AAJ KA RASHIFAL | 16 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

16 जून गुरूवार



नमस्कार दर्शको!

जितने सकारात्मक आप बनते जायेंगे, उतना ही सफलता के नजदीक आप आते जायेंगे ।

 

अगर आप अभी भी असफल नहीं हो रहे हैं, तो इसका मतलब हैं की आप सफल होने के लिए प्रयास ही नहीं कर रहे है।

 

जो लोग मेहनत का रास्ता नहीं अपनाते, वह अपनी तक़दीर को फिर कभी बदल नहीं पाते।

 

अगर आप लोगो से इज्जत कमाना चाहते हैं तो सर्वप्रथम लोगो को इज्जत देना सीखिए।

 

अगर कोई औलाद सफल हो जाती है तो उसके माता-पिता के जीवन से दुखो का भार कम हो जाता है।

 

किसी भी इंसान का व्यक्तित्व तभी उभर कर सामने आता है, जब वह अपनों से ठोकर खाता है।

 

चेहरा चाहे कितना भी सुन्दर क्यों न हो अगर जुबान कड़वी हैं तो लोग मुंह फेर ही लेते हैं।

 

पहली बार की सफलता हमारी किस्मत पर निर्भर हो सकती है, लेकिन बार-बार की सफलता तो सिर्फ हमारी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम होता है। (A.P.J. Abdul Kalam)


उपाय :- 

पुण्य फलों की प्राप्ति के लिए करें यह उपाय।

सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प ले लें। अगर आप व्रत नहीं कर सकते तो कोई बात नहीं। इसके बाद भगवान विष्णु को धूप, दीप करे। पुष्प और फल अर्पित करे। सोलह सामग्री चढ़ाएं। फिर श्री कृष्ण की आरती करें और जाने अनजाने हुई भूल के लिए भगवान से क्षमा मांगे। संध्या समय में ब्राह्मण को फल का दान करे, दीपदान करे।

 

पंचाग :-

      आज सुबह 09:45 तक द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 12:36 तक पूर्वाषाढा नक्षत्र फिर उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं केम्द्रुम दोष रहेगा। चन्द्रमा शाम 05:54 के बाद मकर राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एंव शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge।  

आप के नेतृत्व में कोई पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्य संपन्न हो सकता है। Relax महसूस करने के लिए परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी योजना भी बनेगी। इससे आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। आपके बच्चे या छोटे भाई-बहन का शिष्ट और संस्कारित रवैया आपको संतुष्ट करेगा। “बच्चों पर निवेश करने की सबसे अच्छी चीज है, अपना समय और अच्छे संस्कार। ध्यान रखें, एक श्रेष्ठ बालक का निर्माण 100 विध्यालय को बनाने से भी बेहतर है।” वासी योग का साथ मिलने से Business में दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। Business Partner से सकारात्मक खबर मिलेगी। Workspace पर आप अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे। Students की ऊर्जा का स्तर High रहने से आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।    

Business में आलस्य की वजह से कुछ कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक समय भी देना पड़ेगा। आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। “मनुष्यों के शरीर में रहने वाला आलस्य ही उसका सबसे बड़ा शत्रु होता है। परिश्रम जैसा दूसरा कोई मित्र नहीं होता क्योंकि परिश्रम करने वाला कभी दुखी नहीं होता है।” Workspace पर आप अपने महत्वपूर्ण कार्य दिन की शुरुआत में ही पूरे करने का प्रयास करें। Students के Career में बढ़त की उम्मीदें तब ही कायम रहेंगी जब वे अपने लक्ष्य को लेकर Alert होंगे। केम्द्रुम दोष के बनने से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के Business से होगा लाभ। 

Students अपने Field में सफल होने के लिए कोशिश करते रहेंगे। “नन्ही सी चींटी जब दाना लेकर दिवार पर चढ़ती हैं, तो सौ बार फिसलती है, आखिर उसकी मैहनत बेकार नहीं होती है, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।” वासी और अनफा योग का साथ मिलने से Business में आप सफलता का सफर जारी रखने मे सक्ष्म रहेंगे। Workspace पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे। नौकरी से जुड़े हुए लोगों को काम की जगह उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अचानक किसी व्यक्ति से उपहार प्राप्त हो सकता है। मित्र की पहचान से विवाह संबंधित Proposal आएगा। सिर में भारीपन महसूस होता रहेगा। अपनी माँ का भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख सकेंगे, ऐसा करके आप अपने सभी जन्म संवार सकते हैं।

