AAJ KA RASHIFAL | 17 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

17 जून शुक्रवार

 


नमस्कार दर्शको! 

विफलता और सफलता एक सिक्के के दो पहलू है आपके हिस्से में जो भी आए उसे स्वीकार कर एक बार और प्रयास करें।

 

विश्व में आज तक एक भी ऐसा सफल व्यक्ति नहीं जो कभी विफल ना हुआ हो।

 

अच्छे वक़्त में भले ही अपनों के साथ ना बैठें पर बुरे वक़्त में ज़रूर अपनों के साथ खड़े रहे।

 

ज़िन्दगी ख़त्म हो जाती है पर इंसान का स्वार्थ कभी ख़त्म नहीं होता।

 

इंसान की पहचान उसके किरदार से होती है कपड़ों से नहीं।

 

श्रेष्ठता किसी इंसान को निचा दिखा कर प्राप्त नहीं होती अपितु सबको सम्मान देकर मिलती है।

 

दान हर व्यक्ति को करना चाहिए क्यूंकि उसकी स्थिति सदैव किसी न किसी व्यक्ति से तो अच्छी होती है।

 

अतीत अच्छा हो या फिर बुरा उसका प्रभाव आपके भविष्य पर नहीं पड़ना चाहिए।


उपाय :- 

बच्चें की सेहत हो रही बार-बार खराब तो करें यह उपाय।

शुक्रवार के दिन एक काला धागा लेकर उसमें ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 1 माला जाप करते हुए थोड़ी-थोड़ी दूर पर 7 गाठें लगाकर उस धागे को बच्चे के गले में पहना दे। इससे बच्चे का स्वास्थ्य धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा।

 

पंचाग :-

      आज सुबह 06:10 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज सुबह 09:55 तक उत्तराषाढा नक्षत्र फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, ऐन्द्र योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। एन्द्र योग के बनने से पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी। किसी खास कर्मचारी के अचानक चले जाने से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगे। Workspace पर सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। “सपनों को पूरा करने में इतना व्यस्त हो जाओ कि आपको दुखी होने का भी समय ना मिले।” प्रेमी प्रेमिका के मध्य गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। Students को Parents के द्वारा कहीं गई बातों से राह चुनने में मुश्किल नहीं आएगी।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।  

Workspace पर आप अपने कार्यों कें प्रति अधिक सचेत रहेगे। आपकी ऊर्जा का स्तर High रहेगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं, इससे संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सकून बना रहेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा। किसी जटिल Disease को लेकर आप तनाव में रहेंगे। वासी योग के बनने से Students अपने Field में चुस्त, जोश और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे। “यह आसमान भी उतर आएगा जमीन पर, बस इरादो में जीत की हुंकार होनी चाहिए।” सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यवसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे। अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।     

Business करने वाले आलस्य की वजह से कुछ कामों को पूरा करने के लिए अधिक समय भी देना पड़ेगा। “थोड़ा सा आलस्य जीवन के खूबसूरत कल को खो देता है, थोडी सी मेहनत जीवन में महत्वपूर्ण कल लेकर आता है।” सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। Risk वाले कार्यों से दूर ही रहना उचित है। अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें। Workspace पर आपके काम सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं। आप कठोर और अप्रिय शब्द बोल सकते हैं जो आपके माता-पिता को नाराज कर सकता है और आपके जीवनसाथी को चोट पहुंचा सकता है। Students किसी Confusion में रहेंगे, जो कि उनके लिए अनुचित है। सेहत को लेकर दिन सामान्य नहीं रहेगा।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे। 

Students के लिए दिन भाग्यवर्धक रह सकता है। अनफा और वासी योग के बनने से Business में आपको बार-बार प्रयत्न करते रहने की आवश्यकता होगी। व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों को अपने काम के बदले में कितना मुनाफा प्राप्त हो रहा है, इस बात पर ध्यान देकर काम करना होगा। Workspace पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा और समय बहुत सही ढंग से खर्च होंगे। संतान का कोई कार्य आपके मन को संतुष्टि देगा। युवा वर्ग को अपने जीवन से संबंधित सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। Partner के स्वभाव को जानने की कोशिश करें। पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरते। “पहले रखों स्वास्थ्य का ध्यान फिर करों सारे काम।”

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से मिलेगा छुटकारा।  

Business में आपको मेहनत के मुताबिक अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इससे कार्य क्षमता बढ़ेगी। व्यवसाइयों की उन्नति बनी हुई रहेगी। लेकिन आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खोने की संभावना है। अपना सामान सावधानी से रखें। Workspace पर आपको अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे। आपके व्यक्तित्व में भी और अधिक निखार आएगा। अपनी संतानों के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगें। Students चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे। “चिंता ने चीता से जाकर कहां कि तू तो मुर्दो को जलाती है। मूझे देख मैं तो जिन्दों को जलाती हूं।” जोड़ों के दर्द से आपको आराम मिलेगा। नयें वस्त्र धारण करना, रत्न, आभूषण पहनना आज के दिन शुभ होता है। नयें कार्य की शुरूआत, नाटक, फिल्म, संगीत, Theater आदि से सम्बन्धित कार्य करना।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।

पति-पत्नी के बीच कुछ उदासीनता रह सकती है। विवाहोत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना ले। और अपने परिवार पर ही ध्यान दें। एन्द्र योग के बनने से व्यवसाय में कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी। परंतु आप अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य पर ही ध्यान दें। Career को संभालने के लिए आपके काम के घण्टों की अवधि बढ़ी हुई रहेगी। Students को दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे। आपको अपने पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए। “किसी की सलाह से रास्ते जरूर मिलते है पर मंजिल तो खुद की मेहनत से ही मिलती है।” स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।

