AAJ KA RASHIFAL | 23 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali


।।श्रीगणेशाय नमः।।

23 जून गुरूवार

नमस्कार दर्शको!

 

जिसे मरने से डर लगा रहता है वो कभी अपनी ज़िन्दगी को जी ही नहीं सकता।

 

साहसी और डरपोक दोनों को ही डर लगता है बस फ़र्क़ इतना है की साहसी व्यक्ति डर को खुद पर हावी नहीं होने देता।

 

बुझदिल वो करते हैं जो उनसे दुनिया करवाना चाहती है एवं साहसी वो करते है जो उनका दिल और दिमाग कहता है।

 

जो डरपोक होते हैं वो अपनी ज़िन्दगी में कुछ नहीं कर सकते हैं और वो जो साहसी है वो कुछ भी कर सकते हैं।

 

डर एक ज़ंजीर है जो आपको ऊँचा उड़ने से रोकती है और साहस वो डोर है जो आपको और ऊँचा उड़ने में मदद करती है।

 

जिसे दुनिया से ज्यादा खुद पर भरोसा होता है वही व्यक्ति साहसी व्यक्ति है।

 

डर आपको सिकोड़ देता है, वही सहस आपको खुलने का सुनहरा मौका देता है।

 

एक साहसी व्यक्ति वो है जो हार कर भी हार ना माने और एक डरपोक व्यक्ति वह है जो हार के डर से प्रयास ही ना करे।

 

उपाय :-

परिवार का कोई व्यक्ति हमेशा अस्वस्थ रहता है तो करें यह उपाय।

7 गुरूवार नियमित रूप से सुबह आटे के 4 पेड़े बना लें फिर उसमें गीली चने की दाल, हल्दी पाउडर और गुड़ रखकर उस व्यक्ति के सिर से 7 बार उसार कर गाय को खिला दें। ये सब करते हुए मौन ही रहें। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद को दवाईयां दान करें। इससे स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा।

 

पंचाग :-

      आज रात्रि 09:41 तक दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 06:13 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, अतिगंड योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं सुबह 06:13 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा सुबह 06:13 के बाद मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 09:13 से रात्रि 09:41 तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित।      

वासी और अनफा योग के बनने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक Get-Together सबको प्रसन्नता तथा नई उर्जा प्रदान करेगा। दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है। “सच्चे दिल से किया हुआ दान कभी भी व्यर्थ नहीं जाता।” Business में किसी नए कार्य को करने की Planning बना रहे हैं, तो उसे किसी ओर दिन अच्छे मुहूर्त में करें क्योंकि आज प्रातः 9:13 से रात्रि 9:41 तक भद्रा होने के कारण इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। Workspace पर मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार मधुर रहेगा आपके कार्यों में उनका सहयोग रहेगा। Sports Person के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। साथ ही आप सेहत के मामले में बदलते मौसम का ध्यान रखें हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।    

ग्रहण दोष बनने से Business में Court Case संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। आपको सलाह दी जाती है कि आप शांतिपूर्वक धैर्य धारण कर लें। Workspace पर आपके गुस्से व जिद्द जैसी नकारात्मक बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण रखना होगा। “हम नकारात्मक भावनाओं से पूरी तरह बच नहीं सकते लेकिन हम अपनी सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाकर उन्हें दबाने का विकल्प चुन सकते है।” गृहस्थ जीवन में लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति रहेगी। Sports Person के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। Acidity की समस्यां से आप परेशान रहेंगे। आज के दिन महिलाओं को बाल भी नहीं धोने चाहिए ऐसा करने से पाप लगता है।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडे भाई से मिलेगी खुशखबरी।   

Sports Person अपने कोच के सामने अपनी बात रख पाएंगे। सवार्थसिद्धि योग बनने से Business  अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपका खर्च कम रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे। Workspace पर आप अपने Career के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहेंगे और सफल भी होंगे। आप अपने कार्य पर विश्वास रखें। इससे आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी। “हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।” वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। सेहत के मामले में अपच होने से आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।  

घबराहट और Blood Pressure से संबंधित समस्या बढ़ेगी। Business का विस्तार करने की Planning बना सकते है। आपकी एक बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है क्योंकि यह आपके लिए एक शुभ दिन होगा। सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। “कोई भी काम कड़ी मेहनत से ही पूरा होता है सिर्फ सोचने भर से नहीं। कभी भी सोते हुए शेर के मुंह में हिरण खुद नहीं आता।” आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। Students के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social Life रहेगी अच्छी।   

नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा। किसी Senior की मदद से आपका कार्य हल हो सकता है। घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। कुछ समय Meditation,Yoga आदि जैसी गतिविधियों में जरूर लगाएं, आप मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे। तथा स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। Students अपने Field में कुछ नया करने की ओर बढ़ सकते है। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी। लक्ष्मीनारायण और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझते हुए आप अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे। नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।       

