AAJ KA RASHIFAL | 01 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

01 सितम्बर गुरूवार, ऋषि पंचमी

नमस्कार दर्शको!


महाभारत के 18 दिन के युद्ध ने, द्रोपदी की उम्र को 80 वर्ष जैसा कर दिया था। शारीरिक और मानसिक रूप से भी! शहर में चारों तरफ विधवाओं का बाहुल्य था। अनाथ बच्चे घूमते दिखाई पड़ते थे। द्रौपदी हस्तिनापुर के महल में निश्चेष्ट बैठी हुई, शून्य को ताक रही थी। तभी श्रीकृष्णकक्ष में दाखिल होते है। जिन्हें देखकर द्रौपदी कृष्ण से लिपटकर कहती है, सखा यह क्या हो गया? ऐसा तो मैंने नहीं सोचा था। तब श्री कृष्ण ने कहा पांचाली! तुम प्रतिशोध लेना चाहती थी। जिसमें तुम सफल हुई। सारे कौरव समाप्त हो गए! तुम्हें तो प्रसन्न होना चाहिएद्रौपदी कहती है, सखा तुम मेरे घावों को सहला रहे हो या, नमक छिड़क रहे हो? श्री कृष्ण ने उत्तर दिया नहीं, द्रौपदी तुम अपने कर्मों में अगर थोड़ी सी भी दूरदर्शिता रखती जैसे स्वयंवर में कर्ण को अपमानित करना। पांच पतियों की पत्नी बनने की बात पर कुंती को मना नहीं करना। अपने महल में दुर्योधन को अपमानित नहीं करती तो, तुम्हारा चीर हरण नहीं होता...शायद परिस्थितियां कुछ और होती। हमारे शब्द भी हमारे कर्म होते हैं द्रौपदी और हमें अपने हर शब्द को बोलने से पहले तोलना बहुत जरूरी होता है अन्यथा उसके दुष्परिणाम सिर्फ स्वयं को ही नहीं, बल्कि अपने पूरे परिवेश को दुखी करते रहते हैं।

सीख - संसार में केवल मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है... जिसका जहर उसके दांतों में नही, शब्दों में है... इसलिए शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करिये। ऐसे शब्द का प्रयोग करिये... जिससे, किसी की भावना को ठेस ना पहुंचे।


उपाय :-

पितृों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए करे यह उपाय।

पीपल के पेड पर जल अर्पित करें सरसों के तेल का दीपक लगाए। इसके बाद पीपल कि 21 बार परिक्रमा करें दशरथकृत शनि स्त्रोत का पाठ करे। काला कपड़ा, साबुत उड़द, लोहा, अलसी का तेल, काला पुष्प, कस्तूरी, काले तिल का दान करे। कुष्ठ रोगियों जरूरतमंद लोगो को भोजन करवाऐइससे आप पर हमेशा पितृों का आशीर्वाद बना रहेगा। 

 

पंचाग :-

    आज दोपहर 02:49 तक पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये। आज दो समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एंव शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के Business से होगा लाभ।              

जोड़ों में दर्द से आप परेशान रहेंगे। Business में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे। अधिकारी और बड़े लोगों से संपर्क बना कर रखना, व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। अपने काम में एकाग्र रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं सकती हैं। शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और जीवन साथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ Special करने की कोशिश करेंगे। Students काफी Confident नजर आएंगे। लेकिन आप Over-Confidence से दुरिया बनाकर रखें तो आपके लिए और भी बेहतर रहेगा।अति आत्म-विश्वास व्यक्ति को अंदर तक मार देता है।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा।         

व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से जल्दी रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। Market से रुकी हुई Payment आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। Phone तथा Internet के माध्यम से आपको उचित Order भी मिलने की संभावना है। Office संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। Staff तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग रहेगा। निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा। जीवन साथी कोई खुशखबरी सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी। Students Friends के साथ किसी Picnic Spot पर मस्ती करने जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। ज्यादा मसालों का सेवन ना करें।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।     

अनफा और वासी योग के बनने से Students के द्वारा की गई मेहनत का उचित फल मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। व्यवसायिक स्थल को नया Look देने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा हो सकता है। आप प्रातः 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 बजे के मध्य यह कार्य करें तो आपके लिए बेहतर होगा। Business में Staff और सहयोगियों का उचित योगदान रहेगा। इससे उत्पादन बढ़ेगा। Office में कामकाज को लेकर Extra Time भी देना पड़ेगा। काम के सिलसिले में आपका दिनमान अच्छा है। घरवालों के साथ कहीं बाहर खाना खाने की Planning बन सकती है। जीवन साथी Business करने की इच्छा जाहिर कर सकता है।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।          

Students की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। ग्रह स्थिति प्रतिकूल रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियों के प्रति लापरवाही और आलस्य बिल्कुल ना करें।आलस्य में जीवन बिताना, आत्महत्या के समान है। इस समय बहुत मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनी मेहनत अनुरूप कम ही परिणाम मिलेंगे। ग्रहण दोष के बनने से कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं सकती हैं। अधिकारी और बड़े लोगों से संपर्क बना कर रखना व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें, वरना इसका असर मान सम्मान और कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार तो रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।            

