मेष राशि April 2018|| Suresh Shrimali

मेष राशि

इस माह का गुरू मंत्रः- आप इस महीने खुशी के लिए काम करोगे तो खुशी नहीं मिलेगी, मगर खुश होकर काम करोगे तो खुशी अवश्य मिलेगी। 

बिजनस एंड वैल्थः- व्यापार भाव में देवगुरू बृहस्पति और खुशी की बात हैं व्यापारेश शुक्र की 18 अप्रैल तक व्यापार भाव पर ही दृष्टि है जो कि अति शुभ है और तो और सूर्य 14 अप्रैल को आपकी राशि में उच्च के होकर सांतवी दृष्टि से व्यापार भाव में देेखेंगे जो कि आत्मविश्वास भर देंगे। लेकिन व्यापार के कारक बुध इस माह नीच के ही रहेंगे। 19 अप्रैल से शुक्र धन भाव में स्वग्रही हो जाएंगे। शनि की तीसरी दृष्टि इनकम हाउस पर शुभ। मंगल की 4 दृष्टि खर्च भाव में होने से खर्च बढेगा। केतु की पांचवी दृष्टि धन भाव पर है। 14 अप्रैल तक इनकम हाउस पापकर्तरी दोष मध्य। बिजनेस को लेकर आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम मेहनत से आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा। किसी वारदात की आशंका है, अतः सावधान रहे और अपने बिजनेस से जुड़े राज किसी से शेयर न करे। इस मंथ आपको सफलता प्राप्त करने लिए कठिन मेहनत करनी होगी। तब कहीं जाकर बिजनस में वृद्धि होगी और आप आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे व आप राहत की साँस लेंगे। शत्रुपक्ष आपके सामने हार जाएंगे। मेडिकल, माइनिंग, खनिज क्षेत्र व प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा काम करने वाले व्यवसायी को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। इस महीने आप संभव हो तो यात्रा नहीं करें। भाग्य भरोसे न बैठे कर्म करे और अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दंे। 
      
महिलाएं और फैमिलीः- पति भाव में देवगुरू बृहस्पति और खुशी की बात हैं पति भाव के लाॅर्ड शुक्र की 18 अप्रैल तक पति भाव पर ही दृष्टि है जो कि अति शुभ है और तो और सूर्य 14 अप्रैल को आपकी राशि में उच्च के होकर सांतवी दृष्टि से व्यापार भाव में देेखेंगे जो कि आत्मविश्वास भर देंगे। पति से सुख के लाॅर्ड मंगल भाग्य भाव में शनि के साथ अंगारक दोष बना कर विराजित रहेगे। राहु की पांचवीं दृष्टि पति से सुख के भाव पर है। परिवार से संबंधों को लेकर यह समय ज्यादा अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा है। कार्यक्षेत्र में बिजी रहने के कारण आप परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। जिसके चलते आप घर से दूर रह सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु आपकी संतान की विदेशगमन करने की भी संभावनाएं हैं। वहीं आपके घर के बजट में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु परिवार या मित्रों के साथ आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं। संतान के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है।  
  आपके हस्बैंड किसी टॉपिक पर आपसे बात करें तो आप उनकी बातो पर गुस्सा करने के बजाय उनकी बातो को समझने की कोशिश करे, गुस्से में कई बार लोग पता नही क्या-क्या बोल देते हैं इसलिए ठंडे दिमाग से अपने हस्बैंड की बातो को समझे। 
प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। युवक-युवती अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो प्रेम प्रस्ताव रखने में देरी न करें। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की इच्छा रखने वाले युवक-युवतियों को पारिवारिक अनुमति मिल सकती है। 