Partnership Business में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ग्रहण दोष के बनने से आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है। “जैसी वाणी चाहिए, वैसी वाणी बोल। परहित के अनुरुप ही, बोलो मीठी बोल।।“ “बड़बोलेपन से बचो, सदा सत्य अपनाए। मितभाषी बनिये सदा, कटुता-गरब-भुलाए।।“ आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार करते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ ही व्यतीत करना जरूरी है। Competitive Students को अपने Field में अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। पेट से संबंधित Infection होने की आशंका बन रही है।

 


वास्तु Segment :-

गोमती चक्र एक Natural Cell Stone है। यह सफेद Stone जिसका एक तरफ चक्र जैसा होता है। जो की भगवान कृष्ण के दिव्य हथियार सुदर्शन चक्र जैसा दिखता है। वास्तु और ज्योतिष में इसे घर Office or factory में रखना बहुत शुभ होता है। जिन बच्चों को बार-बार नजर लगती है उन्हें Silver के Pendant में गोमती चक्र को लगाकर गले में पहनाना चाहिए। अगर आप कर्ज से परेशान है तो 11 गोमती चक्र को हल्दी से रंग कर एक लाल कपड़े की पोटली में बांधकर घर के ईशान कोण में रख दे, इससे शीघ्र ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी। वहीं Business या Job में Income के Sources बढ़ाने के लिए गुरुवार के दिन एक चांदी की डिब्बी में 21 गोमती चक्र को केसर के साथ तिजोरी या Locker में रख दें। घर में पैसा नहीं टिकता है तो घर के चारों कोनों में चांदी की डिब्बी में 11 गोमती चक्र और कमल पुष्प रखें। 

 



चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे।    

आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी। आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे। आपको अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक भाषण को नियंत्रित करना चाहिए। “क्रोध मस्तिष्क के दीपक को बुझा देता है।” अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। Business में Finance संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देना आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा। सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। Students अपनी Study पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक व शारिरिक तनाव।  

Business में सितारों का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है। इस दिन आपको कोई नया Income Source मिल सकता है। आर्थिक आवक को बढ़ाने के लिए Marketing में बदलाव किया जा सकता है। लेकिन Workspace पर कामकाज में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं। आपके और आपके Life Partner के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है। जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा। Students की किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा। “इस दुनियां में सबसे बड़ा योद्धा पिता होता है।” बढ़े वजन के कारण सेहत में बदलाव नजर आ सकता है।

 



चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान सुख मिलेगा। 

Students की महत्वाकांक्षाएं आपको नई सफलता की ओर ले जाएगी। “महत्वकांक्षा के बिना कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता है।” लक्ष्मीनारायण योग बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे। भूमि और वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। राजकीय कामों में बाधाएं आ सकती हैं। Office में Boss और अधिकारियों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे। Workspace पर आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। प्रेम संबंध गहरे होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप पूरी उर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।

 



चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।       

Business में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-विचार करके लेना जरूरी है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें। जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है। ग्रहण दोष के बनने से दिन भर तनाव में रहेंगे। “तनाव इंसान को जिंदा लाश बना देता है।” ग्रहण दोष बनने से सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की कंपनी की कमी महसूस करेंगे। Students के आलसी होने की संभावना है। आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें। संतान की सेहत से से जुड़ा मामला तनाव देगा।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।   

Workspace पर नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं। Business में पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई हुई थी जिन्हें आप रातल पर लाने की Planning बना रहे हैं, तो उसे किसी ओर दिन अच्छे मुहूर्त में करें क्योंकि आज प्रातः 9:13 से रात्रि 9:41 तक भद्रा होने के कारण इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। परेशानियों का हल आप अपनी बुद्धिमता और विवेक से ढूंढ भी लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। “आत्मविश्वास एक बहुमूल्य गुण है, पर अति आत्मविश्वास एक बीमार मानसिकता का प्रतिक है।” धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। Students की कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। 

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा। 

सर्वार्थसिद्धि और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से Import-Export Business में आपके हाथ अचानक कोई बड़ा सौदा लग सकता है। जिससे धन की आवक होगी। साथ ही अपने आसपास कड़ी नजर रखने की जरूरत है। Workspace पर कार्य की Starting में जिस प्रकार से आप उत्साह दिखाते हैं, उसी उत्साह को अंत तक टिकाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है। “रिश्तों की बगियां में एक रिश्ता नीम के पेड़ जैसा ही रखना, जो सीख भले ही कड़वी देता हो पर तकलीफ में मरहम भी बनता है।” Students की अपने Teacher के साथ Bonding शानदार रहेगी। कमर में जकड़न महसूस होगी, Physiotherapy की सहायता जरूर लें।

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर पीले वस्त्र धारण करें, एक पीला वस्त्र बिछाएं, फिर उसमें बेसन के सवा किलो लड्डू 11 रुपए तथा अभिमंत्रित गोमती चक्र और मोती शंख डालकर उसे पांच गांठ लगाए तथा विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाकर सारी सामग्री किसी ब्राह्मण को दान दें।

 

                       आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

                    9314728165, 8955896625 

  

Comments