AAJ KA RASHIFAL | 12 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

12 जुन रविवार


नमस्कार दर्शको!

ध्यान से ज्ञान प्राप्त होता है ध्यान की कमी अज्ञानता लाती है अच्छी तरह जानो क्या तुम्हे आगे ले जाता है और क्या तुम्हे रोके रखता है और उस मार्ग को चुनो जो बुद्धिमत्ता की और ले जाता हो।

 

जो आप सोचते हैं, वो आप बन जाते हैं. जो आप महसूस करते हैं, उसे आओ आकर्षित करते हैं. जिसकी आप कल्पना करते हैं, उसका आप निर्माण करते हैं।

 

अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो मेहनत पर विश्वास करों। किस्मत की आजमाईश जो जुए में होती है।

 

जीवन में शांति चाहते है तो दुसरों की शिकायतें करने से बेहतर है खुद को बदल लें। क्योंकि पूरी दुनिया में कारपेट बिछाने से खुद के पैरों में चप्पल पहन लेना अधिक सरल है।

 

जिंदगी जख्मों से भरी है वक्त का मरहम बनाना सिख लों, हारना तो है ही मौत के सामने पहले जिंदगी से जीना सिख लो।

 

उपाय :-

 तांत्रिक बाधाओं को दूर करने के लिए करें यह उपाय।

रविवार के दिन सरसों के कुछ दाने अपने ऊपर से उसार कर जला दें, इससे सभी नकारात्मक शक्तियों का असर खत्म हो जाएगा। ऐसा आप 7 रविवार नियमित रूप से करें। इसके साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रहें कभी भी रोड पर नींबू-मिर्च या नींबू के टुकड़े पड़े दिखें तो उन पर आपका पैर नहीं लगाना चाहिए।

 

पंचाग :-

आज पुरे दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11:57 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, शिव योग, बुधादित्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा शाम 06:32 के बाद वृश्चिक राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।  

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के बिजनस से होगा लाभ।

Sunday के दिन आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा। विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी। शिव योग का साथ मिलने से बिजनस में आपके अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय बीताना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। दिन लाभदायक रहेगा। कारोबारी लोगों को कुछ अच्छे लाभ होने की संभावनाओं के साथ-साथ कामकाज के मामले में कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा। Sports Person के Practice दौरान चोट लग सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप स्वचछता का पूरा ध्यान रख सकेंगे। “सभी रोगों की एक दवाई घर में रखों साफ-सफाई।” दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से मिलेगा छुटकारा।  

काम से संबंधित कुछ लोगों के साथ व्यवहार बना रहेगा, लेकिन इन्हीं लोगों के जरिए आपको सही मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। काम में आपको सराहना मिलेगी। Business में जो स्थिरता महसूस हो रही है, उसकी वजह से आपको समस्याओं का हल मिल सकता है, लेकिन इसी जगह पर टिके रहने से आपको बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी। वक्त के साथ प्रयत्न भी बढ़ाने होंगे। आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें। दिन समझदारी से बिताएं। आप अपने जीवन साथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। “चिंता चिता समान है इसलिए चिंता नहीं चिंतन करें।” व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें। Students के लिए उपलब्धियों का दिन होगा। दांत दर्द के रूप में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें या मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

सरकारी सेवारत लोगो पर कार्य का दबाव बना रहेगा। Workspace पर विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। संडे के दिन आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियाँ आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धिमता से उसे दूर करने में सफल होंगे। “दुनियां की हर परेशानी आपकी हिम्मत के आगे घुटने टेक देगी।” परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमीओं की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है। Students अपनी Study पर ध्यान देंगे। संतान से सुख मिलेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। Market से Payment Collect करने में कुछ परेशानियों का सामना करने के बाद ही राशि हाथ में आएगी। अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना लाए। लापरवाही की वजह से कोई Deal Cancel हो सकती है।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी। 

Business में आ रही परेशानियों को दुर करने के लिए कुछ समय एकांत में बैठकर अपने जीवन के मापदंडों पर गौर करें। दिन सतर्क रहने वाला रहेगा। कामकाज के मामले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे। नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट ना आने दे। आपका लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया आपके कार्यों में रुकावट डाल सकता है। अपनी इन कमियों मैं सुधार लाएं। खुद के ही अनैतिक कार्यों के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है। आप आध्यात्मिकता की ओर झुकाव हो सकता है। Love-झंझाल में फंसने से Students का इस Sunday के दिन Study में मन नहीं लगेगा। “प्यार मोहब्बत तो सब धोखा है, पढ़ाई करलो बेटा अभी मौका है।” अपनी सेहत का ख्याल रखें। आप अपने बच्चे के कार्यों के कारण परेशान हो सकते हैं। एक स्वास्थ्य विकार आपको परेशान करेगा।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी।

Students अपने Field में दिल लगाकर लगे रहेंगे जिसका फायदा उन्हें आने वाले समय में मिलेगा। Business में आपको केवल अपनी प्रगति पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। दूसरों की प्रगति किस प्रकार से हो रही है, उनके साथ तुलना करने की वजह से आप खुद को ही नाराज कर सकते हैं। जिस तरह से आपकी प्रगति में अन्य लोग शामिल हैं, उसी प्रकार से आपको भी दूसरों की मदद करनी होगी। काम में प्रगति हो सकती है, इस वजह से आत्म विश्वास बढ़ सकता है। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी पर क्रोध आ सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए। “विनम्रता एक अनमोल खजाना है।” आपका पेट खराब होने की संभावना है।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा। 

पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें। इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है, जो आपके और Business के भविष्य को लेकर बेहतर रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी Tender अथवा किसी बड़ी संस्था से Order दिलवा सकते हैं। लंबे समय आप जो चाह रहे थे वो अनफा और वासी योग का साथ मिलने से Office में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते है। कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। Sports Person का व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा। “खूबसूरती नज़रो को आकर्षित करती हैं, लेकिन व्यक्तित्व दिल जीत लेता है।” व्यवसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।

 

वास्तु Segment :-

ठंडा पानी पीने के लिए कई लोग फ्रिज का उपयोग करते हैं। जबकि मिट्टी के घड़े में रखा पानी ठंडा तो होता ही है, साथ ही वास्तु और हैल्थ के लिए भी उत्तम होता है। आपको घर में North दिशा की ओर मिट्टी का घड़ा रखना चाहिए। जो कि हमेशा पानी से भरा रहे, इससे घर से Negativity दूर होती है। साथ ही यदि आप घर में मिट्टी का घड़ा रखते हैं, तो इससे कुण्डली में बुध और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी। कभी भी घर में घड़े को खाली न होने दें।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।

आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन फिर भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। Business में Market से आपको अचानक कोई ऐसी शुभ सूचना मिलेगी कि जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। Property से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है साथ ही किसी Paper पर Signature कर रहे है, तो आप प्रातः 10:15 से 12:15 और दोपहर 2:00 से 3:00 के मध्य करना आपके लिए श्रेष्ठकर रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। ज्ञान और कौशल के लिए कामकाज के मामले में तारीफ सुनने को मिल सकती है। Sunday के दिन परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा। “चित की सभी कामनाएं आशीर्वाद में समा जाती है।” Students के लिए दिन उत्कृष्ट रहेगा।



चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।   

ग्रहण दोष के बनने से Production संबंधी कामों में रुकावट आने की वजह से नुकसान हो सकता है। समय के अनुसार कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है। Marketing संबंधी कामों को भी बहुत सावधानी से करें। Office में आप फालतु की गपशप में समय बर्बाद न करें। “हमारे पास समय सीमित है। इसलिए इसे व्यर्थ कामों में बर्बाद नहीं करना चाहिए। सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाए और आगे बढे।” कामकाज के मामले में आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा। पारिवारिक व्यवस्था सुखद व सामंजस्य पूर्ण रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। Students आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे। इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। मनचाहे तरीके से अपना काम न कर पाने के कारण आप नाराज हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे आप अपने कर्तव्यों को पुरा करेगे। 

जीवन में कभी भी परिस्थितियां एक जैसी नहीं रहती हैं। इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करें। विवाह से संबंधित बातें आगे बढ़ सकती हैं। Sunday पर कहीं बाहर जाने की Planning से दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी आप उनके लिए कोई Gift देकर उन्हें Surprise करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलता रहेगा। वासी और अनफा योग बनने से आपकी Income में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी। लेकिन काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा। दोपहर बाद नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। Students के लिए दिन सामान्य रहेगा। बेहतर स्वास्थ्य को लेकर आपका ध्यान योग-प्राणायाम की तरफ रहेगा। “सब रोगों का एक ही समाधान योग करो सुबह और शाम।”

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में होगी तरक्की।

Students को गुरूवर की बताई राह कामयाब बनाएंगी। “गुमनामी के अंधेरे में था, पहचान बना दिया दुनियां के गम से मुझे, अनजान बना दिया गुरू की ऐसी कृपा हुई, मुझे एक सफल इंसान बना दिया।” Digital Marketing से आप अपने व्यापार को आगे बढाने में सफल होंगे जिससे कुछ लाभ हासिल करेंगे। पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। कामकाज के मामले में आप पर Work-Load ज्यादा होने के बावजुद भी आप अपनी लगन से अपने काम को अंजाम देने में सफलता हासिल करेंगे। आपको अपनी माता और संतानों के कारण लाभ होगा। आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित करेंगे। Partner के साथ परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करें।  आपका स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge।  

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि Career के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है। इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है। साथ ही कर्मचारियों के साथ बैठकर कार्य को देखें। Business में अचानक धन लाभ प्राप्त करेंगे। 10:15 से 12:15 और दोपहर 2:00 से 3:00 के मध्य Office की Meeting में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप के योगदान की सराहना होगी। कामकाज के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। Sunday के दिन धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे। घर की व्यवस्था को लेकर दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। Students अपने Field में मेहनत कर आप दूसरों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे। “Tension के माहौल मे भी मस्त रहने से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।“

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।  

Business में पैसों से जुड़े नुकसान की पूर्ति करने की कोशिश करें। बड़ी मात्रा में पैसों का लेनदेन करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के व्यवहार करते समय सोच-विचार करके आगे बढ़ना होगा। ग्रहण दोष के बनने से कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। कुछ खराब संभावना की कल्पना आपकी Tension बढ़ा सकती है। “Tension अगर ज्यादा करों तो जीवन बर्बाद कर देता है, लेकिन Limit में करों तो Life बना देता है।” आपकी वजह से परिवार को भी पैसों से संबंधित तकलीफ से गुजारना पड़ सकता है। कठिन वक्त में जो लोग आपका साथ देते हैं, उनके लिए अपना व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करें। आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएँ आएंगी। अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें। Students का किसी बात को लेकर अपने Friends से मनमुटाव हो सकता है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगी।

 

Astro-Knowledge

कन्या, तुला, धनु, मकर, कंुभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा कुंकुम व गेहु डालकर ऊँ घृणी सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें।

                                    -समाप्त-

Comments