कन्या राशि April 2018 || Suresh Shrimali

कन्या राशि 


इस माह का गुरू मंत्रः- इस महीने आप अपने माता-पिता को थोड़ा समय दें, उनकी बात सुने और समझे क्योंकि इस दुनिया में बिना स्वार्थ के सिर्फ माता-पिता ही प्यार करते हैं।

बिजनस एंड वैल्थः- बिजनस हाउस के लाॅर्ड गुरू 2दक हाउस में विराजित है। बिजनस हाउस में सूर्य-बुध बुधादित्य योग बना कर विराजित है। मंगल की चैथी व राहु की नौंवीं दृष्टि बिजनस हाउस पर है। धन भाव 2दक हाउस के लाॅर्ड शुक्र 18 अप्रैल तक 8जी हाउस में विराजित रहंेगे। 19 अप्रैल से मंथ एण्ड तक भाग्य भाव में आकर धन भाव से षडाष्टक दोष बना कर विराजित रहेगे। 18 अप्रैल तक शुक्र की सातवीं दृष्टि धन भाव 2दक हाउस पर है। इनकम हाउस के लाॅर्ड चन्द्रमा 22 व 23 तारीख को राहु के साथ इनकम हाउस में ग्रहण दोष बना कर विराजित रहेगे। केतु की सातवीं व मंगल की आठवीं दृष्टि इनकम हाउस पर है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के नाम पर हाल में शुरु किया गया कोई भी व्यवसाय या निवेश आपको अच्छा लाभ प्रदान करेगा। चल-अचल सम्पत्ति के सौदे, आभूषण और शेयर इत्यादि के द्वारा अच्छे धन कमाने के अवसर आपके सामने आएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग, रेस्ट्रोरेंट, अग्नि सम्बन्धी कार्य, प्रिंटिंग, यंत्रों से जुड़ा कार्य, गारमेंट्स, आयात-निर्यात, खाद्य सामग्री, से सम्बंधित कार्य करने वाले लोगों को काफी धन लाभ होने की सम्भावना है। आकस्मिक लाभ की संभावनाएं भी बन रही है। यदि पार्टनशिप की सोच रहे है तो रहे सावधान। दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद ही डील करें।
सपनों के बिना आपका जीवन उद्देश्यहीन होता है और अगर सपने देखें तो उन्हें पूरा करने का अथक प्रयास करें। आपके सपने और उनको पूरा करके ही आप सफल बिजनेस मैन बनकर जीवन को सार्थक बना सकते हैं।

महिलाएं और फैमिलीः- पति भाव के लाॅर्ड गुरू 2दक हाउस में विराजित है। पति भाव में सूर्य-बुध बुधादित्य योग बना कर विराजित है। मंगल की चोथी व राहु की नोवीं दृष्टि पति भाव पर है। पति से सुख के भाव के लाॅर्ड मंगल 4जी हाउस में शनि के साथ अगांरक दोष बना कर विराजित है। गुरू की सातवीं दृष्टि 8जी हाउस पर है। माता से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। घर गृहस्थी का भरपूर आन्नद मिलेगा। इस महीने घरेलू तौर पर यह समय आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आप में गूढ़ विद्या व जीवन के रहस्यों को जानने की जिज्ञासा पैदा होगी। आप आध्यात्मिक गुरु की शरण में जा सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से जुड़े कुछ खर्चे संभव हैं। बड़े भाई को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। घर में विवाह से जुड़ा कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की सम्भावना है। संतान की शिक्षा निर्बाध गति से चलती रहेगी मगर उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। इस समय आप मौज मस्ती, शौक पूर्ति, भोग-विलास और मनोरंजन के पीछे काफी धन खर्च करेंगे। धार्मिक आस्था के प्रति लगाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली की स्थिति रहेगी। प्रणय संबंधों में कटुता आएगी। इस महीने अकेलापन खत्म हो सकता है और रिश्तों में मजबूती आएगी। अपनी जिम्मेदारियांें का दायरा भी बढ़ सकता है।
आप अपने सास-ससुर का सम्मान करें, उन्हें अपने माता-पिता जैसे ही समझें। ऐसा करने से आपके पति के मन में आपके लिए प्यार और इज्जत पैदा होगी। घर के माहौल को हमेशा अच्छा बना कर रखें ताकि जब भी पति घर आएं तो उनका मन खुश हो जाए।

