AAJ KA RASHIFAL | 09June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali


।।श्रीगणेशाय नमः।।

9 जुन गुरूवार, गंगा दशहरा


 

 नमस्कार दर्शको!

एक क्षण एक दिन बदल सकता है एक दिन एक जीवन को बदल सकता है और एक जीवन पूरे विश्व को बदल सकता है।

 

किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट दोस्त से अधिक डरना चाहिए जानवर तो बस आपके शरीर को नुक्सान पहुंचा सकता है पर एक बुरा दोस्त आपकी बुद्धि को नुक्सान पहुंचा सकता है।

 

आपके पास जो कुछ भी है है उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती।

 

चाहे आप जितने पवित्र शब्द पढ़ लें या बोल लें वो आपका क्या भला करेंगे जब तक आप उन्हें उपयोग में नहीं लाते।

 

गुस्सा कभी नहीं जाएगा जब तक कि गुस्से के विचारों को मन में रखा जाएगा। जैसे ही गुस्से के विचारों को भुला दिया जाएगा वैसे ही गुस्सा गायब हो जाएगा।

 

उपाय :-

करियर में सफलता पाने के लिए गंगा दशहरा पर करे यह खास उपाय।

किसी वृद्ध आश्रम में गर्म कपड़े, पीली वस्तुओं और खाद्य सामग्री का दान करें। ऐसा करने से प्रभु श्रीहरि की कृपा प्राप्त होगी साथ ही आपका गुरु बलवान होगा। गुरु के बलवान होने का अर्थ है कि आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही जब भी आप घर जाएं तो परिवार के लिए कुछ पीली मिठाई, फ्रूट या कोई और सामग्री ले जाएं। और सभी उस मिठाई, Fruit को मिल बैठकर खाएं। 

 

पंचाग :-

आज सुबह 08:21 तक नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, बुधादित्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय Note करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एंव शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।     

  

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा।  

वासी योग का साथ मिलने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है। Shares तथा तेजी-मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले। नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें। आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे। वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे। “जब तक तुम दोड़ने का साहस नहीं जुटाओगे, तुम्हारे लिए प्रतिस्पर्धा में जितना असंभव बना रहेगा।” परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। Students भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरेंगे। पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं।

गंगा दशहरा पर- आप माँ गगा का ध्यान करते हुए अगर आपके घर के आस-पास कोई नदी, तालाब, कुएं या हैंडपंप के पास स्नान करे व शिव पर जलाभिषेक कर चंदन, बेलपत्र, दूर्वा, नैवेद्य अर्पित करें।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई रहेगी अच्छी।

Office में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। Workspace पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपका जीवनसाथी उत्तेजित और चिड़चिड़ा रह सकता है। आपको वापस उसी तरीके से जवाब नहीं देना चाहिए। Students नए और पुराने दोस्तों के साथ Social-Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। आपके अपच और Acidity से पीड़ित होने की संभावना है। इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी Tender अथवा किसी बड़ी संस्था से Order दिलवा सकते हैं।

गंगा दशहरा पर- आप नहाने के पानी में गंगाजल मिला नहाए व ऊं गं सिद्धिदात्री गंगा देव्यै नमः मंत्र के एक माला का जाप करे।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे। 

इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है। क्योंकि कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। Office की Meeting में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी। आप के योगदान की सराहना होगी। किसी भी Paper पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। अतीत में की गई गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा। आपकी तबियत खराब होने से जीवनसाथी परेशान रहेगा। “बीमारी को भगाना हैं, योग और व्यायाम को अपनाना है।” जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है। Students बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।

गंगा दशहरा पर- अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर में गंगाजल को पीतल के लोटे में भरकर रख दें और फिर उसे लाल कपड़े से बांध दें। इससे परेशानियों से बचाव होगा।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगे शुभ समाचार।

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर दिखाई देता है। इस समय बिजनस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी। सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल हो सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। बुधादित्य योग के बनने से यदि Bank या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे। आज के दिन आप किसी को भी कर्ज नहीं दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी मे सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। Workspace पर आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए। दूसरों को सलाह न दें। आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं। घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी। Sports Person कामयाबी के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

गंगा दशहरा पर- शिव जी पर गंगा जल अर्पित करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है व इससे व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती है।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यों का आशीर्वाद मिलेगा। 

घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। Import-Export से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। वासी योग के बनने से कोई रुकी हुई Payment में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी। नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। “हमेशा याद रखों कि प्रयास और संघर्ष सफलता के पहले हैं, यहां तक शब्दकोष में भी” पदोन्नति होने के योग हैं। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे। Student अपने Field पर ध्यान केंद्रित करना ही परमोद्देश्य होगा। हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।

गंगा दशहरा पर- अगर आपके घर में वास्तुदोष है तो सुबह पुरे कमरों के कोनों में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे नकारात्मकता दूर होगी।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।

नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। आप संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा करने जा रहे है तो आप प्रातः 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 बजे के मध्य करें लाभकारी होगी। आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। Students को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता। सेहत को लेकर आप पौष्टिक भोजन खाएं। “हमेशा करें स्वस्थ्य आहार का सेवन श्रेष्ठ आरोग्य रहे हर क्षण।” व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है। Shares तथा तेजी-मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले। आपका व्यवसाय अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो।

गंगा दशहरा पर- हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प व जरुरतमंदो जरूर की चीज़ो का दान करे इसे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

 

