AAJ KA RASHIFAL | 14 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

14 जून मंगलवार

नमस्कार दर्शको! 

मां बाप के दिल में औलाद के लिए प्यार ही इतना होता है की वो बच्चे की गलतियों का कसूर भी अपनी परवरिश को देते है।

 

पहाड़ की ऊँचाई आपको आगे बढ़ने से नहीं रोकती बल्कि आपके जूते में पड़े कंकड़ आपको आगे बढ़ने से रोकते है।

 

हर रोज़ अपने आपको बीते हुए कल से बेहतर बनाओ, एक दिन आप काफी बेहतर बन जाओगे।

 

ख्वाहिशों से नहीं गिरते फल झोली में कर्म की शाखा को हिलाना पड़ता है।

 

हिम्मत बनाये रखों जिंदगी तुम्हे एक ना एक दिन जरूर कामियाबी के द्वार ले जाएगी।

 

दूसरो के बताये रास्ते पर चलकर आप कभी भी खुद को सफल नहीं बना पाएंगे।

 

जिस शख्श के पास जितना ज्ञान होगा, उतना ही उसका दुनिया में नाम होगा।

 

खुद को बेहतर बनाने के लिए आपको सबसे पहले खुद पर विश्वा करना सीखना होगा।

 

उपाय :-

 मनचाही Job के लिए करे यह उपाय।

सभी के पास Job हो जिससे वे Smoothly अपनी Life जी सकें। मनचाही Job प्राप्त करने के लिए आप अपने घर में बजरंग बली हनुमान जी का उड़ता हुआ चित्र मंगलवार के दिन लगाएं और पूर्ण श्रद्धा-भाव के साथ हनुमान मंत्र- “ऊँ हनुमते नमः“ का 108 बार जप और सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, आपकी नौकरी पाने की इच्छा को हनुमानजी अवश्य पूर्ण करेंगे।

 

पंचाग :-

      आज शाम 05:21 तक पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज शाम 06:31 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, साघ्य योग, शुभ योग, बुधादित्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 06:31 के बाद धनु राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।    

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।  

Business में दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ विपरीत भी हो सकती हैं। आपको संभलकर रहना होगा, अन्यथा किसी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति और कोई बात आपको चिड़चिड़ा बनाएगी। “यूं ही न अपने मिजाज को चिड़चिड़ा कीजिए अगर कोई बात छोटी करे तो आप अपना दिल बड़ा कीजिए।” धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। Workspace पर विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सर्तक रहें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी भी चिंता रहेगी। परिवार में किसी से धोखें का सामना करना पड़ेगा। भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए Students ढिलाई ना बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें। यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें। आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business Project से होगा लाभ। 

Students भय और डर को छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें। “अगर आज आपने अपने डर पर काबु नहीं पा लेते तो कल डर आप पर काबु पा लेगा।” व्यवसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा। Staff तथा कर्मचारियों के सहयोग से परिस्थितियों में सुधार भी हो सकता है। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें। आप बहुत धैर्यवान तथा आशावादी रहें और निश्चिंत रहें कि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी Project को लेकर परेशानी आ सकती हैं। जीवन साथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। दोस्तों तथा परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। तनाव और Tension को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सेहत के मामले हल्का फिवर आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।  

बुधादित्य योग के बनने से Business Meeting में आपके अंदर कुछ खास उपलब्धि हासिल करने का जज्बा रहेगा। और काफी हद तक सफल भी होंगे। अपने प्रिय जनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको खुशी देगा। Pending Assignment को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपका Positive Attitude आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा। नौकरी करने वालों के लिए यह दिन लाभदायक है। जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। कुछ व्यावधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्मविश्वास सफलता देने में सहायक होगा। Sports Person Track पर इस समय शारीरिक रूप से स्वयं को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।

काम से संबंधित Discipline को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है। “जल्दबाजी में बढ़ने वाले अक्सर गिर जाते है।” शुभ और साध्य योग के बनने से कर्मक्षेत्र की बाधाएं समाप्त होंगी। सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। इस मुश्किल समय में मानसिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है, लेकिन मानसिक स्वरूप से कोई भी बात तकलीफ दायक नहीं होगी। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी। Students आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए। पेट दर्द बीच-बीच में तकलीफ देता रहेगा। बिजनस में पुरानी आदतों को बदलने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। तय किए गए लक्ष्य पर टिके रहना आपके लिए संभव हो सकता है।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे आज दो मांओ को याद करे। 

Competitive Students Online Study में अपने आपको Set नहीं कर पाने से परेशान रहेंगे। जिससे उनका Mind Disturb रहेगा। Business में Machinery पर ज्यादा खर्च होने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। जो आपके लिए परेशानियां खड़ी करेगा। आप Business की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित काम करके ही आप अपनी लाइन पर नियंत्रण हासिल करेंगे। “कभी संघर्ष को ऐसे पढ़कर देखिए संग़हर्ष बस फिर आपकी दुनियां बदल जाएगी।” आर्थिक तनाव रहेगा। Workspace पर Friends से कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है। किसी नजदीकी संबंधों के व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से चिंता रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अवश्य अमल करें। मोटापे को लेकर आप परेषान रहेंगे।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

