AAJ KA RASHIFAL | 24 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali


                                          ।।श्रीगणेशाय नमः।।

24 जून शुक्रवार 

नमस्कार दर्शको!


डरपोक बुरे वक़्त में रूककर उसके बीतने का इंतज़ार करते हैं वही साहसी व्यक्ति बुरे वक़्त में भी आगे बढ़ने से नहीं कतराते हैं।


साहसी व्यक्ति कभी भी ना उम्मीद नहीं होता वो हारने के बाद भी जीतने की उम्मीद में प्रयास करता ही रहता है।


वह व्यक्ति जिसकी जेब खाली है परन्तु अनुभव से भरा हुआ है, वह व्यक्ति एक बहुत बड़ा व्यापारी बन सकता है।


पैसों का आभाव आपको आगे बढ़ने से उतना नहीं रोकता जितना अनुभव का आभाव रोक देता है।


एक व्यक्ति अपने जीवन में असफल इसलिए हो जाता है क्यूंकि वह अनुभव से पहले धन प्राप्त करने का प्रयास करता है।


वह व्यक्ति जिसके पास अनुभव नहीं है वह बने बनाए व्यापार को भी नष्ट कर देगा परन्तु वह व्यक्ति जिसके पास अनुभव है वह बिखरे पड़े व्यापार को भी वापस खड़ा कर देगा।


वह व्यक्ति जो अनुभव अर्जित नहीं करना चाहता वह चाहकर भी अपने जीवन में कुछ नहीं कर सकता।


अनुभव उम्र का नहीं अपितु परिस्तिथि का खेल है और जो व्यक्ति बुरी परिस्तिथि में जितनी देर टिक जाता है वह उतना ही बड़ा खिलाड़ी बन जाता है।



उपाय :-

 बनते कार्य बिगड़ रहे है तो करें यह उपाय।

शुक्रवार के दिन पितरों के निमित चावल की खीर बनाकर कौवों तथा गरीबों को खिलाएं। इसके साथ ही नियमित रूप से पीने के पानी के स्थान के पास तेल का दीपक रखें, दीपक को प्रज्जवलित करने के बाद कभी भी सीधे जमीन पर नहीं अक्षत पर रखें।


पंचाग :-

आज रात्रि 11ः12 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः03 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग, मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एंव दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघडिया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।  



चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।      

Workspace पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। आपको मेहनत के नतीजे भी मिलेंगे। इस समय सरकारी नौकरी में महत्वपूर्ण स्थिति बन सकती है। लक्ष्मीनारायण योग के बनने से व्यवसाय में महिलाओं को बेहतरीन कामयाबी मिलने की संभावना है। वित्तीय फैसला लेने या Share Market में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को Dating के अवसर मिलेंगे। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। Students को इसी से पहचान मिलेगी। “Genius बनने का कोई एक Formula नहीं है। Genius बनने के लिए सिर्फ 1% प्रेरणा और 100% कड़ी मेहनत की जरुरत पड़ती है।” असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस और Acidity की समस्या भी बढ़ेगी।



चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।     

ग्रहण दोष बनने से बिजनस Related Travelling या किसी भी प्रकार के आवागमन को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। Workspace पर छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में किसी भी तरह का वैमनस्य ना आने दे। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में ही अपना ध्यान दें। परिवार के वृद्ध आपकी किसी समस्या को हल करने में आपकी मदद करेंगे। आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे। “जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती। मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।” Spots Person Track पर किसी से कहासुनी हो सकती है। साथ ही  शरीर में दर्द के कारण आप मांसपेशियों से संबंधित तनाव से जूझ सकते हैं। किसी करीबी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।



चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।    

पीठ दर्द और कमर की जकड़न अधिक तकलीफ दायक होगी। बिजनस में आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। सुकर्मा योग के बनने से Workspaceपर आप अपने Boss के साथ कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करने में सफल होंगे। घर में उचित वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति किए गए प्रयास के उचित परिणाम हासिल होंगे। कुछ समस्याएं आएगी जिसे आप अपनी बुद्धिमत्ता और तेज कौशल से हल करने में सफल होंगे। “बुद्धि वह आग है जो सम्पूर्ण जगत को अकेले रोशन करने का साहस दिखा सकती है।” बेहतर रेंक पाने के लिए Competitive Students को कड़ी मेहनत करनी होगी। 



चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में होगी तरक्की।   

Students आलसी और कमजोर हो सकते है। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। काम से संबंधित Marketing में बाधा आ सकती है, उसे दूर कर पाएंगे। मानसिक तकलीफ को सुलझाने का मार्ग मिलेगा, लेकिन आपको प्रयास करते रहें। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। “प्रतिकूल परिस्थितियों में कुछ व्यक्ति टूट जाते है जबकि कुछ व्यक्ति इन्हीं परिस्थितियों में Record तोड़ जाते है।”जब तक आपके अंदर की दुविधा दुर नहीं होती, तब तक Partner के साथ चर्चा न करें। आधिक श्रम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। 



चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।    

पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। वासी और अनफा योग का साथ मिलने से Market से उधारी का धन प्राप्त होने में आ रही दिक्कते दूर होगी। कुछ रकम आपको मिल सकती है। दोपहर बाद Order निरस्त होने की भी आशंका है इसलिए नए कामों में दिलचस्पी न लें। कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। किसी को भी अनचाही सलाह न दें। “कितनी भी महत्वपूर्ण सलाह हो बिना मांगे व मुफ्त देना व्यर्थ होता है क्योंकि इंसान को मूल्य के आधार पर ही विषय का महत्व समझ में आता है।”Sports Person के स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। सिर दर्द रह सकता है।



चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।        

बिजनस में कुछ वित्तीय बाधाओं को महसूस करेंगे। नए निवेश को टालना बेहतर होगा। Workspace पर विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी। “जीत और हार दोनों आपकी सोच पर निर्भर होते है। मान लो तो हार है और ठान लो तो जीत।” शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। यह सब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी। ग्रहण दोष के बनने से विवाहित लोगों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है। Students को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।


वास्तु सेगमेट :-

अगर सही तरीके से दिन की शुरुआत करेंगे तो घर में Prosperity के साथ Good-Luck भी साथ-साथ आएगा। सुबह सबसे पहले उठते ही आप अपनी दोनों हथेलियों को देख कर ऊँ कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती! करमूले च गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम मंत्र बोले। क्योंकि हथेलियों में सभी देवी देवताओं का वास होता है। अगर आप अपनी हथेलियों को रगड़ कर अपने फेस पर लगाते हैं तो पूरा दिन आपका सुख-समृद्धि के साथ खूबसूरत गुजरता है। जिस कमरे में आप सोते हैं वहां अगर आप कामधेनु गाय और उसके बछड़े की मूर्ति या प्रतिमा रखें और उठने के साथ ही उन्हें देखें तो यह आपके लिए बहुत शुभ रहता है।



चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के बिजनस से होगा लाभ।      

Workspace पर आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढेगी। जीवन साथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी। व्यापार विस्तार करने की Planning बना रहे है, तो आपके लिए शुभ समय प्रातः 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। “कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती वह संतोष लाती है।” Students की सफलता में परिवार और Teacher की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

   


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा।    

आप घर या कार्यालय के रख रखाव या नवीनीकरण पर भी खर्च कर सकतें हैं। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें। “आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए वही काम करो, जिसमे तुम्हे सबसे ज्यादा डर लगता है।” Students की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। वासी और अनफा योग के बनने से Business Meeting को लेकर विदेश यात्रा बन सकती है। भविष्य में यह यात्रा अति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। Property Dealing भी लाभकारी रहेगी। काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ेंगी।




चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।  

बिजनस में जितनी मेहनत और लगन से आप काम कर रहे हैं, उसका फल तुरंत नहीं मिल पाएगा। इस कारण थोड़ी टेंशन रहेगी। लक्ष्य में थोड़े बहुत बदलाव करना जरूरी होगा। जिस परिस्थिति से आप गुजर रहे हैं, उसके द्वारा आपको क्या सीख प्राप्त हो रही है और इस सीख से व्यक्तित्व में क्या बदलाव आता है, इस बात का अवलोकन करें। Workspace पर भी आपको कड़ी मेहनत और विनम्रता से सफलता की कुंजी प्राप्त हो सकती है। “नम्रता से वह कार्य भी बन जाते हैं, जो कठोरता से नहीं बन पाते है।” Partner अपने जीवन में अधिक व्यस्त रहने की वजह से आपके लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे।Students Study में से कुछ समय निकाल कर संगीत का आनंद लेंगे। गले से संबंधित समस्यां से आप परेशान रहेंगे। 




चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे मॉ की सेहत रहेगी अच्छी।        

ग्रहण दोष के बनने से Market में आपका अकारण ही किसी से कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं। Workspace पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। “जल्दबाजी में लिए गये फैसले हमेशा तकलीफ देते है।” आप में से कुछ को पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में स्नेह और राहत की कमी महसूस होगी। Students अपने Field की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर आपके काम में अवरोध आ रहा है, तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शकर डालें।



चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।     

Sports Person को Suddenly किसी Activity को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। लक्ष्मीनारायण योग बनने से Government Contractors को सरकारी गतिविधियों से बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता और उपस्थिति अनुशासित वातावरण बनाकर रखेगी। बाहरी काम और यात्रा स्थगित रखना उचित रहेगा। Workspace पर आप लंबित Assignment को पूरा कर सकेंगे। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। गुस्से के बजाए शांति और संयम समाधान निकालें। कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है, दिन भर सुस्ती होगी।



चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।   

Partnership Business में आप काफी व्यस्त रहेंगे साथ ही आप किसी नई Activity में Planning कर रहे हैं, तो प्रातः 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। भाग्य आपको कोई महत्व उपलब्धि देने वाला है। इसमें आर्थिक स्थिति भी बहुत ही बेहतर रहेगी। लक्ष्मीनारायण योग के बनने से Workspace पर अचानक कोई नया बदलाव आपके पक्ष में होंगा। कार्यस्थल पर आप अपनी वाणी से आप सहकर्मी को आसानी से प्रभावित कर पाने में सफल होंगे। Competitive Students यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी। जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन दान कर सकते हैं। “प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है, दान से बड़ा कोई कर्म नहीं होता है।” आप बहुत उदारता से पैसा खर्च करेंगे।


Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप प्राणप्रतिष्ठित मातंगी यंत्र का पूजन करे। भोग के रूप में खीर चढ़ाएं। शुक्रवार से जुड़ी चांदी, दूध, दही, इत्र, चावल, मिश्री, सफेद चंदन आदि का दान सूर्योदय के समय करें। 


                       आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

                    9314728165, 8955896625 


Comments