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।  

Workspace पर अपने कामों प्रति अधिक सचेत रहेगे। आप सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आप पूरे जोश में मेहनत से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। स्वयं को साबित करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। बच्चों के भविष्य संबंधी कोई Planning बनेगी और निवेश संबंधी कार्य संपन्न होंगे। थकान और बोरियत की एक सामान्य भावना रहेगी। उत्साह से भरपुर होकर आप अपने कार्य को करने के प्रयास में लगे रहेंगे। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। Students को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता। “उत्साह, प्रयास की जननी है, और इसके बिना आज तक कोई महान उपलब्धि हासिल नहीं कि गई है।” सेहत को लेकर सिरदर्द से व्यथित रहेंगे। व्यवसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे साथ ही कुछ नए कार्य करने के लिए आप 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 बजे के मध्य न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा।

Business के नजरिये से समय अनुकूल है। Business संबंधित मामलों में निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी नौकरी वालों की किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। अपने आवेश पर काबू रखें। पति-पत्नी के बीच उचित संबंध रहेंगे। आप प्रबलता से प्रेम और रोमांच जैसे विचारों की तरफ आकर्षित होंगे। घर में किसी अप्रिय चर्चा में शामिल होने से बच सकते हैं। कोई आपत्तिजनक बातें कह सकता है। आपको उस व्यक्ति से बचने की कोशिश करनी चाहिए। आपका साथी आराम देगा। Students अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें। अपने Career को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत नेक रादों के साथ झोंकते रहेंगे। “ताकत के संग नेक ईरादे भी रखना.....वरना ऐसा क्या था जो... रावण हार गया।” खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा पेट खराब रह सकता है।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी। 

केम्द्रुम दोष बनने से आप जरा संभलकर रहें क्योंकि व्यापार व Career के क्षेत्रों में लड़ाई-झगड़े व विवाद देने वाला दिन रहेगा, जिससे आपके कष्ट बढ़े हुए रहेंगे। रोजगार के लिहाज से ये दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। कमजोर और थके हुए रहेंगे। घर की कोई महंगी Electronic वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जिसकी वजह से अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती हैं। आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। “तनाव इंसान को जिंदा लाश बना देता है।” आपकी कोई चुभती बात आपके साथी को नाराज कर सकती है। घरेलु कलह के कारण Students Study नहीं कर पाएंगे, अपनी सम्पूर्ण शक्ति को बटोर कर वे इस प्रतिकूल काल को चुटकी में हरा सकते हैं। कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

 

यंत्र Segment :-

श्री शिव यंत्र

शिव जीवनदाता भी है और संहारकारक भी। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने और उन्हे प्रसन्न् करने के लिए शिव यंत्र लाभकारी है। श्री शिवयंत्र को स्थापित करने और इसकी विधिवत पूजा करने से कई प्रकार के दोष और कष्टों का निवारण हो जाता है। दीर्घायु, स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, आध्यात्मिकता और सभी मनोरथ की पूर्ति हो जाती है। जीवन में आनी वाली सभी बाधाओं को दूर करने के लिए आपको अपने घऱ में श्री शिव यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। श्री शिव यंत्र का लाभ तभी प्राप्त हो सकता हैं। जब इस यंत्र को प्राण प्रतिष्ठा और विधिवत बनाया गया हो। ज्योतिषी द्वारा अभिमंत्रित करके उसे घऱ की सही दिशा में स्थापित करना चाहिए।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।

Business में आ रही कई जटिल समस्याओं को निपटा लेंगे। Career को संभालने के लिए आपके काम के घण्टो की अवधि बढ़ी हुई रहेगी। हालांकि दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे। लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं तो Dedication दिखाने की आवश्यकता है। मार्ग आपको मिलते जाएंगे, लेकिन प्रयास में सतर्कता रखना आपकी जिम्मेदारी है। मन की एकाग्रता भंग हो सकती है, इसलिए खुद को अपने लक्ष्य के बारे में याद दिलाते रहना होगा। विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति से अवसर मिल सकता है। Partner के लिए थोड़ा वक्त निकालकर बातचीत बढ़ाने की कोशिश करें। Students को अपने गुरू या पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए, अनुभवी लोगों की सलाह आपको जिन्दगी के हरेक मोड़ पर जीत दिला सकती है। सर्दी और गले की खराश तकलीफ दे सकती है।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे। 

