AAJ KA RASHIFAL | 11 June आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

11 जुन शनिवार

नमस्कार दर्शको!

उपाय :-

शनि दोष को दूर करने के लिए करें यह खास उपाय।

शनि मंदिर मे सरसों के तेल में कुछ दाने तिल के डालकर दीपक प्रज्वलित करें। मूंगे की माला से ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का 3 बार जाप करें। घर आते समय काले तिल, काली दाल, काले वस्त्र दान करें। अपने पिताजी के लिए पेन, शॉल उनकी जरूरत की वस्तु कुछ गिफ्ट लेकर घर जाए।

 

पंचाग :-

आज पुरे दिन द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा। ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, परिध योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकता है मनमुटाव।

सर्वार्थसिद्धि योग बनने से व्यवसायी लोगों को सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है। साझेदारों के बीच समझ बढ़ेगी। कुछ सकारात्मक सुनेंगे। आपको अपनी इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता दोनों बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। Career से संबंधित नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। Workspace पर आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। Weekend पर दोस्तों से मदद मिल सकती है। Relationship ठीक-ठाक बना रहेगा किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव नहीं रहेंगे। आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है। आप एक महत्वपूर्ण पेशेवर परियोजना के बारे में निश्चिंत रह सकते हैं। Students के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दान पर कुछ व्यय हो सकता है। “कोई भी व्यक्ति देकर कभी गरीब नहीं बना।”

 


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।  

नौकरी में अपना Target हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। नजदीकी संबंधियों तथा मित्रों के साथ Get-Together संबंधी मनोरंजक Program भी बन सकता है। सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है। कुछ लोगों को घर से काम करते रहना पड़ेगा। Students को छोटे भाई बहन की तरफ से कुछ फायदा हो सकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। Partnership Business मे कुछ नया करने की Planning बना रहें हैं, तो दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य उस कार्य को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।

Business में ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई रहेगी जिससे दिन आपके लिए अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। किसी नए Business की Planning बना रहे हैं या कुछ नया करने की आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें। आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। Planning बना रहें है, तो दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकुल रहेगा। कोई भी कार्य करने से उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करने से यह कार्य सुगम हो जाएंगे। धन प्राप्त होने की संभावना है। लेकिन आपका खर्च अधिक रहेगा। यदि नौकरी की तलाश में है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। “एक नदी अपनी ताकत से नहीं बल्कि अपने सतत प्रयास के कारण चट्टान को काटकर अपना रास्ता बना लेती है।” Students के व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आपके Favor में रहेगा।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ की सेहत रहेगी अच्छी। 

Business में मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अनहोनी होने से मन व्यथित रहेगा। आपके Plan Fail हो सकते है। आपके खर्चे बढ़ सकते है। Workspace पर ध्यान रखें कि बिना अनुभव के कोई भी कार्य ना करें। नौकरी करने वाले लोगों का काम बढ़ सकता है। साथ काम करने वाले और दोस्तो से मदद नहीं मिल पाएगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ग्रहण दोष के बनने से आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है। आपकी जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार करते हैं। “मैं श्रेष्ठ हूं यह आत्मविश्वास है, लेकिन सिर्फ मैं ही श्रेष्ठ हूं यह अहंकार है।” अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है। Students को अपने Field में सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

Workspace पर आपके कार्य अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो। “भावकुक्ता इंसान को दिमाग से सही निर्णय लेने नहीं देती है, और भावुक्ता से लिए गए निर्णय से कई बार जीवन में पछताना पड़ सकता है।” वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भावनाओं और प्यार का इजहार करेंगे। Weekend पर कुछ बातों की चर्चा करते समय पार्टनर के सामने हिचकिचाहट महसूस हो सकती है, फिर भी खुलकर बोलने की कोशिश जरूर करें। Students आसानी से आगे बढ़ेंगे और कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। कभी-कभी अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। Business से संबंधित छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे। 

Students को कुछ जटिलताओं से जूझना पड़ेगा। Business में इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। प्रयासरत युवाओं को अपने Career से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। अनफा योग का साथ मिलने से नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं। कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन भी लगेगा। Office में अधिकारियों से मतभेद दुर होंगे। “कभी भी किसी से कितना भी मतभेद हो क्यों न रहे, कोशिश यह रखना कि बाते होती रहें।” इस Weekend पर रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।

 