विद्यार्थी और संतान सुखः- 5जी हाउस के लाॅर्ड शनि 4जी हाउस में मंगल के साथ अगांरक दोष बना कर विराजित है। 5जी हाउस में 9 व 10 तारीख को चन्द्रमा-केतु के साथ ग्रहण दोष बना कर विराजित रहेगे। राहु की सातवीं दृष्टि 5जी हाउस पर है। विद्यार्थी इस समय बड़ी ही अनिश्चतता भरी स्थिति से गुजर सकते हैं। क्या पढ़ें, कहां से शुरुआत करें अथवा शिक्षा की शिड्यूलिंग किस तरह से करें, इसे लेकर घोर कशमकश में रहेंगे। मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ना ही सही होगा। पढ़ाई से संबंधित शार्ट ट्रैवल करते समय मुसाफिरी के दौरान जरा एलर्ट रहें। छोटी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।   
रात को पढ़ने की जगह सुबह जल्दी उठकर पढ़ने का अभ्यास करे। सुबह हमारा उपदक तिमेी होता है जिससे याद किया गया कोई भी जवचपब जल्दी याद हो जाता है।      

हैल्थ एंड एनिमीः- 6जी हाउस के लाॅर्ड शनि 4जी हाउस में मंगल के साथ अगांरक दोष बना कर विराजित है। शनि की तीसरी व गुरू की पाचवीं दृष्टि 6जी हाउस पर है। 14 अप्रैल तक 6जी हाउस पापकर्तरी दोष मध्य। इस माह आप खूब अच्छा स्वास्थ्य पा सकते हैं। आपमें उमंग, उत्साह और स्फूर्ति की मात्रा अच्छी रहेगी। दूर स्थान पर स्वजनों के साथ समय बिताने का प्रसंग बनेगा जो आपके मन के उल्लास को बढ़ाएगा। आप तंदुरस्ती और मानसिक शांति के लिए व्यायाम और आध्यात्म का सहारा ले सकते हैं। अपनी आँखों के प्रति अलर्ट रहे, पेट संबंधित बीमारियाँ हो सकती हैं। वहीं माता जी के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। 
ऋतु के मुताबिक हो जाना प्रकृति का नियम है परिवर्तन, इससे प्रकृति हमें यह सन्देश देती है कि अब हमें भी प्रकृति के हिसाब से खुद को परिवर्तित कर देना चाहिए। सर्दी, गर्मी और बरसात प्रकृति में जब ऋतु परिवर्तन होता है तब हमें भी खुद में परिवर्तन के लिए तैयार रहना चाहिए। 

जाॅब और प्रोफेशनः- 10जी हाउस के लाॅर्ड बुध 7जी हाउस में सूर्य के साथ अगांरक दोष बना कर विराजित रहेगे। मंगल की चोथी, सातवीं दृष्टि 7जी हाउस व 10जी हाउस पर है। गुरू की नोवीं दृष्टि 10जी हाउस पर है। राहु की नोवीं दृष्टि 7जी हाउस पर है। जोखिम भरे कार्यो को करने से भी लाभ प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति-विशेष के दिलों दिमाग पर आप छाये रहेगें। बैंक कर्मियों को अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखने होंगे। करियर के मामलों में समय अच्छा है। टारगेट की समस्याएं दूर होंगी। बेरोजगार लोगों को थोड़ी कोशिश के बाद रोजगार मिल सकता है। रोजगार को लेकर मन में चल रही आशंकाएं खत्म हो सकती हैं। करियर के लिहाज से ये समय सामान्य हो सकता है, लेकिन फिर भी कोशिश करते रहें। उचित मार्गदर्शन मिल सकता है। उसका फायदा उठाएं। तभी आगे जाकर सफलता मिलेगी। इनकम में वृद्धि के मकसद से ठोस कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ेंगे। नया साहस करने हेतु आपका उत्साह बढ़ेंगा। किसी नई कंपनी में ज्वाइन हो सकते हैं। हालांकि, हाल में किए गए कार्यों का लाभ त्वरित रूप से नहीं मिल सकेंगे। यदि प्रतिफल अपेक्षा से कम मिले तो भी परिश्रम करना नहीं छोड़ें। 
  खुद को अपडेट रखंे, बदलते तकनीकी युग में जहाँ रोज नए-नए बदलाव आते जा रहे है, वही हर कंपनी भी अपनी तकनीक को अपग्रेड करने में लगी है तो आपको चाहिए की आप बड़े खुले दिल से नयी तकनीको को सीखे, कुछ भी नया आये तो उसकी खबर रखनी चाहिए, इससे आपको अपडेट माना जायेगा।  

Comments