वास्तु सेगमेट :-

ईशान कोण यानी घर का उत्तरी पूर्वी कोण। जहां से सबसे ज्यादा पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है और हमारी भाग्य वृद्धि में हमारा साथ देती हैं। इसलिए इसे साफ-स्वच्छ और खाली रखा जाना चाहिए। इस स्थान पर कूड़ा, Store, Toilet, kitchen वगैरह बनाना, लोहे का कोई भारी सामान नहीं रखना चाहिए। इससे धन-संपत्ति का नाश और दुर्भाग्य का निर्माण होता है। ऐसा करने से आप बर्बादी के द्धार खोल देंगे। इस दिशा में Aquarium Fountain या कोई भी जल का पात्र रखकर आप इस दिशा की सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकते हैं।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।   

Production संबंधी कामों में रुकावट आने की वजह से नुकसान हो सकता है। समय के अनुसार कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है। Marketing संबंधी कामों को भी बहुत सावधानी से करें। Office में कर्मचारियों को अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करने से ही काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों द्वारा काम पर लगाया जाएगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है। “इसलिए हमेशा गुस्से के वक्त रूक जाना चाहिए और गलती के वक्त झुक जाना चाहिए।” आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपको सुपाच्य भोजन खाने की आवश्यकता है। Students अपने Field पर बिना मन ध्यान दे पाएंगे सफल होने के लिए आपको अपने Field पर Concentrate करना होगा। चित्त शान्ति के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।

गंगा दशहरा पर- आप गंगा नदी में डुबकी नहीं लगा सके तो, सुबह स्नान के समय पानी में थोड़ा सा गगांजल मिला कर स्नान करे इसके बाद किसी ब्राम्हण को मटका और हाथ का पंखा दान करना चाहिए। इससे आपको माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे। 

Business में भय और डर को छोड़कर आत्मविश्वास से अपने बिजनस में लगे रहे। जटिल समस्या को हल करके अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। “राह संघर्ष की जो चलता है वो ही संसार को बदलता है। जिसने रातो से जंग जीती है, सूर्य बनकर वहीं निकलता है।” काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। अभी सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी। Sports Person कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे। आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।

गंगा दशहरा पर- आप 10 ब्राह्मणों को भोजन कराए व 16 मुट्ठी जौ और तिल दक्षिणा में दें। ऐसा करने से आपको कभी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।

इस समय Business में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी। सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल हो सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। नौकरी मे सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। पेशेवर मोर्चे पर अच्छा करेंगे। अनफा योग के बनने से Workspace पर आप द्वारा किए गए योगदान की सहकर्मियों द्वारा सराहना की जाएगी। सुबह टहलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है। “पहला सुख निरोगी काया।” पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है। Charity या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं। Students को अपनी माँ से कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जिसका पालन करना आपके लिए बेहतर होगा। सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

गंगा दशहरा पर- आप नाहने के बाद पीपल के पेड पर 10 प्रकार के फूल, दशांग धूप, 10 प्रकार के नैवेद्य, 10 तांबूल, 10 फल माँ गंगा का ध्यान करते हुए चढाए इससे पापों का नाश होता है।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।  

परिवार के जरूरी मामलों पर आपको अपने से बड़ों की सलाह लेनी चाहिए। बुजुर्गो की सलाह हमेशा फलदायी रहती है। अनफा और वासी योग के बनने से Import-Export से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे साथ ही आपके हाथ कोई रुकी हुई Payment आ सकती है। Business विस्तार की Planning बन सकती है। “Record तभी टूटते है जब हम बहाने नहीं Plan बनाते है।“ वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। सोचने की बजाय Workspace पर आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। Students कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे। आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।

गंगा दशहरा पर- किस्मत को चमकाने के लिए सूर्य देव को अर्घ्य दें व साथ ही 5 पुष्पांजलि अर्पित करें।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।  

Business में आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आपको नुकसान होगा। “कहते है कि जिन्दगी में जल्दबाजी बिल्कुल अच्छी नहीं है सिवाय, जल्दी सोने और जल्दी उठने के।“ आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों पर अंकुश रखें। Workspace पर आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए। अपने प्रतिद्वंदियों पर नजर रखना उचित होगा क्योंकि वे अपनी गतिविधियों को रोकने का प्रयास करेंगे। आप स्पष्ट रूप से नहीं सोच पाएंगे। घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। Students उत्तेजित महसूस करेंगे क्योंकि कुछ भी आपके लिए सही नहीं लग रहा है। सेहत के मामले में आपको अर्लट रहना होगा।

गंगा दशहरा पर- आप घर पर ही नहाने के पानी में एक ढक्कन गंगाजल मिलाकर स्नान करे इससे व्यापार में आ रही बाधाए दु होगी।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे।

Marketing संबंधी कामों और Payment Collect करने के लिए समय अनुकूल है। अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना लाए। किसी Deal को Final कर रहे है तो आप प्रातः 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 बजे के मध्य Final करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी सेवारत लोगो पर कार्य का दबाव बना रहेगा। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा। Workspace पर लंबित Assignment को पूरा करने में सक्षम होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी। आपको समय-समय पर मित्रों और शुभचिंतकों का समर्थन मिलता रहेगा। आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करना चाहिए। Students किसी और की समस्या को लेकर परेशान हो सकते है, जिसका असर आपके Field को प्रभावित करेगा। “हर समस्या के दो समाधान होते है भाग(RUN) लो या भाग(PART) लो ” सेहत को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, नियमित योग प्राणायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।

गंगा दशहरा पर- आप माँ गंगा का ध्यान करते हुए अगर आपके घर के आस-पास कोई नदी, तालाब, कुएं या हैंडपंप के पास स्नान करे जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

 

Astro-Knowledge

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप तुलसी के पौधे में जल अर्पित करके 11 दीपक प्रज्जवलित करें तथा इसके समक्ष लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें घर में सुख-समृद्धि व व्यापार में वृद्धि आती है।

 

-समाप्त-

Comments