अगर बीमार लोगों की सेवा में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की योजनाएं बनाएं। अनफा और वासी योग के बनने से Business में कड़े और बहुत जरूरी फैसले आप ले सकते हैं। साथ ही समस्या सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी कर्मचारी की वजह से समस्याएं भी आ सकती हैं। Office के काम भी पूरे होंगे। अपने कार्य में जीवनसाथी का सहयोग आप की चिंताओं को कम करेगा। Workspace पर आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना संबंधों में मजबूती लाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। Students Online Study में ध्यान केंद्रित कर पाने में सफल होंगे। “ध्यान एक विज्ञान है अंधविश्वास नहीं।”

 

वास्तु सेगमेंट :-

वास्तु के अनुसार घर को पेड़ पौधों से सजाने से हमेशा सुख समृद्धि आती है। इसलिए घर के आंगन में गुलर का पौधा लगाना ना भूलें। इसके साथ ही घर के North Direction में कनक या चम्पा का पौधा लगाएं। अपने दुकान या घर पर Money-Plant और तुलसी का पौधा लगाएं। अगर पहले से है तो Money-Plant और तुलसी के पौधे की साफ सफाई जरूर करें। वास्तु के अनुसार घर को पेड़ पौधों से सजाने से न सिर्फ घर का वातारवण तरोताजा होगा बल्कि घर सुख शांति से भरा रहेगा। पेड़ पौधे तरक्की और समृद्धि के प्रतीक होते हैं।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ। 

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके पिता Diabetes की परेशानी से परेशान हो सकते हैं। Business में कोई सरकारी Tender का काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य पुनः Start कर रहे हैं, तो आप 12:15 से 2:00 के मध्य Start करें। संपन्न हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहे। दिन की शुरुआत सुखद होगी। Workspace पर युवा वर्ग सूझबूझ और व्यवहार कुशलता द्वारा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर इन परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें। Students Study Material को अच्छे से पढ़ने, समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा। “बाधाओं के उस पार, सफलता का समंदर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है, जनाब।” सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। पुरानी बिमारियों से राहत महसूस होगी।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित।

Sports Person का रचनात्मक कार्यों की तरफ झुकाव हो सकता है। Business में जो बित चुका है उसे याद करके उदासी महसूस हो सकती है। जितना हो सके उतना भविष्य से संबंधित बातों पर ध्यान रखें। व्यापार संबंधित बातों को सुधारने के लिए अपने क्षेत्र के पारंगत व्यक्ति की सहायता लेना जरूरी होगा। Workspace पर किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात हो सकती है। इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। घर में रहते हुए कोई नया कौशल सीखे। Life partner आप पर प्यार लुटाएगा। वासी योग बनने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे। “चिंता से चतुराई घटे, दुख से घटे शरीर, लाभ से लक्ष्मी घटे कह गए दास कबीर” स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगा खर्च रहे सावधान।   

Partnership Business में ध्यान रखें कि गलतफहमी की वजह से आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। हालांकि कुछ लोग जलन के कारण आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय भी रहेंगे। Business में वित्तीय निर्णय सोच समझकर लें। Workspace पर बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थितियां आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। आपको अपनी वाणी और गुस्सें पर नियंत्रण रखना होगा। Student अपने लक्ष्य पर Concentrate नहीं कर पाएंगे। “कोई लक्ष्य ना होने का मतलब है कि आप अपनी जिन्दगी के मैदान में इधर-उधर दौड़ते हुए बिता देंगे पर गोल एक भी नहीं कर पाएंगे।”  स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडे भाई से मिलेगी खुशखबरी। 

Business से Related व्यवसायिक Planning धरातल पर लाने का विचार कर रहे हैं, तो प्रातः 12:15 से 02:00 के मध्य करें आपके लिए हितरकर रहेगा। महत्वपूर्ण Order मिलेंगे, लेकिन उनको समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। Workspace पर आप में सभी परिस्थितियों में भी शांत बने रहने की कला है। “शांत व्यक्ति उस छायादार पेड़ की भांति होता है, जो जरूरतमंद की सहायता करता है।” घर में उचित समय ना दे पाने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों की नाराजगी रहेगी। कुछ समय उनके साथ Dinner अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। Competitive Students को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है। वर्तमान वातावरण की वजह से योग और व्यायाम को नियमित रखना जरूरी है। Blood Pressure तथा Diabetes संबंधी जांच नियमित रूप से करवाएं।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे वक्रोहोलिक।

कार्यस्थल पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे। जीवनसाथी और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। थकान का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। Students के चारों ओर से Tension के माहौल में Study करना आसान नहीं होगा। “जिनके हृदय मे उत्साह होता है, वे पुरूष कठिन से कठिन कार्य आ पड़ने पर भी हिम्मत नहीं हारते।” सेहत के मामले में आप Alert रहे चोट-चपेट के शिकार हो सकते है। Business Meeting में कोई शुभ समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।  

Business में आप अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखें। जिस लक्ष्य को आप काफी दिनों से पाना चाहते हैं, उससे संबंधित निर्णय लेकर बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं। Career को आगे बढ़ाने के लिए Positive Thinking से नए विकल्प Create करना चाहेंगे। घर से संबंधित किसी भी जिम्मेदारी को निभाते समय सलाह जरूर मानें। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे। “फिर भी प्रयास करने से मत घबराना क्योंकि इस बार Starting शुन्य से नहीं अनुभव से होगी।” Students को बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए कठिन अध्ययन और तैयारी की जरूरत रहेगी यह अधिक प्रयास करने का सही समय है। कमर दर्द और कमर में जकड़न अधिक रहेगी।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप हनुमान जी के समक्ष कच्ची घानी के तेल का दीपक जलाएं आपके कार्य अवश्य पूरे होंगे।

                                  -समाप्त-

 

 

 

 

Comments