वास्तु Segment :-

अक्सर घर-परिवार को किसी ना किसी तरह का Stress, दुःख, चिंताएं, बीमारियां घेर लेती हैं, Family Members समझ नहीं पाते हैं कि आखिर समस्या क्या है? ऐसे में घर के वास्तु में कुछ खास बातों का ख्याल रखकर Life में खुशियां हमेशा के लिए लाई जा सकती हैं। ध्यान दें कि आपके घर का उत्तर पूर्व कोना टूटा-फूटा हुआ न हो। इससे उन्नति में रुकावट, संतान व धन संबंधी चिंता हो सकती है। अगर ऐसा है तो जल्दी ही Renovation करवाएं। वहीं घर के उत्तर-पूर्व में Toilet होगा तो आपके परिवार को बीमारियां घेर लेती हैं। उत्तर-पूर्व में यदि सीढ़ियां हैं तो स्वास्थ्य व धन की हानि हो सकती है या इस कारण चिंता बनी रह सकती है। पूरे घर के पानी की निकासी उत्तर-पूर्व में होनी चाहिए। इससे आप व्यर्थ के तनाव से बचे रहेंगे। उत्तर-पूर्व में तुलसी या किसी पुष्प का पौधा रख सकते है इससे तनाव दूर होगा।

 


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित।

आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए। Business में संपर्क सूत्रों और Public Relation को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। Production के साथ-साथ Marketing पर भी ध्यान दें। कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। बुधादित्य और वासी योग के बनने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, साथ ही कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। Sports Person को Practice के दौरान अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक बोलचाल को नियंत्रित करना चाहिए। “क्रोध मुर्खता से Start होता है और पछतावे पर End होता है।”

 


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।   

Business में किसी की भी Planning पर अमल करने से पहले उस पर उचित सोच विचार अवश्य कर लें अन्यथा कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। इस समय कोई भी यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। ग्रहण दोष के बनने से सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे। आप कल्पना करेंगे जैसे कि कुछ बुरा होने वाला है और दूसरों को भी तनाव दे सकते है, ऐसा करने से बचें। आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुःखी कर सकती है। घर में सामंजस्य कम रहेगा। Students को अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा। “नकारात्मकता से बचिए क्योंकि सोच के साथ सकारात्मक परिणाम बहुत कम मिलता है।” आपको Acidity और अपच होने की संभावना है।

 


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडे भाई से मिलेगी खुशखबरी। 

नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। Business में कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। सफलता जरूर मिलेगी। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने फैसले को ही मानें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की निराशा दूर होगी। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इस Weekend आप परिवार में आ रही कुछ परेशानियां को खत्म करने में सफल होंगे। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए आप दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य करते है, तो आपके लिए दिन बेहतर निकलेगा। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। Students फालतु और बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। “आपका वक्त सीमित है इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीने में बर्बाद मत करें।” पेट दर्द हो सकता है।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।

पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परंतु संतान की गतिविधियां और संगति पर नजर रखना जरूरी है। वरना किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। Partnership संबंधी व्यवसाय में अभी परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा। “नसीब वाले है जिनके सर पर पिता का हाथ होता है, जिद्द भी पूरी होती है अगर पिता का साथ होता है।” युवाओं को Job की Placement संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। भाग्य पक्ष में होने से Students के जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। वायु विकार व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।

 


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social-Life रहेगी अच्छी।  

Students के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। वासी और बुधादित्य योग के बनने से Business में पैसों की आवक बढ़ती हुई नजर आ रही है, आपके द्वारा निवेश करने के लिए प्रयास भी बढ़ाए जाएंगे। इस निवेश से आप खुद को आर्थिक रूप से स्थिर बनाने की कोशिश करेंगे। Office की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेगी। सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। “यह सोचने की बजाय कि आप क्या खो रहे है, ये सोचने का प्रयास करें कि आपके पास ऐसा क्या है जो बाकी सभी लोग खो रहे है।” आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दंपतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

 


चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।  

Business को ध्यान में रखते हुए Market में बिना मतलब किसी से भी ना उलझे। तथा अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखें। ग्रहण दोष के बनने से आपके नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। दिन भर तनाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। Workspace पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा। जीवनसाथी की दिल से Company की कमी महसूस करेंगे। आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें। Students के आलसी होने की संभावना है। “अलसस्य कुतो विद्या, अविद्यस्य कुतो धनम्। अधनस्य कुतो मित्रम्, अमित्रस्य कुतः सुखम्।। आलसी इन्सान को विद्या कहाँ? विद्याविहीन को धन कहाँ? धनविहीन को मित्र कहाँ? और मित्रविहीन को सुख कहाँ?” सेहत गड़बड़ रहेगी।

 

Astro-Knowledge

कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

 

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप काले आसन पर बैठकर शनि के मंत्र जाप “ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।” का जाप कम से कम एक माला करें।

-समाप्त-

 

 

Comments