बीमा और कमीशन संबंधी Business में फायदेमंद स्थिति बन रही है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े Business में अचानक फायदा हो सकता है। Contracts को Government से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। Workspace पर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा। नौकरी पेशा लोगो Officially यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता रहेगी और उनका ध्यान रखेंगे। घरेलू खर्च करेंगे और घर की स्थितियों का जायजा लेंगे। Students अपने Field में व्यस्त रहेंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ।            

नौकरी में कोई महत्वपूर्ण Authority मिलने से प्रसन्नता रहेगी। युवाओं को Career संबंधी सफलता मिलेगी। ग्रहों की चाल पक्ष में नजर रही है। Business में मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल होंगे। कमीशन, परामर्श आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की उम्मीद है। Business में सफलता के लिए पैसों के मामले में स्वार्थी होना जरूरी है। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। Property से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। वासी योग के बनने से Competitive Students को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती हैं। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।जिस मनुष्य के पास अच्छा स्वास्थ्य नहीं है, तो समझों उसके पास सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं।

 

वास्तु Segment :-

भगवान कुबेर समृद्धि और धन के देवता है। वास्तु अनुसार, कुबेर देवता उत्तर दिशा के स्वामी होते हैं। इसलिए उत्तर दिशा, उत्तर-पूर्व दिशा की ओर शौचालय, जूते की रैक आदि रखें। इससे Negative Energy उत्पन्न होती। इस दिशा के वास्तु दोष को दूर करने के लिए उत्तरी हिस्से की दीवार में विधिपूर्वक अभिमंत्रित कुबेर यंत्र लगा लें।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।              

Business में इस समय Media और Online Advertisement पर ज्यादा ध्यान दें। Public Relation को और मजबूत बनाएं। समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद Officially यात्रा Cancel होने से मन उदास रहेगा। Office में कोई Project पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशी से रहेंगे और जीवनसाथी का Romantic होना आपसे कुछ खर्चे करवाएंगे। Students के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए जरूरत पड़े तो दवाई जरुर लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।  

दाम्पत्य जीवन में परेशानियों का सिलसिला चलता रहेगा। दोपहर बाद कुछ राहत महसुस हो सकती है। Business में ज्यादा मेहनत की जरूरत है। व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने वाले हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है। Import-Export संबंधी निर्णयों पर सोच समझकर ही कोई फैसला लें। जल्दीबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कामों में अचानक परेशानियां सकती हैं। Students अपने अमूल्य समय को बेकार में बर्बाद करें।समय प्रबंधन ही जीवन प्रबंधन है। अपने खाने-पीने पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दें और मसालों से परहेज करें। ज्यादा पानी पीने की आदत डालें।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।                 

सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। Business पर काफी ध्यान देंगे और उसमें चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए काफी विचार-विमर्श करेंगे। वासी योग के बनने से कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी। कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा। कार्य का ज्यादा Pressure होने से आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। Business Agreement लाभदायक रहेगा। सरकारी कामों से जुड़े Business में आपको बहुत सफलता मिलेगी। घरेलु काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका प्रिय कोई खुश करने वाली बात करेगा। Students Social Sites पर Busy रहेंगे। बाहरी खान-पान को Avoid करें।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे राजनिति में हो सकती है उथल-पुथल।        

परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे। भाई-बहन अपनी किसी समस्या को आपके सामने रखेंगे, जिसे दूर करने का प्रयास आप करेंगे। Business में कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है। व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। ये वक्त अपने Marketing और संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने में बिताया करें। अनफा योग के बनने से निकट भविष्य में इससे आपको फायदा होगा। Office के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, और Company को फायदा भी होगा साथ ही Office से संबंधित काम ज्यादा रहेंगे। Sports Person के किसी Activity को लेकर दूर Travel करने की संभावना बनेगी। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।           

Students Friends के साथ गपशप में अपना समय बर्बाद करेंगे।जिस तरह पैसे का नियोजन करते है, उसी तरह समय का भी कीजिए। इस समय Media और Online Advertisement पर ज्यादा ध्यान दें। Public Relation को और मजबूत बनाएं। समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद Officially यात्रा Cancel होने से मन उदास रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों का कोई Project पूरा होने से Company को भरपूर फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन में ग्रहों का साथ मिलने से आपकी Life शानदार गुजरेगी। सेहत बिगड़ सकती है। बाहर खाना खाने से परहेज करें। इस दिन किसी भी कन्या और किन्नर का अपमान नहीं करना चाहिए अर्थात इस दिन इनको दान देकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय में हो सकती है समस्या। 

परिवार में बिखराव जैसी स्थिति बन सकती है।मिट्टी का मटका और परिवार की कीमत सिर्फ बनाने वाले को ही पता होती है, तोड़ने वाले को नहीं Business के कामों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें सकती हैं। इसलिए Planning बनाकर अपने काम पूरे करें। सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें तथा Partnership संबंधी व्यवसाय में Transparency बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। Office से संबंधित Papers को सुव्यवस्थित तथा Complete रखें। कार्यक्षेत्र में जरूरी फैसले लेने से पहले किसी काबिल इंसान की सलाह जरूर लें। ग्रहण दोष के बनने से Students के विदेश जाने की Planning किसी Family Problem के चलते Cancel हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप सात हल्दी की गांठ को विधिवत तरीके से पूजा करके पीले कपडे में बांधकर धन स्थान पर रखने से धन संचय बढता है।

 

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments