभालकर रखें। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। अभी सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। परिवार वालों के साथ बैठकर वक्त बिताएं आपको अच्छा लगेगा। “3500 Facebook दोस्त, 25 Whatsapp Group होने के बाद भी Hospital में सिर्फ Family ही खड़ी मिलती है, काल्पनिक दुनियां से बाहर निकले अपने परिवार को वक्त दीजिए, आपका परिवार ही आपके बुरे वक्त में आपका साथ देगा।” Students नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।      

Business में ध्यान रखें कि गुस्सा करना परिस्थितियों को बिगाड़ भी सकता है। विष दोष बनने से बनते कामों में अड़चन आएगी। Workspace पर आपको किसी के साथ उलझनें में हानि ही होगी आपके लिए सलाह है कि आप व्यर्थ के विवाद से दूरियां बनाकर रखें। दौड़धूप अधिक होगी। धैर्य रखें। Career में अपने आप को काफी पीछे पाएंगे और निराश रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। “क्रोध से समस्या का समाधान नहीं होता शांत मन हर समस्या का समाधान ढूंढ सकता है।” बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय ना ले। बल्कि धैर्यपूर्वक परिस्थितियों को सकारात्मक बनाए। अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें। Students अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। शरीर में थकान और आलस महसूस करेंगे। पुरानी व्याधि उठ सकती है।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे।   

व्यवसायिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है। ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। Office में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें। Career निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी। अनफा योग का साथ मिलने से पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। Students अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने शिक्षक के पास जाएँ। “शिक्षक और सड़क दोनों एक जैसे होते हैं, स्वयं जहां है वहीं पर रहते है, मगर दूसरों को उनकी मंजिल तक पहुंचा देते है।” आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है और आपका Sunday खराब कर सकती है।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।  

Workspace पर आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने में सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। Sunday के दिन घरेलू और कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगे। Students घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे। “चुनौतियां सबक है जिंदगी का, इनसे मजबूर नहीं, मजबूत बनो।” लेकिन सेहत के मामले में मानसिक तनाव का असर अपनी सेहत पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। Business में आप किसी खास काम को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती हैं। कोई सरकारी काम रुका है ,तो उसे पूरा करने के लिए अच्छा मौका है। लक्ष्मीनारायण योग के बनने से लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

 

यंत्र Segment :-

शुक्र यंत्र

जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह स्वामी होता है वे लोग काफी सुंदर और आकर्षक होते हैं। शुक्र को पति-पत्नी, प्रेम संबंध, भोग-विलास, ऐश्वर्य, आनंद का कारक और स्त्री ग्रह माना गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी हो तो जातक का जीवन सुखमय गुजरता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शुक्र के अशुभ होने पर रोग, वैवाहिक और प्रेम जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में शुक्र के नकारात्मक या अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शुक्र यंत्र को स्थापित करना चाहिए। इस यंत्र के प्रभाव से मान-सम्मान, प्रेम, मानसिक, व्यापार में वृद्धि, शांति और कलात्मक कलाओं में सफलता प्राप्ति और रिश्तों में मजबूती बनी रहने के साथ सुखी और संपन्न जीवन जीने में सहायता करता है। अगर आप Designer, कलाकार, अदाकार या किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो इस यंत्र की पूजा करने से आपको नए आयम प्राप्त होंगे। तो इस यंत्र की प्रतिष्ठा से पहले इसका शुद्धिकरण और प्राण प्रतिष्ठित होना आवश्यक है। 

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

Sports Person अपनी Practice में ज्यादा से ज्यादा समय दे पाएंगे। वासी योग बनने से वर्तमान समय उपलब्धियों वाला रहेगा। इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दे। अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं। Workspace पर आ रही समस्याओं को सुलझाने में उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा सहकर्मियों से आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। लेकिन पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। मतभेद हो सकता है। गृहस्थी में शांति बनाने की कोशिश में आप सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। जुकाम खांसी जैसी एलर्जी होने की आशंका है।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।   

Business में आर्थिक स्थिति में कुछ उठापटक रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। अधिकतम लाभ के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य को तय समय पर पूरा करने का प्रयास नहीं कर सकेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति की कुछ लोग आपकी आलोचना और निंदा करेंगे, परंतु चिंता ना करें आपका अहित नहीं होगा। बेहतर होगा कि अपने कार्य में व्यस्त रहें। समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें। “जिस समय जिस काम के लिए वादा करो ठीक उसी समय उसे करना चाहिए आप पर से लोगों का विश्वास उठ जाता है।” सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, इसमें देरी करने से बचें। दान-पुण्य या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं। Students को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।  

Workspace किसी से वार्तालाप करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। “ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोये, औरन को शीतल करें, आपहुं शीतल होए।” जल्दबाजी के कार्यों से बचें। Business में ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी। इस समय आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें। अनफा योग के बनने से व्यवसाय में आ रही कानूनी अड़चन दूर होने से आपका व्यापार गति पकडे़गा। धन लाभ के आसार बनेंगे। Sunday के दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। Students Career बनाने के लिए पढ़ाई में जुटे रहेंगे। सेहत के मामले में दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा। 

Business में दूरदृष्टि रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। Workspace पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। एक-दूसरे की बातों को और विचारों को समझने में वक्त लग सकता है। पारिवारिक व्यापार से संबंधित कई बातों में बदलाव लाना आवश्यक होगा। Partner और परिवार के साथ जुड़े रहने की कोशिश जारी रखनी होगी। बुजुर्गों को सेहत पर अधिक ध्यान देना आवश्यक होगा। Sunday के दिन आप पर पारिवारिक जिम्मेदारी डाली जा सकती है। Students शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। “स्वास्थ्य है जीवन का सार, इसके बिना है सब बैकार।”

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।  

व्यवसाय में कर्मचारी का सकारात्मक रवैया कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बना सकता है। आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता अति अनिवार्य है। Office में अपने Project पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस Project के पूरे होने से आपकी Promotion की संभावना बन सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। घर का वातावरण भी मंगलमय बना रहेगा। Students अपने Field में Success होने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जल्दबाजी से हानि संभव है। असंतुलित खानपान की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है। भोजन में सिर्फ मौसमी चीजों को ही शामिल करें। चोट या दुर्घटना से हानि संभव है। “मत करों इतनी मस्ती, जिन्दगी नहीं है सस्ती।”

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।    

Business Meeting में दूसरों को नीचा दिखाने के चक्कर में आपके हाथ से कुछ लाभदायक मौके निकल भी सकते हैं। ध्यान रखें कि समय एक सा नहीं होता है। अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी Share ना करें। विष दोष के बनने से रोजगार में वृद्धि के आसार न के बराबर रहेंगे। विवाद से बचें। संतान की सेहत का ख्याल रखें। आपके लिए भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है। निराशावादी विचारों से मन अशांत रहेगा। घर के वृद्धजनों की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। Students का पढ़ने में मन नहीं लगेगा। सेहत के मामले में आप Eczema (एक प्रकार का चर्मरोग) के शिकार हो सकते है।

 

Astro-Knowledge

कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप भगवान सूर्य को प्रातः जल चढाने से और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करे।

                                    आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र,जोधपुर 

                           9314728165, 8955896625

Comments