Students अपने Field पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपके स्वास्थ्य सितारे दुर्बलता और बीमारी का संकेत देते हैं। “बिना स्वास्थ्य जीवन, जीवन नहीं होता, बल्कि यह दुखों और आलस्य की अवस्था होती है।” Business करने वाले नए काम करना शुरू कर सकते हैं उसके सही समय है, प्रातः 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 के मध्य। उत्पादन व विक्रय, कानून के क्षेत्रों से आपके Career के क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिल सकती है। घर परिवार से संबंधित मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। ज्यादा भाग दौड़ की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।

Business में आप एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर Project पर काम कर पाएंगे। “एकाग्रता ही सभी नश्वर सिद्धियों का शास्वत रहस्य है। एकाग्रता से ही विजय मिलती है।” ग्रह स्थिति अनुकूल है। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम समय बना हुआ है आप प्रातः 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। निवेश की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन होगा। सहकर्मियों पर उच्च स्तर का विश्वास भी विकसित कर सकते हैं। Career के प्रति अधिक उत्साहित रहेंगे। घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ हो सकती है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। Competitive Students को भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे दिन भाग्यवर्धक रह सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में शाम तक सुधार संभव है।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे हो सकता है Legal Complication से रहे सावधान।   

केम्द्रुम दोष के बनने से व्यवसाय की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। परंतु फिर भी मेहनत और प्रयास से Career से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। Workspace पर अपने द्वारा किए गए किसी गलत काम का परिणाम भुगतना पड़ेगा। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है तथा अशुभ ख्याल मन में आएंगे। अपनी मनो स्थिति पर काबू रखें। खर्च करते समय अपने बजट का भी अवश्य ध्यान रखें। वरिष्ठों का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें क्योंकि घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है। “माचिस किसी दूसरी चीज को जलाने से पहले खुद को जलाती है, गुस्सा भी एक माचिस की तरह है, यह दूसरों को बर्बाद करने से पहले खुद को बर्बाद करता है।” Students जितनी सफलता की उम्मीद लगाए बैठे है उतनी उन्हे नहीं मिलने से वो तनाव में रहेंगे।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करेंगे 

जीवन के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे। परिवार से संबंधित बातों में जरूरत से अधिक उलझे रहने से बचें। विवाह से संबंधित निर्णय मन के अनुसार होने की वजह से आनंद और समाधान मिलेगा। Business में महत्वपूर्ण बातों की तरफ जाने-अनजाने में आपका ध्यान भटक सकता है। काम की जगह लोगों के साथ बात ठीक से न होने की वजह से कुछ अवसर आपसे छीन सकते हैं। Workspace पर आप अपने कार्य पर ध्यान दें आप फालतु की बातों और राजनीति से दूरियां बनाकर रखें। Students उन लोगों के साथ चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है। “ज्ञान बातों से नहीं ढुंढा जा सकता, ज्ञान प्राप्ति की बात कहना लोहे के चने चबाने समान है, ईश्वर कृपा से ही वह प्राप्त होता है।” आपको स्वास्थ्य समस्या विकसित होने या घायल होने की संभावना है।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में होगी तरक्की।

अनफा योग का साथ मिलने से Business के अलावा कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं, इस से संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। Business में दिन शानदार रहेगा। Order के बढ़ने के Chances बन सकते है। Career में उन्नति की और बढ़ेंगे। किसी नजदीकी मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी, और बहुत अधिक सुकून भी मिलेगा। आपको अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। साधारण और संतोषजनक दिन बीता पाएंगे। सभी प्रकार की खुशहाली के संकेत हैं। आपके माता-पिता या ससुराल वाले आपके लिए आशीर्वचन कहेंगे। अपना सामान सावधानी से रखें। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सकून बना रहेगा। Students चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे। “जो कोशिश करेगा उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।”

 

Astro-Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप आप तुलसी के पौधे में जल अर्पित करके 11 दीपक प्रज्जवलित करें तथा इसके समक्ष लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।


         आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

              9314728165,8955896625

 

 

Comments