 

यंत्र सेगमेट :-

दुर्गा बीसा यंत्र

श्री दुर्गा सप्तशती के अध्याय 4, श्लोक 17 के अनुसार यदि अभिमंत्रित दुर्गा बीसा यंत्र की प्रति दिन पूजा की जाए तो आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है। ये यंत्र भगवती दुर्गा शक्ति का रूप हैं, सभी देवताओं ने मिल कर अपने अस्त्रों-शस्त्रों से जिस शक्ति को प्रकट किया है उसी शक्ति पुंज का नाम दुर्गा है। लक्ष्मी, सरस्वती, कालिका का रूप है जिसके प्रभाव से बुद्धि, वाणी, ऐश्वर्या, प्रतिष्ठा और बल का आशीर्वाद मिलता है। अपने दुकान के गल्ले में या किसी विशेष कार्य पर जाते समय अपनी परी जेब में रख कर ले जाने से विशेष रूप से सफलता की प्राप्ति होती है। व्यापारियो को बिक्री की वृद्धि, कार्य बंधन खोलने और चुनाव में जीत की कामना के लिए सिद्ध दुर्गा बीसा यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। यह यंत्र दिव्य ऊर्जा का प्रतीक है। इसके नियमित पूजन से शत्रुओं का नाश, विजय, सौभाग्य की प्राप्ति, सुख-समृद्धि और लड़कों के विवाह में आ रही सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे आज दुर्गा माँ को याद करे। 

Business में बढ़त की पूरी उम्मीदें कायम रहेंगी पर आपको उसके लिए पूर्ण समर्पित रहना होगा। पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें। Workspace पर कामकाज के बारे में कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी मानहानि का कारण बन सकती हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आए, और अपने विवेक और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। Students को अपने आलस्य को दूर करना होगा और सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। “आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।” अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

Workspace पर आप किसी व्यक्ति से केवल व्यक्तित्व की वजह से आकर्षित हो रहे हैं, उनके स्वभाव और विचारों को भी जानने की कोशिश करें। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इस कारण मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर करेंगे। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर न होने दें। आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिल सकती है। परिवार में आपकी बातों का सभी समर्थन करेंगे। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। “ख़ुशी तब होती है जब आप जो सोचते है, आप जो कहते है, और जो करते है, उसमें सामंजस्य होता है।” Students अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। Business में कुछ कामों को आपके द्वारा टालने की कोशिश की जा सकती है। व्यापार से संबंधित की गई यात्रा सफलता दिलाएगी।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ। 

व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने के लिए समय 7:00 से 8:00 बजे के मध्य अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग ही रहेगा। अपने Career को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे। जो लोग घर से काम करते हैं, वे वित्तीय मोर्चे पर बहुत अच्छा करेंगे। काम के साथ सब अपना भी ध्यान रखना जरूरी है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर Dinner का Program अवश्य बनाएं। Students अपने प्रतिद्वन्दियों को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहे। मोटापा आपकी सेहत के लिए समस्या बन सकता है। “जिन्दगी की दौड़ में सेहत का ख्याल रखिए। ऐसा न हो कि आप पीछे रह जाएं और पेट आपसे आगे निकल आएं।”

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित। 

व्यवसाय संबंधी नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का प्रातः 8:15 से 10:15 और दोपहर 1:15 से 2:15 बजे के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। Property संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। Workspace पर आप उन लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है। अपने जीवन के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे। “चिंता एक काली दीवार की भांति चारो ओर से घेर लेती है, जिसमें से निकलने की फिर कोई गली नहीं सूझती।” आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं। Practice के दौरान Sports Person सतर्क रहें चोट लगने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य समस्या विकसित होने या घायल होने की संभावना है। आपको परहेजी खाना खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए।

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगा खर्च रहे सावधान।   

Business में सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं। जल्दबाजी में किए गए कार्यो के कारण हानि भी भुगतनी पड़ सकती है। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वही आपके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है। जिससे आपके कष्ट बढ़े हुए रहेंगे। इस दिन आप कुछ कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे। “स्वाद और विवाद दोनों को छोड़ देना चाहिए स्वाद छोड़ो तो शरीर को फायदा, विवाद छोड़ो तो संबंधों को फायदा।” आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। आपकी आक्रामक बात आपके साथी को नाराज कर सकती है। Students जितना चाहते हैं, उस किस्म की सफलता न मिलने से चेहरे पर उदासी छा जाएगी। आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।  

Workspace पर आपके आसपास के लोगों की वजह से मन पर बोझ बढ़ सकता है, इस कारण कई सारे निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। दूसरों की राय को महत्व जरूर दें, लेकिन उसका असर अपने निर्णय पर किस हद तक होने देना है, यह भी तय करना होगा। व्यापार के प्रति अधिक उत्साहित रहेंगे। एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर Project पर काम कर पाएंगे। निवेश की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन होगा। घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ होगी। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित Infection हो सकता है। Students अपने Field में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। “हमारी आंखें भी वहीं लोग खोलते है, जिन पर हम आंख बंद करके विश्वास करते है।”

 

Astro-Knowledge

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप प्रातः स्नानादि से निवृत होकर नित्य “ऊँ द्रां द्रीं द्रौ सः शुक्राय नमः।” मंत्र का जप, एक माला 108 बार अवश्य करें।

        आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

9314728165, 8955896625 

 

 

Comments