विद्यार्थी और संतान सुखः- 5जी हाउस के लाॅर्ड सूर्य 14 अप्रैल तक 12जी हाउस में अपनी राशि से षडाष्टक दोष बनाकर विराजित रहेगे व 14 अप्रैल से मंथ एण्ड तक आपकी राशि में आकर अपनी राशि से नव-पंचम योग बना कर विराजित रहेंगे। मंगल की चैथी व राहु की नौंवीं दृष्टि 12जी हाउस पर है। किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। उच्च शिक्षा हासिल कर रहे लोगों को भी अधिक मेहनत के लिए तैयारियां रखनी होगी। खासकर कि प्रोजेक्ट वर्क अथवा पढ़ाई से संबंधित प्रवासों में अवरोध की संभावना रहेगी। टेक्निकल विषयों से जुड़े लोगो के लिए अधिक परिश्रमपूर्ण समय कहलाएगा। आप पढ़ाई को लेकर कुछ संजीदा होंगे। आप अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ सामंजस्य बना कर रखें किसी कारण मतभेद हो सकता है। 
  खेलना शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, पर जरूरत से ज्यादा समय क्रिकेट देखने या किसी और गेम में समय बिताना आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी पढ़ाई में भी बाधक बन सकता है। 

हैल्थ एंड एनिमीः- 6जी हाउस के लाॅर्ड बुध 12जी हाउस में विराजित है। बुध की सांतवी, केतु की नौंवी व शनि की दसवीं दृष्टि 6जी हाउस पर है। मंगल की चैथी व राहु की नौंवी दृष्टि 12जी हाउस पर है। यह महीना हैल्थ के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। नींद न आने की शिकायत कुछ लोगों को हो सकती है। इसलिए काम के साथ-साथ सेहत के लिए भी समय निकालना आपके लिए जरुरी होगा। दीर्घकालीन रोगों से पीड़ित लोगों कों उन्हें अपना खास खयाल रखना होगा। वाहन व मशीनरी का प्रयोग करते वक्त सावधानी बरतें वरना चोट लगने की संभावना भी रहेगी। आपका झगाड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है, किसी को खुद पर इतना कंट्रोल न दें, कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। इस मंथ मलेरिया, टाइफायड. कमर और हाथ-पैर में दर्द जैसी शिकायत हो सकती है।
साथ ही अपनी हैल्थ के प्रति अलर्ट रहें, अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपका खाना मुख्य भूमिका निभाता है। अगर आपका खाना अच्छा और पौष्टिक होगा तो वह आपकी सेहत को भी अच्छा बनाएगा वहीं अगर आप अपने भोजन के प्रति लापरवाही बरतते है या पौष्टिक भोजन नहीं लेते है तो यह बीमार बना देगा। आपको कौन सी चीज खानी चाहिए तथा किन चीजो से आपको परहेज करना चाहिए यह बात आपको अपने ठवकल के हिसाब से पता होनी चाहिए। जो लोग लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उनके स्वास्थ्य में निश्चित सुधार देखने को मिलेगा।

जाॅब और प्रोफेशनः- 10जी हाउस के लाॅर्ड शनि भाग्य भाव में मंगल के साथ अंगारक दोष बना कर विराजित है। 9 व 10 तारीख को चन्द्रमा-केतु के साथ ग्रहण दोष बना कर 10जी हाउस में विराजित रहेंगे। राहु की सांतवी दृष्टि 10जी हाउस पर है। नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल नहीं है। जॉब में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों व सहयोगियों से तालमेल बैठाना होगा। वरना ऑफिस में खेली जा रही राजनीति के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जो लोग कॉस्मेटिक्स, शिक्षण, बैंकिंग, सरकारी कार्यों, रसायन और प्रिंटिंग इत्यादि से वास्ता रखते हैं उनके लिए समय अच्छा है। हालांकि, इस वक्त कामकाजों में तेजी से परिवर्तन होने की भी संभावना है। आप नौकरी अथवा कार्य स्थल पर किसी प्रकार के बदलाव को अमल में ला सकते हैं।   
आप जिस किसी भी क्षेत्र में जाना चाहते है या है, उसमें कुछ नया करके आप उसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।     

Comments